Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 07/10/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में कपड़ा मंत्रालय ने 'व्यापक हस्तशिल्प समूह विकास योजना' (CHCDS) को कब तक के लिए जारी रखने का फैसला किया है?
मार्च 2026
  • CHCDS: Comprehensive Handicraft Cluster Development Scheme
  • हस्तशिल्प कारीगरों का उत्थान और विकास के उद्देश्य से 'व्यापक हस्तशिल्प समूह विकास योजना' (CHCDS) को जारी रखने का फैसला किया गया है |
  • 'व्यापक हस्तशिल्प समूह विकास योजना' (CHCDS) के माध्यम से हस्तशिल्प कारीगरों को ढांचागत समर्थन, बाजार पहुंच, डिजाइन और प्रौद्योगिकी उन्नयन सहायता प्रदान की जाती है |
  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री: श्री पीयूष गोयल
  • श्री पीयूष गोयल: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, खाद्य और उपभोक्ता मामले तथा कपड़ा मंत्री |

2. केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में कपड़ा क्षेत्र के विकास को सुगम बनाने कौनसी पहल की शुरुआत किया है?
- PM MITRA Parks
  • अर्थव्यवस्था में कपड़ा क्षेत्र के विकास को सुगम बनाने और भारत को वैश्विक वस्त्र मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार ने देश में 7 'PM MITRA Parks' स्थापित करने का फैसला लिया है |
  • देश में 7 'PM MITRA Parks' पर अगले 5 वर्ष में कुल ₹4445 करोड़ रुपये व्यय का प्रस्ताव है |

3. प्रसिद्ध टीवी अभिनेता और रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार का निधन हो गया उनका नाम क्या है?
अरविंद त्रिवेदी
  • रामानंद सागर का प्रसिद्ध टीवी सीरियल 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया |
  • अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ वे गुजरात में 1991 से 1996 तक सांसद के रूप में भी अपनी सेवा प्रदान किए |
  • अरविंद त्रिवेदी के द्वारा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष के रूप में 2002 से 2003 तक भी सेवा प्रदान किया गया |

4. हाल ही में किस दिन 'विश्व कपास दिवस' मनाया गया?
7 अक्टूबर
  1. 'विश्व कपास दिवस' का विषय (Theme) 2021: "There's More to Cotton Than You Think"
  2. विश्व भर में कपास उद्योग और इस काम में लगे समुदायों तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में इसके योगदान पर प्रकाश डालने के लिए प्रत्येक वर्ष 7 अक्टूबर को 'विश्व कपास दिवस' मनाया जाता है |
  3. वर्ष 2019 में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के द्वारा पहली बार 'विश्व कपास दिवस' मनाया गया था |
  • WTO: World Trade Organization
  • Established: 1 January 1995
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • Director General: Ngozi Okonjo-Iweala

5. हाल ही में जाने-माने कार्टूनिस्ट का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
चाकलेथु जॉन येसुदासन
  • चाकलेथु जॉन येसुदासन का 83 वर्ष की उम्र में COVID-19 संबंधी समस्याओं के कारण मृत्यु हो गई |
  • चाकलेथु जॉन येसुदासन मलयालम मनोरमा ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन में कार्टूनिस्ट के तौर पर भी कार्य किए थे |

6. हाल ही में केंद्र सरकार ने देश में कितने 'विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार हब' स्थापित करने का घोषणा किया है?
- 75
  • केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा पूरे देश में 75 विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार हाउ स्थापित करने का घोषणा किया है जो खासकर अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति(ST) के लोगों के लिए स्थापित किया जाएगा |

7. हाल ही में 'विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप' खिताब किस देश ने जीता है?
- रूस
  • 'विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप' के फाइनल में रूस ने भारत को हराकर यह खिताब अपने नाम किया |
  • 'विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप' मे भारत को कांस्य पदक हासिल हुआ जो 'विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप' मे भारत द्वारा पहला पदक है |

8. स्कूलों में 'मध्याह्न भोजन योजना' को अब किस नाम से जाना जाएगा?
- 'PM Poshan'
  • स्कूलों में मध्यांतर में बच्चों के लिए दिए जा रहे 'मध्याह्न भोजन योजना' को अब 'PM Poshan Shakti Nirman' के अंतर्गत 'PM Poshan' के नाम से जाना जाएगा |

9. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) पुरस्कार में 'मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड' किसे दिया गया है?
- गुरजीत कौर

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) पुरस्कार 2021-21 निम्न प्रकार से हैं: -

  • वूमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड: हरमनप्रीत सिंह
  • वूमेंस गोलकीपर ऑफ द ईयर: सविता पूनिया
  • मेंस गोलकीपर ऑफ द ईयर: पीआर श्रीजेश
  • महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ कोच: सोजर्ड मारिजने
  • पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ कोच: ग्राहम रीड
  • :
  • FIH: International Hockey Federation
  • Established: 07 January 1924
  • HQ: Lausanne, Switzerland
  • President: Narinder Dhruv Batra

10. सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'अटल पेंशन योजना' (APY) की बेहतर कार्यान्वयन के लिए किस बैंक को पुरस्कृत किया गया है?
- कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक (KVGB)
  • केनरा बैंक द्वारा प्रायोजित कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक को अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना इत्यादि में बेहतर प्रदर्शन के लिए PFRDA द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है |
  • PFRDA: Pension Fund Regulatory and Development Authority

11. ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में किस भारतीय निशानेबाज ने स्वर्ण पदक जीता है?
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर
  • ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने फ्रांस के Lucas Kryzs को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता है |
  • ISSF: The International Shooting Sport Federation
  • Established: 1907
  • HQ: Munich, Germany
  • President: Vladimir Lisin

12. हाल ही में किसे साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है?
अब्दुलरजक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah)
  • साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 के लिए तंजानिया परिवार से संबंध रखने वाले और जंजीबार में जन्मे तथा इंग्लैंड में सक्रिय अब्दुलरजक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) को चुना गया है |
  • अब्दुलरजक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) को "उपनिवेशवाद के प्रभाव और संस्कृतियों तथा महाद्वीपों के बीच की खाड़ी में शरणार्थी के भाग्य के लिए उनकी अडिग और करुणामय पैठ के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है |

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Novel Prize):-

अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के बारे में सभी महत्वपूर्ण तथ्य:

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल फाउंडेशन के द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की मृत्यु से पहले उनके द्वारा 1895 में जाहिर की गई इच्छा के अनुसार "उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है तथा जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है।"
  • अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन के राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी |
  • अल्फ्रेड नोबेल का मृत्यु 10 दिसंबर 1896 को 63 वर्ष की उम्र में इटली में हुई थी |
  • अलफ्रेड नोबेल पेशा से स्वीडन के रसायनज्ञ, इंजीनियर, अविष्कारक, व्यवसाई और बहुत बड़े परोपकारी थे |
  • अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1867 में डायनामाइट का आविष्कार किया था |

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Novel Prize):-

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल प्राइज 5 (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य) और 1 (अर्थशास्त्र) कुल मिलाकर 6 क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर महीने में किया जाता है और अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है |
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया |
  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के केंद्रीय बैंक (Bank of Sweden) द्वारा अपने 300 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में वर्ष 1968 में स्थापित किया गया और अर्थशास्त्र का पहला पुरस्कार वर्ष 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की पांचवी वर्षगांठ पर प्रदान किया गया था |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य और अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में प्रदान किया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है |
  • नोबेल पुरस्कार के रुप में एक स्वर्ण पदक, एक प्रमाण पत्र और 10 मिलीयन स्वीडिश क्रोना (लगभग US$ 1,145,000) प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक पुरस्कार में 1 वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है और यदि एक ही पुरस्कार के लिए तीन लोगों का चुनाव होता है तो समिति के द्वारा यह तय किया जाता है कि किसको कितनी राशि पुरस्कार स्वरूप देनी है |
  • वर्ष 1974 में पुरस्कार समिति के द्वारा यह फैसला लिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा और इससे पहले मात्र दो बार मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किया गया है | मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार दो व्यक्तियों को दिया गया है जिनमें से पहली बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार 'एरिक एक्सल कार्लफेल्ट' (Erik Axel Karlfeldt)  को 1931 में और दूसरी बार शांति का नोबेल पुरस्कार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव 'डैग हैमरसोल्ड' (Dag Hammarskjold) को 1961 में दिया गया |
  • सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता 'मलाला यूसुफजई' वर्ष 2014 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में बनी थी | सबसे कम उम्र की महिला के साथ-साथ महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ही है | केवल पुरुष वर्ग में सबसे कम उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई मूल के ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी 'विलियम लॉरेंस ब्रैग' (25 वर्ष) हैं |
  • सबसे अधिक उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक 'जॉन बी गुडइनफ' हैं जो वर्ष 2019 में 97 वर्ष की उम्र में रसायन विज्ञान में यह उपलब्धि प्राप्त किए |
  • नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |
  • दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |

अब तक 4 लोगों को दो बार नोबेल पुरस्कार और एक संस्था को तीन बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है:-


(a). मैडम क्यूरी (Marie Curie) जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में "रेडियो सक्रियता" (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में "रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(b). लीनस पॉलिंग (Linus Pauling) को "रासायनिक बंधों की प्रकृति की समझ" में उनके योगदान के लिए 1954 में रसायन विज्ञान में और 1962 में "परमाणु हथियारों और युद्ध के खिलाफ वकालत" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(c). जॉन बार्डीन (John Bardeen) को 1956 में भौतिकी के क्षेत्र में "ट्रांजिस्टर के अविष्कार" के लिए और 1972 में भौतिकी के क्षेत्र में "अतिचालकता के सिद्धांत" के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(d). फ्रेडरिक सेंगर (Frederick Sanger) को 1958 में रसायन के क्षेत्र में "इंसुलिन मॉलिक्यूल की संरचना" के लिए और 1980 में रसायन के क्षेत्र में "न्यूक्लिक एसिड के आधार अनुक्रम का निर्धारण" करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

एक से अधिक बार नोबेल पुरस्कार पाने वाले संस्थाओं/संगठनों की सूची:-


(a). इंटरनेशनल कमिटी ऑफ़ रेड क्रॉस (The International Committee of the Red Cross) को सबसे अधिक तीन बार (1917, 1944, 1963) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |
(b). यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) को दो बार (1954, 1981) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |

भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहले नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची:-


(a). भौतिकी के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901में विल्हेम कॉनराड रॉन्टजेन (Wilhelm Conrad Röntgen) को दिया गया था |
(b). रसायन के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में जैकोबस एच. वैन 'टी हॉफ' (Jacobus H. van 't Hoff') को दिया गया था |
(c). चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में एमिल वॉन बेहरिंग (Emil von Behring) को दिया गया था |
(d). साहित्य के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में सुली प्रुधोमे (Sully Prudhomme) को दिया गया था |
(e). शांति के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में हेनरी डुनेंट (रेड क्रॉस के संस्थापक) और फ़्रेडरिक पैसी (फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक) को दिया गया था |
(f). अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |

नोबेल पुरस्कार जीते गए सभी भारतीयों की सूची:-

भारतीय नागरिक (भारत में जन्मे और पुरस्कार के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किए):

1. एशिया और भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर हैं जिनको 1913 में साहित्य के क्षेत्र में इनकी पुस्तक 'गीतांजलि' के लिए दिया गया |
2. 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन को उनके "प्रकाश के प्रकीर्णन" पर कार्य और खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
3. 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अमर्त्य सेन को "कल्याणकारी अर्थशास्त्र" में उनके कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
4. 2014 में शांति के क्षेत्र में कैलाश सत्यार्थी को "बच्चों और युवाओं के दमन के विरोध उनके संघर्ष तथा सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार" के लिए किए गए प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारत में जन्में (वैसे विजेता जो भारत में जन्मे हैं और भारतीय मूल के हैं लेकिन पुरस्कार हेतु किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया): 

1. 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में "अनुवांशिक कोड और इसके प्रोटीन संश्लेषण में कार्य पर शोध" के लिए हरगोविंद खुराना को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
2. 1983 में भौतिकी के क्षेत्र में "तारों के विकास और संरचना के महत्व के भौतिक प्रक्रियाओं का सैद्धांतिक अध्ययन" के लिए सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
3. 2009 में रसायन के क्षेत्र में "राइबोसोम की संरचना और कार्य का अध्ययन" के लिए वेंकटरामन रामकृष्णन को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो यूनाइटेड किंगडम (UK) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
4. 2019 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में "वैश्विक गरीबी को दूर करने के लिए उनकी प्रायोगिक कार्य के लिए" अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |

भारत में बसे (वैसे विजेता जो भारत के नागरिक नहीं है किसी अन्य देश मे जन्में है लेकिन भारत में बसे हैं): 

1. 1989 में शांति के क्षेत्र में "उनके लोगों स्वाधीनता को पुनः प्राप्त करने के लिए उनके लगातार अहिंसक प्रतिरोध" के लिए दलाई लामा को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो तिब्बत के तक्तेसेर में जन्मे और भारत में बसे हैं |

भारतीय नागरिकता प्राप्त (वैसे विजेता जो दूसरे देश में जन्मे और भारत की नागरिकता लिए): 

1. अल्बेनियन परिवार से संबंध रखने वाले, स्कोप्जे (अब मैसेडोनिया) में जन्में मदर टेरेसा जो 1950 से 1997 तक भारतीय नागरिकता के साथ भारत में रहे, को समाज सेवा संबंधी कार्यों के लिए 1979 मे शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (वैसे विजेता जिनके परिवार भारत से संबंध रखते हैं लेकिन खुद विदेशी नागरिकता प्राप्त किए हैं): 

1. भारतीय परिवार से संबंध रखने वाले तथा त्रिनिदाद और टोबैगो, यूनाइटेड किंगडम में जन्मे विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (V. S. Naipaul) को 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
:
नोट: 1937 से लेकर 1948 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया परंतु एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया |


13. हाल ही में "बाय नाउ पे लेटर: पोस्टपे" सुविधा किस फिनटेक कंपनी के द्वारा शुरू की गई है?
- BharatPe
  1. 'बाय नाउ पे लेटर' सुविधा के द्वारा फिनटेक कंपनी 'BharatPe' अपने ग्राहकों को अभी खरीदारी करने और बाद में भुगतान करने का क्रेडिट प्रदान करेगी |
  • BharatPe: BharatPe एक फिनटेक कंपनी है जो भारत के छोटे व्यापारियों और किराना स्टोर मालिकों को सेवा प्रदान करती है। कंपनी यूपीआई भुगतान के लिए इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड, कार्ड स्वीकृति के लिए भारत स्वाइप (पीओएस मशीन) और लघु व्यवसाय वित्तपोषण सहित फिनटेक उत्पादों की एक श्रृंखला प्रदान करती है। यह छोटे व्यापारियों को भारतपे क्यूआर कोड के माध्यम से यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से मुफ्त में भुगतान स्वीकार करने की सुविधा प्रदान करता है। यह 3 से 12 महीने की अवधि के लिए 7 लाख व्यापारी ऋण भी प्रदान करता है।
  • Established: 20 March 2018
  • HQ: New Delhi
  • CEO: Suhail Sameer

14. हाल ही में रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था के रेटिंग आउटलुक को 'नकारात्मक' से किस स्तर पर अपग्रेड किया है?
- स्थिर (Stable)
  • साथ ही रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था को सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भी बताया है |
  • रेटिंग एजेंसी मूडीज के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास दर 9.3% का अनुमान है |
  • रेटिंग एजेंसी मूडीज एक अमेरिकन व्यवसायिक और सर्विस प्रदाता कंपनी है |

15. हाल ही में भारत का पहला ई-मछली बाजार ऐप 'फीशवाले' कहां लांच किया गया है?
- असम
  1. असम राज्य के मत्स्य पालन, पर्यावरण,वन और उत्पाद मंत्रालय के द्वारा भारत का पहला ई-मछली बाजार ऐप 'फीशवाले' लॉन्च किया गया है |
  2. भारत का पहला ई-मछली बाजार ऐप 'फीशवाले' से मछली पालन करने वाले समुदाय को उनकी उपज की उचित मूल्य दिलाने और बिचौलियों को खत्म करने में सहयोग करेगा |
  • Assam
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

16. हाल ही में अमृतांजन हेल्थ केयर लिमिटेड ने किसे अपना ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है?
बजरंग पूनिया और मीराबाई चानू
  • अमृतांजन हेल्थ केयर लिमिटेड के द्वारा टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) और कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया (पहलवान) को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है |

17. हाल ही में कौन टैक्सीबोट सेवाएं शुरू करने वाला दुनिया का पहला एयरबस ऑपरेटर बन गया है?
- एयरएशिया इंडिया

18. हाल ही में किस दिन है 'राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस' मनाया गया?
1 अक्टूबर
  • पूरे भारत में रक्तदान के बारे में जागरूकता फैलाने और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस' मनाया जाता है |

19. हाल ही में हॉकी इंडिया ने COVID-19 चिंताओं के कारण किस खेल से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है?
- राष्ट्रमंडल खेल 2022
  1. यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2022 से COVID-19 चिंताओं के कारण हॉकी इंडिया ने अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है |
  • 'Hockey India' replaced 'Indian Hockey Federation' (1925-2008)
  • Hockey India Established: 2009
  • HQ: New Delhi
  • President: Gyanendro Nigombam
  • :
  • Commonwealth Game 2022
  • आयोजन स्थल: बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम (UK)
  • शुभंकर: पेरी
  • आदर्श वाक्य: गेम्स फॉर एवरीवन





Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts