26 March 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 26/03/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में कहां आरबीआई के द्वारा 'रिजर्व बैंक इन्नोवेशन हब' (RBIH) का उद्घाटन किया गया है?
बेंगलुरु
  1. भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास के द्वारा बेंगलुरु में 'रिजर्व बैंक इन्नोवेशन हब' (RBIH) का उद्घाटन किया गया है |
  2. 'रिजर्व बैंक इन्नोवेशन हब' (RBIH) वित्तीय नवाचार को बढ़ावा देने और पोषित करने के लिए 100 करोड़ रुपए के प्रारंभिक पूंजी योगदान के साथ स्थापित किया गया है |
  3. 'रिजर्व बैंक इन्नोवेशन हब' (RBIH) के सबसे पहले अध्यक्ष के रूप में 'क्रिस गोपालकृष्णन' को नियुक्त किया गया है |
  • RBI: Reserve Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1 April 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: Shaktikant Das 
  • Deputy Governor: 1. Mahesh Kumar Jain 2. Michael Debabrata Patra 3. M Rajeshwar Rao 4. T Rabi Sankar

2. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के कौनसे संस्करण का शुरुआत हुआ है?
15वां
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण का आयोजन पूर्ण रूप से भारत में ही किया जा रहा है और Covid 19 महामारी को देखते हुए मात्र 25% क्षमता के साथ दर्शकों को स्टेडियम में पहुंचने की अनुमति दी गई है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में 26 मार्च से 29 मई 2022 तक कुल 74 मैच खेले जाएंगे |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में दो नई टीम 'लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स' शामिल हुए हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में कुल 10 टीम (चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स) शामिल हो रहे हैं |

3. हाल ही में जाने-माने बंगाली अभिनेता का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
अभिषेक चटर्जी
  • प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी को दिल का दौरा पड़ने के कारण 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |
  • बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण करते हुए 'अभिषेक चटर्जी' अपनी पहली फिल्म 'पथ भोला' में प्रशंसनीय रोल अदा किया था |

4. हाल ही में किस दिन असम राइफल्स के द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया गया है?
24 मार्च
  • भारत के सबसे पुराने अर्धसैनिक बलों में से एक असम राइफल्स के द्वारा 24 मार्च 2022 को अपना 187वा स्थापना दिवस मनाया गया है |
  • Assam Rifles
  • Founded: 1835
  • HQ: Shillong
  • Director-General: Pradeep Chandran Nayar

5. हाल ही में व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन (UNCTAD) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 4.6%
  • व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन (UNCTAD) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर अपने पूर्व अनुमान 6.7% को घटाकर 4.6% कर दिया गया है |
  • UNCTAD: United Nations Conference on Trade and Development
  • Established: 30 December 1964
  • HQ: Geneva, Switzerland

6. हाल ही में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव का कार्यकाल बढ़ाया गया है उनका नाम क्या है?
जेन्स स्टोल्टेनबर्ग
  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव 'जेन्स स्टोल्टेनबर्ग' का कार्यकाल अगले 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है |
  • NATO: North Atlantic Treaty Organization
  • NATO is a Military Alliance
  • Established: 4 April 1949
  • HQ: Brussels, Belgium
  • Secretary-General: Jens Stoltenberg

7. हाल ही में नीति आयोग के द्वारा जारी 'एक्सपोर्ट प्रेपयर्डनेस इंडेक्स 2021' में किस राज्य ने पहला स्थान हासिल किया है?
गुजरात
  1. नीति आयोग के द्वारा 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2021' (Export Preparedness Index 2021) जारी किया गया है जिसमें गुजरात राज्य प्रथम रैंकिंग प्राप्त किया है |
  2. 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2021' (Export Preparedness Index 2021) में महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर है |
  • NITI Aayog: The National Institution for Transforming India
  • Established: 01 January 2015
  • Chairman: PM of India
  • Vice-Chairman: Rajiv Kumar
  • CEO: Amitabh Kant

8. हाल ही में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री के द्वारा किस नाम से तीन दिवसीय 'उत्तर-पूर्व उत्सव' (North-East) का उद्घाटन किया गया है?
ईशान मंथन
  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री जी किशन रेड्डी के द्वारा नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में तीन दिवसीय उत्तर-पूर्व उत्सव, ''ईशान मंथन'' का उद्घाटन किया गया है जो 25 से 27 मार्च 2022 तक मनाया जाएगा |
  • यह पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति, कला, संगीत, लोक नृत्य, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों से परिचित होने का अवसर प्रदान करेगा।
  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री: श्री जी किशन रेड्डी

9. हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के द्वारा किस दिन को 'राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस' के रूप में मनाने का घोषणा किया गया है?
5 अक्टूबर
  • केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को ''राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस'' के रूप में मनाने का घोषणा किया है |
  • प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को ''राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस'' का उद्देश्य डॉल्फिन के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करना है |
  • केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: श्री भूपेंद्र यादव

10. हाल ही में किस दिन 'अर्थ आवर' (Earth Hour) मनाया गया है?
26 मार्च
  • जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई और एक बेहतर ग्रह के प्रति प्रतिबद्धता के लिए समर्थन दिखाने के लिए हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में ''अर्थ आवर'' मनाया जाता है।
  • यह वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा आयोजित एक विश्वव्यापी आंदोलन है, जो व्यक्तियों, समुदायों, कॉरपोरेट्स और घरों को रात्रि में 1 घंटे के लिए अपनी लाइट बंद करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  • 'अर्थ आवर' (Earth Hour) का विषय (Theme) 2022: 'शेप आवर फ्यूचर' (Shape Our Future)

11. हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के द्वारा किस बैंक पर वित्तीय दंड लगाया गया है?
एक्सिस बैंक
  1. एक्सिस बैंक पर मर्चेंट बैंकिंग नियमों के उल्लंघन के कारण भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के द्वारा ₹5 लाख का आर्थिक दंड लगाया गया है |
  • SEBI: Securities and Exchange Board of India
  • Established: 12 April 1992
  • HQ: Mumbai
  • Chairperson: Madhabi Puri Buch (previously- Ajay Tyagi)
  • :
  • Axis Bank
  • HQ: Mumbai
  • Tagline: बढ़ती का नाम जिंदगी
  • CEO: अमिताभ चौधरी









Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts