Weekly-Current-Affairs-in-hindi-english-one-liners-weekly-gk-updates-by-Tar-Education


Join us via


Weekly Current Affairs: 19 July to 25 July 2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में कहां भारत का पहला भिक्षु  फल उत्पादन अभ्यास शुरू किया गया?

- कुल्लू

  1. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारत का पहला भिक्षु फल उत्पादन अभ्यास शुरू किया गया है
  2. यह फल चीन से लाया गया है
  3. यह फल अपने गुणों के लिए गैर कैलोरी प्राकृतिक स्वीटनर (चीनी से भी ज्यादा मीठा) के रूप में जाना जाता है
  • Himachal Pradesh
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

 

2. हाल ही में Google के द्वारा भारत में कहां अपना 'Google Cloud Region' स्थापित करने का घोषणा किया है?

- Delhi NCR

  1. दिल्ली एनसीआर में स्थापित गूगल क्लाउड रीजन भारत और एशिया पेसिफिक में सेवाएं प्रदान करेगा
  2. इससे पहले भारत में पहला गूगल क्लाउड मुंबई में अवस्थित है
  3. वर्तमान में कुल 26 गूगल क्लाउड रीजन पूरे विश्व में स्थापित है
  • Google
  • Established: 04 September 1998
  • HQ: Mountain View, California, United States
  • CEO: Sundar Pichai (Indian)😎

 

3. हाल ही में जारी पुस्तक "The India Story" किसके द्वारा लिखा गया है?

बिमल जालान

  1. बिमल जालान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर है
  2. इस पुस्तक में भारतीय अर्थव्यवस्था का इतिहास और वर्तमान राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रकाश डाला गया है
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalisation: 01 January 1949
  • Governor : शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट' योजना लॉन्च करने का घोषणा किया है?

हरियाणा

  • ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को लॉन्च किया जा रहा है
  • Haryana
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Manohar Lal Khattar
  • Governor: बंडारू दत्तात्रेय

 

5. हाल ही में सीरिया के राष्ट्रपति के रूप में फिर से किसने शपथ लिया है?

बशर अल-असद

  • बशर अल-असद चौथे बार सीरिया के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया है
  • Syria
  • Capital: Damascus
  • Currency: Syrian pound
  • President: Bashar al-Assad

 

6. हाल ही में लेबनान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है, उनका नाम क्या है?

- Saad Hariri

  • Saad Hariri, द्वारा विश्वास मत ना हासिल कर पाने और सरकार बनाने में असफल रहने के कारण इस्तीफा दिया गया
  • Lebanon
  • Capital: Beirut
  • Currency: Lebanese Pound

 

7. जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए किस नाम से एक ही उच्च न्यायालय बनाया गया है?

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय

  • J&K उपराज्यपाल: मनोज सिन्हा
  • Ladakh's Lt Governor: RK Mathur

 

8. हाल ही में किस दिन 'विजय दिवस' मनाया गया?

- 16 जुलाई

  • 16 जुलाई 2021 को विजय दिवस का 50वा सालगिरह मनाया गया
  • भारत सरकार द्वारा 2021 का विजय दिवस को "स्वर्णिम विजय वर्ष" के रूप में मनाया जा रहा है
  • 16 दिसंबर 1971 को 93000 पाकिस्तानी सेना ढाका में भारतीय सेना के समक्ष समर्पण कर दिया था

 

9. हाल ही में 'Cannes Film Festival 2021' में किस भारतीय निर्देशक को 'ओइल डी’ओर' (गोल्डन आई) पुरस्कार प्राप्त हुआ है?

पायल कपाड़िया

  • यह पुरस्कार उनके वृत्तचित्र 'ए नाइट ऑफ नोइन नथिंग' के लिए प्रदान किया गया है
  • 'Cannes Film Festival' का यह 74वा संस्करण है
  • 'Cannes Film Festival 2021 का आयोजन फ्रांस में किया गया है
  • Palme d'Or Award: Titane
  • Best Director: Leos Carax (for 'Annette')
  • Best Actor: Caleb Landry Jones (for 'Nitram')
  • Best Actress: Renate Reinsve (for 'Worst Person the World')

 

10. हाल ही में हरेला फेस्टिवल किस राज्य में मनाया गया?

उत्तराखंड

  • उत्तराखंड में नई फसल आने की खुशी में प्रत्येक वर्ष हरेला उत्सव मनाया जाता है
  • Uttarakhand
  • Capital: 1. Dehradun(winter) 2. Gairsain(Summer)
  • Chief Minister: पुष्कर सिंह धामी
  • Governor: बेबी रानी मौर्या

 

11. हाल ही में किस दिन 'नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस' मनाया गया?

- 18 जुलाई

1.     यह दिवस नेल्सन मंडेला के जन्म दिवस (18 जुलाई 1918) पर प्रत्येक वर्ष 'नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है

2.     नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति थे

3.     नेल्सन मंडेला राष्ट्रपति बनने से पूर्व दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद जैसी समस्या को दूर करने के लिए अपना अहम योगदान दिया

4.     यह दिवस पहली बार 18 जुलाई 2010 को संयुक्त राष्ट्र संघ के पहल पर मनाया गया था

  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary General: Antonio Guterres

 

12. हाल ही में किसे 'इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (IAMAI) का अध्यक्ष बनाया गया है?

संजय गुप्ता

  • संजय गुप्ता गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी हैं
  • Google
  • Established: 04 September 1998
  • HQ: Mountain View, California, United States
  • CEO: Sundar Pichai (Indian)😎

 

13. हाल ही में 'Cannes Film Festival 2021' में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुना गया है?

- Murina

  • 'Cannes Film Festival' का यह 74वा संस्करण है
  • 'Cannes Film Festival 2021 का आयोजन फ्रांस में किया गया है
  • Palme d'Or Award: Titane
  • Best Director: Leos Carax (for 'Annette')
  • Best Actor: Caleb Landry Jones (for 'Nitram')
  • Best Actress: Renate Reinsve (for 'Worst Person the World')

 

14. हाल ही में किस भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर के द्वारा 'Sparkassen Trophy' जीता गया है?

- विश्वनाथन आनंद

  • 'Sparkassen Trophy' का आयोजन जर्मनी के डॉर्टमुंड में किया गया था
  • विश्वनाथन आनंद ने रूस के 'Vladimir Kramnik' को हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम किया है

 

15. हाल ही में ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2021 का खिताब किसने जीता है?

लुईस हैमिल्टन

  • लुईस हैमिल्टनब्रिटेन के मर्सिडीज ड्राइवर है
  • लुईस हैमिल्टन मोनाको के फेरारी ड्राइवर 'Charles Leclerc' को हराकर यह खिताब अपने नाम किया

 

16. हाल ही में किस भारतीय संस्था को "UNDP Equator Prize" प्रदान किया गया है?

स्नेहाकुंज ट्रस्ट

1.     "UNDP Equator Prize" दो भारतीय संगठनों 'अधीमलाई पझंगुडियिनरी और स्नेहाकुंज ट्रस्टसहित 10 संगठनों को को प्रदान किया गया है

2.     यह पुरस्कार उनके संरक्षण और जैव विविधता के क्षेत्र में काम के लिए दिया गया है

  • UNDP: United Nations Development Programme 
  • Established: 22 November 1965
  • HQ: New York
  • President: Achim Steiner

 

17. हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत पेंशन फंड प्रबंधन में FDI की सीमा कितने प्रतिशत कर दी है?

- 74%

  • FDI: Foreign Direct Investment
  • PFRDA: Pension Fund Regulatory and Development Authority
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) जो पहले 49% था उसे बढ़ाकर 74% कर दिया गया है

 

18. हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में कितने नए सदस्य जुड़े हैं?

- तीन

1.     हाल ही में आईसीसी में मंगोलिया, तजाकिस्तान और स्विट्जरलैंड नए सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं

2.     नए सदस्यों के जुड़ने के बाद अब आईसीसी में कुल 106 सदस्य हो गए हैं

  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO:…?...

 

19. हाल ही में पहली बार कहां 'बालिका पंचायत चुनाव' कराया गया है?

कुनरिया गांव

1.     गुजरात के कुनरिया गांव में अपनी तरह का पहला बालिका पंचायत चुनाव कराया गया

2.     इस चुनाव में केवल 10 से 21 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हुए थे

3.     यह पंचायत लड़कियों द्वारा लड़कियों के लिए चलाई जाएगी

  • Gujrat Capital: Gandhinagar
  • CM: Vijay Rupani
  • Governor: Acharya Devvrat

 

20. हाल ही में किस राज्य ने 'किसान मित्र ऊर्जा योजना' लॉन्च किया है?

राजस्थान

1.     इस योजना के तहत किसानों के कृषि कार्य में खर्च हुए बिजली बिल पर ₹1000 का मासिक अनुदान दिया जाएगा

  • Rajasthan
  • Capital: Jaipur
  • CM: Ashoke Gehlot
  • Governor: Kalraj Mishra

 

21. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार धारक के रूप में भारत किस स्थान पर है?

- 5th

  • भारत चीन, जापान, स्विटजरलैंड, रूस के बाद दुनिया में 5वें सबसे बड़े विदेशी मुद्रा भंडार धारक के रूप में उभरा है
  • केंद्रीय वित्त मंत्री: निर्मला सीतारमण
  • निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं
  • वित्त राज्य मंत्री: पंकज चौधरी

 

22. हाल ही में किसे टोक्यो ओलंपिक्स 2021 में "ओलंपिक लॉरेल" के लिए चुना गया है?

मोहम्मद यूनुस

1.     मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश से नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री हैं

2.     टोक्यो ओलंपिक 2021 का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच जापान के टुकड़ों में किया जा रहा है

  • IOC: International Olympic Committee
  • Established: 23 June 1894
  • HQ: लॉज़ेन (Lausanne), Switzerland

  • President: Thomas Bach

 

23. हाल ही में किस दिन "विज्ञान अन्वेषण दिवस" मनाया गया?

- 20 जुलाई

  • 20 जुलाई 1969 को ही नील आर्म स्ट्रांग (America) चंद्रमा की सतह पर जाने वाले पहले मानव बन गए थे
  • प्रथम विज्ञान अन्वेषण दिवस 1984 में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के द्वारा मनाया गया था

 

24. हाल ही में किस देश ने सबसे तेज इंटरनेट स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

जापान

  • 319 टेराबाइट्स प्रति सेकंड स्पीड के साथ विश्व की सबसे तेज इंटरनेट स्पीड का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है
  • 1 TB= 1000 GB in Decimal
  • 1 TB= 1024 GB in Binary
  • 1 GB= 1024 MB
  • 1 MB= 1024 KB
  • 1 KB= 1024 Bytes
  • 1 Bytes= 8 Bits

 

25. हाल ही में कहां 'इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हेरिटेज' स्थापित करने का घोषणा किया गया है?

नोएडा

  • नोएडा के गौतम बुध नगर में 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज' स्थापित करने का घोषणा किया गया है
  • भारतीय विरासत संस्थान एक विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय होगा जो भारत की समृद्ध मूर्त विरासत के संरक्षण और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करेगा।

 

26. हाल ही में मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में किन्होंने शपथ लिया है?

- कमभंपति प्रति हरी बाबू

  • Mizoram
  • Capital: Aizawl
  • CM: Zoramthanga
  • Governor: हरी बाबू कंभमपति

     1.        Haryana: Bandaru Dattatreya
2.     Jharkhand: Ramesh Bais
3.     Goa: PS Sreedharan Pillai
4.     Tripura: Satyadev Narayan Arya
5.     Karnataka: Thaawarchand Gehlot
6.     Madhya Pradesh: Mangubhai Chhaganbhai Patel
7.     Mizoram: Hari Babu Kambampati
8.     Himachal Pradesh: Rajendra Vishwanath Arlekar

  • According to Article 155 of the Indian Constitution, the Governor is appointed by the President.
  • According to article 153 there can be one governor of more than one state.
  • By using Article 356, the Governor can impose President's rule in the state
  • President can declare national emergency under Article 352
  • Under Article 360, there is a provision to impose financial emergency in the country, which has never been implemented in India till now.

 

27. हाल ही में किसे राज्यसभा में सदन के उपनेता के रूप में नियुक्त किया गया है?

मुख्तार अब्बास नकवी

  • राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में हाल ही में श्री पीयूष गोयल को नियुक्त किया गया है
  • राज्यसभा में सभापति श्री एम वेंकैया नायडू है
  • राज्यसभा में उपसभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह है

 

28. हाल ही में किस दिन "अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस" मनाया गया?

- 20 जुलाई

  • 20 जुलाई 1924 में अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है

 

29. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्रों को ट्रेस के लिए किस नाम से ब्लॉकचेन तकनीक लागू किया है?

- LegitDoc

  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

 

30. हाल ही में कौन 6000 वनडे रन बनाने वाला सबसे तेज भारतीय ओपनर क्रिकेटर बन गए हैं?

शिखर धवन

  • इस उपलब्धि के साथ ही शिखर धवन विश्व के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं और पहले स्थान पर हाशिम अमला हैं
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO:…?...

 

31. हाल ही में जाने-माने फिल्म निर्माता और कार्टूनिस्ट का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?

गौतम बेनेगल

 

 

32. हाल ही में किसे 'मोहन बागान रत्न' से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है?
शिवाजी बनर्जी

  • मोहन बागान रत्न पुरस्कार फुटबॉल से संबंधित है

 

33. हाल ही में फेडरल बैंक ने ग्राहकों की सहायता के लिए कौनसा सुविधा लॉन्च किया है?

- FEDDY

  • फेडरल बैंक ने ग्राहकों की सहायता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित वर्चुअल असिस्टेंट "FEDDY" लॉन्च किया है
  • Federal Bank
  • HQ: Aluva (Kerala)
  • Established: April 28 1931
  • MD & CEO: Shyam Srinivasan
  • Tagline: Your Perfect Banking Partner

 

34. हाल ही में कहां भारत का पहला 'ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट' स्थापित करने का घोषणा हुआ है?

मथुरा

1.     इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया जाएगा

2.     इसके द्वारा 250 MW बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा

  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

 

35. हाल ही में जारी ICC वूमेन ODI प्लेयर रैंकिंग में कौन शीर्ष स्थान हासिल किया है?

- मिताली राज

  • वूमेन T20 रैंकिंग में भी भारत से ही शेफाली वर्मा शीर्ष स्थान पर हैं
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO:…?...

 

36. हाल ही में किस देश ने विश्व की सबसे तेज 'मैग्लेव ट्रेन' का अनावरण किया है?

चीन

  • यह मैगलेव ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है
  • यह ट्रेन विद्युत चुंबकीय बल का उपयोग करते हुए बिना किसी संपर्क के ट्रैक के ऊपर चलेगी
  • China Capital: Beijing
  • Currency: Yuan or Renminbi
  • President: Xi Jinping

 

37. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का विकास दर कितने प्रतिशत अनुमान लगाया गया है?

- 10%

  • इससे पहले एशियाई विकास बैंक ने भारत का विकास दर 11% अनुमान लगाया था
  • ADB: Asian Development Bank
  • Established: 1966
  • HQ: Mandaluyong, Manila, Philippines
  • President: Masatsugu Asakawa

 

38. तेलंगाना सरकार ने दलित परिवार का आर्थिक सहयोग करने के लिए कौनसा योजना लॉन्च करने का घोषणा किया है?

दलित बंधु

  • इस योजना के लिए योग्य परिवार को 10 लाख रुपए का सहयोग राशि प्रत्यक्ष रूप से उनके बैंक अकाउंट में जमा किया जाएगा
  • Telangana 
  • Capital: Hyderabad
  • CM: K. Chandrasekhar Rao
  • Governor: Tamilisai Saundrajan

 

39. हाल ही में किस दिन 'बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस' मनाया गया?

- 19 जुलाई

  • सर्वप्रथम 19 जुलाई 1969 को ₹50 करोड़ से अधिक जमा राशि वाले बैंकों का भारत में एक साथ 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था
  • पुनः 1980 में छह अन्य बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था
  • भारत में सबसे पहले भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 में किया गया था

 

40. हाल ही में किस भारतीय पहलवान ने 'कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप' जीता है?

- अमन गुलिया

  • भारतीय पहलवान अमन गुलिया और सागर जगलान 'कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप' अपने नाम किया है
  • 'कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिपका आयोजन बुडापेस्ट के हंगरी में किया गया था

 

41. हाल ही में किसे हैती के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है?

एरियल हेनरी

  • Haiti
  • Capital: Port-au-Prince
  • Currency: Haitian Grourde

 

42. हाल ही में किस गांव को केरल की पहली 'बुक विलेज' का पुरस्कार दिया गया है?

पेरुमकुलम

  • इस गांव के द्वारा लोगों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए जन अभियान चलाया जाता है
  • Kerala
  • Capital: Thiruvananthapuram
  • CM: Pinarayi Vijayan
  • Governor: Arif Mohammad Khan

 

43. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा 'स्टैंड अप इंडिया स्कीम' को कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है?

- 2025

  • इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और महिलाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है
  • इस योजना का शुरुआत वर्ष 2016 में किया गया था
  • इस योजना के तहत 10 लाख से एक करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है

 

44. हाल ही में किस शैक्षणिक संस्थान ने ऑक्सीजन को बचाने के लिए "AMLEX" नामक पहला ऑक्सीजन राशनिंग उपकरण विकसित किया है?

- IIT Ropar

 

45. हाल ही में किस देश ने एक विशेष मैचमेकिंग ऐप 'हमदम' लॉन्च किया है?

ईरान

  • ईरान में हो रहे प्रजनन दर में गिरावट के कारण विवाह को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष मैचमेकिंग एप 'हमदम' लांच किया गया है
  • ईरान द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान में ईरानी महिलाओं में प्रजनन दर में 25% की कमी होने के बाद यह कदम उठाया गया है
  • Iran
  • Capital: Tehran
  • Currency: Iranian rial

 

46. हाल ही में पेरू के नए राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है?

पेड्रो कैस्टिलो

  • Peru Capital: Lima
  • Currency: Peruvian Sol
  • President: Pedro Castillo

 

47. हाल ही में कौन नवजात बच्चों में श्रवण हानि के प्रभावी प्रबंधन में मदद के लिए "SOHUM" तकनीक लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है?

पंजाब

  • SOHUM: Automated Auditory Brainstem Response System
  • Punjab
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Captain Amarinder Singh
  • Governor: V.P. Singh Badnore

 

48. हाल ही में कौन अदालती सुनवाई को लाइव प्रसारण करने वाला भारत का पहला उच्च न्यायालय बन गया है?

गुजरात उच्च न्यायालय

  • इसका उद्घाटन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश यशवंत विष्णु चंद्रचूद के 101वें जन्म दिवस के अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रम्मना के द्वारा किया गया
  • Supreme Court
  • मुख्य न्यायधीश: 'एनवी रमना'
  • सर्वोच्च न्यायालय स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • वर्तमान में भारत में कुल 25 हाई कोर्ट्स है
  • भारत का 25वा हाई कोर्ट आंध्र प्रदेश की अमरावती में स्थापित किया गया है

 

49. हाल ही में "समर ओलंपिक 2032" का आयोजन कहां किया जाने का घोषणा किया गया है?

ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2032 का आयोजन किया जाएगा
  • IOC: International Olympic Committee
  • Established: 23 June 1894
  • HQ: लॉज़ेन (Lausanne), Switzerland

  • President: Thomas Bach

 

50. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कौन सा अभियान शुरू किया गया है?

विक्‍ट्री पंच

  • इस अभियान का शुभारंभ केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के द्वारा किया गया
  • टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच जापान के टोक्यो में किया जा रहा है
  • IOC: International Olympic Committee
  • Established: 23 June 1894
  • HQ: लॉज़ेन (Lausanne), Switzerland

  • President: Thomas Bach

 

51. किस राज्य सरकार ने सभी पंचायतों में पंचायत सचिवालय स्थापित करने का फैसला किया है?

उत्तर प्रदेश

  1. ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करने और ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है
  2. राज्य में 58,189 ग्राम पंचायतें मौजूद हैं
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

 

52. हाल ही में DRDO द्वारा कौनसी सर्फेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया?

- Akash-NG

  1. Akash-NG: Akash New Generation
  2. यह मिसाइल 2.5 महक की चाल से 60 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को पूरा करने के लिए सक्षम है
  3. इसका सफल परीक्षण उड़ीसा तट के एकीकृत टेस्ट रेंज से किया गया
  • DRDO: Defence Research & Development Organisation
  • Established: 1958
  • HQ: New Delhi 
  • Chairman: G. Satheesh Reddy

 

53. NSE Foundation ने आकांक्षी जिलों में COVID-19 टीकाकरण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए कौन सी पहल की शुरुआत किया है?

कवच

 

54. हाल ही में जारी पुस्तक "Bank with A Soul: Equitas" किनके द्वारा लिखा गया है?

डॉ. सी के गैरयाली

  1. डॉ. सी के गैरयाली रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर हैं
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalisation: 01 January 1949
  • Governor : शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

 

55. हाल ही में किस दिन 'विश्व मस्तिष्क दिवस' मनाया गया?

- 22 जुलाई

  • Theme 2021: 'Stop Multiple Sclerosis'
  • इसका उद्देश्य न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, मल्टीपल स्केलेरोसिस के बारे में जागरूकता पैदा करना है

 

56. हाल ही में प्रख्यात रंगकर्मी, नाट्य लेखक और साहित्यकार का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

उर्मिल कुमार थपलियाल

  • उर्मिल कुमार थपलियाल को 'नागरी नौटंकी' के जनक माना जाता है

 

57. हाल ही में किसे महिला वर्ग में 'AIFF' का फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 चुना गया है?

बाला देवी

  • पुरुष वर्ग में संदेश झींगन को 'AIFF' का फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 चुना गया है
  • AIFF: All India Football Federation

 

58. हाल ही में किसके द्वारा स्वदेश निर्मित 'मैन पोर्टेबल एंटी टैंक मिसाइल' (MPATGM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया?

- DRDO

  • DRDO: Defence Research & Development Organisation
  • Established: 1958
  • HQ: New Delhi 
  • Chairman: G. Satheesh Reddy

 

59. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय प्रसारण दिवस' मनाया गया?

- 23 जुलाई

1.     सन 1927 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के द्वारा मुंबई स्टेशन से देश में पहली बार प्रसारित होने वाली रेडियो प्रसारण के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को 'राष्ट्रीय प्रसारण दिवस' मनाया जाता है

2.     इसी रेडियो स्टेशन को 1936 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में शामिल किया गया और 'ऑल इंडिया रेडियो' का नाम दिया गया तथा 1956 में आकाशवाणी के नाम से जाना जाने लगा

3.     देश की लगभग पूरी आबादी और 99 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र तक आकाशवाणी की पहुंच हैं।

  • AIR: All India Radio
  • Established: 1936
  • HQ: New Delhi
  • Director General: N Venudhar Reddy

 

60. हाल ही में किसे तंजानिया के लिए भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?

विनय श्रीकांत प्रधान

  • Tanzania
  • Capital: Dodoma
  • Currency: Tanzanian Shilling
  • PM: Kassim Majaliwa
  • President: Samia Suluhu Hassan

 

61. हाल ही में दुनिया का पहला '3D प्रिंटेड स्टील ब्रिज' कहां जनता के लिए खोला गया है?

एम्स्टर्डम

1.     नीदरलैंड के एम्सटर्डम में 12 मीटर लंबा इस '3D प्रिंटेड स्टील ब्रिज' का निर्माण किया गया है

  • Netherland
  • Capital: Amsterdam
  • Currency: Euro
  • PM: Mark Rutte

 

62. हाल ही में किस विश्व विरासत स्थल को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची से निकाल दिया गया है?

- लिवरपूल

1.     लिवरपूल, इंग्लैंड में इंग्लिश पोर्ट सिटी है

2.     इसके साथ ही यूनेस्को की विश्व विरासत सूची से हटाया जाने वाला यह तीसरा स्थल बन गया है

3.     इससे पहले 2007 में ओमान का एक वन्यजीव अभयारण्य तथा 2009 में जर्मनी में ड्रेस्डेन एल्बे घाटी को विश्व विरासत सूची से बाहर किया जा चुका है

  • UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural organization
  • Established: 16 November 1945, First session: 04 November 1946
  • HQ: Paris, France
  • Director General: Audrey Azoulay

 

63. हाल ही में हॉकी इंडिया के द्वारा कौनसा वेब प्लेटफार्म लांच किया गया है?

- Heroes Connect

1.     इस प्लेटफार्म के द्वारा पूर्व और वर्तमान भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को आगामी बेहतर खेलों के लिए चर्चा करने का मौका देगा

  • 'Hockey India' replaced 'Indian Hockey Federation' (1925-2008)
  • Hockey India Established: 2009
  • HQ: New Delhi
  • President: Gyanendro Nigombam

 

64. हाल ही में केंद्र सरकार ने भिखारियों के लिए कौनसी योजना लॉन्च किया है?

- SMILE

  • वर्तमान में चल रहे भिखारियों और ट्रांसजेंडर्स के लिए योजनाओं को मिलाकर यह नया योजना "SMILE" शुरू किया गया है
  • इस योजना में भिखारियों के लिए कल्याणकारी उपायों जैसे पुनर्वास, कौशल विकास, चिकित्सा सुविधाओं, शिक्षा, आर्थिक सहायता का प्रावधान है
  • यह योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री: डॉ वीरेंद्र कुमार

 

65. हाल ही में किस राज्य सरकार ने संस्कृत विद्वानों के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का घोषणा किया है?

हरियाणा

  • Haryana
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Manohar Lal Khattar
  • Governor: बंडारू दत्तात्रेय

 

66. जल्द ही जारी होने वाली आत्मकथा "The Stranger in The Mirror" किसके द्वारा लिखा गया है?

रीता राममूर्ति गुप्ता

  • यह आत्मकथा फिल्म जगत के जाने-माने व्यक्तित्व राकेश ओमप्रकाश मेहरा पर आधारित है जो इस पुस्तक में लेखक भी हैं

 

67. हाल ही में प्रसिद्ध कर्नाटक शास्त्रीय वायलिन वादक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?

सिक्किल आर भास्करण

 

68. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने 'पैरा स्पोर्ट कप' में स्वर्ण पदक जीता है?

रुबीना फ्रांसिस

  • रवीना फ्रांसिस मध्य प्रदेश से संबंध रखते हैं
  • 'पैरा स्पोर्ट कप' निशानेबाजी से संबंधित खेल है

 

69. हाल ही में किस दिन "Pi Approximation Day" मनाया गया?

- 22 जुलाई

  • प्रत्येक वर्ष 22 जुलाई को 'Pi' के अवधारणा को सम्मानित करने के लिए "Pi Approximation Day" मनाया जाता है
  • π = 22/7 = 3.14

 

70. हाल ही में किस राज्य के तीन स्मारकों को 'आदर्श स्मारक' के रूप में चुना गया है?

आंध्र प्रदेश

  • तीन स्मारक इस प्रकार से हैं:-
  • (i) जिला गुंटूर में 'नागार्जुनकोंडा स्मारक' (ii) सालिहुंडम, जिला श्रीकाकुलम में 'बौद्ध अवशेष' और (iii) जिला अनंतपुरम के लेपाक्षी में 'वीरभद्र मंदिर' की पहचान आदर्श स्मारक के रूप में की गई है
  • इन सभी स्मारकों के लिए वाई-फाई, कैफेटेरिया, इंटरप्रिटेशन सेंटर, ब्रेल साइनेज, रोशनी आदि जैसी अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान की जाएगी
  • इसके अलावा, गंदीकोटा के किले को 'Adopt-a-Heritage' योजना में शामिल किया गया है ।

 

71. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' का शुरूआत किया गया है?

उत्तर प्रदेश

1.     इस योजना के तहत कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को अग्रिम सहायता राशि प्रधान किया जा रहा है

  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

 

72. हाल ही में कौनसा देश 'अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन' में शामिल हुआ है?

स्वीडन

  • ISA: International Solar Alliance
  • Established: 30 November 2015
  • HQ: Gurugram, India
  • President: Ajay Mathur
  • Members: ..?..
  • :
  • Sweden
  • Capital: Stockholm
  • Currency: Swedish Krona
  • PM: Stefan Lofven

 

73. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की तरफ से कौन सबसे पहली पदक जीतने वाले खिलाड़ी बन गई है?

मीराबाई चानू

1.     टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन जापान के टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक के लिए किया जा रहा है

2.     इस आयोजन में भारत के तरफ से सबसे पहला पदक मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक के रूप में हासिल किया है

  • IOC: International Olympic Committee
  • Established: 23 June 1894
  • HQ: लॉज़ेन (Lausanne), Switzerland
  • President: Thomas Bach

 

74. हाल ही में भारत की सबसे उम्रदराज छात्रा का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?

भागीरथी अम्मा

  • केरल से 107 वर्ष की उम्र में भागीरथी अम्मा का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया
  • भागीरथी अम्मा 9 साल की उम्र में ही तृतीय कक्षा में अपनी शिक्षा छोड़ दी थी और पुनः 105 वर्ष की उम्र में अपनी शिक्षा जारी रखने का फैसला किया
  • उन्हें केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

 

75.हाल ही में किस दिन 'आयकर दिवस' मनाया गया?

- 24 जुलाई

1.     केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के द्वारा 24 जुलाई 2021 को 161वां आयकर दिवस (Income Tax Day) मनाया गया

  • CBDT: Central Board of Direct Taxes
  • Formation: 1944
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Jagannath Bidyadhar Mohapatra
  • :
  • CBIC: Central Board of Indirect Taxes and Customs
  • Established: 01 January 1964
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Pranab Kumar Das

 

76. हाल ही में किसने 'नॉर्मन बोरलॉग राष्ट्रीय पुरस्कार 2020' जीता है?

काजल चक्रवर्ती

1.     काजल चक्रवर्ती 'इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च' (ICAR) में 'सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट', कोची के प्रधान वैज्ञानिक हैं

2.     कृषि अनुसंधान में इनके द्वारा उत्कृष्टता के लिए 'नॉर्मन बोरलॉग राष्ट्रीय पुरस्कार 2020' से सम्मानित किया गया

3.     ICAR (Indian Council of Agricultural Research), हाल ही में अपना 93वा स्थापना दिवस 16 जुलाई को मनाया

  • ICAR: Indian Council of Agricultural Research
  • Established: 16 July 1929
  • HQ: Delhi
  • Director: Trilochan Mohapatra

 

77. हाल ही में G-20 पर्यावरण मंत्रीस्तरीय बैठक का आयोजन कहां किया गया

इटली

  • भारत के तरफ से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे के द्वारा आभासी तरीके से भाग लिया गया

 

78. हाल ही में जारी पुस्तक "एन ऑर्डिनरी लाइफ: पोट्रेट ऑफ एन इंडियन जेनरेशन" किसके द्वारा लिखा गया है?

अशोक लवासा

  • अशोक लवासा भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त हैं
  • इस पुस्तक में वे अपने पिता उदय सिंह और उनकी पीढ़ी के दौरान भारत में जीवन के तरीके का अनुभव साझा किया है

 

79. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने किसे अपना प्रायोजक के रूप में चुना है?

अदानी ग्रुप

1.     अदानी समूह एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है, जिसका मुख्यालय अहमदाबाद में है।

2.     इसकी स्थापना गौतम अदानी ने 1988 में प्रमुख कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ एक कमोडिटी ट्रेडिंग व्यवसाय के रूप में की थी।

  • IOA: Indian Olympic Association
  • Established: 1927
  • HQ: New Delhi
  • President: Narinder Batra

 

80. हाल ही में किस देश ने "ट्रोइका प्लस मीट" के लिए भारत को आमंत्रित किया है?

रूस

1.     "ट्रोइका प्लस मीट"रूस-अमेरिका-चीन का एक संयुक्त बैठक है जिसमें अफगानिस्तान के साथ चल रहे मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा

  • Russia
  • Capital: Moscow
  • Currency: Russian Ruble
  • Prime Minister: Mikhail Mishustin
  • President: Vladimir Putin

 

81. हाल ही में UNCDF ने किसके साथ समझौता कर किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान के लिए एक पहल की शुरुआत किया है?

अटल इन्नोवेशन मिशन

1.     संयुक्त राष्ट्र कैपिटल डेवलपमेंट फंड, अटल इन्नोवेशन मिशन, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, और राबो फाउंडेशन के साथ मिलकर 'एग्री टेक चैलेंज 2021' पहल का शुरुआत किया है

  • AIM: Atal Innovation Mission
  • UNCDF: United Nations Capital Development Fund
  • Established: 1966
  • HQ: New York, USA
  • ED: Preeti Sinha

 

82. केरल सरकार ने आपदा तैयारियों को बढ़ावा देने के लिए विश्व बैंक के साथ कितने का ऋण समझौता किया है?

- $125 मिलियन

  • Kerala
  • Capital: Thiruvananthapuram
  • CM: Pinarayi Vijayan
  • Governor: Arif Mohammad Khan
  • :
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944

  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass
  • Members: 189






Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts