27-28 March 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 27-28/03/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में कौन उत्तराखंड विधानसभा का पहली महिला स्पीकर चुनी गई हैं?
रितु खंडूरी
  1. उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद 'रितु खंडूरी' उत्तराखंड विधानसभा का पहली महिला स्पीकर बनाई गई है |
  2. उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में 'पुष्कर सिंह धामी' को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का शपथ दिलाया गया है |
  • Uttarakhand
  • Capital: 1. Dehradun(winter) 2. Gairsain (Summer)
  • Formation: 09 November 2000
  • Chief Minister: पुष्कर सिंह धामी
  • Governor: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

2. हाल ही में भारत सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
मालदीव
  1. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री के मालदीव यात्रा के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए दोनों देशों के बीच समझौता किया गया है |
  2. केंद्रीय विदेश मंत्री: एस जयशंकर
  • Maldives
  • Capital: Male
  • Currency: Maldivian Rufiyaa
  • President: Ibrahim Mohamed Solih

3. हाल ही में कहां 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022' का उद्घाटन किया गया है?
आंध्र प्रदेश
  • आंध्र प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के द्वारा 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022' का उद्घाटन किया गया है |
  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्देश्य भारत की समृद्ध, सांस्कृतिक, विरासत को संरक्षित करना, बढ़ावा देना और लोकप्रिय बनाना है |
  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री: श्री जी किशन रेड्डी

4. हाल ही में किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने 'स्विस ओपन 2022' का महिला एकल खिताब जीता है?
पीवी सिंधु
  • जाने-माने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के द्वारा 'स्विस ओपन 2022' का महिला एकल खिताब जीता गया है |
  • 'स्विस ओपन 2022' का आयोजन स्वीटजरलैंड की बेसल में किया गया था |

5. हाल ही में किस हवाई अड्डे को ''कोविड चैंपियन अवार्ड" से सम्मानित किया गया है?
कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के द्वारा केरल के 'कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा' को ''कोविड चैंपियन अवार्ड" से सम्मानित किया गया है |
  • यह पुरस्कार 'कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे' पर कोविड-19 महामारी के दौरान वर्ती गई सावधानियां और लागू किए गए नियमों की सराहना के लिए प्रदान किया गया है |
  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री: ज्योतिरादित्य सिंधिया

6. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कौन दुनिया का सबसे अधिक 'ध्वनि प्रदूषित' शहर बन गया है?
ढाका
  1. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के द्वारा जारी 'एनुअल फ्रंटियर रिपोर्ट 2022' के अनुसार बांग्लादेश की राजधानी 'ढाका' दुनिया का सबसे अधिक 'ध्वनि प्रदूषित' शहर बन गया है |
  2. 'एनुअल फ्रंटियर रिपोर्ट 2022' के अनुसार भारत में उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद दुनिया का दूसरा सबसे अधिक 'ध्वनि प्रदूषित' शहर बन गया है |
  • UNEP: United Nations Environment Programme
  • Established: 05June1972
  • HQ: Nairobi, Kenya
  • Executive Director: Inger Andersen

7. हाल ही में किसे 'स्टॉकहोम वाटर प्राइज 2022' से सम्मानित किया गया है?
विल्फ्रेड ब्रुट्सएर्ट
  • प्रसिद्ध अमेरिकी हाइड्रोलॉजिस्ट विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट, जिन्हें मिस्टर इवेपोरेशन के नाम से भी जाना जाता है, को 'स्टॉकहोम वाटर प्राइज 2022' से सम्मानित किया गया है |
  • विल्फ्रेड ब्रुट्सएर्ट को पर्यावरणीय वाष्पीकरण को मापने के लिए उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए 'स्टॉकहोम वाटर प्राइज 2022' से सम्मानित किया गया है, जिससे स्थानीय वर्षा पैटर्न और जल स्रोतों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव की सटीक भविष्यवाणी करने में मदद मिलती है।

8. हाल ही में विदेशों में भारतीयों को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए कौनसी प्रोग्राम लांच की गई है?
तेजस (TEJAS)
  1. केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के द्वारा विदेशों में भारतीयों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के दुबई एक्सपो में 'तेजस (TEJAS)' कार्यक्रम लॉन्च किया गया है |
  2. 'तेजस (TEJAS)' कार्यक्रम के तहत शुरुआती दौर में 10,000 भारतीयों को संबंधित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे |
  3. TEJAS: Training for Emirates Jobs and Skills
  • United Arab Emirates (UAE)
  • Capital: Abu Dhabi
  • Currency: UAE Dirham
  • Crown Prince: Sheikh Mohamad Bin Zayed Al Nahyan

9. हाल ही में किस ने गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया है?
प्रमोद सावंत
  1. हाल ही में गोवा में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जीत के बाद प्रमोद सावंत को लगातार दूसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाया गया है |
  • Goa
  • Capital: Panji
  • CM: Pramod Sawant
  • Governor: पी एस श्रीधारण पिल्लई

10. हाल ही में आयोजित ''94वें अकैडमी अवॉर्ड 2022'' समारोह में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुना गया है?
- कोड़ा (CODA)
  1. ''94वें अकैडमी अवॉर्ड 2022'' समारोह का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 27 मार्च 2022 को किया गया था |
  2. 'ऑस्कर' के रूप में लोकप्रिय 'अकैडमी अवॉर्ड' फिल्म उद्योग में कलात्मक और तकनीकी योग्यता के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार हैं।
  3. 'ऑस्कर पुरस्कार' को दुनिया भर में मनोरंजन उद्योग में सबसे प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण पुरस्कारों के रूप में माना जाता है।
  4. 'अकैडमी अवॉर्ड' अथवा 'ऑस्कर पुरस्कार' एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार, सिनेमाई उपलब्धियों में उत्कृष्टता की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता है।

''94वें अकैडमी अवॉर्ड 2022'' के कुछ अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार निम्न प्रकार से है: -

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कोड़ा (CODA)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: विल स्मिथ (फिल्म 'King Richard' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: जेसिका चैस्टेन (फिल्म 'The Eyes of Tammy Faye' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: जेन कैंपियन (फिल्म 'The Power of the Dog' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म: Encanto

11. हाल ही में किस दिन 'विश्व रंगमंच दिवस' (World Theater Day) मनाया गया है?
27 मार्च
  • प्रत्येक वर्ष 27 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) के द्वारा 'विश्व रंगमंच दिवस' (World Theater Day) मनाया जाता है |
  • यह दुनिया भर के थिएटर/थिएटर समुदायों द्वारा समर्थित है। इस वर्ष, विश्व रंगमंच दिवस समारोह युवाओं, आने वाली पीढ़ी और उभरते कलाकारों पर केंद्रित है |

12. हाल ही में किस दिन पड़ोसी देश बांग्लादेश के द्वारा अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है?
26 मार्च
  1. 26 मार्च 1971 को ही बांग्लादेश, भारतीय सेना के सहयोग से पाकिस्तान से आजाद हुआ था |
  2. प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच 'मैत्री दिवस' मनाया जाता है |

13. हाल ही में 'सैफ अंडर-18 विमेंस चैंपियनशिप 2022' किसने जीता है?
भारत
  1. भारतीय अंडर-18 विमेंस टीम के द्वारा बांग्लादेश को हराकर 'सैफ अंडर-18 विमेंस चैंपियनशिप 2022' जीता गया है |
  • SAFF: South Asian Football Federation Championship
  • Formation: 1997
  • HQ: Dhaka, Bangladesh
  • President: Kazi Salahuddin

14. हाल ही में किसे बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) की प्रमुख के रूप में पुनः चुना गया है?
हिमंत बिस्वा सरमा
  1. वर्तमान में असम राज्य के मुख्यमंत्री 'हिमंत बिस्वा सरमा' को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) की प्रमुख के रूप में पुनः चुन लिया गया है |
  • BAI: Badminton Association of India
  • Formation: 1934
  • HQ: New Delhi
  • President: Himanta Biswa Sarma

15. हाल ही में किसे 'अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन' (ILO) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
गिल्बर्ट एफ. हौंगबो
  • गिल्बर्ट एफ. हौंगबो को 'अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन' (ILO) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है |
  • ILO: International Labour Organization
  • Established: 1919
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • Director-General: Gilbert F. Hongbo

16. हाल ही में किस राज्य में भारत की पहली ''इस्पात सड़क'' बनाई गई है?
गुजरात
  1. भारत का डायमंड सिटी, सूरत, स्टील के कचरे से बनी सड़क पाने वाला भारत का पहला शहर बन गया है।
  2. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) के साथ आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया द्वारा इस उपलब्धि को पाया गया है |
  • Gujarat
  • Formation: 01 May 1960
  • Capital: Gandhinagar
  • CM: Bhupendra Patel
  • Governor: Acharya Devvrat










Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts