Weekly Current-Affairs 21-27 March 2022-in-hindi-english-one-liners-weekly-gk-updates-by-Tar-Education-Target-all-rounder





Join us via

Weekly Current Affairs: 21-27 March 2022

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में किसे भारत में नए नेपाली राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?

शंकर प्रसाद शर्मा

1.     भारत में नए नेपाली राजदूत के रूप में 'शंकर प्रसाद शर्मा' को निवर्तमान नेपाली राजदूत 'नीलांबर अचार्य' के स्थान पर नियुक्त किया गया है |

2.     वर्तमान में नेपाल में भारतीय राजदूत के रूप में 'विनय मोहन क्वात्रा' को नियुक्त किया गया है |

  • Nepal
  • Capital: Kathmandu
  • Currency: Nepali Rupee
  • PM: Sher Bahadur Deuba
  • President: Vidyadevi Bhandari

 

2. हाल ही में किसे एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के प्रमुख के रूप में पुनः चुन लिया गया है?

जय शाह

  • जय शाह को अगले 1 वर्ष के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के प्रमुख के रूप में पुनः चुन लिया गया है |
  • जय शाह वर्ष 2019 से ही बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के सचिव भी है |
  • ACC: Asian Cricket Council
  • Formation: 19 September 1983
  • HQ: Colombo, Sri Lanka
  • President: Jay Shah

 

3. हाल ही में किस दिन ''विश्व प्रसन्नता दिवस" मनाया गया है?

20 मार्च

1.     ''विश्व प्रसन्नता दिवस" का विषय (Theme) 2022: शांत रहो, समझदार रहो और दयालु रहो (Keep Calm, Stay Wise and Be Kind)

2.     अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस का उद्देश्य किसी के जीवन में खुशी के मूल्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना है और इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र के पहल पर वर्ष 2013 से प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है |

  • ''वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022'' में फिनलैंड लगातार पांचवें वर्ष दुनिया का सबसे सुखी देश के रूप में पहले स्थान पर रहा है |
  • ''वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022'' में भारत 136वें स्थान पर रहा है |
  • इस रिपोर्ट के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड शीर्ष 5 में शामिल हुए, जबकि अफगानिस्तान 146वें स्थान पर दुनिया का सबसे दुखी देश रहा।

 

4. हाल ही में किस बैंक ने 'सर्वश्रेष्ठ एमएसएमई बैंक ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता है?

कर्नाटका बैंक

1.     कर्नाटक बैंक ने नई दिल्ली में एसोचैम द्वारा स्थापित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और शिखर सम्मेलन के 8 वें संस्करण में निजी क्षेत्र के बैंकों के बीच 'सर्वश्रेष्ठ एमएसएमई बैंक ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता है |

  • Karnataka Bank
  • Established: 18 February 1924
  • HQ: Mangalore, Karnataka
  • MD & CEO: Mahabaleshwar MS
  • Chairman: Pradeep Kumar Panja
  • :
  • ASSOCHAM: Associated Chambers of Commerce and Industry of India
  • Established: 1920
  • HQ: New Delhi
  • President: Vineet Agrawal

 

5. हाल ही में किस भारतीय गोल्फर ने "एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022" का खिताब जीता है?

पंकज आडवाणी

  • जाने-माने भारतीय गोल्फर 'पंकज आडवाणी' ने हमवतन ध्रुव सीतवाला को छह फ्रेम से हराकर "19वीं एशियाई 100 बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022" में अपना आठवां खिताब जीता है।
  • यह आडवाणी का 40वां अंतरराष्ट्रीय खिताब और 8वां एशियाई ताज है।
  • "19वीं एशियाई 100 बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022" का आयोजन कतर की राजधानी दोहा में किया गया था |

 

6. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने ''स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार 2022'' जीता है?

नीरज चोपड़ा

  • टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता 'नीरज चोपड़ा' को '2022 स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स' में 'स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर' (पुरुष) चुना गया।
  • जबकि टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक का दावा करने वाली भारोत्तोलक चानू को 'स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर (महिला)' का पुरस्कार मिला है।

 

7. हाल ही में किस दिन ''विश्व गौरैया दिवस'' मनाया गया है?

20 मार्च

  • ''विश्व गौरैया दिवस'' का विषय (theme) 2022: 'I Love Sparrows'
  • हर साल 20 मार्च को आम घरेलू गौरैयों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ''विश्व गौरैया दिवस'' मनाया जाता है, जो शहरीकरण, उच्च प्रदूषण के स्तर, ग्लोबल वार्मिंग और अन्य कारणों से पारिस्थितिक संसाधनों के नुकसान के कारण तेजी से गायब हो रहे हैं।
  • ''विश्व गौरैया दिवस'' पहली बार 2010 में मनाया गया था।

 

8. हाल ही में कौन देश का पहला कागज रहित विधानसभा वाला राज्य बन गया है?

नागालैंड

1.     नागालैंड ने पूरी तरह से पेपरलेस होने के लिए ''राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन'' (नेवा) कार्यक्रम को लागू करने वाली देश की पहली विधानसभा बनकर इतिहास रच दिया है ।

2.     अब नागालैंड विधानसभा के सदस्य सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं।

  • Nagaland
  • Established: 01 December 1963
  • Capital: Kohima
  • CM: Neiphiu Rio
  • Governor: Jagdish Mukhi (Additional Charge, He is Gov of Assam)

 

9. हाल ही में किसने 'फॉर्मूला वन बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2022' का खिताब जीता है?

चार्ल्स लेक्लर

  • मोनाको के चार्ल्स लेक्लर (फेरारी) ने बहरीन इंटरनेशनल सर्किट में फॉर्मूला वन बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2022 जीता है।
  • यह 2022 का पहला फॉर्मूला वन रेस है और बहरीन ग्रांड प्रिक्स का अठारहवां संस्करण है |
  • इस प्रतियोगिता में कार्लोस सैन्ज़ जूनियर (फेरारी - स्पेन) दूसरे स्थान पर और लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) तीसरे स्थान पर रहे हैं |

 

10. हाल ही में किसे मालदीव स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित 'स्पोर्ट्स आईकन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

सुरेश रैना

1.     पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को मालदीव स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित 'स्पोर्ट्स आईकन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |

2.     यह पुरस्कार उन्हें अपने पूरे करियर में उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया है |

  • Maldives
  • Capital: Male
  • Currency: Maldivian Rufiyaa
  • President: Ibrahim Mohamed Solih

 

11. हाल ही में किस दिन ''अंतरराष्ट्रीय वन दिवस'' मनाया गया है?

21 मार्च

  • ''अंतरराष्ट्रीय वन दिवस'' का विषय (Theme) 2022: ''फॉरेस्ट्स एंड सस्टेनेबल प्रोडक्शन एंड कंजम्पसन'' (Forest and Sustainable Production and Consumption)
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 21 मार्च को ''अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस'' (IDF) घोषित किया। यह दिवस सभी प्रकार के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम करता है |

 

12. हाल ही में किस दिन ''विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस'' मनाया गया है?

21 मार्च

  • ''विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस'' का विषय (Theme): 'We Decide'
  • विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को आनुवंशिक स्थिति के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • डाउन सिंड्रोम, एक आनुवंशिक स्थिति है जिसका वर्णन पहली बार ब्रिटिश चिकित्सक 'जॉन लैंगडन हेडन डाउन' ने वर्ष 1862 में किया था, लेकिन 1959 में फ्रांसीसी चिकित्सक जेरोम लेज्यून ने डाउन सिंड्रोम को क्रोमोसोमल स्थिति के रूप में पहचाना।

 

13. हाल ही में किस स्वर को भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया है?

नागस्वरम

  • तमिलनाडु के तंजावुर जिले के नरसिंहपेट्टई में बने स्वर''नागस्वरम'' को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है।
  • थिरुविदैमरुदुर के पास एक गाँव नरसिंगनपेट्टई का कर्नाटक संगीत की दुनिया में एक अविभाज्य स्थान है।
  • GI Tag: GI Tag उन प्रोडक्ट को मिलता हैजिनका एक विशिष्ट भौगोलिक मूल क्षेत्र होता है. जीआई टैग उस उत्पाद की गुणवत्ता और उसकी विशेषता को दर्शाता है |

भारत से कुछ चर्चित जीआई सर्टिफाइड उत्पाद निम्न प्रकार हैं:-

1.  कंधमाल हल्दी: ओडिशा

2.  रसगुल्ला: ओडिशा

3.  तिरूर सुपारी: केरल

4.  सिरसी सुपारी: कर्नाटक

5.  खोला मिर्च: गोवा

6.  डिंडीगुल ताला: तमिल नाडु

7.  कडांगी साड़ी: तमिल नाडु

8.  मधुबनी पेंटिंग: बिहार

9.  कतरनी चावल: बिहार

10.          मघई पान: बिहार

11.          शाही लीची: मुजफ्फरपुरबिहार

12.          जर्दालू आम: बिहार

13.          अल्फांसो आम: महाराष्ट्र

14.          गुलबर्ग रहर दाल: कर्नाटक

15.          पलानी पंचामृतम: तमिल नाडु

16.          मणिपुरी काली चावल: मणिपुर

17.          कश्मीरी केसर: जम्मू कश्मीर

 

14. हाल ही में ''एशिया कप T20 टूर्नामेंट'' की मेजबानी किस देश के द्वारा किए जाने की घोषणा की गई है?

- श्रीलंका

  • एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने अपनी वार्षिक आम बैठक के बाद घोषणा की कि श्रीलंका 27 अगस्त से 11 सितंबर तक ''एशिया कप टी20 टूर्नामेंट'' की मेजबानी करेगा।
  • ACC: Asian Cricket Council
  • Formation: 19 September 1983
  • HQ: Colombo, Sri Lanka
  • President: Jay Shah
  • :
  • Sri Lanka
  • Capital: 1. Colombo (Executive Capital) 2. Sri Jayawardenepura Kotte (Legislative Capital)
  • Currency: Sri Lankan Rupee
  • PM: Mahindra Rajapaksa
  • President: Gotabaya Rajapaksa

 

15. हाल ही में कौन ''प्रित्ज़कर वास्तुकला पुरस्कार 2022'' जीतने वाला पहला अफ्रीकन व्यक्ति बन गया है?

फ्रांसिस केरे

  • फ्रांसिस केरे ''प्रित्ज़कर वास्तुकला पुरस्कार 2022'' जीतने वाले पहले अफ्रीकन व्यक्ति बन गए हैं |
  • प्रित्ज़कर पुरस्कार को 'वास्तुकला का नोबेल' (Nobel of Architecture) भी कहा जाता है |

 

16. हाल ही में किस दिन ''नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस'' मनाया गया है?

21 मार्च

  • ''नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस'' का विषय (Theme) 2022: "जातिवाद के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आवाज" ("Voice for Action Against Racism")
  • इस दिवस का उद्देश्य, विशेष रूप से: नस्लीय भेदभाव को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए निर्णय लेने के सभी क्षेत्रों में सार्थक और सुरक्षित सार्वजनिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के महत्व को उजागर करना हैं।

 

17. हाल ही में नाटो सैन्य अभ्यास 'कोल्ड रिस्पांस 2022' का आयोजन कहां किया गया है?

नॉर्वे

  • नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) के द्वारा 14 मार्च से 1 अप्रैल 2022 तक नॉर्वे में सैन्य अभ्यास, 'कोल्ड रिस्पांस 2022' का आयोजन किया जा रहा है |
  • NATO: North Atlantic Treaty Organization
  • NATO is a Military Alliance
  • Established: 4 April 1949
  • HQ: Brussels, Belgium
  • Secretary General: Jens Stoltenberg

 

18. हाल ही में किसे टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है?

राजेश गोपीनाथन

  • राजेश गोपीनाथन को अगले 5 वर्ष के लिए पुनः टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • TCS: Tata Consultancy Services
  • Established: 1968
  • HQ: Mumbai
  • MD & CEO: Rajesh Gopinathan
  • Chairman: Natarajan Chandrasekaran

 

19. हाल ही में मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ग्रहण किया है?

एन बिरेन सिंह

  • हाल ही में मणिपुर में हुए विधान सभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के द्वारा प्रचंड जीत के बाद 'एन वीरेंद्र सिंह' को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है |
  • Manipur
  • Capital: Imphal
  • Formation: 21 January 1972
  • CM: N. Biren Singh
  • Governor: La Ganesan

 

२०. हाल ही में किस दिन "विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस" (World Oral Health Day) मनाया गया है?

20 मार्च

  • "विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस" (World Oral Health Day) का विषय (Theme) 2022: 'बी प्राउड ऑफ यू माउथ' (Be Proud of Your Mouth)
  • मौखिक स्वास्थ्य के मुद्दों और मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को "विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस" (World Oral Health Day) मनाया जाता है |

 

21. हाल ही में किसने ''ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022'' के पुरुष वर्ग का एकल खिताब जीता है?

विक्टर एक्सेलसेन (Viktor Axelsen)

  • विक्टर एक्सेलसेन (Viktor Axelsen) ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी 'लक्ष्य सेन' को फाइनल मुकाबले में हराकर ''ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022'' के पुरुष वर्ग का एकल खिताब जीत लिया है |
  • ''ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022'' के महिला वर्ग का एकल खिताब जापान के 'यामागुची अकाने' ने जीता है |

 

22. हाल ही में एनपीसीआई के द्वारा छोटे मूल्य के लेनदेन के लिए यूपीआई यूजर्स के लिए कौनसी पहल का शुरुआत किया गया है?

यूपीआई लाइट (UPI Lite)

1.     भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने छोटे मूल्य के लेनदेन के लिए यूपीआई उपयोगकर्ताओं के लिए "यूपीआई लाइट - ऑन-डिवाइस वॉलेट" ("यूपीआई लाइट") कार्यक्षमता तैयार की है।

2.     UPI लाइट लेन-देन को नियर ऑफलाइन मोड में प्रोसेस करेगा यानी डेबिट ऑफलाइन और क्रेडिट ऑनलाइन, और बाद में, UPI लाइट ट्रांजेक्शन को पूरी तरह से ऑफलाइन मोड यानी डेबिट और क्रेडिट दोनों ऑफलाइन में प्रोसेस करेगा।

3.     UPI लाइट भुगतान लेनदेन की ऊपरी सीमा 200 रुपये होगी।

4.     "ऑन-डिवाइस वॉलेट" के लिए UPI लाइट बैलेंस की कुल सीमा किसी भी समय 2,000 रुपये होगी।

  • NPCI: National Payments Corporation of India
  • यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक एसोसिएशन का एक संयुक्त प्लेटफार्म है
  • Established: 2008
  • HQ: Mumbai
  • MD & CEO: Dilip Asbe

 

23. हाल ही में किस राज्य में 'पखला दिवस' मनाया गया है?

ओडिशा

1.     ओडिशा में 20 मार्च को 'पखला दिवस' मनाया गया, जो पिज्जा, बर्गर और अन्य फास्ट फूड आइटम के युग में भी राज्य के मुख्य मुख्य भोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है।

2.     आधुनिक युग में व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए 20 मार्च को 'पखला दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है।

3.     पखला (चावल का पानी) एक भारतीय व्यंजन के लिए ओडिया शब्द है जिसमें पके हुए चावल होते हैं जिन्हें पानी में हल्का किण्वित किया जाता है।

4.     इस पहल की शुरुआत 2015 में ओडियास ने दुनिया भर में अपने पारंपरिक भोजन का जश्न मनाने के लिए की थी |

  • Odisha
  • Capital: Bhubaneswar
  • Formation: 01 April 1936
  • CM: Naveen Patnaik
  • Governor: Ganeshi Lal

 

24. हाल ही में 'ताज महोत्सव' का आयोजन कहां किया गया है?

आगरा

1.     उत्तर प्रदेश के आगरा के शिल्पग्राम में कला, शिल्प और संस्कृति के उत्सव 'ताज महोत्सव' का आयोजन 20 से 29 मार्च 2022 तक के लिए किया गया है |

2.     'ताज महोत्सवका विषय (Theme) 2022: 'आजादी के अमृत महोत्सव के संग ताज महोत्सव के रंग'

  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

 

25. हाल ही में प्रसार भारती ने प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?

ऑस्ट्रेलिया

1.     भारतीय प्रसार भारती के द्वारा प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सार्वजनिक सेवा प्रसारक 'स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस' (SBS) के साथ समझौता किया है |

2.     समझौता ज्ञापन ऑस्ट्रेलिया में भारतीय डायस्पोरा के बीच डीडी न्यूज, डीडी इंडिया और डीडी न्यूज की कई भाषा सेवाओं की पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा।

  • Australia
  • Capital: Canberra
  • Currency: Australian Dollar
  • PM: Scott Morrison

 

26. हाल ही में किस दिन ''विश्व कविता दिवस'' मनाया गया है?

21 मार्च

1.     प्रत्येक वर्ष 'यूनेस्को' के पहल पर 21 मार्च को ''विश्व कविता दिवस'' मनाया जाता है |

2.     इसका उद्देश्य काव्यात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से भाषाई विविधता का समर्थन करना और लुप्तप्राय भाषाओं को सुनने के अवसर को बढ़ाना है |

  • UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural organization
  • Established: 16 November 1945, First session: 04 November 1946
  • HQ: Paris, France
  • Director-General: Audrey Azoulay

 

27. हाल ही में किसने तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया है?

सर्दार बर्डीमुखमेदोव

  • 40 वर्षीय सर्दार बर्डीमुखमेदोव ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया है |
  • Turkmenistan
  • Capital: Ashgabat
  • Currency: Turkmenistani Manat
  • President: Serdar Berdimuhamedow

 

28. हाल ही में किस बैंक के द्वारा "स्मार्टहब व्यापार प्रोग्राम" लॉन्च किया गया है?

एचडीएफसी बैंक

1.     निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के द्वारा लघु व्यवसाय ऋण को डिजिटल बढ़ावा देने के लिए दो पहल, 'SmartHub Vyapar' और 'Auto First' का शुरुआत किया गया है |

2.     'SmartHub Vyapar': ऐप जो कार्ड, यूपीआई, क्यूआर कोड, टैप पे और एसएमएस-आधारित भुगतान जैसे सभी भुगतान प्लेटफार्मों को एक साथ लाएगा।

3.     'Auto First': पूरी तरह से स्वचालित ऑटो ऋण की पेशकश किया जाएगा।

  • HDFC Bank
  • HQ: Mumbai
  • MD & CEO: शशिधर जगदीशन
  • Tagline: We Understand Your World

 

29. हाल ही में किस दिन ''विश्व जल दिवस'' मनाया गया है?

22 मार्च

  • शुद्ध, स्वच्छ और मीठे पानी के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को ''विश्व जल दिवस'' मनाया जाता है |
  • पहली बार ''विश्व जल दिवस'' 1993 में मनाया गया था |
  • ''विश्व जल दिवस'' का विषय (Theme) 2022: 'भूजल अदृश्य को दृश्यमान बनाना' (Groundwater, making the invisible visible)

 

30. हाल ही में भारत और सेशेल्स के बीच कौनसी सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है?

- 'लमितिये-2022'

1.     भारत और सेशेल्स के बीच 9वां संयुक्त सैन्य अभ्यास, 'लमितिये - 2022' (LAMITIYE-2022) का आयोजन 22 से 31 मार्च 2022 तक सेशेल्स डिफेंस एकेडमी (SDA) में किया जा रहा है |

2.     भारत और सेशेल्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, 'लमितिये - 2022' (LAMITIYE-2022) का आयोजन वर्ष 2001 से ही किया जा रहा है |

  • Seychelles
  • Capital: Victoria
  • Currency: Rupee
  • President: Wavel Ramkalawan

 

31. हाल ही में कौन धरती की सबसे गर्म जगह बन गया है?

कुवैती

1.     कुवैत 53.2 डिग्री सेल्सियस (127.7 डिग्री फ़ारेनहाइट) के गर्म तापमान पर पहुंच गया, जिससे यह पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थानों में से एक बन गया है।

2.     कुवैती, आधिकारिक तौर पर स्टेट ऑफ कुवैत, पश्चिमी एशिया का एक देश है।

  • Kuwait
  • Capital: Kuwait City
  • Currency: Kuwaiti Dinar
  • PM: Sabah Khalid Al-Sabah

 

32. हाल ही में किस दिन बिहार राज्य अपना स्थापना दिवस मनाया है?

22 मार्च

1.     'बिहार दिवस', राज्य के गठन को चिह्नित करने के लिए हर साल 22 मार्च को पूरे राज्य में मनाया जाता है।

2.     बिहार दिवस 2022 को यह याद रखने के लिए मनाया जाता है कि इस दिन अंग्रेजों ने 1912 में बंगाल से बिहार राज्य का निर्माण किया था।

3.     बिहार दिवस 2022 का विषय (Theme):  'जल, जीवन, हरियाली'

  • Bihar
  • Capital: Patna
  • CM: Nitish Kumar
  • Governor: Phagu Chauhan

 

33. हाल ही में जारी पुस्तक  "रिस्ट एश्योर्ड: एन ऑटोबायोग्राफी" किनके द्वारा लिखा गया है?

जी. आर. विश्वनाथ

  • पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान 'गुंडप्पा रंगनाथ विश्वनाथने वरिष्ठ पत्रकार 'आर. कौशिक' के सहयोग से अपनी आत्मकथा, "रिस्ट एश्योर्ड: एन ऑटोबायोग्राफी" लिखा है |
  • जी. आर. विश्वनाथइस पुस्तक में अपने समय के 1969 और 1986 के बीच भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के बारे में चर्चा किया है जिसमें वे 91 मैच खेले और 6000 से अधिक रन बनाए |

 

34. हाल ही में किस दिन "विश्व कठपुतली दिवस" मनाया गया है?

21 मार्च

  • दुनिया भर में कठपुतली को सम्मानित करने और कठपुतली को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ हर साल 21 मार्च को ''विश्व कठपुतली दिवस'' मनाया जाता है।
  • संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, संस्कृति मंत्रालय के तहत, 21 मार्च 2022 को ''विश्व कठपुतली दिवस'' को चिह्नित करने के लिए एक कठपुतली उत्सव ''पुतुल उत्सव'' का आयोजन कर रही है।
  • "विश्व कठपुतली दिवस" 2022 का विषय (Theme): 'The Sea'

 

35. हाल ही में किसके द्वारा ''पुतुल उत्सव'' का आयोजन किया गया है?

संगीत नाटक अकादमी

  • संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, संस्कृति मंत्रालय के तहत, 21 मार्च 2022 को ''विश्व कठपुतली दिवस'' को चिह्नित करने के लिए एक कठपुतली उत्सव ''पुतुल उत्सव'' का आयोजन नई दिल्ली, वाराणसी, हैदराबाद, अंगुल और अगरतला में कर रही है।
  • दुनिया भर में कठपुतली को सम्मानित करने और कठपुतली को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ हर साल 21 मार्च को ''विश्व कठपुतली दिवस'' मनाया जाता है।
  • "विश्व कठपुतली दिवस" 2022 का विषय (Theme): 'The Sea'

 

 36. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई:-

  • इस वर्ष राष्ट्रपति ने नीचे दी गई सूची के अनुसार 2 युगल मामलों (एक युगल मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 128 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है।
  • इस सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
  • पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं की श्रेणी के 10 व्यक्ति भी शामिल हैं।
  • पद्म पुरस्कार - देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
  • पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि।
  • असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जाता है।
  • उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म भूषण'
  • और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री'
  • पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर की जाती है।
  • ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं जो आमतौर पर हर साल मार्च / अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं।

पद्म विभूषण 2022 (4)

 

1.     सुश्री प्रभा अत्रे - कला - महाराष्ट्र

2.     श्री राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) - साहित्य और शिक्षा - उतार प्रदेश

3.     जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) - सिविल सेवा - उत्तराखंड

4.     श्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) - सार्वजनिक मामलों (Public Affairs) - उतार प्रदेश

 

Padma Bhushan (17)

 

 

 

 

Padma Shri (107)

 

 

 

 

 

37. हाल ही में कौन पाक जलडमरूमध्य को पार करने वाली दुनिया की सबसे युवा और सबसे तेज महिला तैराक बन गई है?

जिया राय

  • मुंबई से संबंध रखने वाली तथा भारतीय नौसेना के नाविक 'जिया राय', पाक जलडमरूमध्य को पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला तैराक बन गई है |
  • उन्होंने पाक जलडमरूमध्य को 13 घंटे और 10 मिनट में 29 किमी की दूरी तय किया है |

 

38. हाल ही में जारी 'विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट' के अनुसार कौन दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बन गया है?

नई दिल्ली

  • हाल ही में 'IQAir' द्वारा जारी 'विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट' के अनुसार 'नई दिल्लीदुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बन गया है |
  • 'विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्टस्विट्जरलैंड का संगठन 'IQAir' द्वारा जारी किया गया है |
  • इस रिपोर्ट में शीर्ष 5 प्रदूषित राजधानी शहर, नई दिल्ली, ढाका (बांग्लादेश), एन'जामेना (चाड), दुशांबे (ताजिकिस्तान), मस्कट (ओमान) है।
  • भारत का सबसे प्रदूषित शहर, भिवाड़ी, उसके बाद गाजियाबाद, दिल्ली, और जौनपुर है |
  • सबसे प्रदूषित देश, बांग्लादेश, चाड, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और भारत है |

 

39. हाल ही में कौन पद्मभूषण पुरस्कार पाने वाले पहले पैरा-एथलीट बन गए हैं?

देवेंद्र झाझरिया

  • 40 वर्षीय 'देवेंद्र झाझरिया' भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण पुरस्कार' पाने वाले पहले पैरा-एथलीट बन गए हैं |
  • उन्होंने एथेंस, 2016 रियो खेलों और 2004 पैरालिंपिक में स्वर्ण और 2020 टोक्यो ओलंपिक में एक रजत पदक सहित कई पैरालंपिक पदक जीते हैं।
  • अवनि लेखारा (पैरा-शूटर) को भी खेल श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं।

 

40. हाल ही में किस दिन 'शहीद दिवस' मनाया गया है?

23 मार्च

  • 23 मार्च वह दिन है जब हम उन सभी वीर योद्धाओं को याद करते हैं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी और मोर्चे पर अपनी जान गंवाई।
  • इस दिन को इतिहास के पन्नों में एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को फांसी दी थी।
  • राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को भी 'शहीद दिवस' के रूप में मनाया जाता है जब 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे के द्वारा की गई थी |

 

41. हाल ही में किस दिन 'विश्व मौसम विज्ञान दिवस' मनाया गया है?

23 मार्च

1.     यह दिन विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के पहल पर समाज की सुरक्षा और भलाई के लिए राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जल विज्ञान सेवाओं के योगदान पर भी प्रकाश डालने के लिए प्रत्येक वर्ष 23 मार्च को 'विश्व मौसम विज्ञान दिवस' मनाया जाता है |

2.     विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2022 का विषय: 'प्रारंभिक चेतावनी और प्रारंभिक कार्रवाई' (Early Warning and Early Action)

  • WMO: World Meteorological Organization
  • Formation: 23 March 1950
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • President: Gerhard Adrian
  • Secretary-General: Petteri Taalas

 

42. हाल ही में रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?

8.5%

  • रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10.3% के अपने पूर्व अनुमान को घटाकर भारत का जीडीपी विकास दर 8.5% रहने का अनुमान लगाया है |
  • फिच रेटिंग्स एजेंसी एक अमेरिकन रेटिंग एजेंसी है |
  • Fitch Ratings HQ: New York

 

43. हाल ही में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच कौनसी संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है?

डस्टलिक (Dustlik)

  • भारत और उज्बेकिस्तान के बीच तीसरी संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डस्टलिक (Dustlik)' का आयोजन किया गया है |
  • तीसरी संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डस्टलिक (Dustlik)' का आयोजन यांगियारिक, उज्बेकिस्तान में किया जा रहा है |
  • Uzbekistan
  • Capital: Tashkent
  • Currency: Uzbekistani Som
  • President: Shaukat Mirziyoyev

 

44. हाल ही में किसने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया है?

पुष्कर सिंह धामी

1.     पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया है |

2.     पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किए हैं |

  • Uttarakhand
  • Capital: 1. Dehradun(winter) 2. Gairsain(Summer)
  • Formation: 09 November 2000
  • Chief Minister: पुष्कर सिंह धामी
  • Governor: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

 

45. हाल ही में किस जाने-माने टेनिस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने का घोषणा किया है?

एशले बार्टी

  • ऑस्ट्रेलिया की 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी 'एश्ले बार्टी' ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने का घोषणा किया है |

 

46. हाल ही में माली के पूर्व प्रधान मंत्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

सौमेलो बाउबे माईगा

  • सौमेलो बाउबे माईगावर्ष 2017 से 2019 तक माली के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दिए थे |
  • Mali
  • Capital: Bamako
  • Currency: West African CFA Franc
  • PM: Choguel Kokalla
  • President: Assimi Goita

 

47. हाल ही में प्रसार भारती ने प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?

ऑस्ट्रेलिया

1.     भारतीय प्रसार भारती के द्वारा प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सार्वजनिक सेवा प्रसारक 'स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस' (SBS) के साथ समझौता किया है |

2.     समझौता ज्ञापन ऑस्ट्रेलिया में भारतीय डायस्पोरा के बीच डीडी न्यूज, डीडी इंडिया और डीडी न्यूज की कई भाषा सेवाओं की पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा।

  • Australia
  • Capital: Canberra
  • Currency: Australian Dollar
  • PM: Scott Morrison

 

48. हाल ही में भारत और सेशेल्स के बीच कौनसी सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है?

- 'लमितिये-2022'

1.     भारत और सेशेल्स के बीच 9वां संयुक्त सैन्य अभ्यास, 'लमितिये - 2022' (LAMITIYE-2022) का आयोजन 22 से 31 मार्च 2022 तक सेशेल्स डिफेंस एकेडमी (SDA) में किया जा रहा है |

2.     भारत और सेशेल्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, 'लमितिये - 2022' (LAMITIYE-2022) का आयोजन वर्ष 2001 से ही किया जा रहा है |

  • Seychelles
  • Capital: Victoria
  • Currency: Rupee
  • President: Wavel Ramkalawan

 

49. हाल ही में जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के पुरुष वर्ग में कौन नंबर 1 ऑल-राउंडर बन गया है?

रविंद्र जडेजा

  • रविंद्र जडेजा, आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग के पुरुष वर्ग में नंबर 1 ऑल-राउंडर बन गए हैं |
  • ICC: International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce
  • :
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly (39th)
  • Secretary: Jai Shah

 

50. हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

आर.सी. लाहोती

1.     सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश 'रमेश चंद्र लाहोती' का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |

2.     वें भारत के 35वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में 2004 में सेवा प्रदान किए थे |

  • Supreme Court
  • मुख्य न्यायाधीश: 'एनवी रमना'
  • सुप्रीम कोर्ट की स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • वर्तमान में भारत में 25 उच्च न्यायालय हैं।
    भारत का
  • भारत का 25वां उच्च न्यायालय आंध्र प्रदेश के अमरावती में स्थापित किया गया है।

 

51. हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के द्वारा ग्रेवाटर प्रबंधन के लिए कौनसा अभियान शुरू किया गया है?

सुजलम 2.0

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत के द्वारा 'विश्व जल दिवस' के अवसर पर 'ग्रेवाटर' (रसोईघर, धुलाई आदि की धोवन) प्रबंधन के लिए 'सुजलम 2.0' अभियान शुरू किया गया है |
  • 'विश्व जल दिवस': 22 मार्च
  • 'विश्व जल दिवस' का विषय (Theme): 'भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना' (Groundwater: Making the invisible visible)
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत

 

52. हाल ही में किस दिन ''विश्व क्षय रोग दिवस'' मनाया गया है?

24 मार्च

  • संक्रामक बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को हर साल ''विश्व तपेदिक/विश्व क्षय रोग दिवस'' मनाया जाता है।
  • भारत सरकार द्वारा 2025 तक देश टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • इस दिन 1882 में, डॉ रॉबर्ट कोच ने बैक्टीरिया की खोज की थी जो तपेदिक का कारण बनती थी।
  • ''विश्व तपेदिक/विश्व क्षय रोग दिवस'' का विषय (Theme) 2022: 'Invest to End TB. Save Lives'

 

53. हाल ही में किस देश ने डिजिटल संपत्ति के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का घोषणा किया है?

थाईलैंड

  • थाईलैंड 1 अप्रैल 2022 से वस्तु और सेवाओं के लिए भुगतान करने के लिए डिजिटल संपत्तियों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है |
  • Thailand
  • Capital: Bangkok
  • Currency: Baht
  • Prime Minister: Prayut Chan-o-cha

 

54. हाल ही में किसे ''एबेल पुरस्कार 2022'' से सम्मानित किया गया है?

डेनिस पार्नेल सुलिवन

  • अमेरिकी के प्रसिद्ध गणितज्ञ 'डेनिस पार्नेल सुलिवन' को एबेल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है |
  • ''एबेल पुरस्कार'' गणित के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए 'नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स कमेटी' के द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता है |

 

55. हाल ही में किस बैंक के द्वारा आईपीएल टीम, चेन्नई सुपर किंग (CSK) के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लांच किया गया है?

ICICI Bank

  • आईसीआईसीआई बैंक ने घोषणा की कि उसने आईपीएल टीम, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ साझेदारी में एक सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड 'चेन्नई सुपर किंग्स आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड' लॉन्च किया है।
  • ICICI Bank (Industrial Credit & Investment Corporation of India)
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1994
  • MD & CEO: Sandeep Bakshi

 

56. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?

8.1%

  • आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का जीडीपी विकास दर 8.1% रहने का अनुमान लगाया गया है |
  • OECD: Organisation for Economic Cooperation and Development
  • Established: 16 April 1948
  • HQ: Paris, France
  • Secretary-General: Mathais Cormann

 

57. हाल ही में जारी 'विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट' के अनुसार कौन दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बन गया है?

नई दिल्ली

  • हाल ही में 'IQAir' द्वारा जारी 'विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट' के अनुसार 'नई दिल्लीदुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बन गया है |
  • 'विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्टस्विट्जरलैंड का संगठन 'IQAir' द्वारा जारी किया गया है |
  • इस रिपोर्ट में शीर्ष 5 प्रदूषित राजधानी शहर, नई दिल्ली, ढाका (बांग्लादेश), एन'जामेना (चाड), दुशांबे (ताजिकिस्तान), मस्कट (ओमान) है।
  • भारत का सबसे प्रदूषित शहर, भिवाड़ी, उसके बाद गाजियाबाद, दिल्ली, और जौनपुर है |
  • सबसे प्रदूषित देश, बांग्लादेश, चाड, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और भारत है |

 

58. हाल ही में कौन पाक जलडमरूमध्य को पार करने वाली दुनिया की सबसे युवा और सबसे तेज महिला तैराक बन गई है?

जिया राय

  • मुंबई से संबंध रखने वाली तथा भारतीय नौसेना के नाविक 'जिया राय', पाक जलडमरूमध्य को पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला तैराक बन गई है |
  • उन्होंने पाक जलडमरूमध्य को 13 घंटे और 10 मिनट में 29 किमी की दूरी तय किया है |

 

59. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा कार्यालय में मराठी भाषा के प्रयोग को अनिवार्य कर दिया गया है?

महाराष्ट्र

1.     महाराष्ट्र सरकार के द्वारा कार्यालय में हिंदी और इंग्लिश को कुछ जगहों पर छोड़कर अधिक से अधिक मराठी भाषा के प्रयोग को अनिवार्य के लिए बिल पास किया गया है |

2.     इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने सभी दुकानों पर मराठी भाषा में बोर्ड लगाना भी अनिवार्य कर दिया है |

  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

 

60. हाल ही में किसे रक्षा मंत्रालय में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है?

विनोद जी खंडारे

  • 'लेफ्टिनेंट जनरल विनोद जी खंडारे' को रक्षा मंत्रालय में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री: श्री राजनाथ सिंह
  • Chief of Defense Staff:?
  • Chief of Army Staff: General Manoj Mukund Narwane
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral R. Hari Kumar

 

61. हाल ही में किस दिन 'गुलामी और दास व्यापार के शिकार लोगों के स्मरण का अंतरराष्ट्रीय दिवस' मनाया गया है?

25 मार्च

1.     प्रत्येक वर्ष 25 मार्च को 'गुलामी और दास व्यापार के शिकार लोगों के स्मरण का अंतरराष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है |

2.     यह दिवस प्रत्येक वर्ष 25 मार्च को संयुक्त राष्ट्र के पहल पर मनाया जाता है |

3.     'गुलामी और दास व्यापार के शिकार लोगों के स्मरण का अंतरराष्ट्रीय दिवस' का विषय (Theme) 2022: 'Stories of Courage: Resistance to Slavery and Unity against Racism'

  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

62. हाल ही में 'फीफा वर्ल्ड कप 2022' के लिए किसे आधिकारिक प्रायोजक बनाया गया है?

बायजूस (BYJU'S)

1.     BYJU'S, एक भारतीय एजुकेशनल फर्म, आगामी 2022 फीफा विश्व कप के लिए एक आधिकारिक प्रायोजक बन गई है।

2.     'फीफा वर्ल्ड कप 2022' का आयोजन 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक कतर में किया जाएगा |

  • FIFA: Federation International de Football Association
  • Established: 21 May 1904
  • HQ: Zurich, Switzerland
  • President: Gianni Infantino
  • :
  • Qatar
  • Capital: Doha
  • Currency: Qatari Rial
  • PM: Khalid Bin Khalifa

 

63. हाल ही में किसे दिल्ली के नए लोकायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है?

हरिश चंद्र मिश्रा

  • झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्रा को अगले 5 वर्ष के लिए दिल्ली के नए लोकायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • Delhi
  • Chief Minister: Arvind Kejriwal
  • Lieutenant Governor: Anil Baijal
  • Delhi Police Commissioner: Rakesh Asthana

 

64. हाल ही में किसने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में पुनः शपथ ग्रहण किया है?

योगी आदित्यनाथ

1.     उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद लगातार दूसरी बार 'योगी आदित्यनाथ' को राज्य का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण दिलाया गया है |

2.     उत्तर प्रदेश में विधानसभा के हुए चुनाव में कुल 403 पदों में से 273 पद भारतीय जनता पार्टी ने जीता है |

3.     उत्तर प्रदेश में लोकसभा के पदों की संख्या 80 तथा राज्यसभा के पदों की संख्या 31, हो और विधानसभा के 403 पद है |

  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

 

65. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संगठन के द्वारा पहला 'वन्यजीव बांड' लॉन्च किया गया है?

विश्व बैंक

1.     अफ्रीका के काले गेंडे को बचाने के लिए 'विश्व बैंक' के द्वारा दुनिया का पहला 'वन्यजीव बांड' लॉन्च किया गया है |

2.     पांच साल का बांड दो दक्षिण अफ्रीकी रिजर्व, एडो एलीफेंट नेशनल पार्क और ग्रेट फिश रिवर नेचर रिजर्व में जानवरों की आबादी में वृद्धि की दर से निर्धारित रिटर्न का भुगतान करेगा।

  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass
  • Vice-President: Junaid Kamal Ahmed (Bangladesh)

 

66. हाल ही में भारतीय सेना और महाराष्ट्र पुलिस मिलकर कौनसी सुरक्षा अभ्यास का आयोजन किया है?

सुरक्षा कवच 2

1.     सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के लिए भारतीय सेना और महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा मिलकर 'सुरक्षा कवच 2' अभ्यास का आयोजन किया गया है |

  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari
  • :
  • Chief of Defense Staff:?
  • Chief of Army Staff: General Manoj Mukund Narwane
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral R. Hari Kumar

 

67. हाल ही में किसने ''गवर्नर ऑफ द ईयर'' पुरस्कार जीता है?

मारियो मार्सेल

  • सेंट्रल बैंक ऑफ़ चिली के गवर्नर मारियो मार्सेल ने 'सेंट्रल बैंकिंग अवॉर्ड्स 2022' में ''गवर्नर ऑफ द ईयर'' का पुरस्कार जीता है |
  • Chile
  • Capital: Santiago
  • Currency: Chilean Peso
  • President: Gabriel Boric Font

 

68. हाल ही में जीआईएफ (GIF) प्रारूप के निर्माता का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

स्टीफ़न विल्हाइट

  • अमेरिका के जाने-माने टेक्निकल एक्सपर्ट और जीआईएफ (GIF) प्रारूप के निर्माता का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |

 

69. हाल ही में किस राज्य ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट "माया" लॉन्च किया है?

केरल

  • केरल के पर्यटन विभाग के द्वारा राज्य के सभी पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्हाट्सएप चैटबॉट "माया" लॉन्च किया है |
  • Kerala
  • Capital: Thiruvananthapuram
  • CM: Pinarayi Vijayan
  • Governor: Arif Mohammad Khan

 

70. हाल ही में कहां आरबीआई के द्वारा 'रिजर्व बैंक इन्नोवेशन हब' (RBIH) का उद्घाटन किया गया है?

बेंगलुरु

1.     भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास के द्वारा बेंगलुरु में 'रिजर्व बैंक इन्नोवेशन हब' (RBIH) का उद्घाटन किया गया है |

2.     'रिजर्व बैंक इन्नोवेशन हब' (RBIH) वित्तीय नवाचार को बढ़ावा देने और पोषित करने के लिए 100 करोड़ रुपए के प्रारंभिक पूंजी योगदान के साथ स्थापित किया गया है |

3.     'रिजर्व बैंक इन्नोवेशन हब' (RBIH) के सबसे पहले अध्यक्ष के रूप में 'क्रिस गोपालकृष्णनको नियुक्त किया गया है |

  • RBI: Reserve Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1 April 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: Shaktikant Das 
  • Deputy Governor: 1. Mahesh Kumar Jain 2. Michael Debabrata Patra 3. M Rajeshwar Rao 4. T Rabi Sankar

 

71. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के कौनसे संस्करण का शुरुआत हुआ है?

15वां

  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण का आयोजन पूर्ण रूप से भारत में ही किया जा रहा है और Covid 19 महामारी को देखते हुए मात्र 25% क्षमता के साथ दर्शकों को स्टेडियम में पहुंचने की अनुमति दी गई है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में 26 मार्च से 29 मई 2022 तक कुल 74 मैच खेले जाएंगे |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में दो नई टीम 'लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्सशामिल हुए हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में कुल 10 टीम (चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स) शामिल हो रहे हैं |

 

72. हाल ही में जाने-माने बंगाली अभिनेता का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

अभिषेक चटर्जी

  • प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी को दिल का दौरा पड़ने के कारण 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |
  • बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण करते हुए 'अभिषेक चटर्जीअपनी पहली फिल्म 'पथ भोला' में प्रशंसनीय रोल अदा किया था |

 

73. हाल ही में किस दिन असम राइफल्स के द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया गया है?

24 मार्च

  • भारत के सबसे पुराने अर्धसैनिक बलों में से एक असम राइफल्स के द्वारा 24 मार्च 2022 को अपना 187वा स्थापना दिवस मनाया गया है |
  • Assam Rifles
  • Founded: 1835
  • HQ: Shillong
  • Director-General: Pradeep Chandran Nayar

 

74. हाल ही में व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन (UNCTAD) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?

4.6%

  • व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन (UNCTAD) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर अपने पूर्व अनुमान 6.7% को घटाकर 4.6% कर दिया गया है |
  • UNCTAD: United Nations Conference on Trade and Development
  • Established: 30 December 1964
  • HQ: Geneva, Switzerland

 

75. हाल ही में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव का कार्यकाल बढ़ाया गया है उनका नाम क्या है?

जेन्स स्टोल्टेनबर्ग

  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव 'जेन्स स्टोल्टेनबर्ग' का कार्यकाल अगले 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है |
  • NATO: North Atlantic Treaty Organization
  • NATO is a Military Alliance
  • Established: 4 April 1949
  • HQ: Brussels, Belgium
  • Secretary-General: Jens Stoltenberg

 

76. हाल ही में नीति आयोग के द्वारा जारी 'एक्सपोर्ट प्रेपयर्डनेस इंडेक्स 2021' में किस राज्य ने पहला स्थान हासिल किया है?

गुजरात

1.     नीति आयोग के द्वारा 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2021' (Export Preparedness Index 2021) जारी किया गया है जिसमें गुजरात राज्य प्रथम रैंकिंग प्राप्त किया है |

2.     'निर्यात तैयारी सूचकांक 2021' (Export Preparedness Index 2021) में महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर है |

  • NITI Aayog: The National Institution for Transforming India
  • Established: 01 January 2015
  • Chairman: PM of India
  • Vice-Chairman: Rajiv Kumar
  • CEO: Amitabh Kant

 

77. हाल ही में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री के द्वारा किस नाम से तीन दिवसीय 'उत्तर-पूर्व उत्सव' (North-East) का उद्घाटन किया गया है?

ईशान मंथन

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री जी किशन रेड्डी के द्वारा नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में तीन दिवसीय उत्तर-पूर्व उत्सव''ईशान मंथन'' का उद्घाटन किया गया है जो 25 से 27 मार्च 2022 तक मनाया जाएगा |
  • यह पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति, कला, संगीत, लोक नृत्य, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों से परिचित होने का अवसर प्रदान करेगा।
  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री: श्री जी किशन रेड्डी

 

78. हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के द्वारा किस दिन को 'राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस' के रूप में मनाने का घोषणा किया गया है?

5 अक्टूबर

  • केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को ''राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस'' के रूप में मनाने का घोषणा किया है |
  • प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को ''राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस'' का उद्देश्य डॉल्फिन के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करना है |
  • केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: श्री भूपेंद्र यादव

 

79. हाल ही में किस दिन 'अर्थ आवर' (Earth Hour) मनाया गया है?

26 मार्च

  • जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई और एक बेहतर ग्रह के प्रति प्रतिबद्धता के लिए समर्थन दिखाने के लिए हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में ''अर्थ आवर'' मनाया जाता है।
  • यह वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा आयोजित एक विश्वव्यापी आंदोलन है, जो व्यक्तियों, समुदायों, कॉरपोरेट्स और घरों को रात्रि में 1 घंटे के लिए अपनी लाइट बंद करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  • 'अर्थ आवर' (Earth Hour) का विषय (Theme) 2022: 'शेप आवर फ्यूचर' (Shape Our Future)

 

80. हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के द्वारा किस बैंक पर वित्तीय दंड लगाया गया है?

एक्सिस बैंक

1.     एक्सिस बैंक पर मर्चेंट बैंकिंग नियमों के उल्लंघन के कारण भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के द्वारा ₹5 लाख का आर्थिक दंड लगाया गया है |

  • SEBI: Securities and Exchange Board of India
  • Established: 12 April 1992
  • HQ: Mumbai
  • Chairperson: Madhabi Puri Buch (previously- Ajay Tyagi)
  • :
  • Axis Bank
  • HQ: Mumbai
  • Tagline: बढ़ती का नाम जिंदगी
  • CEO: अमिताभ चौधरी







Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here





Join us via


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts