Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 04/01/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में कहां "कल्पना चावला अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान केंद्र" का उद्घाटन किया गया है?
चंडीगढ़
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के द्वारा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में "कल्पना चावला अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान केंद्र" का उद्घाटन किया गया है |
  • कल्पना चावला, अंतरिक्ष में जाने वाली भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थी जो अंतरिक्ष से लौटते समय पृथ्वी से कुछ ही दूरी पर 1 फरवरी 2003 को उनका अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें उनकी मृत्यु हो गई |
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री: श्री राजनाथ सिंह

2. हाल ही में कौन $3 ट्रिलियन बाजार पूंजीकरण वाली पहली कंपनी बन गई है?
Apple
  1. हाल ही में एप्पल कंपनी के शेयर मूल्य में 40% की बढ़ोतरी के बाद यह $3 ट्रिलियन बाजार पूंजीकरण वाली पहली कंपनी बन गई है |
  • Apple Inc.
  • Founded: 01 April 1976
  • Founder: Steve Jobs, Steve Wozniak, Ronald Wayne
  • HQ: California
  • Chairman: Arther D. Levinson
  • CEO: Tim Cook

3. हाल ही में किसे "बिहार विभूति सम्मान" से सम्मानित किया गया है?
रोहित कुमार
  • ''Let's Inspire Bihar" द्वारा आयोजित 'बिहार एंटरप्रेन्योर कांक्लेव 2021' नई दिल्ली में Media Trend's के फाउंडर रोहित कुमार को "बिहार विभूति सम्मान" से सम्मानित किया गया है |
  • कॉन्क्लेव का उद्देश्य ऐसे प्रतिबद्ध व्यक्तियों को जोड़ना है, जिन्होंने स्वैच्छिक आधार पर किसी भी मुख्य विषय पर भविष्य के निर्माण में योगदान करने का विकल्प चुना है।

4. हाल ही में किसे तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) की पहली महिला अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है?
अलका मित्तल
  • अलका मित्तल तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के निवर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) सुभाष कुमार का जगह लिए है जो 31 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत्त हुए हैं |
  • ONGC: Oil and Natural Gas Corporation Limited
  • Established: 14 August 1956
  • HQ: Delhi
  • Chairman: Alka Mittal

5. हाल ही में कहां अखिल भारतीय औद्योगिक प्रदर्शनी "नुमाइश 2022" का आयोजन किया गया है?
हैदराबाद
  1. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन के द्वारा अखिल भारतीय औद्योगिक प्रदर्शनी "नुमाइश 2022" का उद्घाटन किया गया |
  2. प्रदर्शनी 1 जनवरी से 15 फरवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी और विभिन्न प्रदर्शकों को लगभग 2,000 स्टाल आवंटित किए गए हैं |
  • Telangana
  • Capital: Hyderabad
  • Formation: 02 June 2014
  • CM: K. Chandrasekhar Rao
  • Governor: Tamilisai Saundrajan

6. हाल ही में किस देश में उच्च मुद्रास्फीति दर और महंगाई दर बढ़ने के कारण देश के दिवालिया होने का अनुमान लगाया गया है?
श्रीलंका
  • श्रीलंका में COVID-19 महामारी के दौरान उच्च मुद्रास्फीति दर बढ़ने और महंगाई दर बढ़ने के कारण देश के दिवालिया होने का अनुमान लगाया गया है |
  • Sri Lanka
  • Capital: 1. Colombo (Executive Capital) 2. Sri Jayawardenepura Kotte (Legislative Capital)
  • Currency: Sri Lankan Rupee
  • PM: Mahindra Rajapaksa
  • President: Gotabaya Rajapaksa

7. हाल ही में भारतीय नौसेना के 1971 के युद्ध में वाइस एडमिरल का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
एस.एच. शर्मा
  1. 1971 में हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय नौसेना की वाइस एडमिरल एस.एच. शर्मा का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |
  2. 1971 में हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान पर हिंदुस्तान का शानदार जीत हुआ और बांग्लादेश का निर्माण हुआ |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • उप-प्रमुखS. N. Ghormade
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

8. हाल ही में किस देश के विशेषज्ञों के द्वारा COVID-19 का नया वेरिएंट 'IHU' का पहचान किया गया है?
फ्रांस
  • COVID-19 का नया वेरिएंट 'IHU' को कोरोना और ओमाइक्रोन की तुलना में अधिक शक्तिशाली बताया गया है |
  • France
  • Capital: Paris
  • Currency: Euro, CPF Franc
  • President: Emmanuel Macron

9. हाल ही में कहां "हार्टफूलनेस इंटरनेशनल योग अकादमी" का आधारशिला रखा गया है?
हैदराबाद
  • तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल के द्वारा "हार्टफूलनेस इंटरनेशनल योग अकादमी" का आधारशिला रखा गया |
  • इस अकादमी में भारत यूरोप ऑस्ट्रेलिया उज्बेकिस्तान और अमेरिका के प्रशिक्षक होंगे जो चिकित्सा योग प्रशिक्षण और परामर्श देंगे |
  • केंद्रीय आयुष मंत्री: सर्बानंद सोनोवाल

10. हाल ही में किसे 'राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन' (NMCG) हेतु महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
जी. अशोक कुमार
  • NMCG: National Mission for Clean Ganga :NMCG गंगा नदी के कायाकल्प, संरक्षण और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय परिषद का कार्यान्वयन विंग है |

11. हाल ही में किसे जल शक्ति मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है?
विनी महाजन
  1. विनी महाजन को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल तथा स्वच्छता विभाग में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है |
  2. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री: श्री गजेंद्र सिंह शेखावत
  • केंद्र सरकार में कुछ महत्वपूर्ण सचिव की सूची निम्न प्रकार से हैं:-
  • कैबिनेट सचिव: राजीव गौबा
  • रक्षा सचिव: अजय कुमार
  • विदेश सचिव: हर्षवर्धन सिंगला
  • वित्त सचिव: टी.वी. सोमनाथ
  • गृह सचिव: अजय कुमार भल्ला

12. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कौनसा राज्य दिसंबर 2021 में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन किया है?
उड़ीसा
  • वर्ष के अंतिम महीने दिसंबर 2021 में उड़ीसा राज्य के द्वारा सबसे ज्यादा 43% बढ़ोतरी के साथ 4080.14 करोड जीएसटी कलेक्शन किया गया है |
  • 46वें  वस्तु और सेवा कर परिषद (GST Council) की बैठक 31 दिसंबर 2021 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में की गई है |

वस्तु और सेवा कर (Goods and Servises Tax-GST) क्या है?

  • वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) एक अप्रत्यक्ष कर (या उपभोग कर) है जिसका उपयोग भारत में वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर किया जाता है। यह एक व्यापक, बहुस्तरीय, गंतव्य-आधारित कर है: व्यापक क्योंकि इसमें कुछ राज्य करों को छोड़कर लगभग सभी अप्रत्यक्ष कर शामिल हैं।
  • कर संग्रह के लिए वस्तुओं और सेवाओं को पांच अलग-अलग टैक्स स्लैब में विभाजित किया गया है: 0%, 5%, 12%, 18% और 28%।
  • हालांकि, पेट्रोलियम उत्पादों, मादक पेय और बिजली पर जीएसटी के तहत कर नहीं लगाया जाता है और इसके बजाय अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा पिछली कर प्रणाली के अनुसार अलग से कर लगाया जाता है।
  • वस्तु और सेवा कर (GST) 1 जुलाई 2017 से भारत सरकार द्वारा भारत के संविधान के 101वें संशोधन के कार्यान्वयन के माध्यम से लागू हुआ जो केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए मौजूदा कई करों को बदल दिया।
  • वस्तु और सेवा कर दिवस: 1 जुलाई

13. हाल ही में किस दिन ने "विश्व ब्रेल दिवस" मनाया गया है?
4 जनवरी
  • प्रत्येक वर्ष 4 जनवरी को ब्रेल प्रणाली के अविष्कारक लुई ब्रेल की जयंती के उपलक्ष में और दृष्टिबाधित लोगों के कल्याण के लिए ब्रेल लिपि के महत्व के बारे में उनके योगदान को याद करने हेतु "विश्व ब्रेल दिवस" मनाया जाता है |
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा वर्ष 2019 में "विश्व ब्रेल दिवस" मनाने का फैसला किया गया था |

14. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा ऑफलाइन भुगतान लेनदेन की ऊपरी सीमा कितने रुपए तय किया गया है?
₹200
  1. आरबीआई के अनुसार ऑफलाइन भुगतान किसी भी चैनल या साधन जैसे कार्ड वॉलेट और मोबाइल उपकरणों का उपयोग करके किया जा सकता है |
  2. ऑफलाइन भुगतान एक ऐसा लेनदेन है जिसमें इंटरनेट या टेलीकॉम कनेक्टिविटी की आवश्यकता नहीं होती है |
  • RBI: Reserve Bank of India
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 April 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: Shaktikant Das 
  • Deputy Governor: 1. Mahesh Kumar Jain 2. Michael Debabrata Patra 3. M Rajeshwar Rao 4. T Rabi Sankar

15. हाल ही में किस देश का समाचार पोर्टल "सिटीजन न्यूज़" अपना संचालन बंद करने का घोषणा किया है?
हांगकांग
  • कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न संकट, अन्य संकटों को ध्यान में रखते हुए तथा चीन विरोधी सामग्री प्रकाशित करने के विरोध में उत्पन्न संकटों को ध्यान में रखते हुए हांगकांग का समाचार पोर्टल "सिटीजन न्यूज़" अपना संचालन बंद करने का घोषणा किया है |

16. हाल ही में जारी 'पीएसए वर्ल्ड रैंकिंग' में किस भारतीय खिलाड़ी ने शीर्ष 10 में स्थान बनाने में सफल रहा है?
जोशना चिनप्पा
  • जोशना चिनप्पा स्क्वैश खेल से संबंधित हैं जो 'पीएसए वर्ल्ड रैंकिंग' में दसवें स्थान पर रहे हैं |
  • पुरुष वर्ग में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी इस रैंकिंग में 16वें स्थान पर रहे हैं |
  • PSA: Professional Squash Association

17. हाल ही में किस देश को यूरोपीय संघ परिषद (Council of European Union) की अध्यक्षता दी गई है?
फ्रांस
  • यूरोपीय संघ (ईयू) 27 सदस्य राज्यों का एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है जो मुख्य रूप से यूरोप में स्थित हैं।
  • France
  • Capital: Paris
  • Currency: Euro, CPF Franc
  • President: Emmanuel Macron

18. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के द्वारा ऐड-टेक समाधान प्रदान करने के लिए कौनसी प्लेटफार्म का शुरुआत किया गया है?
- NEAT 3.0
  • NEAT: National Educational Alliance for Technology
  • इसके अलावा शिक्षा मंत्री के द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में एआईसीटीई (AICTE) द्वारा निर्धारित तकनीकी पुस्तकों का भी विमोचन भी किया गया।
  • AICTE: All India Council for Technical Education
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री: श्री धर्मेंद्र प्रधान

19. हाल ही में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के द्वारा 26वें वार्षिक "ढाका अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला" का उद्घाटन किया गया, वर्तमान में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कौन है?
शेख हसीना
  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 26वें वार्षिक "ढाका अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला" का उद्घाटन किया गया |
  • 26वें वार्षिक "ढाका अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला" में 23 पवेलियन समेत 227 स्टॉल के साथ 11 देश भाग ले रहे हैं |
  • Bangladesh
  • Capital: Dhaka
  • PM: Sheikh Hasina
  • President: Abdul Hamid

20. हाल ही में विजय गलानी का निधन हो गया है उनका संबंध किस क्षेत्र से था?
फिल्म निर्माता
  • जाने-माने फिल्म निर्माता विजय गलानी का स्वास्थ्य संबंधी कारणों से निधन हो गया |
  • विजय गलानी कई महत्वपूर्ण बॉलीवुड फिल्म जैसे सलमान खान की सूर्यवंशी और अन्य फिल्मों में अचानक, अजनबी, बचके रहना रे बाबा, वीर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है |









Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts