Daily OneLiner Current Affairs: 6-7/08/2023
नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़, AIR News, पीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |
1. हाल ही में किस दिन "राष्ट्रीय हथकरघा दिवस" मनाया गया है?
- 7 अगस्त
2. हाल ही में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC-Central Board of indirect taxes and Customs) के नए अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
- संजय कुमार अग्रवाल
3. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कौनसा देश ट्रेकोमा मुक्त हो गया है?
- इराक
4. हाल ही में किसने इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबॉर्न 2023 में 'डायवर्सिटी इन सिनेमा अवार्ड' जीता है?
- मृणाल ठाकुर
5. हाल ही में किस राज्य ने अंग और ऊतक प्रत्यारोपण के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता है?
- तमिलनाडु
6. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किस योजना के अंतर्गत देश के 1309 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की मंजूरी दिया गया है?
- अमृत भारत स्टेशन स्कीम
7. हाल ही में राजस्थान सरकार के द्वारा पिछड़े वर्गों के लिए किस बोर्ड का गठन किया गया है?
- गुरु गोरखनाथ बोर्ड
8. हाल ही में कंबोडिया के राजा के द्वारा किसे नए प्रधानमंत्री के रूप में घोषित किया गया है?
- हुन मैनेट
9. हाल ही में जारी फॉर्चून ग्लोबल 500 की सूची में कौनसी कंपनी शीर्ष स्थान पर है?
- वॉल-मार्ट (अमेरिका)
10. हाल ही में केंद्र सरकार ने 2.5 लाख ग्राम पंचायतों अर्थात 6.4 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए कितनी राशि आवंटित किया है?
- ₹1.39 लाख करोड़
11. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय जैवलिन थ्रो दिवस' मनाया गया है?
- 7 अगस्त (टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा द्वारा असाधारण स्वर्ण पदक जीत के याद में)
12. 'मालाबार युद्धाभ्यास 2023' का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
- ऑस्ट्रेलिया (शामिल हो रहे देश: संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया)
13. हाल ही में भारतीय फिल्म जगत के जाने-माने निर्देशक का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
- नितिन चंद्रकांत देसाई
14. हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा किस राज्य में 'आदिचनल्लूर संग्रहालय' का आधारशिला रखा गया है?
- तमिलनाडु
15. हाल ही में तेलंगाना के जाने-माने लोक गायक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
- गद्दर
*******
Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs
Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें
Get more General Knowledge(GK) Click Here
To Read Daily Vocabulary Click Here
Post a Comment
Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...