Weekly-Current-Affairs-GK-Updates-One-liners-PDF-from-17th-july-to-23rd-july-2023-in-hindi-english-one-liners-weekly-gk-updates-by-Tar-Education-Target-all-rounder




Join us via

Weekly Current Affairs: 17 July-23 July 2023

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में केंद्रीय बंदरगाह मंत्री सर्वानंद सोनवाल के द्वारा किस नाम से स्वदेशी डिफरेन्शियल ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम (DGNSS) लाँच किया है?

    - 'सागर संपर्क'

2. टेस्ला मोटर, स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक एलोन मस्क ने हाल ही में किस नाम से अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप लॉन्च किया है?

    - 'xAI'

3. हाय हिल में जाने-माने लेखक, उपन्यासकार का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

    - मिलन कुंडेरा

4. हाल ही में किस देश की संसद ने अपने देश की सर्वोच्च न्यायालय की शक्ति को सीमित करने के लिए विधेयक को मंजूरी दिया है?

    - इजराइल

5. हाल ही में भारत का 36वा उड़ान प्रशिक्षण स्कूल कहां खुला है?

    - तमिलनाडु (राज्य में पहला उड़ान प्रशिक्षण स्कूल)

6. हाल ही में भारत के किस खिलाड़ी ने 'पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप 2023' में रजत पदक जीता है?

    - निषाद कुमार

7. हाल ही में भारत के किस खिलाड़ी ने 'पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप 2023' में कांस्य पदक जीता है?

    - प्रवीण कुमार

8. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2 देशों फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर थे क्रमशः दोनों देशों की राजधानी कहां है?

    - पेरिस, आबू धाबी

9. हाल ही में भारत में कार्यरत इंश्योरेंस कंपनी 'मैक्स लाइफ इंश्योरेंस' ने किस बैंक के साथ साझेदारी किया है?

    - DCB Bank

10. हाल ही में किस राज्य के उच्च न्यायालय ने किन्नर अधिनियम को असंवैधानिक घोषित किया है?

    - तेलंगाना

11. हाल ही में भारत की शीर्ष 'टेबल टेनिस टूर्नामेंट UTT' का आयोजन कहां हुआ है?

    - पुणे

12. हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को किस देश का सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया है?

    - फ्रांस

13. हाल ही में जारी पुस्तक 'प्रिज्म: द एन्सेस्ट्रल एबोड ऑफ रेनबो' किसके द्वारा लिखी गई है?

    - विनोद मनकारा

14. हाल ही में किसे केरल उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?

    - न्यायमूर्ति अलेक्जेंडर थॉमस

15. हाल ही में भारतीय रक्षा मंत्रालय की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) में फ्रांस से कितने राफेल समुद्री विमानों की खरीद की मंजूरी दी है?

    - 26

16. हाल ही में थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत के किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है?

    - ज्योति याराजी

17. हाल ही में भारतीय पेमेंट गेटवे रेजरपे (RazorPay) ने किस देश में पहला अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे लॉन्च किया है?

    - मलेशिया

18. हाल ही में किस देश ने दुनिया का पहला 'मीथेन-ईंधन वाला अंतरिक्ष रॉकेट' लॉन्च किया है?

    - चीन

19. हाल ही में किस राज्य की आजीविका मिशन ने गोल्ड श्रेणी में 'SKOCH पुरस्कार 2023' जीता है?

    - जम्मू-कश्मीर

20. हाल ही में भारत का तीसरा चंद्र मिशन "चंद्रयान-3" का सफल लॉन्चिंग कहां से किया गया?

    - सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (श्रीहरिकोटा)

21. हाल ही में भारत का तीसरा चंद्र मिशन "चंद्रयान-3" का सफल लॉन्चिंग किस लॉन्च व्हीकल से किया गया?

    - LVM-3

22. हाल ही में भारत का तीसरा चंद्र मिशन "चंद्रयान-3" का सफल लांचिंग में लगभग कितने खर्च हुआ है?

    - 615 करोड़ (लगभग)

23. हाल ही में भारत का तीसरा चंद्र मिशन "चंद्रयान-3" का वजन लगभग कितना है?

    - 3900 किलोग्राम

24. हाल ही में किस दिन 'विश्व युवा कौशल दिवस' मनाया गया है?

    - 15 जुलाई

25. 'विश्व युवा कौशल दिवस 2023' का विषय (Theme) क्या है?

    - परिवर्तनकारी भविष्य हेतु शिक्षकों, प्रशिक्षकों और युवाओं को कुशल बनाना

26. हाल ही में भारत सरकार ने किस देश के साथ भारतीय मुद्रा में व्यापार की अनुमति के लिए समझौता किया है?

    - संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

27. हाल ही में किस देश में 'IIT दिल्ली' के पहले परिसर को खोलने के लिए समझौता किया गया है?

    - अबू धाबी (UAE)

28. हाल ही में असम राज्य में बढ़ते मानव हाथी संघर्ष मुर्दे को कम करने के उद्देश्य से कौनसी अभियान शुरू किया गया है?

    - गजह कोथा

29. हाल ही में प्रसिद्ध मराठी फिल्म अभिनेता का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

    - रविंद्र महाजनी

30. भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने महाराष्ट्र राज्य हेतु प्रमुख गैर-जीवन बीमाकर्ता के रूप में किस बीमा कंपनी को चुना है?

    - टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस

31. हाल ही में किस टेनिस खिलाड़ी ने नोवाक जोकोविच को हराकर अपना पहला विंबलडन पुरुष एकल खिताब 2023 जीता है?

    - कार्लोस अलकराज

32. हाल ही में भारतीय और मंगोलियन आर्मी के बीच कौनसी युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया है?

- 'Nomadic Elephant 2023'

33. हाल ही में कहां पारंपरिक वार्षिक 'बोनालू महोत्सव' मनाया गया है?

    - हैदराबाद

34. हाल ही में किस दिन 'विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस' मनाया गया है?

    - 17 जुलाई

35. हाल ही में मनाया गया 'विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस 2023' का विषय (Theme) क्या है?

    - "सामाजिक न्याय के लिए बाधाओं पर काबू पाना और अवसरों को उजागर करना ”

36. हाल ही में प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ का निधन हो गया उनका नाम क्या है?

    - डॉ मंगला नर्लीकर

36. तमिलनाडु राज्य में उपलब्ध किस पान के पत्ते को भौगोलिक संकेत (GI Tag) दिया गया है?

    - ऑथूर पान

37. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कितने प्रतिशत अनौपचारिक श्रमिकों ने प्रधानमंत्री पेंशन योजना छोड़ दी है?

    - 21%

38. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए कितनी वार्षिक वृद्धि दर की आवश्यकता होगी?

    - 7.6%

39. हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री 'ओमन चांडी' का निधन हो गया है वे किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

    - केरल

४०. हाल ही में नीति आयोग के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 वर्षों (2015-16 और 2019-21) में कितने भारतीय गरीबी की जाल से बाहर निकल पाने में सक्षम हुए हैं?

    - 135 मिलियन

41. हाल ही में भारत सरकार के द्वारा उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर दाल उपलब्ध कराने के लिए किस ब्रांड नाम से सब्सिडी वाला चना दाल की बिक्री शुरू किया गया है?

    - 'भारत दाल'

42. हाल ही में किस दो देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'उत्तरी इंटरेक्शन-2023' आयोजित किया गया है?

    - चीन और रूस

43. हाल ही में किस देश ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के आयोजन से इंकार कर गया है?

    - ऑस्ट्रेलिया

44. हाल ही में किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने सबसे तेज बैडमिंटन शॉट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

    - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी

45. हाल ही में कौन भारत का पहला स्वास्थ्य बीमा प्लेटफार्म लंच करने वाला यूपीआई एप बन गया है?

    - PhonePe

46. हाल ही में जारी 'हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023' के अनुसार किस देश का पासपोर्ट दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है?

    - सिंगापुर

47. हाल ही में जारी 'हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023' के अनुसार भारत का रैंक क्या है?

    - 80वें 

48. एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के द्वारा चालू वित्त वर्ष 2023-24 हेतु भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितना प्रतिशत अनुमानित बरकरार रखा गया है?

    - 6.4%

49. हाल ही में किसे भारतीय तटरक्षक बल के 25वें महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

    - डीजी राकेश पाल

५०. हाल ही में किसे 'इन्वेस्ट इंडिया' के प्रबंध निदेशक और कार्यकारी निदेशक (MD & CEO) के रूप में शामिल किया गया है?

    - निवृत्ति राय

51. हाल ही में किस भारतीय को प्रतिष्ठित 'एनी अवार्ड 2023' से सम्मानित किया गया है?

    - प्रो. टी. प्रदीप

52. हाल ही में भारत की कौनसी इमारत अमेरिकी सेना का मुख्यालय 'पेंटागन' को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय बन गया है?

    - सूरत डायमंड बोर्स

53. हाल ही में नीति आयोग के द्वारा जारी 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2022' में किस राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है?

    - तमिलनाडु

54. हाल ही में किस देश ने दुनिया का पहला मीथेन से उड़ने वाला रॉकेट लॉन्च किया है?

    - चीन

५५. हाल ही में 'विश्व शतरंज दिवस 2023' कब मनाया गया है?

    - 20 जुलाई

56. हाल ही में किस राज्य में 'चचिन चराई महोत्सव' मनाया गया है?

    - अरुणाचल प्रदेश

५७. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है?

    - यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बिजनौर

५८. थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित 'एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023' में भारत का रैंक क्या है?

    - तीसरा (६ स्वर्ण, 12 रजत और 9 कांस्य पदक सहित कुल 27 पदक)

59. हाल ही में 'फीफा महिला विश्व कप 2023' के लिए किस भारतीय टीवी चैनल को प्रसारण का अधिकार प्राप्त हुआ है?

    - DD Sports

60. हाल ही में किसे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

    - मनोज यादव

61. घर की महिला मुखिया को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किस राज्य सरकार ने 'गृह लक्ष्मी योजना' का शुभारंभ किया है?

    - कर्नाटक

62. हाल ही में जारी पुस्तक “थ्रू द ब्रोकन ग्लास: एन ऑटोबायोग्राफी” किनके द्वारा लिखा गया है?

    - टीएन शेषन (भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त)

63. हाल ही में किस बैंक ने 'अमृत महोत्सव एफडी' योजना शुरू किया है?

    - IDBI Bank

64. भारत और मंगोलिया के बीच किस नाम से संयुक्त सैन्य अभ्यास मंगोलिया के उलानबाटार में शुरू करने का घोषणा किया गया है?

    - “Nomadic Elephant – 2023”

65. हाल ही में किस दिन 'विश्व इमोजी दिवस'😁 मनाया गया है?

    - 17 जुलाई

66. हाल ही में किस भारतीय कंपनी को गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार 2023 प्राप्त हुआ है?

    - अदानी ट्रांसमिशन

67. हाल ही में किस दिन है 'नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस' मनाया गया है?

    - 18 जुलाई

68. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस' मनाया गया है?

    - 20 जुलाई

69. हाल ही में किस दिन विश्व शतरंज दिवस मनाया गया है?

    - 20 जुलाई

70. भारत का पहला निजी उपग्रह नेटवर्क स्थापित करने के लिए गुजरात सरकार ने किस देश के 'OneWeb' कंपनी के साथ समझौता किया है?

    - लंदन

71. हाल ही में किसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) वर्ल्ड कप 2023 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?

    - शाहरुख खान

72. केंद्र सरकार ने सहारा इंडिया कंपनी में जमाकर्ताओं को रिफंड दिलाने के लिए कौनसा पोर्टल लांच किया है?

    - सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल

73. हाल ही में चार बार के मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियन का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

    - आशीष साखरकर

74. हाल ही में किस देश ने अपने सशस्त्र बलों के लिए भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से हेलीकॉप्टर खरीदने हेतु समझौता किया है?

- अर्जेंटीना

75. हाल ही में किस भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर ने 'सुपर जीएम शतरंज टूर्नामेंट 2023' जीता है?

- आर प्रग्गनानंद

76. हाल ही में कौन न्यूनतम आय की गारंटी विधेयक विधानसभा में पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

    - राजस्थान

77. हाल ही में 'स्टेट ऑफ गवर्नमेंट इंडिया 2047' विषय के तहत किसे 'SKOCH गोल्ड अवार्ड' प्रदान किया गया है?

    - जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (JKRLM)

78. हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा कहां नए 'GST भवन' का उद्घाटन किया गया है?

    - अगरतला (त्रिपुरा)

79. हाल ही में भारतीय मूल के किस चिकित्सक को 'अंतर्राष्ट्रीय मायलोमा फाउंडेशन' (IMF) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

    - एस विंसेंट राजकुमार

80. भारत सरकार का विदेश मंत्रालय के द्वारा किसे इंडोनेशिया में अगला राजदूत नियुक्त किया गया है?

    - संदीप चक्रवर्ती

81. हाल ही में जाने-माने पॉप गायक 'टोनी बेनेट' का निधन हो गया है उनका संबंध किस देश से है?

    - अमेरिका

82. हाल ही में किस 'Pi Approximation Day' दिन मनाया गया है?

    - 22 जुलाई

83. हाल ही में किस दिन है राष्ट्रीय आम दिवस मनाया गया है?

    - 22 जुलाई

84. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संपार्श्विक-मुक्त ऋण योजना की शुरुआत की है?

    - हिमाचल प्रदेश




********



Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here





Join us via


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts