Daily OneLiner Current Affairs: 25/7/2023
नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़, AIR News, पीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |
1. हाल ही में किस जेल प्रशासन के द्वारा कैदियों के लिए रेडियो स्टेशन लांच करने का घोषणा किया गया है?
- कानपुर जेल
2. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा 'मिशन शक्ति स्कूटर योजना' की शुरुआत किया गया है?
- ओडिशा
3. हाल ही में किस दिन 'आयकर दिवस' मनाया गया है?
- 24 जुलाई
4. हाल ही में किस यूपीआई पेमेंट कंपनी ने इनकम टैक्स पेमेंट सुविधा लॉन्च किया है?
- PhonePe
5. हाल ही में रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने विदेशी बैंक "NongHyup Bank" को RBI अधिनियम 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल कर लिया है, यह किस देश का बैंक है?
- साउथ कोरिया
6. हाल ही में वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कौन वित्त वर्ष 2023 में शीर्ष ऋण दाता बैंक बन गया है?
- केनरा बैंक
७. हाल ही में रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न बैंकों के द्वारा 2022-23 में कितने राशि की बैड लोन (Bad Loan) माफ किया गया है?
- 2.09 लाख करोड़
8. 69वे फिल्म फेयर अवार्ड 2024 का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?
- गुजरात
9. हाल ही में किस देश ने लिंग परिवर्तन और ट्रांसजेंडर विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया है?
- रूस
10. हाल ही में भारत सरकार ने किस देश के साथ जैव प्रौद्योगिकी और कृषि क्षेत्र में युवा शोधकर्ताओं और स्टार्टअप के द्विपक्षीय आदान-प्रदान के लिए समझौता किया है?
- अर्जेंटीना
11. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 'उड़े देश का आम नागरिक-UDAN' योजना के तहत लगभग कितने यात्रियों ने यात्रा किया है?
- 123 लाख
12. हाल ही में किस भारतीय निशानेबाज ने 'जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023' में दो स्वर्ण पदक जीता है?
- कमलजीत
13. हाल ही में कौन अरुणाचल प्रदेश में आईपीएस अधिकारी बनने वाली पहली महिला बन गई है?
- तेनज़िंग यांग्की
14. हाल ही में अनु रानी और किशोर जेना ने बेरुत में 'लेबनान एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023' में स्वर्ण पदक जीता है यह दोनों किस खेल से संबंधित है?
- भाला फेंक
15. हाल ही में किसे केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
- न्यायाधीश आशीष जितेंद्र
16. हाल ही में किस राज्य में 'मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना' लॉन्च करने का घोषणा किया गया है?
- उत्तर प्रदेश
17. हाल ही में भारत सरकार के द्वारा किस किस्म की चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है?
- गैर-बासमती सफेद चावल
18. हाल ही में किसे आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है?
- न्यायाधीश धीरज सिंह ठाकुर
19. हाल ही में किसे टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है?
- टीवी नरेंद्रन
20. हाल ही में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के द्वारा पुस्तक "As the Wheel Turns" लांच किया गया यह पुस्तक किनके द्वारा लिखा गया है?
- रंजीत प्रताप
********
Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs
Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें
Get more General Knowledge(GK) Click Here
To Read Daily Vocabulary Click Here
Post a Comment
Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...