02 July 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 02/07/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |




1. हाल ही में किसे फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?
टी राजा कुमार
  1. टी राजा कुमार (सिंगापुर) का कार्यकाल 1 जुलाई 2022 से शुरू होगा जो 'डॉ मार्कस प्लीयर' (जर्मनी) का जगह लेंगे और अगले 2 वर्ष के लिए वह इस पद पर बने रहेंगे |
  2. हाल ही में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट की सूची में बरकरार रखने का फैसला किया है |
  3. साथ ही फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को ग्रे वाचलिस्ट की सूची में शामिल किया है |
  • FATF: Financial Action Task Force
  • FATF, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लड़ने के लिए किसी देश पर निगरानी रखता है और अवहेलना करने वाले देश को किसी भी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान से वित्तीय सहायता या ऋण सुविधा देने से वंचित करता है |
  • FATF ग्रे लिस्ट: मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लड़ने के लिए किसी देश के रणनीतिक कमियों को दूर करने का मौका देता है |
  • FATF ब्लैक लिस्ट: मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लड़ने के लिए किसी देश के रणनीतिक प्रयास में और असफल रहने पर इस लिस्ट में रखा जाता है और किसी भी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान से वित्तीय सहायता या ऋण सुविधा देने से वंचित कर दिया जाता है |

2. हाल ही में कहां भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्लांट लगाया गया है?
तेलंगाना
  • 100 मेगावाट की कुल क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र अंततः तेलंगाना में अपने रामागुंडम बिजली संयंत्र में राज्य द्वारा संचालित बिजली उत्पादन की दिग्गज कंपनी एनटीपीसी द्वारा चालू कर दिया गया है।
  • Telangana
  • Capital: Hyderabad
  • Formation: 02 June 2014
  • CM: K. Chandrasekhar Rao
  • Governor: Tamilisai Saundrajan

  • NTPC: National Thermal Power Corporation
  • Established: 07 November 1975
  • HQ: New Delhi
  • Chairman & MD: Gurdeep Singh

3. हाल ही में किस दिन "वस्तु एवं सेवा कर" (Goods and Services Tax) मनाया गया है?
1 जुलाई

वस्तु और सेवा कर (Goods and Servises Tax-GST) क्या है?

  • वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) एक अप्रत्यक्ष कर (या उपभोग कर) है जिसका उपयोग भारत में वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर किया जाता है। यह एक व्यापक, बहुस्तरीय, गंतव्य-आधारित कर है: व्यापक क्योंकि इसमें कुछ राज्य करों को छोड़कर लगभग सभी अप्रत्यक्ष कर शामिल हैं।
  • कर संग्रह के लिए वस्तुओं और सेवाओं को पांच अलग-अलग टैक्स स्लैब में विभाजित किया गया है: 0%, 5%, 12%, 18% और 28%
  • हालांकि, पेट्रोलियम उत्पादों, मादक पेय और बिजली पर जीएसटी के तहत कर नहीं लगाया जाता है और इसके बजाय अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा पिछली कर प्रणाली के अनुसार अलग से कर लगाया जाता है।
  • वस्तु और सेवा कर (GST) 1 जुलाई 2017 से भारत सरकार द्वारा भारत के संविधान के 101वें संशोधन के कार्यान्वयन के माध्यम से लागू हुआ जो केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए मौजूदा कई करों को बदल दिया।
  • वस्तु और सेवा कर दिवस: 1 जुलाई


4. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा कब से देश में 'सिंगल यूज प्लास्टिक' के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है?
- 1 जुलाई
  • चिन्हित एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध 1 जुलाई 2022 से पूरे देश में लागू हो गया है।
  • 1 जुलाई 2022 से एकल उपयोग वाली प्लास्टिक के वस्तुओं पर पूर्णता प्रतिबंध लगाते हुए राज्य और केंद्र में संबंधित कंट्रोल रूम बनाने का घोषणा किया गया है जो इस नियम को सख्ती से लागू करने में सहायता करेंगे |
  • विश्व पर्यावरण दिवस: 5 जून
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री; और श्रम और रोजगार मंत्री: श्री भूपेंद्र यादव

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने "परिवार कार्ड" जारी करने का घोषणा किया है?
उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक परिवार को ''परिवार कार्ड'' जारी करने का घोषणा किया है |
  • उत्तर प्रदेश की इस "परिवार कार्ड" से वैसे परिवार की पहचान की जाएगी जिस परिवार में किसी भी तरह का रोजगार या कोई नौकरी, व्यवसाय नहीं है वैसे परिवार में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा |
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

6. हाल ही में किस दिन ''अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस'' मनाया गया है?
2 जुलाई
  • 1995 में आईसीए की शताब्दी पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आधिकारिक तौर पर ''अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस'' की घोषणा की गई |
  • अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस जुलाई के पहले शनिवार को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
  • ''अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस'' 2022 का विषय (Theme): "Cooperatives Build a Better World"

7. हाल ही में इजरायल के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
- यायर लैपिड
  • यायर लैपिड को इजराइल के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यायर लैपिड को इस्राइल के 14वें प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दीया है।
  • लैपिड का कार्यकाल छोटा हो सकता है क्योंकि वह 1 नवंबर को होने वाले इज़राइल के चुनाव से पहले कार्यवाहक सरकार संभालेंगे।
  • Israel
  • Capital: Jerusalem
  • Currency: Israeli New Shekel
  • PM: Yair Lapid
  • President: इसाक हर्ज़ोग

8. रेटिंग एजेंसी CRISIL ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
- 7.3%
  • रेटिंग एजेंसी CRISIL ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर अपने पूर्व अनुमान 7.83% को घटाकर 7.3% रहने का अनुमान लगाया है |
  • CRISIL, एक भारतीय विश्लेषणात्मक कंपनी है जो रेटिंग, अनुसंधान और जोखिम और नीति सलाहकार सेवाएं प्रदान करती है और अमेरिकी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल की सहायक कंपनी है।

9. हाल ही में नाइट फ्रैंक के द्वारा जारी रिपोर्ट 'H1CY22' के अनुसार कौनसा शहर भारत का सबसे किफायती हाउसिंग मार्केट है?
अमदाबाद
  • नाइट फ्रैंक इंडिया के 'H1 2022' के लिए अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स के अनुसार, अहमदाबाद 22% के अनुपात के साथ शीर्ष आठ शहरों में सबसे किफायती आवास बाजार है |
  • इस रिपोर्ट के अनुसार मुंबई (56%) देश में सबसे महंगा आवासीय बाजार बना हुआ है, इसके बाद हैदराबाद (31%), दिल्ली (30%) और बेंगलुरु (28%) का स्थान है।
  • 'मर्सर के 2022 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वेक्षण' के अनुसार हांगकांग दुनिया का सबसे महंगा शहर है |
  • 'मर्सर के 2022 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वेक्षण' के अनुसार प्रवासियों के लिए मुंबई सबसे महंगा भारतीय शहर है |
  • "नाइट फ्रैंक" एलएलपी 1896 में जॉन नाइट, हॉवर्ड फ्रैंक और विलियम रटले द्वारा लंदन में स्थापित एक संपत्ति एजेंसी, आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति परामर्श है। नाइट फ्रैंक अपने अमेरिकी सहयोगी क्रेसा के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी वैश्विक संपत्ति सलाहकारों में से एक है।

10. हाल ही में जारी "QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2023" में कौन छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ शहर है?
लंदन
  • ''क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2023'' में, लंदन, छात्र सुविधाओं और विश्वविद्यालय के मानक के मामले में विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों के लिए सबसे अच्छा शहर बनकर उभरा है।
  • सियोल (साउथ कोरिया) और म्यूनिख (जर्मनी) दूसरे स्थान पर हैं, उसके बाद ज्यूरिख (स्वीटजरलैंड) और मेलबर्न क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
  • "QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2023" में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई 103वें स्थान पर है तथा मुंबई भारत की तरफ से पहले स्थान पर है |
  • मुंबई के बाद बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली क्रमशः 114,125 और 129वें स्थान पर हैं।

11. हाल ही में कहां पांचवी 'वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन' (GFCT) का उद्घाटन किया गया है?
मुंबई
  • केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने नोवोटेल मुंबई जुहू बीच पर पांचवें ''वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन (GFTC)'' का उद्घाटन किया।
  • पांचवी 'वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन' (GFCT) का विषय (Theme): ‘Unleashing the Power of Cinematic Tourism’
  • GFTC जीवंत भारतीय फिल्म उद्योग के लिए अपने स्थान, प्रोत्साहन और सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए फिल्म आयोगों, पर्यटन बोर्डों और प्रोडक्शन हाउस के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है। फिल्म पर्यटन तब होता है जब कोई दर्शक किसी विशेष स्थान को किसी फिल्म में देखने के बाद उसे देखने के लिए प्रेरित होता है
  • अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री: मुख्तार अब्बास नकवी

12. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा "नारी को नमन" योजना लांच किया गया है?
हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 'नारी को नमन' योजना का शुरुआत किया है |
  • 'नारी को नमन' योजना का उद्देश्य: राज्य की सीमाओं के भीतर महिला यात्रियों को हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में किराए में 50% की छूट देना है।
  • Himachal Pradesh
  • Founded: 25 January 1971
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: Rajendra Vishwanath Arlekar

13. हाल ही में गेमिंग कंपनी 'PokerBaazi' ने किस फिल्म अभिनेता को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
शहीद कपूर
  • गेमिंग कंपनी 'PokerBaazi' ने फिल्म अभिनेता शहीद कपूर को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
  • उद्देश्य: भारत में पोकर के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है।
  • रिसर्च फर्म स्टेटिस्टा के अनुसार, 2021 में भारत भर में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग का मूल्य लगभग ₹79 बिलियन था, जो 2020 में लगभग ₹65 बिलियन से एक छलांग है।
  • इस क्षेत्र के 2024 तक ₹ 150 बिलियन से अधिक होने की उम्मीद है, जो लगभग 15% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर्शाता है।

14. हाल ही में किस दिन ''विश्व खेल पत्रकार दिवस 2022'' मनाया गया है?
2 जुलाई
  • खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल पत्रकारों की सेवाओं का जश्न मनाने के लिए हर साल 2 जुलाई को विश्व खेल पत्रकार दिवस मनाया जाता है।
  • खेल पत्रकारिता रिपोर्टिंग का एक रूप है जो खेल से संबंधित किसी भी विषय या विषय से संबंधित मामलों पर केंद्रित है।
  • भारत के केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों के मंत्री: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

15. हाल ही में कहां 'NATO शिखर सम्मेलन 2022' का आयोजन किया गया है?
मैड्रिड (स्पेन)
  • 'NATO शिखर सम्मेलन 2022' का आयोजन 28 से 30 जून, 2022 तक मैड्रिड, स्पेन में आयोजित किया गया था
  • 1957 में पेरिस में आयोजित पहली शिखर बैठक के बाद से यह शिखर सम्मेलन का 32 वां संस्करण था।
  • शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने की थी।
  • नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन, 30 सदस्य राज्यों - 28 यूरोपीय और दो उत्तरी अमेरिकी के बीच एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है।
  • NATO: North Atlantic Treaty Organization
  • NATO is a Military Alliance
  • Established: 4 April 1949
  • HQ: Brussels, Belgium
  • Secretary General: Jens Stoltenberg










Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts