Weekly Current-Affairs 30 May to 05 June 2022-in-hindi-english-one-liners-weekly-gk-updates-by-Tar-Education-Target-all-rounder





Join us via

Weekly Current Affairs: 30 May to 05 June 2022

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |









1. हाल ही में किस राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में "स्कॉच अवार्ड" प्रदान किया गया है?

पश्चिम बंगाल

  • पश्चिम बंगाल में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए "स्टार आफ गवर्नेंस-स्कोच अवॉर्ड इन एजुकेशन" पुरस्कार प्रदान किया गया है |
  • भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने वाले लोगों, परियोजनाओं और संस्थानों को मान्यता देने के लिए 2003 में स्कॉच पुरस्कारों की स्थापना की गई थी।
  • West Bengal
  • Capital: Kolkata
  • Formation: 26 January 1950
  • CM: Mamata Banerjee
  • Governor: Jagdeep Dhankhar

 

2. हाल ही में कहां दुनिया के पहले नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का उद्घाटन किया गया है?

कलोल (गुजरात)

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीगुजरात के कलोल में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड (इफको) में निर्मित विश्व के पहले नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का उद्घाटन किए हैं |
  • नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र को किसानों को उत्पादकता बढ़ाने और उनकी आय बढ़ाने में मदद करने के लिए लगभग 175 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
  • Gujarat
  • Formation: 01 May 1960
  • Capital: Gandhinagar
  • CM: Bhupendra Patel
  • Governor: Acharya Devvrat

 

3. हाल ही में आरबीआई के बैंक नोट सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार कौनसा बैंक नोट सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है?

₹100

  • आरबीआई के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ₹100 का बैंक नोट सबसे ज्यादा और ₹2000 का बैंक नोट सबसे कम पसंद किया जा रहा है |
  • सिक्कों में ₹5 का मूल्य सबसे अधिक पसंद किया गया जबकि ₹1 को सबसे कम पसंद किया गया।
  • RBI: Reserve Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1 April 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: Shaktikant Das 
  • Deputy Governor: 1. Mahesh Kumar Jain 2. Michael Debabrata Patra 3. M Rajeshwar Rao 4. T Rabi Sankar

 

4. हाल ही में कौन लंदन काउंसिल में मेयर के रूप में चुने जाने वाली पहली दलित महिला बन गई हैं?

मोहिंदर के मिधा

  • मोहिंदर के मिधाएक भारतीय मूल के राजनेता, लंदन काउंसिल में मेयर के रूप में चुने जाने वाली पहली दलित महिला बन गई हैं |
  • United Kingdom
  • Capital: London
  • Currency: Pound Sterling
  • PM: Boris Johnson

 

5. हाल ही में कौन बिना ऑक्सीजन की सहायता से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय बन गई हैं?

पियाली बासक

  • पियाली बासक, बिना ऑक्सीजन की सहायता से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय बन गई हैं |
  • माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन के सीमा पर अवस्थित है |
  • माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है |
  • माउंट एवरेस्ट की कुल ऊंचाई 8848.86 मीटर है जिसमें 86 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हाल ही में दर्ज की गई है |

 

6. हाल ही में किस दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई है?

27 मई

  • प्रत्येक वर्ष 27 मई को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का पुण्यतिथि मनाया जाता है |
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के साथ-साथ सबसे ज्यादा 17 वर्ष तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा प्रदान करने वाले प्रधानमंत्री भी थे |
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को और देहांत 27 मई 1964 को हुआ था |

 

7. हाल ही में किसे लोकपाल के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

प्रदीप कुमार मोहंती

  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती को लोकपाल का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • लोकपाल के पूर्व अध्यक्ष पिनाकी चंद्र घोष के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण प्रदीप कुमार मोहंती को लोकपाल के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |

लोकपाल क्या है?

  • भ्रष्टाचार विरोधी प्राधिकरण या लोकपाल निकाय जो भारत में जनहित का प्रतिनिधित्व करता है
  • इसमें 5 साल के कार्यकाल के साथ एक अध्यक्ष और 8 सदस्य होते हैं
  • लोकपाल के पहले अध्यक्ष: पिनाकी चंद्र घोष

 

8. हाल ही में भारत सरकार ने सकारात्मक जलवायु कार्यवाही के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

  • भारत सरकार में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव यूपी के पर्यावरण मंत्री की मौजूदगी में सकारात्मक जलवायु कार्यवाही के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ समझौता किया गया है |
  • इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) का मूल उद्देश्य जलवायु कार्रवाई पर द्विपक्षीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने और बढ़ाने के लिए एक ढांचा स्थापित करना और पेरिस समझौते को लागू करने में योगदान देना है।
  • United Arab Emirates (UAE)
  • Capital: Abu Dhabi
  • Currency: UAE Dirham
  • President: Sheikh Mohamad Bin Zayed Al Nahyan
  • Crown Prince:

 

9. हाल ही में कहां भारत के पहले औद्योगिक बायोटेक पार्क का उद्घाटन किया गया है?

जम्मू

  • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू के कठुआ के घाट्टी में उत्तर भारत के पहले औद्योगिक बायोटेक पार्क का उद्घाटन किया।
  • बायोटेक पार्क नए विचारों के उद्भव के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा और कृषि-उद्यमियों, स्टार्टअप्स, किसानों, विद्वानों और छात्रों का समर्थन करने के लिए एक मजबूत मंच के रूप में कार्य करेगा।
  • Jammu & Kashmir
  • J&K Lieutenant Governor: Manoj Sinha
  • J & K Capital: 1. Jammu (Winter) 2. Srinagar (Summer)

 

10. हाल ही में किस नाम से भारतीय नौसेना का संरक्षण पोत लांच किया गया है?

आईएनएस निर्देशक

  • गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के द्वारा निर्मित भारतीय नौसेना का सर्वेक्षण पोत "आईएनएस निर्देशक" लांच किया गया है |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

 

11. फॉर्च्यून 500 के अनुसार 2021 में कौन दुनिया के सबसे अधिक वेतन पाने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं?

एलोन मस्क

  • फॉर्च्यून 500 के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर आदमी, एलोन मस्क 2021 में सबसे अधिक वेतन पाने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे। उन्हें लगभग 23.5 बिलियन डॉलर का वेतन मिला है।
  • टिम कुक, ऐप्पल 770.5 मिलियन अमरीकी डालर के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद जेन्सेन हुआंग, एनवीआईडीआईए (561 मिलियन अमरीकी डालर); रीड हेस्टिंग्स, नेटफ्लिक्स (यूएसडी 453.5 मिलियन); लियोनार्ड श्लीफ़र, रीजेनरॉन फार्मास्यूटिकल्स (यूएसडी 452.9 मिलियन)।
  • माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला 309.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं।
  • फॉर्च्यून एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय व्यापार पत्रिका है जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है जो नियमित रूप से रैंक सूची प्रकाशित करती है |

 

1२. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा किस भारतीय राज्य को तंबाकू सेवन को नियंत्रित करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है?

झारखंड

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा भारतीय राज्य झारखंड को तंबाकू सेवन को नियंत्रित करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है |
  • प्रत्येक वर्ष 31 मई को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवसमनाया जाता है |
  • Jharkhand
  • Formation: 15 Nevember 2000
  • Capital: Ranchi
  • CM: Hemant Soren
  • Governor: रमेश बैस
  •  
  • WHO: World Health Organization
  • Established: 7 April 1948
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • President: Tedros Adhanom Ghebreyesus

 

13. हाल ही में कौन ड्रोन द्वारा इंडिया पोस्ट मेल डिलीवर करने वाला पहला राज्य बन गया है?

गुजरात

  • देश में पहली बार, भारतीय डाक विभाग ने गुजरात के कच्छ जिले में एक पायलट परियोजना के हिस्से के रूप में ड्रोन का उपयोग करके मेल वितरित किया है।
  • यह प्रयास केंद्रीय संचार मंत्रालय के मार्गदर्शन में डाक विभाग द्वारा भुज तालुका के हाबे गांव से कच्छ जिले के भचाऊ तालुका के नेर गांव तक ड्रोन द्वारा किया गया था।
  • Indian Post
  • Established: 01 October 1854
  • Jurisdiction: Government of India, Department of Post, Ministry of Communication
  • HQ: New Delhi
  • Secretary: Vineet Pandey
  •  
  • Gujarat
  • Formation: 01 May 1960
  • Capital: Gandhinagar
  • CM: Bhupendra Patel
  • Governor: Acharya Devvrat

 

14. हाल ही में किस टीम ने 'UEFA चैंपियंस लीग फाइनल 2022' जीत लिया है?

रियल मेड्रिड

  • चैंपियंस लीग के फाइनल में लिवरपूल को 1-0 से हराकर रियल मैड्रिड रिकॉर्ड 14वीं बार यूरोपीय चैंपियन बन गया है।

 

15. हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार किस राज्य में भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार प्राप्त हुआ है?

बिहार

  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि बिहार के जमुई जिले में 27.6 टन खनिज युक्त अयस्क सहित लगभग 222.88 मिलियन टन का सोने का भंडार मौजूद है।
  • Bihar
  • Capital: Patna
  • CM: Nitish Kumar
  • Governor: Phagu Chauhan

 

16. हाल ही में कहां भारत की पहली पवन-सौर हाइब्रिड बिजली सुविधा शुरू की गई है?

जैसलमेर (राजस्थान)

  • अडाणी ग्रीन की सहायक कंपनी अडाणी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड ने जैसलमेर (राजस्थान) में 390 मेगावाट की पवन-सौर हाइब्रिड बिजली सुविधा शुरू की है |
  • Rajasthan
  • Capital: Jaipur
  • Formation: 30 March 1949
  • CM: Ashoke Gehlot
  • Governor: Kalraj Mishra

 

17. हाल ही में किस दिन 'विश्व भूख दिवस' (world hunger day) मनाया गया है?

28 मई

  • हर साल 28 मई को दिन दुनिया भर में भूख को खत्म करने के महत्व को उजागर करने के लिए ''विश्व भूख दिवस'' के रूप में मनाया जाता है |
  • 'विश्व भूख दिवस' (world hunger day) का विषय (Theme): #YouthEndingHunger

 

18. हाल ही में किसे इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) की एथलीट समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

लवलीना बोरगोहेन

  • अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) ने भारतीय मुक्केबाज और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
  • AIBA (Now ‘IBA’): The International Boxing Association
  • Established: 1946
  • HQ: Lausanne, Switzerland

 

19. हाल ही में पंजाबी भाषा में साहित्यिक व्यंग्य लिखने वाली पहली महिला लेखक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?

सुल्ताना बेगम

  • पंजाबी भाषा में साहित्यिक व्यंग्य लिखने वाली पहली महिला लेखक, सुल्ताना बेगम का निधन हो गया है |
  • सुल्ताना बेगमको अन्य पुरस्कारों सहित प्रतिष्ठित प्रोफ़ेसर ''जोगा सिंह पुरस्कार'' से भी सम्मानित किया गया है |

 

20. हाल ही में 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में किस फिल्म ने "पाल्मे डी'ओर" पुरस्कार जीता है?

'ट्राएंगल ऑफ सैडनेस'

  • 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस की शहर कान्स में हुआ है |
  • रूबेन ओस्टलंड द्वारा निर्देशित 'ट्राएंगल ऑफ सैडनेस' ने 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में दूसरी बार "पाल्मे डी'ओर" जीता है।
  • भारतीय फिल्म निर्माता शौनक सेन ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' के लिए ''ऑइल डी'ओर' पुरस्कार जीता है।
  • पायल कपाड़िया द्वारा निर्देशित "ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग" ने 2021 में एल'ऑइल डी'ओर जीता है।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: सॉन्ग कांग हो
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: ज़ार अमीर इब्राहिमी

 

21. हाल ही में किस दिन 'संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' मनाया गया है?

29 मई

  • प्रत्येक वर्ष 29 मई को 'संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवसमनाया जाता है |
  • यह दिन लगभग 4200 शांति सैनिकों को सम्मानित करता है, जिन्होंने 1948 से संयुक्त राष्ट्र के झंडे के नीचे अपनी जान गंवाई थी
  • 'संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवसका विषय (Theme) 2022: "पीपल पीस प्रोग्रेस द पावर ऑफ पार्टनरशिप"
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

22. भारतीय नौसेना ने हाल ही में कौनसी मिसाइल युद्धपोत को सेवामुक्त कर दिया है?

आईएनएस गोमती

  • भारतीय नौसेना ने मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में गोदावरी श्रेणी के निर्देशित मिसाइल युद्धपोत, आईएनएस गोमती के तीसरे जहाज को सेवामुक्त कर दिया है।
  • अपनी 34 वर्षों की सेवा के दौरान, जहाज ने ऑपरेशन कैक्टस, पराक्रम और रेनबो और बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यासों में भाग लिया।
  • जहाज को 2007-08 और 2019-20 में प्रतिष्ठित यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था।
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

 

23. हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार कौन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश बन गया है?

अमेरिका

  • अमेरिका ने 2021-22 में चीन की जगह भारत का शीर्ष व्यापारिक साझेदार बना है, यह दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों को दर्शाता है।
  • वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2020-21 में 80.51 बिलियन डॉलर के मुकाबले 119.42 बिलियन डॉलर (2021-22) रहा।
  • अन्य शीर्ष व्यापारिक भागीदार: चीन ($ 115.42 बिलियन), यूएई ($ 72.9 बिलियन), सऊदी अरब ($ 42,85 बिलियन), इराक ($ 34.33 बिलियन) और सिंगापुर ($ 30 बिलियन)।
  • US President: Joe Biden (46th)
  • Vice President: Kamala Harris
  • US Capital: Washington DC

 

24. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का खिताब किस टीम ने जीता है?

गुजरात टाइटंस

  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां संस्करण रविवार (29 मई 2022) को समाप्त हो गया जब गुजरात टाइटंस (जीटी) ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) पर 7 विकेट से जीत दर्ज करके अपना पहला खिताब जीता।
  • विजेता टीम 'गुजरात टाइटंस' (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं |
  • उप विजेता टीम 'राजस्थान रॉयल्स' (RR) के कप्तान संजू सैमसन है |
  • पुरस्कार स्वरूप विजेता टीम 'गुजरात टाइटंस' को ₹20 करोड़ का पुरस्कार दिया गया है |
  • जबकि उपविजेता टीम 'राजस्थान रॉयल्सकॉल 12.50 करोड़ का पुरस्कार दिया गया है |
  • अरामको पर्पल कैप: युजवेंद्र चहल (टूर्नामेंट में सर्वाधिक 27 विकेट लेने के लिए, राजस्थान रॉयल्स)
  • अरामको ऑरेंज कैप : जोस बटलर (टूर्नामेंट में सर्वाधिक 863 रन लेने के लिए, राजस्थान रॉयल्स)
  • Dream11 गेम चेंजर ऑफ द सीजन: जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)
  • Dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच: हार्दिक पांड्या (गुजरात टाइटंस)
  • फेयर प्ले अवार्ड ऑफ द सीजन: गुजरात टाइटंस एंड राजस्थान रॉयल्स
  • कैच ऑफ द सीजन: एविन लुईस (लखनऊ सुपर जाइंट्स)
  • प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल): हार्दिक पांड्या (गुजरात टाइटंस)
  • अपस्टॉक्स (Upstox) सबसे मूल्यवान खिलाड़ी: जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)
  • पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच: डेविड मिलर (गुजरात टाइटंस)
  • टाटा आईपीएल कैच ऑफ द सीजन: एविन लुईस (लखनऊ सुपर जाइंट्स)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: इमरान मलिक (सनराइजर्स हैदराबाद)
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 701 चौके लगाने वाले शिखर धवन पहले बल्लेबाज बन गए हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 'पंजाब किंग्स' टीम से खेल रहे शिखर धवन 701 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं शिखर धवन के बाद डेविड वॉर्नर 577 और विराट कोहली 576 चौके के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं |
  • शिखर धवन, विराट कोहली के बाद आईपीएल इतिहास में 6000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स के क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और केएल राहुल (KL Rahul) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है।
  • आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर तक ओपनिंग पार्टनरशिप की हो।
  • क्विंटन डी कॉक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 70 गेंदों में नाबाद 140 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने नाबाद 68 रनों की पारी खेलकर 20 ओवरों में 210 रन की साझेदारी के साथ एक नया आईपीएल रिकॉर्ड बनाया।
  • रविचंद्रन अश्विन, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में संन्यास लेने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेल रहे थे |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम में खेल रहे 'ड्वेन ब्रावो' ने 171 विकेट के साथ 'लसिथ मलिंगा' (170) को पछाड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण का आयोजन पूर्ण रूप से भारत में ही किया जा रहा है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में 26 मार्च से 29 मई 2022 तक कुल 74 मैच खेले जाएंगे |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में दो नई टीम 'लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्सशामिल हुए हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में कुल 10 टीम (चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स) शामिल हो रहे हैं |

 

25. हाल ही में किस दिन "विश्व तंबाकू निषेध दिवस" मनाया गया है?

31 मई

  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के हिस्से के रूप में प्रत्येक वर्ष 31 मई को आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है।
  • यह मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर तंबाकू और उसके उद्योग के नकारात्मक प्रभावों को उजागर करता है |
  • "विश्व तंबाकू निषेध दिवस" का विषय है (Theme) 2022: - "तंबाकू: हमारे पर्यावरण के लिए खतरा" (“Tobacco: Threat to our environment”)
  • UNEP: United Nations Environment Programme
  • Established: 05June1972
  • HQ: Nairobi, Kenya
  • Executive Director: Inger Andersen

 

26. हाल ही में कर्नाटक सरकार के द्वारा कौनसी स्वास्थ्य और कल्याण मोबाइल एप लांच किया गया है?

आयु (AAYU)

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने योग और ध्यान के माध्यम से पुरानी बीमारियों और जीवनशैली संबंधी विकारों को दूर करने और उन्हें ठीक करने में मदद करने के लिए एक नया स्वास्थ्य और कल्याण ऐप 'AAYU' लॉन्च किया है।
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • Formation: 01 November 1956
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: Thawar Chand Gehlot

 

27. हाल ही में केंद्र सरकार ने 'प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम' (PMEGP) को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?

2026

  • सरकार ने 13,554.42 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 तक ''प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम'' (पीएमईजीपी) को जारी रखने की मंजूरी दी है।
  • उद्देश्य: पांच वर्षों में लगभग 40 लाख व्यक्तियों के लिए स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करना।

 

28. हाल ही में किसे यूनिसेफ के द्वारा "O1 बेस्ट कंटेंट अवार्ड" से सम्मानित किया गया है?

उमर निसार

  • रेडियो जॉकी, उमर निसार (दक्षिण कश्मीर) को मुंबई में वार्षिक रेडियो4चाइल्ड 2022 अवार्ड्स में यूनिसेफ द्वारा 'O1 सर्वश्रेष्ठ सामग्री पुरस्कार' और प्रतिरक्षण चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • दर्शकों तक पहुंचने के लिए जागरूकता फैलाने और अफवाहों का मुकाबला करने में महामारी के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें एक पुरस्कार मिला।
  • Radio4Child, यूनिसेफ इंडिया की एक पहल है।
  • UNICEF: United Nations Children’s Fund
  • Established: 11 December 1946
  • HQ: New York
  • President: Henrietta H. Fore (Next-> Catherine Russell)

 

29. हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी '30 अंडर 30 एशिया लिस्ट 2022' में किस देश ने शीर्ष स्थान हासिल किया है?

भारत

  • फोर्ब्स ने '30 अंडर 30 एशिया लिस्ट 2022' का अपना 7वां संस्करण जारी किया है, इस सूची में विभिन्न क्षेत्रों के कई भारतीय शामिल हैं।
  • प्रविष्टियों की संख्या के मामले में भारत 61 के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद सिंगापुर (34), जापान (33), ऑस्ट्रेलिया (32), इंडोनेशिया (30), और चीन (28) का स्थान है।
  • इस सूची में 14 वर्षीय जापानी ओलंपिक स्केटबोर्डिंग स्वर्ण पदक विजेता मोमीजी निशिया शामिल हैं।

 

30. हाल ही में आयोजित 'मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' (MIFF) में किसे 'डॉ वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है?

संजीत नारवेकर

  • प्रसिद्ध लेखक और वृत्तचित्र फिल्म निर्माता, संजीत नारवेकर को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2022) के 17 वें संस्करण में डॉ वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
  • पुरस्कार स्वरूप ₹10 लाख नगदएक स्वर्ण पंख और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है |
  • 'मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' (MIFF) का आयोजन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में की गई है |
  • MIFF 2022 का फोकस देश बांग्लादेश है|

 

31. हाल ही में कहां भारत का पहला ग्रामीण आदिवासी तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र लॉन्च किया गया है?

भोपाल

  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी युवाओं के लिए 'संसदीय सांगुल परियोजना' के तहत देश के पहले ''ग्रामीण आदिवासी तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र'' का शुभारंभ किया है |
  • इसे मध्यप्रदेश में पहली बार प्रायोगिक आधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

 

32. हाल ही में किस देश के द्वारा "जिरकॉन" हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?

रूस

  • रूस के द्वारा "जिरकॉन" हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है |
  • रूसी अंतरिक्ष एजेंसी का नाम "रॉसकॉसमॉस" है
  • Russia
  • Capital: Moscow
  • Currency: Russian Ruble
  • Prime Minister: Mikhail Mishustin
  • President: Vladimir Putin

 

33. फॉर्च्यून 500 के अनुसार 2021 में कौन दुनिया के सबसे अधिक वेतन पाने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं?

एलोन मस्क

  • फॉर्च्यून 500 के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर आदमी, एलोन मस्क 2021 में सबसे अधिक वेतन पाने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे। उन्हें लगभग 23.5 बिलियन डॉलर का वेतन मिला है।
  • टिम कुक, ऐप्पल 770.5 मिलियन अमरीकी डालर के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद जेन्सेन हुआंग, एनवीआईडीआईए (561 मिलियन अमरीकी डालर); रीड हेस्टिंग्स, नेटफ्लिक्स (यूएसडी 453.5 मिलियन); लियोनार्ड श्लीफ़र, रीजेनरॉन फार्मास्यूटिकल्स (यूएसडी 452.9 मिलियन)।
  • माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला 309.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं।
  • फॉर्च्यून एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय व्यापार पत्रिका है जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है जो नियमित रूप से रैंक सूची प्रकाशित करती है |

 

34. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा किस भारतीय राज्य को तंबाकू सेवन को नियंत्रित करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है?

झारखंड

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा भारतीय राज्य झारखंड को तंबाकू सेवन को नियंत्रित करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है |
  • प्रत्येक वर्ष 31 मई को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवसमनाया जाता है |
  • Jharkhand
  • Formation: 15 November 2000
  • Capital: Ranchi
  • CM: Hemant Soren
  • Governor: रमेश बैस
  •  
  • WHO: World Health Organization
  • Established: 7 April 1948
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • President: Tedros Adhanom Ghebreyesus

 

35. हाल ही में कहां दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत अक्षय ऊर्जा भंडारण परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया है?

आंध्र प्रदेश

  • हैदराबाद स्थित स्वच्छ ऊर्जा फर्म 'ग्रीनको ग्रुप' ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत अक्षय ऊर्जा भंडारण परियोजना के निर्माण की शुरुआत की है |
  • Andhra Pradesh
  • Capital: 1. Amaravati (Legislative: विधायी) 2. Visakhapatnam (Executive: कार्यपालक) 3. Kurnool (Judicial: न्यायिक)
  • CM: Y. S. JaganMohan Reddy
  • Governor: Biswabhusan Harichandan

 

36. हाल ही में किसे नेशनल असेट्स रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) के प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है?

नटराजन सुंदर

  • नटराजन सुंदर को नेशनल असेट्स रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) के प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • इसके साथ ही NARCL ने 'कर्णम सेकरको बोर्ड का स्वतंत्र निदेशक और गैर-कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया है |

नेशनल असेट्स रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) क्या है?

  • नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड या एनएआरसीएल वाणिज्यिक बैंकों की दबावग्रस्त संपत्तियों को लेने और निपटाने के लिए निगमित परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी का नाम है।
  • एनएआरसीएल द्वारा पहले चरण में 2 लाख करोड़ रुपये की वाणिज्यिक बैंकों की दबावग्रस्त संपत्ति की पहचान की गई है।
  • अक्टूबर 2021 में, NARCL को 'बैड बैंक' के रूप में संचालन शुरू करने में सक्षम बनाने के लिए RBI का लाइसेंस प्राप्त हुआ।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के पास NARCL का 51% स्वामित्व है।
  • समाधान के लिए बैंक तनावग्रस्त आस्तियों को एनएआरसीएल के साथ समेकित और समेकित करेंगे।

 

37. हाल ही में किस दिन गोवा सरकार के द्वारा गोवा राज्य स्थापना दिवस मनाया गया है?

30 मई

  • गोवा हर साल 30 मई को अपना राज्य दिवस मनाता है, क्योंकि 30 मई 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और यह भारत गणराज्य का 25वां राज्य बन गया।
  • 19 दिसंबर 1961 को गोवा पुर्तगालियों से आजाद हुआ था। 19 दिसंबर को गोवा में 'गोवा मुक्ति दिवस' मनाया जाता है |
  • Goa
  • Capital: Panji
  • CM: Pramod Sawant
  • Governor: पी एस श्रीधारण पिल्लई

 

38. आठवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 का विषय (Theme) जारी किया गया है, ''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'' किस दिन मनाया जाता है?

21 जून

  • प्रत्येक वर्ष 21 जून को ''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'' मनाया जाता है |
  • आठवीं ''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'' 2022 का विषय (Theme) "मानवता के लिए योग" (Yoga For Humanity) है |
  • आठवीं ''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'' 2022 का का आयोजन कर्नाटक के मैसूर में 21 जून 2022 को किया जाएगा जिसमें भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे |
  • 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी स्थापना के बाद से, 2015 से 21 जून को प्रतिवर्ष ''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'' मनाया जाता रहा है।
  • योग भारत में एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है।
  • भारतीय प्रधान मंत्री, नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने संयुक्त राष्ट्र के संबोधन में, 21 जून की तारीख का सुझाव दिया था, क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन है और दुनिया के कई हिस्सों में एक विशेष महत्व रखता है।

 

39. हाल ही में 'पैड़ी' के नाम से मशहूर और प्रसिद्ध पत्रकार का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?

पद्मानंद झा

  • 'पैड़ी' के नाम से मशहूर और प्रसिद्ध पत्रकार पद्मानंद झा का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |
  • पद्मानंद झापायनियर मीडिया के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक थे |

 

40. हाल ही में किस दिन में ''विश्व दुग्ध दिवस'' मनाया गया है?

1 जून

  • संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने 2001 में 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में अपनाया।
  • ''विश्व दुग्ध दिवस'', दूध को वैश्विक भोजन के रूप में मान्यता देने और डेयरी उद्योग का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।
  • विश्व दुग्ध दिवस 2022 की थीम 'डेयरी नेट जीरो' है।
  • भारत दूध के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।

 

41. हाल ही में जाने-माने व्यक्तित्व भीम सिंह का निधन हो गया है इनका संबंध किस क्षेत्र से था?

राजनीति

  • नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रमुख प्रोफेसर भीम सिंह का लंबी बीमारी के बाद जम्मू में उनके आवास पर 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • भीम सिंह जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (JKNPP) के संस्थापक और मुख्य संरक्षक थे, जो एक राजनीतिक संगठन है।
  • Jammu & Kashmir
  • J&K Lieutenant Governor: Manoj Sinha
  • J & K Capital: 1. Jammu (Winter) 2. Srinagar (Summer)

 

42. 'केके' के नाम से प्रसिद्ध जाने-माने गायक-संगीतकार का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

कृष्णकुमार कुन्नाथ

  • प्रसिद्ध गायक-संगीतकार कृष्णकुमार कुन्नाथ, जिन्हें प्यार से केके के नाम से जाना जाता है, का 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन हो गया है।
  • उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित अन्य भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं।

 

43. हाल ही में कौन दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बन गया है?

फ्रंटियर

  • अमेरिका ने बनाया सुपर कंप्यूटर, ''फ्रंटियर'' ने जापान के ''फुगाकू'' को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बना दिया है।

 

44. हाल ही में किस दिन ''वैश्विक मातृ-पितृ दिवस'' (Global Day of Parents) मनाया गया है?

1 जून

  • बच्चों के जीवन में माता-पिता का योगदान और महत्व को उजागर करने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 जून को ''वैश्विक मातृ-पितृ दिवस'' (Global Day of Parents) मनाया जाता है |
  • ''वैश्विक मातृ-पितृ दिवस'' (Global Day of Parents) 2022 का विषय (Theme): ''पारिवारिक जागरूकता'' (Family Awareness)

 

45. हाल ही में कहां भारत का पहला ग्रामीण आदिवासी तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र लॉन्च किया गया है?

भोपाल

  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी युवाओं के लिए 'संसदीय सांगुल परियोजना' के तहत देश के पहले ''ग्रामीण आदिवासी तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र'' का शुभारंभ किया है |
  • इसे मध्यप्रदेश में पहली बार प्रायोगिक आधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

 

46. हाल ही में कर्नाटक सरकार के द्वारा कौनसी स्वास्थ्य और कल्याण मोबाइल एप लांच किया गया है?

आयु (AAYU)

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने योग और ध्यान के माध्यम से पुरानी बीमारियों और जीवनशैली संबंधी विकारों को दूर करने और उन्हें ठीक करने में मदद करने के लिए एक नया स्वास्थ्य और कल्याण ऐप 'AAYU' लॉन्च किया है।
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • Formation: 01 November 1956
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: Thawar Chand Gehlot

 

47. हाल ही में जारी "FIH वर्ल्ड रैंकिंग 2022" में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का रैंक क्या है?

4th

  • हाल ही में इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) के द्वारा जारी "FIH वर्ल्ड रैंकिंग 2022" में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का रैंक चौथा है |
  • जबकि इस रैंकिंग में भारतीय महिला हॉकी टीम का रैंक छठा है |
  • "FIH वर्ल्ड रैंकिंग 2022" में ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम का रैंक प्रथम जबकि नीदरलैंड्स की महिला हॉकी टीम पहले स्थान पर है |
  • FIH: International Hockey Federation
  • Established: 07 January 1924
  • HQ: Lausanne, Switzerland
  • President: Narinder Dhruv Batra

 

48. हाल ही में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के द्वारा किसे मरणोपरांत ''कीर्ति चक्र'' से सम्मानित किया गया है?

अल्ताफ हुसैन भट्ट

जम्मू और कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात अल्ताफ हुसैन भट्ट को मरणोपरांत ''कीर्ति चक्र'' से सम्मानित किया गया है |

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, जो सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं, ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य / केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को एक कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और आठ मरणोपरांत सहित 14 शौर्य चक्र प्रदान किए31 मई, 2022 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-2) के दौरान। विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण के लिए कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए गए।

राष्ट्रपति ने असाधारण क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए 13 परम विशिष्ट सेवा पदक और 29 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए। प्रस्तुति के क्रम में पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है:

 

 

 

 

 


 

 

49. हाल ही में किस टीम ने 12वा 'हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022' जीता है?

उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश की टीम ने फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम को हराकर 12वा 'हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022' जीता है |
  • 12वा 'हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022' के फाइनल मुकाबले का आयोजन तमिलनाडु के कोविलपट्टी में किया गया था |
  • 'Hockey India' replaced 'Indian Hockey Federation' (1925-2008)
  • Hockey India Established: 2009
  • HQ: New Delhi
  • President: Gyanendro Nigombam

 

50. हाल ही में किसे सशस्त्र सीमा बल (SSB) के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

एसएल थाओसेन

  • केंद्र ने शीर्ष आईपीएस अधिकारी 'एसएल थाओसेन' को एसएसबी के महानिदेशक के रूप में 30 नवंबर 2023 तक के लिए नियुक्त किया गया है |
  • SSB: Sashastra Seema Bal
  • Established: 1963
  • HQ: New Delhi
  • Director General: SL Thaosen

 

51. हाल ही में किस दिन तेलंगाना राज्य अपना स्थापना दिवस के रूप में मनाया है?

2 जून

  • यह आयोजन पहली बार राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार के द्वारा भी मनाया जा रहा है |
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे।
  • 2 जून 2014 को ही आंध्र प्रदेश से कुछ भाग को अलग कर तेलंगाना राज्य का निर्माण किया गया |
  • Telangana
  • Capital: Hyderabad
  • Formation: 02 June 2014
  • CM: K. Chandrasekhar Rao
  • Governor: Tamilisai Saundrajan

 

52. हाल ही में मलेशिया की भारतीय राष्ट्रीय सेना की दिग्गज सैनिक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?

अंजलाई पोन्नुसामी

  • मलेशिया की भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) की दिग्गज सैनिक 'अंजलाई पोन्नुसामी' का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • उनका जन्म 1920 में कुआलालंपुर के सेंटुल में हुआ था।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जब जापानी सेना ने मलेशिया पर आक्रमण किया तो वह भारतीय राष्ट्रीय सेना में शामिल हो गई।
  • द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार के बाद, भारतीय राष्ट्रीय सेना को भंग कर दिया गया था।

 

53. हाल ही में किसे तीसरे 'टाइम्स बिजनेस अवार्ड 2022' से सम्मानित किया गया है?

- रश्मि साहू

  • रुचि फूडलाइन की निदेशक, रश्मि साहू को पूर्वी भारत के अग्रणी रेडी-टू-ईट ब्रांड की श्रेणी में तीसरे 'टाइम्स बिजनेस अवार्ड 2022' से सम्मानित किया गया है।
  • उन्हें यह पुरस्कार प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद के द्वारा प्रदान किया गया है |
  • रश्मि साहू ने फ्रोजिट की स्थापना की, जो ओडिशा की पहली फ्रोजन फूड कंपनी है।

 

54. हाल ही में किसे 'सितारा-ए-पाकिस्तान पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है?

डैरेन सैमी

  • वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी को 'सितारा-ए-पाकिस्तान पुरस्कार' के नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
  • 'सितारा-ए-पाकिस्तान पुरस्कार' को पाकिस्तान द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है।
  • पिछले साल, उन्हें पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वापस लाने में मदद करने के लिए पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक पदक (निशान-ए-पाकिस्तान) है।
  • Pakistan
  • Capital: Islamabad
  • Currency: Pakistani Rupee
  • PM: Shehbaz Sharif
  • President: Arif Alvi

 

55. हाल ही में किस देश की हॉकी टीम ने 'एशिया कप हॉकी 2022' का खिताब जीत लिया है?

दक्षिण कोरिया

  • दक्षिण कोरिया ने 2022 में 5वीं बार (1994, 1999, 2009, 2013 2022) एशिया कप पुरुष हॉकी जीती और मलेशिया दूसरे स्थान पर रहा।
  • इंडोनेशिया के जकार्ता में एशिया कप पुरुष हॉकी 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 1-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।
  • भारतीय हॉकी टीम के कप्तान, बीरेंद्र लाकड़ा ने अपने मजबूत रक्षात्मक कार्य के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
  • 'एशिया कप हॉकी 2022' का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में किया गया था |

 

56. हाल ही में किसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

राजेश गेरा

  • राजेश गेरा को 31 मई 2022 से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • एनआईसी (National Informatics Center)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • स्थापित: 1976

 

57. हाल ही में यूनिसेफ के द्वारा किसे सद्भावना दूत के रूप में बनाए रखने का घोषणा किया गया है?

सचिन तेंदुलकर

  • विभिन्न लाभों, अधिकारों से वंचित बच्चों के कल्याण के लिए यूनिसेफ ने सद्भावना राजदूत के रूप में रिकॉर्ड 20वें वर्ष के लिए भी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को यूनिसेफ के सद्भावना दूत के रूप में बनाए रखने का घोषणा किया गया है |
  • UNICEF: United Nations Children’s Fund
  • Established: 11 December 1946
  • HQ: New York
  • President: Catherine Russell

 

58. हाल ही में किस राज्य सरकार ने "ई-स्टाम्प" सुविधा लॉन्च किया है?

पंजाब

  • 2 जून 2022 को पंजाब सरकार ने दक्षता लाने और राज्य के राजस्व की चोरी को रोकने के प्रयास में भौतिक स्टांप पेपर को समाप्त कर "ई-स्टाम्प" सुविधा लॉन्च किया है |
  • Punjab
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Bhagwant Mann
  • Governor: Banwarilal Purohit

 

59. हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के महानिदेशक का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है, उनका नाम क्या है?

संदीप प्रधान

  • भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान को भारत सरकार द्वारा दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी वर्तमान क्षमता में दो वर्ष से अधिक का कार्यकाल विस्तार दिया गया है|
  • SAI: Sports Authority of India
  • Formation: 1984
  • HQ: Delhi
  • Director-General: Sandip Pradhan

 

60. हाल ही में कहां भारत का पहला और एशिया का सबसे बड़ा ''लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप'' स्थापित किया गया है?

उत्तराखंड

  • उत्तराखंड के देवस्थल में भारत का पहला और एशिया का सबसे बड़ा ''लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप'' स्थापित किया गया है |
  • भारत ने उत्तराखंड की हिमालय श्रृंखला में एक पहाड़ के ऊपर एक अद्वितीय तरल-दर्पण दूरबीन को चालू किया है जो सुपरनोवा, गुरुत्वाकर्षण लेंस, अंतरिक्ष मलबे और क्षुद्रग्रहों जैसी अस्थायी या परिवर्तनशील वस्तुओं के लिए आकाश की निगरानी करेगा।
  • इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (ILMT) देश का पहला और एशिया का सबसे बड़ा लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप है।

 

61. हाल ही में कहां भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह की बैठक आयोजित की गई है?

रोम

  • इटली के राजधानी, रोम में 31 मई से 1 जून 2022 तक 11वीं भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह की बैठक आयोजित की गई है |
  • भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए स्थापित एक मंच है।
  • बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से डिप्टी असिस्टेंट चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड स्टाफ आईडीसी, ब्रिगेडियर विवेक नारंग ने की।
  • Italy
  • Capital: Rome
  • Currency: Italian Lira
  • PM: Mario Draghi

 

62. हाल ही में भारत के प्रसिद्ध संतूर वादक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?

पंडित भजन सोपोरी

  • प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का गुरुग्राम में 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • वह ऑल इंडिया रेडियो में संगीत के पूर्व निदेशक थे और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की देखभाल करते थे।

 

63. हाल ही में किस दिन 'विश्व साइकिल दिवस' मनाया गया है?

3 जून

  • साइकिल का उपयोग करने के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 3 जून को 'विश्व साइकिल दिवस' मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें नियमित सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया था।
  • साइकिल दिवस के अवसर पर खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में देशव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम राइडर साइकिल रैली का शुभारंभ किया है |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

64. हाल ही में बोर्ड ऑफ अपील ऑफ क्लासिफिकेशन (BAC) के द्वारा किस पैरा-एथलीट डिस्कस थ्रो खिलाड़ी को 2 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है?

विनोद कुमार

  • बोर्ड ऑफ अपील ऑफ क्लासिफिकेशन (बीएसी) ने पैरा-एथलीट, डिस्कस थ्रो खिलाड़ी विनोद कुमार पर 'जानबूझकर गलत बयानी' के लिए दो साल (2023 तक) के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
  • उन्होंने 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में डिस्कस थ्रो इवेंट (F52 श्रेणी) में कांस्य पदक जीता था |

 

65. टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) के द्वारा जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में किस विश्वविद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया है?

सिंघुआ विश्वविद्यालय

  • टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) के द्वारा जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में चीन के 'सिंघुआविश्वविद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया है |
  • चीन के सिंघुआ और पेकिंग विश्वविद्यालयों ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया है |
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बैंगलोर, (42वां) टॉप-50 की सूची में जगह पाने वाला एकमात्र संस्थान है।
  • चीन (97) और जापान (118) के बाद 71 विश्वविद्यालयों के साथ भारत तीसरा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है।

 

66. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय यौनकर्मी दिवस' (International Sex Workers Day) मनाया गया है?

2 जून

  • यौनकर्मियों की शोषित कामकाजी परिस्थितियों को पहचानने और क्रूरता और हिंसा की शिकार यौनकर्मियों को सम्मानित करने के लिए 2 जून को दुनिया भर में हर साल 'अंतरराष्ट्रीय यौनकर्मी दिवस' मनाया जाता है।

 

67. हाल ही में किसे 'स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी' (Scripps National Spelling Bee) से सम्मानित किया गया है?

हरिनी लोगन

  • भारतीय-अमेरिकी 'हरिनी लोगनके द्वारा 'स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी' (Scripps National Spelling Bee) जीता गया है |
  • 13 वर्षीय हरिनी लोगन, प्रतियोगिता के दौरान 90 सेकंड की स्पेलिंग चेकिंग के दौरान 21 शब्दों के स्पेलिंग और अर्थ सही-सही बताया और विक्रम राजू को इस प्रतियोगिता में हराया |

 

68. हाल ही में किस राज्य सरकार ने जाति आधारित जनगणना शुरू करने का प्रस्ताव को मंजूरी दिया है?

बिहार

  • बिहार कैबिनेट ने राज्य में जाति के आधार पर गिनती शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है |
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया |
  • बिहार सरकार ने जाति आधारित जनगणना के लिए आकस्मिक निधि से ₹500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है |
  • जनगणना के दौरान परिवारों की आर्थिक स्थिति का भी अध्ययन किया जाएगा और पूरी कवायद अगले साल फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी।
  • Bihar
  • Capital: Patna
  • CM: Nitish Kumar
  • Governor: Phagu Chauhan

 

69. हाल ही में जारी ब्लूमबर्ग अरबपतियों का सूचकांक के अनुसार कौन एशिया का सबसे धनी व्यक्ति बन गया है?

मुकेश अंबानी

  • ब्लूमबर्ग अरबपतियों का सूचकांक के अनुसार मुकेश अंबानी, गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए पुनः भारत और एशिया का सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं |
  • इसके साथ ही मुकेश अंबानी पूरी दुनिया में ब्लूमबर्ग अरबपतियों का सूचकांक में $99.7 बिलियन संपत्ति के साथ आठवां तथा गौतम अडानी $98.7 बिलियन की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर हैं |

 

70. हाल ही में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन कहां किया गया है?

हरियाणा

  • कोविड-19 महामारी के कारण हुए विलंब के कारण अब 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन हरियाणा में किया जा रहा है |
  • 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा |
  • हाल ही में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का शुभंकर 'धाकड़लॉन्च किया गया है |
  • युवा एवं खेल मंत्रालय के अनुसार 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन हरियाणा के पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में होंगे।
  • केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

 

71. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के द्वारा 'Turkey' का नाम बदलकर अंग्रेजी में किस नए नाम को स्वीकृति दिया गया है?

Turkiye

  • संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के द्वारा 'Turkey' का नाम बदलकर अंग्रेजी में नए नाम "Turkiye" को स्वीकृति दिया गया है |
  • Turkiye
  • Capital: Ankara
  • Currency: Turkish Lira
  • President: Recep Tayyip Erdogan
  •  
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

72. हाल ही में बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के द्वारा कौनसी नई योजना का शुरूआत किया गया है?

सागरमाला युवा पेशेवर योजना

  • बंदरगाह, नौवहन और जल मंत्रालय के द्वारा नई योजना, ''सागरमाला युवा पेशेवर योजना'' का शुरूआत किया गया है |
  • यह मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों में प्रतिभाशाली आगे की सोच और गतिशील युवा पेशेवरों को शामिल करेगा | जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री; और आयुष मंत्री: श्री सर्बानंद सोनोवाल

 

73. हाल ही में संपन्न हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022 में विजेताओं की सूची निम्न प्रकार से हैं:-

  • फ्रेंच ओपन पुरुष एकल में राफेल नडाल (स्पेन) ने कैस्पर रूड (नॉर्वे) को हराकर मुकाबला जीता है |
  • फ्रेंच ओपन महिला एकल में इगा स्वियेटेक (पोलैंड) ने कोको गौफ (संयुक्त राज्य अमेरिका) को हराकर मुकाबला जीता है |
  • फ्रेंच ओपन पुरुष युगल में इवान डोडिग (क्रोएशिया) और ऑस्टिन क्रेजिसेक (संयुक्त राज्य अमेरिका) की जोड़ी ने मार्सेलो अरेवलो (अल साल्वाडोर) और जीन-जूलियन रोजर (नीदरलैंड्स) की जोड़ी को हराकर मुकाबला जीत लिया है |
  • फ्रेंच ओपन महिला युगल में जेसिका पेगुला (संयुक्त राज्य अमेरिका) और कोको गौफ (संयुक्त राज्य अमेरिका) की जोड़ी ने कैरोलीन गार्सिया (फ्रांस) और क्रिस्टीना म्लादेनोविच (फ्रांस) की जोड़ी को हराकर मुकाबला जीत लिया है |
  • फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल में एना शिबहारा (जापान) और वेस्ली कूलहोफ़ (नीदरलैंड्स) की जोड़ी ने उलरिकके ईकेरि (नॉर्वे) और जोरन व्लिगेन (बेल्जियम) की जोड़ी को हराकर मुकाबला जीत लिया है |

टेनिस के ग्रैंड स्लैम में ये चार प्रमुख टूर्नामेंट शामिल हैं:

Event

Began

Venue

Surface

Australian Open

1905

Melbourne Park, Melbourne

Hard Court

French Open

1891

Stade Roland Garros, Paris

Clay Court

Wimbledon

1877

All England Lawn Tennis and Croquet Club,

London

Grass Court

US Open

1881

USTA Billie Jean King National Tennis Center,

New York City

Hard Court

 

74. हाल ही में कौन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त की गई है?

ए मणिमेखलाई

  • ए मणिमेखलाई को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • 'ए मणिमेखलाई' को 'राजकिरण राय जी' के स्थान पर नियुक्त किया गया है जो 2017 से इस पद पर बने हुए थे |
  • अजय कुमार श्रीवास्तव को इंडियन ओवरसीज के नए प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • स्वरूप कुमार साह को पंजाब एंड सिंध बैंक के नए प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • Union Bank of India
  • Established: 11 November 1919
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: A Manimekhalai

 

75. हाल ही में भारतीय नौसेना की कौनसी जहाज को सेवामुक्त किया गया है?

INS अक्षय और INS निशंक

  • भारतीय नौसेना की 'INS अक्षय और INS निशंकजहाज को 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवामुक्त किया गया है |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

 

76. हाल ही में कहां वायु सेना का विरासत केंद्र (हेरीटेज सेंटर) बनाने का घोषणा किया गया है?

चंडीगढ़

  • विभिन्न युद्धों में भारतीय वायु सेना की भूमिका और इसके समग्र कामकाज को प्रदर्शित करने के लिए चंडीगढ़ में एक विरासत केंद्र (हेरीटेज सेंटर) बनाने का घोषणा किया गया है |
  • IAF: Indian Air Force
  • Established: 8 October 1932
  • IAF Chief/Air Chief Marshal: Vivek Ram Chaudhari
  • IAF Vice-Chief: Sandeep Singh
  • Air Force Day: 8 October
  • IAF Motto: Touch the Sky with Glory

 

77. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा हाई स्कूल के छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा के लिए कौनसी योजना शुरू किया गया है?

श्रेष्ठ (SHRESHTA)

  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के द्वारा हाई स्कूल के छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा के लिए 'श्रेष्ठ (SHRESHTA)' योजना शुरू किया गया है |
  • इस योजना का उद्देश्य लक्षित क्षेत्रों में अनुसूचित जाति और सबसे गरीब लोगों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवास तथा अवसर प्रदान करना है |

78. हाल ही में केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर कितने प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दिया है?

8.10%

  • केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.10% ब्याज दर को मंजूरी दिया है |
  • EPFO: The Employees' Provident Fund Organisation
  • Founded: 04 March 1952
  • HQ: New Delhi
  • Commissioner: Neela, Shammi Rao










Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here





Join us via


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts