03 June 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 03/06/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने "ई-स्टाम्प" सुविधा लॉन्च किया है?
पंजाब
  • 2 जून 2022 को पंजाब सरकार ने दक्षता लाने और राज्य के राजस्व की चोरी को रोकने के प्रयास में भौतिक स्टांप पेपर को समाप्त कर "ई-स्टाम्प" सुविधा लॉन्च किया है |
  • Punjab
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Bhagwant Mann
  • Governor: Banwarilal Purohit

2. हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के महानिदेशक का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है, उनका नाम क्या है?
- संदीप प्रधान
  • भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान को भारत सरकार द्वारा दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी वर्तमान क्षमता में दो वर्ष से अधिक का कार्यकाल विस्तार दिया गया है|
  • SAI: Sports Authority of India
  • Formation: 1984
  • HQ: Delhi
  • Director-General: Sandip Pradhan

3. हाल ही में कहां भारत का पहला और एशिया का सबसे बड़ा ''लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप'' स्थापित किया गया है?
उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के देवस्थल में भारत का पहला और एशिया का सबसे बड़ा ''लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप'' स्थापित किया गया है |
  • भारत ने उत्तराखंड की हिमालय श्रृंखला में एक पहाड़ के ऊपर एक अद्वितीय तरल-दर्पण दूरबीन को चालू किया है जो सुपरनोवा, गुरुत्वाकर्षण लेंस, अंतरिक्ष मलबे और क्षुद्रग्रहों जैसी अस्थायी या परिवर्तनशील वस्तुओं के लिए आकाश की निगरानी करेगा।
  • इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (ILMT) देश का पहला और एशिया का सबसे बड़ा लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप है।

4. हाल ही में कहां भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह की बैठक आयोजित की गई है?
रोम
  • इटली के राजधानी, रोम में 31 मई से 1 जून 2022 तक 11वीं भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह की बैठक आयोजित की गई है |
  • भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए स्थापित एक मंच है।
  • बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से डिप्टी असिस्टेंट चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड स्टाफ आईडीसी, ब्रिगेडियर विवेक नारंग ने की।
  • Italy
  • Capital: Rome
  • Currency: Italian Lira
  • PM: Mario Draghi

5. हाल ही में भारत के प्रसिद्ध संतूर वादक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
पंडित भजन सोपोरी
  • प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का गुरुग्राम में 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • वह ऑल इंडिया रेडियो में संगीत के पूर्व निदेशक थे और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की देखभाल करते थे।

6. हाल ही में किस दिन 'विश्व साइकिल दिवस' मनाया गया है?
3 जून
  • साइकिल का उपयोग करने के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 3 जून को 'विश्व साइकिल दिवस' मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें नियमित सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया था।
  • साइकिल दिवस के अवसर पर खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में देशव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम राइडर साइकिल रैली का शुभारंभ किया है |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

7. हाल ही में बोर्ड ऑफ अपील ऑफ क्लासिफिकेशन (BAC) के द्वारा किस पैरा-एथलीट डिस्कस थ्रो खिलाड़ी को 2 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है?
विनोद कुमार
  • बोर्ड ऑफ अपील ऑफ क्लासिफिकेशन (बीएसी) ने पैरा-एथलीट, डिस्कस थ्रो खिलाड़ी विनोद कुमार पर 'जानबूझकर गलत बयानी' के लिए दो साल (2023 तक) के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
  • उन्होंने 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में डिस्कस थ्रो इवेंट (F52 श्रेणी) में कांस्य पदक जीता था |

8. टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) के द्वारा जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में किस विश्वविद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया है?
- सिंघुआ विश्वविद्यालय
  • टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) के द्वारा जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में चीन के 'सिंघुआ' विश्वविद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया है |
  • चीन के सिंघुआ और पेकिंग विश्वविद्यालयों ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया है |
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बैंगलोर, (42वां) टॉप-50 की सूची में जगह पाने वाला एकमात्र संस्थान है।
  • चीन (97) और जापान (118) के बाद 71 विश्वविद्यालयों के साथ भारत तीसरा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है।

9. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय यौनकर्मी दिवस' (International Sex Workers Day) मनाया गया है?
2 जून
  • यौनकर्मियों की शोषित कामकाजी परिस्थितियों को पहचानने और क्रूरता और हिंसा की शिकार यौनकर्मियों को सम्मानित करने के लिए 2 जून को दुनिया भर में हर साल 'अंतरराष्ट्रीय यौनकर्मी दिवस' मनाया जाता है।

10. हाल ही में किसे 'स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी' (Scripps National Spelling Bee) से सम्मानित किया गया है?
हरिनी लोगन
  • भारतीय-अमेरिकी 'हरिनी लोगन' के द्वारा 'स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी' (Scripps National Spelling Bee) जीता गया है |
  • 13 वर्षीय हरिनी लोगन, प्रतियोगिता के दौरान 90 सेकंड की स्पेलिंग चेकिंग के दौरान 21 शब्दों के स्पेलिंग और अर्थ सही-सही बताया और विक्रम राजू को इस प्रतियोगिता में हराया |

11. हाल ही में किस राज्य सरकार ने जाति आधारित जनगणना शुरू करने का प्रस्ताव को मंजूरी दिया है?
बिहार
  • बिहार कैबिनेट ने राज्य में जाति के आधार पर गिनती शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है |
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया |
  • बिहार सरकार ने जाति आधारित जनगणना के लिए आकस्मिक निधि से ₹500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है |
  • जनगणना के दौरान परिवारों की आर्थिक स्थिति का भी अध्ययन किया जाएगा और पूरी कवायद अगले साल फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी।
  • Bihar
  • Capital: Patna
  • CM: Nitish Kumar
  • Governor: Phagu Chauhan











Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts