26 27 June 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 26 & 27/06/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |









 १. हाल ही में किसे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
नितिन गुप्ता
  • भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी नितिन गुप्ता को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है
  • 30 अप्रैल 2022 को जेबी महापात्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद सीबीडीटी प्रमुख का पद बोर्ड सदस्य और 1986 बैच की आईआरएस अधिकारी संगीता सिंह द्वारा अतिरिक्त प्रभार के साथ संभाला जा रहा था।
  • CBDT: Central Board of Direct Taxes
  • Formation: 1944
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Nitin Gupta

2. हाल ही में आयोजित रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला किस राज्य की टीम ने जीता है?
- मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश की रणजी ट्रॉफी (क्रिकेट) टीम के द्वारा मुंबई की टीम को 6 विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है |
  • रणजी ट्रॉफी के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा मुंबई की टीम ने जीत हासिल की है जिसे मध्य प्रदेश की टीम फाइनल मुकाबला में हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है |
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

3. हाल ही में कहां भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ हुआ है?
कायमकुलम
  • टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने केरल के कायमकुलम में 350 एकड़ जल निकाय, बैकवाटर क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना को चालू करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है |
  • भारत की सबसे बड़ी तैरती इस सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापित क्षमता 101.6 मेगावाट पीक है।
  • Tata Power
  • टाटा पावर कंपनी लिमिटेड मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में स्थित एक भारतीय विद्युत उपयोगिता कंपनी है, और टाटा समूह का हिस्सा है। कंपनी का मुख्य व्यवसाय बिजली उत्पन्न करना, संचारित करना और वितरित करना है। 10,577 मेगावाट की स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता के साथ, यह भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है।
  • Founded: 18 September 1919
  • HQ: Mumbai
  • MD & CEO: Praveer Sinha

  • Kerala
  • Capital: Thiruvananthapuram
  • CM: Pinarayi Vijayan
  • Governor: Arif Mohammad Khan

4. हाल ही में किस देश के द्वारा अंतरिक्ष में ठोस ईंधन वाला रॉकेट "जुलजाना" लॉन्च किया गया है?
ईरान
  • ईरान के द्वारा अंतरिक्ष में एक ठोस ईंधन वाला रॉकेट "जुलजाना" लॉन्च किया है।
  • "ज़ुल्जाना" नाम का यह 25.5 मीटर लंबा रॉकेट 220 किलोग्राम के उपग्रह को ले जाने में सक्षम है जो पृथ्वी की कक्षा में डेटा एकत्र करेगा और ईरान के अंतरिक्ष उद्योग को बढ़ावा देगा।
  • ज़ुल्जानाह का नाम पैगंबर मुहम्मद के पोते इमाम हुसैन के घोड़े के लिए रखा गया था।
  • Iran
  • Capital: Tehran
  • Currency: Iranian rial

5. हाल ही में कहां दुनिया का सबसे बड़ा जीवाणु (Bacterium) पाया गया है?
कैरेबियन
  • कैरेबियन मैंग्रोव दलदल में दुनिया का सबसे बड़ा जीवाणु "थियोमार्गरीटा मैग्नीफिका" पाया गया है |
  • जीवाणु का नाम थियोमार्गरीटा मैग्नीफिका रखा गया है और यह अपनी वर्तमान आकार से 2 सेंटीमीटर की लंबाई तक पहुंच सकता है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार पहले से ज्ञात जीवाणुओं से लगभग 50 गुना बड़ा है जिसे नग्नआंखों से देखा जा सकता है।

6. हाल ही में किस दिन एमएसएमई दिवस (MSME Day) मनाया गया है?
27 जून
  • प्रत्येक वर्ष 27 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा के पहल पर "एमएसएमई दिवस" (MSME Day) मनाया जाता है |
  • इस दिवस का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र की सतत उपलब्धि के लिए सूक्ष्म लघु और मध्यम आकार की उद्यमों के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है |
  • एमएसएमई दुनिया भर में 90% व्यवसायों, 60 से 70% रोजगार और सकल घरेलू उत्पाद का 50% हिस्सा हैं।
  • एमएसएमई दिवस (MSME Day) थीम 2022: लचीलापन और पुनर्निर्माण: सतत विकास के लिए एमएसएमई (Resilience and Rebuilding: MSMEs for Sustainable Development)
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

  • MSME: Ministry of Micro, Small, and Medium Enterprises
  • HQ: New Delhi
  • Minister of MSME: Narayan Rane

7. हाल ही में किसे 'केंपेगौड़ा इंटरनेशनल अवार्ड' से सम्मानित किया गया है?
- प्रकाश पादुकोण
  • नादप्रभु केम्पेगौड़ा जयंती के अवसर पर 'केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार' के पहले संस्करण से कर्नाटक राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा, एन.आर. इन्फोसिस के नारायण मूर्ति और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को 'केंपेगौड़ा इंटरनेशनल अवार्ड' से सम्मानित किया गया है |

'केंपेगौड़ा इंटरनेशनल पुरस्कार' क्या है?

  • केम्पेगौड़ा पुरस्कार या नादप्रभु केम्पेगौड़ा पुरस्कार ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिक (बीबीएमपी), बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला एक नागरिक पुरस्कार है।
  • 'केंपेगौड़ा इंटरनेशनल पुरस्कार' नामांकन चिकित्सा, शिक्षा, मीडिया, खेल, रंगमंच, फिल्म, साहित्य, पर्यावरण, लोकगीत, संगीत, नृत्य, योगासन, न्यायपालिका, पत्रकारिता, संस्कृति, फोटोग्राफी, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान पर आधारित है।

8. हाल ही में 'संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022' का आयोजन कहां किया गया है?
- लिस्बन
  • पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 'संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022' का आयोजन किया गया है |
  • 'संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022' में भारतीय प्रतिनिधित्व केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, डॉ जितेंद्र सिंह के द्वारा किया गया है |
  • सम्मेलन की सह-मेजबानी केन्या और पुर्तगाल की सरकारों द्वारा की गई है।
  • Portugal
  • Capital: Lisbon
  • Currency: Euro
  • PM: Antonio Costa
  • President: Marcelo Rebelo de Sousa

9. हाल ही में किस दिन "यातना से पीड़ितों के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय दिवस" मनाया गया है?
- 26 जून
  • प्रत्येक वर्ष 26 जून को "यातना से पीड़ितों के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय दिवस" मनाया जाता है |
  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के राष्ट्रों, समाजों और व्यक्तियों से यातना के पीड़ितों और प्रताड़ित लोगों को अपना समर्थन देना तथा यातना के उन्मूलन को बढ़ावा देना, पीड़ितों का समर्थन करना और मानवाधिकारों को बढ़ावा देना है |

10. हाल ही में किस भारतीय टेनिस खिलाड़ी को 'गोल्डन अचीवमेंट अवार्ड 2021' से सम्मानित किया गया है?
- विजय अमृतराज
  • जाने-माने भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम और अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा "गोल्डन अचीवमेंट अवार्ड 2021" प्राप्तकर्ता के रूप में नामित किया गया है।
  • यह पुरस्कार विजय अमृतराज को एक खिलाड़ी, प्रमोटर और मानवतावादी के रूप में टेनिस पर उनके उत्कृष्ट प्रभाव की मान्यता के लिए दिया गया है |

11. हाल ही में कौन 'एशियन साइकिलिंग चैंपियनशिप 2022' में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गया है?
रोनाल्डो सिंह
  • रोनाल्डो सिंह, 'एशियन साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022' में स्प्रिंट इवेंट में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
  • वह एशियाई ट्रैक चैम्पियनशिप में रजत पदक (एलीट श्रेणी सहित) जीतने वाले पहले भारतीय साइकिल चालक भी बन गए हैं |
  • 14 वर्षीय रोनाल्डो सिंह लैटनजम मणिपुर राज्य के जानेमन ए साइकिलिस्ट हैं |

12. हाल ही में जाने-माने गीतकार लेखक और पत्रकार का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
- चौवलूर कृष्णनकुट्टी
  • एक प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और पत्रकार, चौवलूर कृष्णनकुट्टी का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • कृष्णनकुट्टी ने 3000 से अधिक भक्ति गीत लिखे हैं और 200 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं।
  • वह मलयाला मनोरमा दैनिक से सहायक संपादक के पद पर काम किए थे।

13. हाल ही में कौन भारत की पहली 'के-पॉप स्टार' बन गई हैं?
श्रेया लेंका
  • भारत से उड़ीसा राज्य की रहने वाली श्रेया लेंका भारत की पहली 'के-पॉप स्टार' (कोरियाई पॉपस्टार) बन गई हैं |
  • Odisha
  • Capital: Bhubaneswar
  • Formation: 01 April 1936
  • CM: Naveen Patnaik
  • Governor: Ganeshi Lal

14. हाल ही में आयोजित "G7 शिखर सम्मेलन 2022" की मेजबानी किस देश के द्वारा की गई है?
जर्मनी
  • "G7 शिखर सम्मेलन 2022" की मेजबानी जर्मनी के द्वारा की गई है|
  • "G7 शिखर सम्मेलन 2022" की यह 48वीं संस्करण है|
  • "G7 शिखर सम्मेलन 2022" में भारतीय प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई है|

ग्रुप ऑफ सेवन (G7) क्या है?

  • ग्रुप ऑफ सेवन (G7) कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका से मिलकर एक अंतर-सरकारी राजनीतिक मंच है।
  • इसके अलावा, यूरोपीय संघ एक 'गैर-गणना सदस्य' है। इसके सदस्य दुनिया की सबसे बड़ी आईएमएफ उन्नत अर्थव्यवस्थाएं और सबसे धनी उदार लोकतंत्र हैं|

15. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा राज्य के कर्मचारियों के लिए "MEDISEP योजना" लांच किया गया है?
केरल
  • केरल सरकार, राज्य के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके पात्र परिवार के सदस्यों के लिए चिकित्सा बीमा योजना "MEDISEP" शुरू करेगी जिसे 1 जुलाई 2022 से शुरू कर दी जाएगी |
  • "MEDISEP योजना" के द्वारा प्रत्येक वर्ष ₹3 लाख तक का चिकित्सीय सहायता प्रदान किया जाएगा |
  • Kerala
  • Capital: Thiruvananthapuram
  • CM: Pinarayi Vijayan
  • Governor: Arif Mohammad Khan

16. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के द्वारा किस बैंक पर आर्थिक दंड लगाया गया है?
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
  • इंडियन ओवरसीज बैंक पर वित्तीय अनियमितताओं के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा ₹57.50 लाख रुपया का आर्थिक दंड लगाया गया है |
  • IOB: Indian overseas Bank
  • Established: 10 February 1937
  • HQ: Chennai
  • MD & CEO: Ajay Kumar Srivastava

  • RBI: Reserve Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1 April 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: Shaktikant Das 
  • Deputy Governor: 1. Mahesh Kumar Jain 2. Michael Debabrata Patra 3. M Rajeshwar Rao 4. T Rabi Sankar

17. हाल ही में कहां "अंबुबाची मेला 2022" का आयोजन किया गया है?
गुवाहाटी
  • असम के गुवाहाटी के विश्व प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में चार दिवसीय उत्सव "अंबुबाची मेला" का आयोजन किया गया है |
  • यह कामाख्या मंदिर का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है और राज्य के पर्यटन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है |
  • Assam
  • Formation: 26 January 1950
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

18. हाल ही में किस राज्य में 'साओ जोआओ (Sao Joao) उत्सव' मनाया गया है?
गोवा
  • "साओ जोआओ (Sao Joao) उत्सव" 24 जून को गोवा में एक असामान्य तरीके से मनाया जाने वाला एक वार्षिक कैथोलिक त्योहार है |
  • बड़ी संख्या में लोग 'युवा गोयन कैथोलिक पुरुष सेंट जॉन द बैपटिस्ट' को श्रद्धांजलि के रूप में स्थानीय कुओं, नदियों और तालाबों में छलांग लगाते हैं और तैरते हैं।
  • Goa
  • Capital: Panji
  • CM: Pramod Sawant
  • Governor: पी एस श्रीधारण पिल्लई

19. हाल ही में किस दिन "नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस" (International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking) मनाया गया है?
26 जून
  • प्रत्येक वर्ष 26 जून को "नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस"  (International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking) या "विश्व ड्रग्स दिवस" मनाया जाता है |
  • "नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस" (International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking) 2022 का विषय (Theme): 'स्वास्थ्य और मानवीय संकटों में दवा चुनौतियों का समाधान' ('Addressing drug challenges in health and humanitarian crises')
  • भारत में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध पदार्थों के उपयोग से निपटने का काम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) करता है |
  • NCB: Narcotics Control Bureau
  • Formed: 17 March 1986
  • HQ: New Delhi
  • NCB Chief: Satya Narayan Pradhan












Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts