31 May 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 31/05/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में किस दिन "विश्व तंबाकू निषेध दिवस" मनाया गया है?
31 मई
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के हिस्से के रूप में प्रत्येक वर्ष 31 मई को आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है।
  • यह मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर तंबाकू और उसके उद्योग के नकारात्मक प्रभावों को उजागर करता है |
  • "विश्व तंबाकू निषेध दिवस" का विषय है (Theme) 2022: - "तंबाकू: हमारे पर्यावरण के लिए खतरा" (“Tobacco: Threat to our environment”)
  • UNEP: United Nations Environment Programme
  • Established: 05June1972
  • HQ: Nairobi, Kenya
  • Executive Director: Inger Andersen

2. हाल ही में कर्नाटक सरकार के द्वारा कौनसी स्वास्थ्य और कल्याण मोबाइल एप लांच किया गया है?
आयु (AAYU)
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने योग और ध्यान के माध्यम से पुरानी बीमारियों और जीवनशैली संबंधी विकारों को दूर करने और उन्हें ठीक करने में मदद करने के लिए एक नया स्वास्थ्य और कल्याण ऐप 'AAYU' लॉन्च किया है।
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • Formation: 01 November 1956
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: Thawar Chand Gehlot

3. हाल ही में केंद्र सरकार ने 'प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम' (PMEGP) को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
- 2026
  • सरकार ने 13,554.42 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 तक ''प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम'' (पीएमईजीपी) को जारी रखने की मंजूरी दी है।
  • उद्देश्य: पांच वर्षों में लगभग 40 लाख व्यक्तियों के लिए स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करना।

4. हाल ही में किसे यूनिसेफ के द्वारा "O1 बेस्ट कंटेंट अवार्ड" से सम्मानित किया गया है?
- उमर निसार
  • रेडियो जॉकी, उमर निसार (दक्षिण कश्मीर) को मुंबई में वार्षिक रेडियो4चाइल्ड 2022 अवार्ड्स में यूनिसेफ द्वारा 'O1 सर्वश्रेष्ठ सामग्री पुरस्कार' और प्रतिरक्षण चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • दर्शकों तक पहुंचने के लिए जागरूकता फैलाने और अफवाहों का मुकाबला करने में महामारी के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें एक पुरस्कार मिला।
  • Radio4Child, यूनिसेफ इंडिया की एक पहल है।
  • UNICEF: United Nations Children’s Fund
  • Established: 11 December 1946
  • HQ: New York
  • President: Henrietta H. Fore (Next-> Catherine Russell)

5. हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी '30 अंडर 30 एशिया लिस्ट 2022' में किस देश ने शीर्ष स्थान हासिल किया है?
भारत
  • फोर्ब्स ने '30 अंडर 30 एशिया लिस्ट 2022' का अपना 7वां संस्करण जारी किया है, इस सूची में विभिन्न क्षेत्रों के कई भारतीय शामिल हैं।
  • प्रविष्टियों की संख्या के मामले में भारत 61 के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद सिंगापुर (34), जापान (33), ऑस्ट्रेलिया (32), इंडोनेशिया (30), और चीन (28) का स्थान है।
  • इस सूची में 14 वर्षीय जापानी ओलंपिक स्केटबोर्डिंग स्वर्ण पदक विजेता मोमीजी निशिया शामिल हैं।

6. हाल ही में आयोजित 'मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' (MIFF) में किसे 'डॉ वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है?
- संजीत नारवेकर
  • प्रसिद्ध लेखक और वृत्तचित्र फिल्म निर्माता, संजीत नारवेकर को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2022) के 17 वें संस्करण में डॉ वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
  • पुरस्कार स्वरूप ₹10 लाख नगद, एक स्वर्ण पंख और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है |
  • 'मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' (MIFF) का आयोजन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में की गई है |
  • MIFF 2022 का फोकस देश बांग्लादेश है|

7. हाल ही में कहां भारत का पहला ग्रामीण आदिवासी तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र लॉन्च किया गया है?
भोपाल
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी युवाओं के लिए 'संसदीय सांगुल परियोजना' के तहत देश के पहले ''ग्रामीण आदिवासी तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र'' का शुभारंभ किया है |
  • इसे मध्यप्रदेश में पहली बार प्रायोगिक आधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

8. हाल ही में किस देश के द्वारा "जिरकॉन" हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?
- रूस
  • रूस के द्वारा "जिरकॉन" हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है |
  • रूसी अंतरिक्ष एजेंसी का नाम "रॉसकॉसमॉस" है
  • Russia
  • Capital: Moscow
  • Currency: Russian Ruble
  • Prime Minister: Mikhail Mishustin
  • President: Vladimir Putin

9. फॉर्च्यून 500 के अनुसार 2021 में कौन दुनिया के सबसे अधिक वेतन पाने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं?
एलोन मस्क
  • फॉर्च्यून 500 के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर आदमी, एलोन मस्क 2021 में सबसे अधिक वेतन पाने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे। उन्हें लगभग 23.5 बिलियन डॉलर का वेतन मिला है।
  • टिम कुक, ऐप्पल 770.5 मिलियन अमरीकी डालर के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद जेन्सेन हुआंग, एनवीआईडीआईए (561 मिलियन अमरीकी डालर); रीड हेस्टिंग्स, नेटफ्लिक्स (यूएसडी 453.5 मिलियन); लियोनार्ड श्लीफ़र, रीजेनरॉन फार्मास्यूटिकल्स (यूएसडी 452.9 मिलियन)।
  • माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला 309.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं।
  • फॉर्च्यून एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय व्यापार पत्रिका है जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है जो नियमित रूप से रैंक सूची प्रकाशित करती है |

10. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा किस भारतीय राज्य को तंबाकू सेवन को नियंत्रित करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है?
झारखंड
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा भारतीय राज्य झारखंड को तंबाकू सेवन को नियंत्रित करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है |
  • प्रत्येक वर्ष 31 मई को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' मनाया जाता है |
  • Jharkhand
  • Formation: 15 November 2000
  • Capital: Ranchi
  • CM: Hemant Soren
  • Governor: रमेश बैस

  • WHO: World Health Organization
  • Established: 7 April 1948
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • President: Tedros Adhanom Ghebreyesus











Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts