30 April 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 30/04/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में किसे भारतीय सेना के नए उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?
लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू
  • लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू (BS Raju) को नए वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (VCOAS) के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू (BS Raju) ने लेफ्टिनेंट जनरल 'मनोज पांडे' की जगह लिया है, जिन्हें अगले (29वें) सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • निवर्तमान सेना प्रमुख 'मनोज मुकुंद नरवाने' भारत के 28वें सेना अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हो चुके हैं |
  • CDS: Chief of Defense Staff:?
  • Chief of Army Staff: General Manoj Pandey
  • Vice Chief of Army Staff: BS Raju (Baggavalli Somashekar Raju)
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral R. Hari Kumar

2. हाल ही में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड (REC) के द्वारा कौनसा उत्सव मनाया गया है?
बिजली उत्सव
  • ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड, बिजली मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक बुनियादी ढांचा वित्त कंपनी (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड) ने मणिपुर, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में एक 'बिजली उत्सव' का आयोजन किया गया है |
  • आयोजन की तारीख को विशेष रूप से 28 अप्रैल 2022 के रूप में चुना गया था क्योंकि यह डीडीयूजीजेवाई के तहत सभी गांवों में बिजली के बुनियादी ढांचे तक सफलतापूर्वक पहुंच प्रदान करने की 4 साल की सालगिरह है |
  • विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री: श्री राज कुमार सिंह

3. हाल ही में किस बैंक के द्वारा एमएसएमई के लिए "ओपन फॉर ऑल" डिजिटल इकोसिस्टम लांच किया गया है?
आईसीआईसीआई बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक ने देश में सभी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए भारत का पहला व्यापक डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र "ओपन फॉर ऑल" लॉन्च किया है, जिसका उपयोग अन्य बैंकों के ग्राहक भी कर सकते हैं।
  • InstaBIZ ऐप पर कोई भी डिजिटल समाधान के लाभों का उपयोग कर सकता है |
  • यह 'InstaOD Plus' के माध्यम से 25 लाख रुपये तक की तत्काल और पेपरलेस ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान किया जाएगा |
  • ICICI Bank (Industrial Credit & Investment Corporation of India)
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1994
  • MD & CEO: Sandeep Bakshi

4. हाल ही में जाने-माने फिल्म और टीवी अभिनेता का निधन हुआ है, उनका नाम क्या है?
- सलीम घोष
  • जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता और टीवी कलाकार सलीम घोष का दिल का दौरा पड़ने के कारण हाल ही में निधन हो गया है |

5. हाल ही में किस दिन ''विश्व पशु चिकित्सा दिवस'' मनाया गया है?
30 अप्रैल
  • प्रत्येक वर्ष अप्रैल महीने के आखिरी शनिवार को पशु चिकित्सा पेशा के लिए वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने और पशु स्वास्थ्य और कल्याण और सैनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ''विश्व पशु चिकित्सा दिवस'' मनाया जाता है |
  • इस वर्ष ''विश्व पशु चिकित्सा दिवस'' 30 अप्रैल को मनाया गया है |
  • ''विश्व पशु चिकित्सा दिवस'' 2022 का विषय (Theme): ''स्ट्रैंथनिंग वेटरनरी रेसिलियंस''

6. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा जैव विविधता संरक्षण के लिए भारत के पहले जीन बैंक (Gene Bank) कार्यक्रम को मंजूरी दिया गया है?
महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र सरकार ने यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कि प्राकृतिक संसाधनों को पीढ़ियों तक पारित किया जाता है, जैव विविधता संरक्षण के लिए भारत के पहले जीन बैंक (Gene Bank) कार्यक्रम को मंजूरी दिया है |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

7. हाल ही में किस देश ने "संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन" से निकलने का फैसला किया है?
रूस
  • यूएनडब्ल्यूटीओ द्वारा यूक्रेन पर अपने आक्रमण पर रूस की सदस्यता को निलंबित करने के लिए मतदान से पहले रूस ने ''संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन'' (UNWTO) से अपना नाम वापस ले लिया है |

  • WTO: World Tourism Organization
  • Established: 01 November 1975
  • Head Quarter: Madrid Spain
  • Secretary-General: Zurab Pololikashvili

  • Russia
  • Capital: Moscow
  • Currency: Russian Ruble
  • Prime Minister: Mikhail Mishustin
  • President: Vladimir Putin

8. हाल ही में किसे पेरू सरकार द्वारा सर्वोच्च राजनयिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
अर्देशिर बी.के. दुबाश
  • मुंबई में पेरू के पूर्व मानद वाणिज्य दूत, 'अर्देशिर बी.के. दुबाश' को पेरू के विदेश मंत्रालय द्वारा "पेरू जोस ग्रेगोरियो पाज़ सोल्डन की राजनयिक सेवा में मेरिट" से सम्मानित किया गया है |
  • Peru
  • Capital: Lima
  • Currency: Peruvian Sol
  • PM: Anibal Torres
  • President: Pedro Castillo

9. हाल ही में कौन स्वदेश निर्मित नेवीगेशन सिस्टम ''गगन'' का उपयोग करने वाली एशिया की पहली एयरलाइन कंपनी बन गई है?
इंडिगो (IndiGo)
  • इंडिगो स्वदेश निर्मित नेवीगेशन सिस्टम ''गगन'' का उपयोग करके अपने विमान को उतारने वाली एशिया की पहली एयरलाइन बन गई है |
  • यह भारतीय नागरिक उड्डयन के लिए एक बड़ी छलांग है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, क्योंकि भारत संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के बाद अपनी एसबीएएस प्रणाली रखने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है |

10. हाल ही में किस विश्व प्रसिद्ध सुरंग को 'सर्वश्रेष्ठ बुनियादी ढांचा परियोजना' का पुरस्कार दिया गया है?
अटल सुरंग
  • सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 'अटल सुरंग' को गुरुवार (28 अप्रैल 2022) को भारतीय भवन कांग्रेस (आईबीसी) की ओर से 'सर्वश्रेष्ठ बुनियादी ढांचा परियोजना' का पुरस्कार मिला।

अटल सुरंग के बारे में:-

  • अटल सुरंग (रोहतांग सुरंग के रूप में भी जाना जाता है), 9.02 किमी लंबी अटल सुरंग विश्व स्तर पर सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है और पूरे वर्ष मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है।
  • भारत के पूर्व प्रधान मंत्री, अटल बिहारी वाजपेयीके नाम पर, हिमाचल प्रदेश, भारत में लेह-मनाली राजमार्ग पर हिमालय के पूर्वी पीर पंजाल रेंज में रोहतांग दर्रे के नीचे बनी एक राजमार्ग सुरंग है।
  • यह दुनिया में 9.02 किमी लंबी, 10,000 फीट (3,048 मीटर) से ऊपर विश्व स्तर पर सबसे लंबी हाईवे सिंगल-ट्यूब टनल है।










Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts