29 30 May 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 29-30/05/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |









1. फॉर्च्यून 500 के अनुसार 2021 में कौन दुनिया के सबसे अधिक वेतन पाने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं?
एलोन मस्क
  • फॉर्च्यून 500 के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर आदमी, एलोन मस्क 2021 में सबसे अधिक वेतन पाने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे। उन्हें लगभग 23.5 बिलियन डॉलर का वेतन मिला है।
  • टिम कुक, ऐप्पल 770.5 मिलियन अमरीकी डालर के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद जेन्सेन हुआंग, एनवीआईडीआईए (561 मिलियन अमरीकी डालर); रीड हेस्टिंग्स, नेटफ्लिक्स (यूएसडी 453.5 मिलियन); लियोनार्ड श्लीफ़र, रीजेनरॉन फार्मास्यूटिकल्स (यूएसडी 452.9 मिलियन)।
  • माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला 309.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं।
  • फॉर्च्यून एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय व्यापार पत्रिका है जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है जो नियमित रूप से रैंक सूची प्रकाशित करती है |

२. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा किस भारतीय राज्य को तंबाकू सेवन को नियंत्रित करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है?
झारखंड
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा भारतीय राज्य झारखंड को तंबाकू सेवन को नियंत्रित करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है |
  • प्रत्येक वर्ष 31 मई को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' मनाया जाता है |
  • Jharkhand
  • Formation: 15 Nevember 2000
  • Capital: Ranchi
  • CM: Hemant Soren
  • Governor: रमेश बैस

  • WHO: World Health Organization
  • Established: 7 April 1948
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • President: Tedros Adhanom Ghebreyesus

3. हाल ही में कौन ड्रोन द्वारा इंडिया पोस्ट मेल डिलीवर करने वाला पहला राज्य बन गया है?
गुजरात
  • देश में पहली बार, भारतीय डाक विभाग ने गुजरात के कच्छ जिले में एक पायलट परियोजना के हिस्से के रूप में ड्रोन का उपयोग करके मेल वितरित किया है।
  • यह प्रयास केंद्रीय संचार मंत्रालय के मार्गदर्शन में डाक विभाग द्वारा भुज तालुका के हाबे गांव से कच्छ जिले के भचाऊ तालुका के नेर गांव तक ड्रोन द्वारा किया गया था।
  • Indian Post
  • Established: 01 October 1854
  • Jurisdiction: Government of India, Department of Post, Ministry of Communication
  • HQ: New Delhi
  • Secretary: Vineet Pandey

  • Gujarat
  • Formation: 01 May 1960
  • Capital: Gandhinagar
  • CM: Bhupendra Patel
  • Governor: Acharya Devvrat

4. हाल ही में किस टीम ने 'UEFA चैंपियंस लीग फाइनल 2022' जीत लिया है?
- रियल मेड्रिड
  • चैंपियंस लीग के फाइनल में लिवरपूल को 1-0 से हराकर रियल मैड्रिड रिकॉर्ड 14वीं बार यूरोपीय चैंपियन बन गया है।

5. हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार किस राज्य में भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार प्राप्त हुआ है?
बिहार
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि बिहार के जमुई जिले में 27.6 टन खनिज युक्त अयस्क सहित लगभग 222.88 मिलियन टन का सोने का भंडार मौजूद है।
  • Bihar
  • Capital: Patna
  • CM: Nitish Kumar
  • Governor: Phagu Chauhan

6. हाल ही में कहां भारत की पहली पवन-सौर हाइब्रिड बिजली सुविधा शुरू की गई है?
जैसलमेर (राजस्थान)
  • अडाणी ग्रीन की सहायक कंपनी अडाणी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड ने जैसलमेर (राजस्थान) में 390 मेगावाट की पवन-सौर हाइब्रिड बिजली सुविधा शुरू की है |
  • Rajasthan
  • Capital: Jaipur
  • Formation: 30 March 1949
  • CM: Ashoke Gehlot
  • Governor: Kalraj Mishra

7. हाल ही में किस दिन 'विश्व भूख दिवस' (world hunger day) मनाया गया है?
28 मई
  • हर साल 28 मई को दिन दुनिया भर में भूख को खत्म करने के महत्व को उजागर करने के लिए ''विश्व भूख दिवस'' के रूप में मनाया जाता है |
  • 'विश्व भूख दिवस' (world hunger day) का विषय (Theme): #YouthEndingHunger

8. हाल ही में किसे इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) की एथलीट समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
- लवलीना बोरगोहेन
  • अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) ने भारतीय मुक्केबाज और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
  • AIBA (Now ‘IBA’): The International Boxing Association
  • Established: 1946
  • HQ: Lausanne, Switzerland

9. हाल ही में पंजाबी भाषा में साहित्यिक व्यंग्य लिखने वाली पहली महिला लेखक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
सुल्ताना बेगम
  • पंजाबी भाषा में साहित्यिक व्यंग्य लिखने वाली पहली महिला लेखक, सुल्ताना बेगम का निधन हो गया है |
  • सुल्ताना बेगम, को अन्य पुरस्कारों सहित प्रतिष्ठित प्रोफ़ेसर ''जोगा सिंह पुरस्कार'' से भी सम्मानित किया गया है |

10. हाल ही में 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में किस फिल्म ने "पाल्मे डी'ओर" पुरस्कार जीता है?
'ट्राएंगल ऑफ सैडनेस'
  • 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस की शहर कान्स में हुआ है |
  • रूबेन ओस्टलंड द्वारा निर्देशित 'ट्राएंगल ऑफ सैडनेस' ने 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में दूसरी बार "पाल्मे डी'ओर" जीता है।
  • भारतीय फिल्म निर्माता शौनक सेन ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' के लिए 'ल'ऑइल डी'ओर' पुरस्कार जीता है।
  • पायल कपाड़िया द्वारा निर्देशित "ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग" ने 2021 में एल'ऑइल डी'ओर जीता है।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: सॉन्ग कांग हो
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: ज़ार अमीर इब्राहिमी

11. हाल ही में किस दिन 'संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' मनाया गया है?
29 मई
  • प्रत्येक वर्ष 29 मई को 'संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है |
  • यह दिन लगभग 4200 शांति सैनिकों को सम्मानित करता है, जिन्होंने 1948 से संयुक्त राष्ट्र के झंडे के नीचे अपनी जान गंवाई थी
  • 'संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' का विषय (Theme) 2022: "पीपल पीस प्रोग्रेस द पावर ऑफ पार्टनरशिप"
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

12. भारतीय नौसेना ने हाल ही में कौनसी मिसाइल युद्धपोत को सेवामुक्त कर दिया है?
आईएनएस गोमती
  • भारतीय नौसेना ने मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में गोदावरी श्रेणी के निर्देशित मिसाइल युद्धपोत, आईएनएस गोमती के तीसरे जहाज को सेवामुक्त कर दिया है।
  • अपनी 34 वर्षों की सेवा के दौरान, जहाज ने ऑपरेशन कैक्टस, पराक्रम और रेनबो और बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यासों में भाग लिया।
  • जहाज को 2007-08 और 2019-20 में प्रतिष्ठित यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था।
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

13. हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार कौन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश बन गया है?
अमेरिका
  • अमेरिका ने 2021-22 में चीन की जगह भारत का शीर्ष व्यापारिक साझेदार बना है, यह दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों को दर्शाता है।
  • वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2020-21 में 80.51 बिलियन डॉलर के मुकाबले 119.42 बिलियन डॉलर (2021-22) रहा।
  • अन्य शीर्ष व्यापारिक भागीदार: चीन ($ 115.42 बिलियन), यूएई ($ 72.9 बिलियन), सऊदी अरब ($ 42,85 बिलियन), इराक ($ 34.33 बिलियन) और सिंगापुर ($ 30 बिलियन)।
  • US President: Joe Biden (46th)
  • Vice President: Kamala Harris
  • US Capital: Washington DC

14. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का खिताब किस टीम ने जीता है?
गुजरात टाइटंस
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां संस्करण रविवार (29 मई 2022) को समाप्त हो गया जब गुजरात टाइटंस (जीटी) ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) पर 7 विकेट से जीत दर्ज करके अपना पहला खिताब जीता।
  • विजेता टीम 'गुजरात टाइटंस' (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं |
  • उप विजेता टीम 'राजस्थान रॉयल्स' (RR) के कप्तान संजू सैमसन है |
  • पुरस्कार स्वरूप विजेता टीम 'गुजरात टाइटंस' को ₹20 करोड़ का पुरस्कार दिया गया है |
  • जबकि उपविजेता टीम 'राजस्थान रॉयल्स' कॉल 12.50 करोड़ का पुरस्कार दिया गया है |
  • अरामको पर्पल कैप: युजवेंद्र चहल (टूर्नामेंट में सर्वाधिक 27 विकेट लेने के लिए, राजस्थान रॉयल्स)
  • अरामको ऑरेंज कैप : जोस बटलर (टूर्नामेंट में सर्वाधिक 863 रन लेने के लिए, राजस्थान रॉयल्स)
  • Dream11 गेम चेंजर ऑफ द सीजन: जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)
  • Dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच: हार्दिक पांड्या (गुजरात टाइटंस)
  • फेयर प्ले अवार्ड ऑफ द सीजन: गुजरात टाइटंस एंड राजस्थान रॉयल्स
  • कैच ऑफ द सीजन: एविन लुईस (लखनऊ सुपर जाइंट्स)
  • प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल): हार्दिक पांड्या (गुजरात टाइटंस)
  • अपस्टॉक्स (Upstox) सबसे मूल्यवान खिलाड़ी: जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)
  • पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच: डेविड मिलर (गुजरात टाइटंस)
  • टाटा आईपीएल कैच ऑफ द सीजन: एविन लुईस (लखनऊ सुपर जाइंट्स)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: इमरान मलिक (सनराइजर्स हैदराबाद)
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 701 चौके लगाने वाले शिखर धवन पहले बल्लेबाज बन गए हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 'पंजाब किंग्स' टीम से खेल रहे शिखर धवन 701 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं | शिखर धवन के बाद डेविड वॉर्नर 577 और विराट कोहली 576 चौके के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं |
  • शिखर धवन, विराट कोहली के बाद आईपीएल इतिहास में 6000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स के क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और केएल राहुल (KL Rahul) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है।
  • आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर तक ओपनिंग पार्टनरशिप की हो।
  • क्विंटन डी कॉक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 70 गेंदों में नाबाद 140 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने नाबाद 68 रनों की पारी खेलकर 20 ओवरों में 210 रन की साझेदारी के साथ एक नया आईपीएल रिकॉर्ड बनाया।
  • रविचंद्रन अश्विन, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में संन्यास लेने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेल रहे थे |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम में खेल रहे 'ड्वेन ब्रावो' ने 171 विकेट के साथ 'लसिथ मलिंगा' (170) को पछाड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण का आयोजन पूर्ण रूप से भारत में ही किया जा रहा है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में 26 मार्च से 29 मई 2022 तक कुल 74 मैच खेले जाएंगे |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में दो नई टीम 'लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स' शामिल हुए हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में कुल 10 टीम (चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स) शामिल हो रहे हैं |











Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts