28 May 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 28/05/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में किस राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में "स्कॉच अवार्ड" प्रदान किया गया है?
पश्चिम बंगाल
  • पश्चिम बंगाल में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए "स्टार आफ गवर्नेंस-स्कोच अवॉर्ड इन एजुकेशन" पुरस्कार प्रदान किया गया है |
  • भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने वाले लोगों, परियोजनाओं और संस्थानों को मान्यता देने के लिए 2003 में स्कॉच पुरस्कारों की स्थापना की गई थी।
  • West Bengal
  • Capital: Kolkata
  • Formation: 26 January 1950
  • CM: Mamata Banerjee
  • Governor: Jagdeep Dhankhar

2. हाल ही में कहां दुनिया के पहले नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का उद्घाटन किया गया है?
कलोल (गुजरात)
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के कलोल में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड (इफको) में निर्मित विश्व के पहले नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का उद्घाटन किए हैं |
  • नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र को किसानों को उत्पादकता बढ़ाने और उनकी आय बढ़ाने में मदद करने के लिए लगभग 175 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
  • Gujarat
  • Formation: 01 May 1960
  • Capital: Gandhinagar
  • CM: Bhupendra Patel
  • Governor: Acharya Devvrat

3. हाल ही में आरबीआई के बैंक नोट सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार कौनसा बैंक नोट सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है?
₹100
  • आरबीआई के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ₹100 का बैंक नोट सबसे ज्यादा और ₹2000 का बैंक नोट सबसे कम पसंद किया जा रहा है |
  • सिक्कों में ₹5 का मूल्य सबसे अधिक पसंद किया गया जबकि ₹1 को सबसे कम पसंद किया गया।
  • RBI: Reserve Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1 April 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: Shaktikant Das 
  • Deputy Governor: 1. Mahesh Kumar Jain 2. Michael Debabrata Patra 3. M Rajeshwar Rao 4. T Rabi Sankar

4. हाल ही में कौन लंदन काउंसिल में मेयर के रूप में चुने जाने वाली पहली दलित महिला बन गई हैं?
मोहिंदर के मिधा
  • मोहिंदर के मिधा, एक भारतीय मूल के राजनेता, लंदन काउंसिल में मेयर के रूप में चुने जाने वाली पहली दलित महिला बन गई हैं |
  • United Kingdom
  • Capital: London
  • Currency: Pound Sterling
  • PM: Boris Johnson

5. हाल ही में कौन बिना ऑक्सीजन की सहायता से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय बन गई हैं?
पियाली बासक
  • पियाली बासक, बिना ऑक्सीजन की सहायता से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय बन गई हैं |
  • माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन के सीमा पर अवस्थित है |
  • माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है |
  • माउंट एवरेस्ट की कुल ऊंचाई 8848.86 मीटर है जिसमें 86 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हाल ही में दर्ज की गई है |

6. हाल ही में किस दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई है?
27 मई
  • प्रत्येक वर्ष 27 मई को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का पुण्यतिथि मनाया जाता है |
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के साथ-साथ सबसे ज्यादा 17 वर्ष तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा प्रदान करने वाले प्रधानमंत्री भी थे |
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को और देहांत 27 मई 1964 को हुआ था |

7. हाल ही में किसे लोकपाल के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
प्रदीप कुमार मोहंती
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती को लोकपाल का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • लोकपाल के पूर्व अध्यक्ष पिनाकी चंद्र घोष के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण प्रदीप कुमार मोहंती को लोकपाल के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |

लोकपाल क्या है?

  • भ्रष्टाचार विरोधी प्राधिकरण या लोकपाल निकाय जो भारत में जनहित का प्रतिनिधित्व करता है
  • इसमें 5 साल के कार्यकाल के साथ एक अध्यक्ष और 8 सदस्य होते हैं
  • लोकपाल के पहले अध्यक्ष: पिनाकी चंद्र घोष

8. हाल ही में भारत सरकार ने सकारात्मक जलवायु कार्यवाही के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
  • भारत सरकार में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव यूपी के पर्यावरण मंत्री की मौजूदगी में सकारात्मक जलवायु कार्यवाही के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ समझौता किया गया है |
  • इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) का मूल उद्देश्य जलवायु कार्रवाई पर द्विपक्षीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने और बढ़ाने के लिए एक ढांचा स्थापित करना और पेरिस समझौते को लागू करने में योगदान देना है।
  • United Arab Emirates (UAE)
  • Capital: Abu Dhabi
  • Currency: UAE Dirham
  • President: Sheikh Mohamad Bin Zayed Al Nahyan
  • Crown Prince:

9. हाल ही में कहां भारत के पहले औद्योगिक बायोटेक पार्क का उद्घाटन किया गया है?
- जम्मू
  • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू के कठुआ के घाट्टी में उत्तर भारत के पहले औद्योगिक बायोटेक पार्क का उद्घाटन किया।
  • बायोटेक पार्क नए विचारों के उद्भव के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा और कृषि-उद्यमियों, स्टार्टअप्स, किसानों, विद्वानों और छात्रों का समर्थन करने के लिए एक मजबूत मंच के रूप में कार्य करेगा।
  • Jammu & Kashmir
  • J&K Lieutenant Governor: Manoj Sinha
  • J & K Capital: 1. Jammu (Winter) 2. Srinagar (Summer)

10. हाल ही में किस नाम से भारतीय नौसेना का संरक्षण पोत लांच किया गया है?
आईएनएस निर्देशक
  • गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के द्वारा निर्मित भारतीय नौसेना का सर्वेक्षण पोत "आईएनएस निर्देशक" लांच किया गया है |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर











Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts