01 April 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 01/04/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. 'राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022' की मेजबानी किस राज्य के द्वारा की जाएगी?
मेघालय
  1. 83वीं 'राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022' की मेजबानी मेघालय मेघालय की राजधानी शिलांग में एसएआई इंडोर ट्रेनिंग सेंटर, एनईएचयू में 18 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2022 तक की जाएगी |
  • Meghalaya
  • Capital: Shillong
  • CM: Conrad K. Sangma
  • Governor: Satya Pal Malik

2. हाल ही में किस दल को 'सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल ट्रॉफी' से सम्मानित किया गया है?
भारतीय नौसेना
  1. भारतीय नौसेना के मार्चिंग दल को गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2022 का 'सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल ट्रॉफी' से सम्मानित किया गया है |
  2. एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम के प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश ने गणतंत्र दिवस 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता था |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

3. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के द्वारा कौनसा पोर्टल लांच किया गया है?
फास्टर (FASTER)
  1. भारत के मुख्य न्यायाधीश, एन वी रमना ने एक सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक संचार चैनल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश, स्थगन आदेश, जमानत आदेश आदि को संप्रेषित करने के लिए 'FASTER' लॉन्च किया है।
  2. 'FASTER' का उद्देश्य: उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत देने के बाद भी कैदियों की रिहाई में देरी को खत्म करना है।
  • Supreme Court
  • मुख्य न्यायाधीश: 'एनवी रमना'
  • सुप्रीम कोर्ट की स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • वर्तमान में भारत में 25 उच्च न्यायालय हैं।
  • भारत का 25वां उच्च न्यायालय आंध्र प्रदेश के अमरावती में स्थापित किया गया है।

4. हाल ही में किस राज्य के 'श्री वीरभद्र स्वामी मंदिर' को यूनेस्को की विश्व विरासत की अस्थाई सूची में जोड़ा गया है?
आंध्र प्रदेश
  1. आंध्र प्रदेश के 'श्री वीरभद्र स्वामी मंदिर और उसमें का पत्थर का सांड' को यूनेस्को की विश्व विरासत की अस्थाई सूची में जोड़ा गया है |
  2. वर्तमान में, भारत में 40 विश्व धरोहर स्थल स्थित हैं। इनमें से 32 सांस्कृतिक हैं, 7 प्राकृतिक हैं, और 1 मिश्रित है (सांस्कृतिक और प्राकृतिक दोनों) और इसी के साथ भारत में दुनिया में छठी सबसे बड़ी संख्या में साइटें हैं।
  • UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural organization
  • Established: 16 November 1945, First session: 04 November 1946
  • HQ: Paris, France
  • Director-General: Audrey Azoulay

5. हाल ही में किस राज्य में 'उत्कल दिवस' मनाया गया है?
ओडिशा
  • प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को उड़ीसा राज्य का स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य में 'उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस' मनाया जाता है |
  • Odisha
  • Capital: Bhubaneswar
  • Formation: 01 April 1936
  • CM: Naveen Patnaik
  • Governor: Ganeshi Lal

6. हाल ही में कौन आईपीएल (IPL) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं?
- ड्वेन ब्रावो
  1. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम में खेल रहे 'ड्वेन ब्रावो' ने 171 विकेट के साथ 'लसिथ मलिंगा' (170) को पछाड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण का आयोजन पूर्ण रूप से भारत में ही किया जा रहा है और Covid 19 महामारी को देखते हुए मात्र 25% क्षमता के साथ दर्शकों को स्टेडियम में पहुंचने की अनुमति दी गई है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में 26 मार्च से 29 मई 2022 तक कुल 74 मैच खेले जाएंगे |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में दो नई टीम 'लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स' शामिल हुए हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में कुल 10 टीम (चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स) शामिल हो रहे हैं |

7. हाल ही में कौन भारत का पहला कोविड-फ्री राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?
अंडमान & निकोबार द्वीप समूह
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत का पहला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है जो आधिकारिक तौर पर कोविड -19 संक्रमण से मुक्त हो गया है, संबंधित प्रशासन के द्वारा वर्तमान में द्वीपों में सक्रिय मामले शून्य बताया गया है |
  • Andaman and Nicobar
  • Formation: 01 November 1956
  • Capital: Port Blair

8. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस' मनाया गया है?
31 मार्च
  • प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को 'अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस' मनाया जाता है |
  • इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी 31 मार्च को होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है जो ट्रांसजेंडर लोगों को समाज में उनके योगदान का उत्सव मनाने और दुनिया भर में ट्रांसजेंडर लोगों द्वारा सामना किए जाने वाले भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है |

9. हाल ही में किस महानगर के तीन मुंसिपल कारपोरेशन का विलय करने के लिए लोकसभा में बिल पास किया गया है?
दिल्ली
  • इस बिल का उद्देश्य बिल समन्वित योजना और संसाधनों के इष्टतम उपयोग के लिए एक मजबूत तंत्र सुनिश्चित करने और बेहतर शासन लाने का प्रयास करना है |
  • Delhi
  • Chief Minister: Arvind Kejriwal
  • Lieutenant Governor: Anil Baijal
  • Delhi Police Commissioner: Rakesh Asthana
  • Lokayukta: Harish Chanra Mishra

10. हाल ही में किसके द्वारा 'फाउंडर्स हब प्लेटफार्म' लांच किया गया है?
माइक्रोसॉफ्ट
  1. माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 'फाउंडर्स हब प्लेटफॉर्म', किया है जिसमें तकनीकी दिग्गज और भागीदारों से प्रौद्योगिकी और उपकरण 300,000 अमेरिकी डॉलर का समर्थन शामिल हैं।
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद, भारत विश्व स्तर पर स्टार्टअप के लिए तीसरा सबसे बड़ा पारिस्थितिकी तंत्र है।
  • Microsoft: MS
  • Microsoft CEO & Chairman: Satya Nadella
  • Established: 04 April 1975
  • Head Quarter: Redmond, Washington, USA

11. हाल ही में किसे ' भारतीय भुगतान परिषद' (PCI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
विश्वास पटेल
  • विश्वास पटेल को पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है।
  • पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया भारत के भुगतान और निपटान प्रणाली में डिजिटल ऑपरेटरों के लिए शीर्ष उद्योग है जो इंटरनेट और मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) के तहत संचालित होता है।
  • PCI: Payment Council of India
  • Founded: 2013
  • HQ: Mumbai











Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts