31 March 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 31/03/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में किस राज्य ने 'राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2022' जीता है?
महाराष्ट्र
  1. महाराष्ट्र का तैराकी टीम ने 21वीं 'राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2022' जीता है |
  2. 21वीं 'राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2022' का आयोजन राजस्थान के उदयपुर में 'महाराणा प्रताप खेल गांव' में किया गया है |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

2. हाल ही में किस दिन राजस्थान राज्य अपना स्थापना दिवस मनाया है?
30 मार्च
  • आज ही के दिन अर्थात 30 मार्च 1949 को राजस्थान राज्य का स्थापना हुआ |
  • 30 मार्च 2022 को राजस्थान अपना 73वा स्थापना दिवस मनाया है |
  • Rajasthan
  • Capital: Jaipur
  • Formation: 30 March 1949
  • CM: Ashoke Gehlot
  • Governor: Kalraj Mishra

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने कैदियों के लिए 'व्यक्तिगत ऋण' देने का योजना शुरू किया है?
महाराष्ट्र
  1. महाराष्ट्र सरकार ने कैदियों के परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से कैदियों के लिए व्यक्तिगत ऋण प्रदान करने के लिए एक 'व्यक्तिगत ऋण' योजना शुरू की है।
  2. योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर 50,000 रुपये तक का ऋण देगा।
  3. यह योजना यरवदा सेंट्रल जेल, पुणे में पायलट आधार पर लागू की जाएगी।
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

4. हाल ही में भारत और फ्रांस के नौसेनाओं के बीच कौनसी द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का आयोजन किया गया है?
-> वरुण
  1. भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास, 'वरुण' का 20वां संस्करण 30 मार्च - 03 अप्रैल 22 से अरब सागर में आयोजित किया जा रहा है।
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • :
  • France
  • Capital: Paris
  • Currency: Euro, CPF Franc
  • President: Emmanuel Macron

5. हाल ही में 'न्यूजवीक' द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों की सूची में कौन भारत का सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटल बन गया है?
मेदांता गुरुग्राम
  • 'मेदांता गुरुग्राम' को 'न्यूज़वीक वर्ल्ड्स बेस्ट हॉस्पिटल्स 2022' सर्वे में लगातार तीसरी बार भारत के सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पताल के रूप में मान्यता मिली है |

6. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने फुटबॉलर 'मिगुएल वैन डेम' का निधन हो गया है वह किस देश के फुटबॉलर है?
बेल्जियम
बेल्जियम के जाने-माने फुटबॉलर का 28 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से निधन हो गया है |
Belgium
Capital: Brussels
Currency: Euro

7. हाल ही में किसने 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स विमेन ऑफ द ईयर अवार्ड 2021' जीता है?
मीराबाई चानू
  1. जाने-माने भारतीय महिला भारोत्तोलक, 'मीराबाई चानू' को 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स विमेन ऑफ द ईयर अवार्ड 2021' से सम्मानित किया गया है |
  2. 'बीबीसी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021' के लिए पूर्व भारोत्तोलक. कर्णम मल्लेश्वरी को चुना गया है |
  3. 'बीबीसी इमर्जिंग इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ़ द ईयर 2021' के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शेफाली वर्मा को चुना गया है |
  • BBC: British Broadcasting Corporation
  • Founded: 14 November 1922
  • HQ: London, England
  • Director: Fran Unsworth

8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'विनय समरस्य योजना' लॉन्च करने का घोषणा किया है?
कर्नाटक
  1. कर्नाटक राज्य सरकार ने राज्य भर की ग्राम पंचायतों में अस्पृश्यता का उन्मूलन करने के उद्देश्य से 'विनय समरस्य योजना' लॉन्च करने का घोषणा किया है |
  2. कर्नाटक सरकार के द्वारा 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के पिता कहे जाने वाले 'भीमराव अंबेडकर' के जन्म दिवस के अवसर पर 'विनय समरस्य योजना' लॉन्च किया जाएगा |
  3. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 के द्वारा अस्पृश्यता को समाप्त किया जाता है और किसी भी रूप में इसका अभ्यास निषिद्ध है।
  4. अस्पृश्यता का शाब्दिक अर्थ स्पर्श न करना है। इसे आम भाषा में 'टच-टच' की समस्या भी कहते हैं।
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • Formation: 01 November 1956
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: Thawar Chand Gehlot

9. हाल ही में जारी 'हुरून ग्लोबल अंडर-40 स्वनिर्मित अरबपति 2022' की सूची में भारत का रैंक क्या है?
चौथा (4th)
  • 'हुरून ग्लोबल अंडर-40 स्वनिर्मित अरबपति 2022' की सूची में भारत 8 स्वनिर्मित अरबपतियों के साथ चौथे स्थान पर हैं |
  • 'हुरून ग्लोबल अंडर-40 स्वनिर्मित अरबपति 2022' की सूची में 37 स्वनिर्मित अरबपतियों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका पहले, और 25 अरबपतियों के साथ चीन दूसरे स्थान पर है |
  • व्यक्तिगत श्रेणी में 40 वर्ष से कम उम्र में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, $76 बिलियन संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर स्वनिर्मित अरबपति हैं |

10. हाल ही में 'डफ एंड फेल्प्स सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2021' में किसने भारत में सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किया है?
- विराट कोहली
  • 'डफ एंड फेल्प्स सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2021' में $185.7 मिलियन के साथ क्रिकेटर 'विराट कोहली' पांचवीं बार भारत में सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं |
  • इस सूची में अभिनेता रणबीर कपूर दूसरे, अभिनेता अक्षय कुमार तीसरे, अभिनेत्री आलिया भट्ट चौथे, और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पांचवें स्थान पर हैं |
  • ''डफ एंड फेल्प्स'', न्यूयॉर्क शहर में स्थित एक बहुराष्ट्रीय वित्तीय परामर्श फर्म है।











Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts