30 March 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 30/03/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'विनय समरस्य योजना' लॉन्च करने का घोषणा किया है?
कर्नाटक
  1. कर्नाटक राज्य सरकार ने राज्य भर की ग्राम पंचायतों में अस्पृश्यता का उन्मूलन करने के उद्देश्य से 'विनय समरस्य योजना' लॉन्च करने का घोषणा किया है |
  2. कर्नाटक सरकार के द्वारा 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के पिता कहे जाने वाले 'भीमराव अंबेडकर' के जन्म दिवस के अवसर पर 'विनय समरस्य योजना' लॉन्च किया जाएगा |
  3. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 के द्वारा अस्पृश्यता को समाप्त किया जाता है और किसी भी रूप में इसका अभ्यास निषिद्ध है।
  4. अस्पृश्यता का शाब्दिक अर्थ स्पर्श न करना है। इसे आम भाषा में 'टच-टच' की समस्या भी कहते हैं।
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • Formation: 01 November 1956
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: Thawar Chand Gehlot

2. हाल ही में 'डफ एंड फेल्प्स सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2021' में किसने भारत में सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किया है?
- विराट कोहली
  • 'डफ एंड फेल्प्स सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2021' में $185.7 मिलियन के साथ क्रिकेटर 'विराट कोहली' पांचवीं बार भारत में सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं |
  • इस सूची में अभिनेता रणबीर कपूर दूसरे, अभिनेता अक्षय कुमार तीसरे, अभिनेत्री आलिया भट्ट चौथे, और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पांचवें स्थान पर हैं |
  • ''डफ एंड फेल्प्स'', न्यूयॉर्क शहर में स्थित एक बहुराष्ट्रीय वित्तीय परामर्श फर्म है।

3. हाल ही में कहां 5वां ''बिम्सटेक शिखर सम्मेलन'' का आयोजन किया गया है?
कोलंबो
  1. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 5वां ''बिम्सटेक शिखर सम्मेलन'' का आयोजन किया गया है |
  2. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से 5वां ''बिम्सटेक शिखर सम्मेलन'' में भाग लिया है |
  • BIMSTEC: The Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation
  • Established: 6 June 1997
  • HQ: Dhaka, Bangladesh
  • Members: India, Nepal, Myanmar, Thailand, Bangladesh, Sri Lanka, and Bhutan

4. हाल ही में किसे एसोचैम (ASSOCHAM) के नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है?
सुमंत सिन्हा
  • 'रिन्यू पावर' की फाउंडर और सीईओ 'सुमंत सिन्हा' एसोचैम (ASSOCHAM) के नए चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया है |
  • ASSOCHAM: Associated Chambers of Commerce and Industry of India
  • Established: 1920
  • HQ: New Delhi
  • President: Sumant Sinha

5. हाल ही में किसने 'दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2022' का खिताब जीता है?
अर्जुन एरिगैसी
  • नई दिल्ली के टिवोली गार्डन में संपन्न हुए '19वें दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2022' का खिताब 'अर्जुन एरिगैसी' ने जीता है |

6. हाल ही में किस राज्य के 'जीवित जड़ (Root) पुलों' को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में सूचीबद्ध किया गया है?
मेघालय
  1. मेघालय के 'जीवित जड़ (Root) पुलों' को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में सूचीबद्ध किया गया है।
  2. जीवित जड़ पुल एक प्रकार का साधारण निलंबन पुल है जो एक धारा या नदी के पार जीवित पौधों की जड़ों से पेड़ को आकार देने की विधि द्वारा बनता है।
  3. इन पुलों को स्थानीय रूप से ''जिंगकिएंग जरी'' के नाम से जाना जाता है।
  4. भारत के चेरापूंजी में जीवित पुल बनाने के लिए 'फिकस इलास्टिका' पेड़ का उपयोग किया जाता है।
  • Meghalaya
  • Capital: Shillong
  • CM: Conrad K. Sangma
  • Governor: Satya Pal Malik

7. हाल ही में रेटिंग एजेंसी 'ICRA' के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत का अनुमान लगाया गया है?
- 7.2%
  • रेटिंग एजेंसी 'ICRA' के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर अपने पूर्व अनुमान 8.0% से घटाकर 7.2% का अनुमान लगाया है |
  • ICRA, गुड़गांव में स्थित Moody's Corporation का एक भारतीय रेटिंग एजेंसी है |

8. हाल ही में किसे 'विंग्स इंडिया 2022' में 'सर्वश्रेष्ठ घरेलू एयरलाइंस पुरस्कार 2021' के लिए चुना गया है?
स्टार एयर
  • केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ''उड़ान योजना'' के अंतर्गत 'विंग्स इंडिया 2022' में 'सर्वश्रेष्ठ घरेलू एयरलाइंस पुरस्कार 2021' के लिए स्टार एयर को चुना गया है |
  • स्टार एयर एक भारतीय कम्यूटर एयरलाइन है जो कर्नाटक के बैंगलोर में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित है।
  • इसने जनवरी 2019 में परिचालन शुरू किया, केंद्र सरकार की UDAN योजना के तहत कर्नाटक राज्य के साथ-साथ पड़ोसी आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के लिए उड़ानों की सेवा प्रदान करती है।
  • UDAN: Ude Desh ka Aam Naagrik

9. हाल ही में किसने 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स विमेन ऑफ द ईयर अवार्ड 2021' जीता है?
मीराबाई चानू
  1. जाने-माने भारतीय महिला भारोत्तोलक, 'मीराबाई चानू' को 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स विमेन ऑफ द ईयर अवार्ड 2021' से सम्मानित किया गया है |
  2. 'बीबीसी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021' के लिए पूर्व भारोत्तोलक. कर्णम मल्लेश्वरी को चुना गया है |
  3. 'बीबीसी इमर्जिंग इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ़ द ईयर 2021' के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शेफाली वर्मा को चुना गया है |
  • BBC: British Broadcasting Corporation
  • Founded: 14 November 1922
  • HQ: London, England
  • Director: Fran Unsworth

10. हाल ही में सिक्किम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
बी.बी. गुरुंग
  • सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री, बी.बी. गुरुंग का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |
  • Sikkim
  • Capital: Gangtok
  • CM: Prem Singh Tamang
  • Governor: Ganga Prasad

11. हाल ही में जारी 'हुरून ग्लोबल अंडर-40 स्वनिर्मित अरबपति 2022' की सूची में भारत का रैंक क्या है?
चौथा (4th)
  • 'हुरून ग्लोबल अंडर-40 स्वनिर्मित अरबपति 2022' की सूची में भारत 8 स्वनिर्मित अरबपतियों के साथ चौथे स्थान पर हैं |
  • 'हुरून ग्लोबल अंडर-40 स्वनिर्मित अरबपति 2022' की सूची में 37 स्वनिर्मित अरबपतियों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका पहले, और 25 अरबपतियों के साथ चीन दूसरे स्थान पर है |
  • व्यक्तिगत श्रेणी में 40 वर्ष से कम उम्र में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, $76 बिलियन संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर स्वनिर्मित अरबपति हैं |










Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts