30-31 January 2022 Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 30-31/01/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में आयोजित ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में पुरुष एकल खिताब किसने जीता है?
राफेल नडाल
  • स्पेन के जाने-माने टेनिस खिलाड़ी 'राफेल नडाल' ने रूस के टेनिस खिलाड़ी 'डेनियल मेदवेदेव' को हराकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022' का पुरुष एकल खिताब जीत लिया है |
  • राफेल नडाल का यह 21वां ग्रैंड स्लैम टाइटल है और इसी के साथ सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल्स जीतने का रिकॉर्ड राफेल नडाल के पास ही हो गया है |
  • ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने महिला टेनिस खिलाड़ी 'एश्ले बार्टी' ने अमेरिका की 'डेनाइल कोलिंस' को हराकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022' महिला एकल खिताब को जीत लिया है |

2. हाल ही में जारी पुस्तक 'फीयरलेस गवर्नेंस' किसके द्वारा लिखा गया है?
किरण बेदी
  • भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी के वर्तमान उपराज्यपाल 'किरण बेदी' के द्वारा पुस्तक 'फीयरलेस गवर्नेंस' लिखा गया है |

3. हाल ही में आयोजित ''उड़ीसा ओपन 2022'' का महिला एकल खिताब किसने जीता है?
उन्नति हुड्डा
  • 'उन्नति हुड्डा' द्वारा जीते गए ''उड़ीसा ओपन 2022'' का महिला एकल खिताब के साथ ही वे "सुपर 100 टूर्नामेंट" में जीत दर्ज करने वाली भारत की सबसे युवा बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई है |
  • ''उड़ीसा ओपन 2022'' का पुरुष एकल खिताब 'किरण जॉर्ज' ने जीता है |
  • ''उड़ीसा ओपन 2022'' का आयोजन उड़ीसा के कटक में 'जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम' में किया गया है |
  • ''उड़ीसा ओपन 2022'', बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) द्वारा आयोजित 'सुपर 100 टूर्नामेंट' है |

4. हाल ही में जाने-माने शिक्षाविद और सिखों के धार्मिक गुरु का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
बाबा इकबाल सिंह
  • 'अकाल एकेडमी' के संस्थापक और सिखों के धार्मिक गुरु 'बाबा इकबाल सिंह' का निधन हो गया है |
  • बाबा इकबाल सिंह को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था |

5. हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाया गया है, उनका नाम क्या है?
एमआर कुमार
  • जीवन बीमा निगम (LIC) के चेयरमैन 'एमआर कुमार' का कार्यकाल अगले 1 वर्ष के लिए पुनः बढ़ा दिया गया है |
  • LIC: Life Insurance Corporation of India
  • Established: 01 September 1956
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: M R Kumar

6. हाल ही में किस दिन 'शहीद दिवस' मनाया गया है?
30 जनवरी
  • राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को 'शहीद दिवस' के रूप में मनाया जाता है |
  • 30 जनवरी 1948 को ही राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे के द्वारा की गई थी |
  • जबकि 'शहीद दिवस' एक अन्य तिथि 23 मार्च को भी मनाया जाता है जिस दिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी |

7. हाल ही में किस दिन ''विश्व कुष्ठ दिवस'' मनाया गया है?
30 जनवरी
  • विश्व कुष्ठ दिवस दुनिया भर में जनवरी के आखिरी रविवार को कुष्ठ (हैनसेन रोग) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  •  ''विश्व कुष्ठ दिवस'' का विषय (Theme) 2022: 'United for Dignity'

8. हाल ही में बृहन मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के द्वारा कुष्ठ रोग के खिलाफ जन जागरूकता के लिए कौनसा अभियान शुरू किया गया है?
स्पर्श
  • कुष्ठ रोग के खिलाफ जन जागरूकता के लिए बृहन मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के द्वारा "स्पर्श" अभियान शुरू किया गया है |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

9. हाल ही में आयोजित 'हॉकी विमेंस एशिया कप 2022' किस देश के द्वारा जीता गया है?
जापान
  • जापान के द्वारा 'हॉकी विमेंस एशिया कप 2022' किस देश के द्वारा जीता गया है |
  • 'हॉकी विमेंस एशिया कप 2022' का आयोजन ओमान की राजधानी मस्कट में किया गया था |
  • भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर कांस्य पदक हासिल किया है |

10. हाल ही में किस फिल्म ने 'एनएचआरसी कंपटीशन' का पहला पुरस्कार जीता है?
स्ट्रीट स्टूडेंट (Street Student)
  • अकुला संदीप की तेलुगु लघु फिल्म 'स्ट्रीट स्टूडेंट (Street Student)' ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा आयोजित 'सातवां लघु फिल्म पुरस्कार प्रतियोगिता' में पहला पुरस्कार जीता है |

11. हाल ही में किसने होंडुरस (Honduras) की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया है?
ज़िओमारा कास्त्रो
  • Honduras
  • Capital: Tegucigalpa
  • Currency: Honduran Lempira

12. हाल ही में आयोजित '' अमेरिकन महिला पैन कप हॉकी चैंपियनशिप 2022" किस देश ने जीता है?
अर्जेंटीना
  • छठे ''पैन एम महिला कप हॉकी चैंपियनशिप 2022" में अर्जेंटीना ने चिली को हराकर यह टूर्नामेंट जीत लिया है |
  • ''पैन एम महिला कप हॉकी चैंपियनशिप", 'पैन अमेरिकन हॉकी फेडरेशन' द्वारा आयोजित अमेरिका का चतुष्कोणीय अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप है |

13. हाल ही में किस दिन "विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस" (World Neglected Tropical Diseases Day) मनाया गया है?
30 जनवरी
  • वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती के रूप में उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को "विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस" (World Neglected Tropical Diseases Day) मनाया जाता है |
  • संयुक्त अरब अमीरात के द्वारा "विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस" (World Neglected Tropical Diseases Day) मनाने का प्रस्ताव 'विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)' में रखा गया था |
  • पहली बार 30 जनवरी 2020 को "विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस" (World Neglected Tropical Diseases Day) मनाया गया था |

14. छोटे महिला व्यवसायियों को सहयोग के लिए मेटा (फेसबुक) ने किसके साथ समझौता किया है?
- फिक्की (FICCI)
  1. मेटा (फेसबुक) ने महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे छोटे व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के साथ समझौता किया है |
  2. इस समझौते की तहत 5 लाख छोटे महिला व्यवसायियों को उनके व्यवसाय में सहयोग किया जाएगा |
  • FICCI: Federation of Indian Chamber of Commerce & Industry
  • FLO: FICCI Ladies Organisation
  • FICCI Established: 1927
  • HQ: New Delhi
  • President: Sanjiv Mehta
  • Director-General: Arun Chawla
  • :
  • Meta (Formerly Facebook)
  • Established: February 2004
  • HQ: Menlo Park, California, United States
  • CEO: Mark Zuckerberg

15. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने किस बैंक पर विभिन्न वित्तीय पाबंदियां लगाया है?
इंडियन मर्केंटाइल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड
  1. लखनऊ में स्थित 'इंडियन मर्केंटाइल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड' की वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण आरबीआई के द्वारा विभिन्न वित्तीय पाबंदियां लगाया गया है |
  2. आरबीआई के द्वारा यह सभी पाबंदियां बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 की सेक्शन 35A और 56 के तहत लगाया जाता है |
  • RBI: Reserve Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1 April 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: Shaktikant Das 
  • Deputy Governor: 1. Mahesh Kumar Jain 2. Michael Debabrata Patra 3. M Rajeshwar Rao 4. T Rabi Sankar









Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts