27-28 February 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 27-28/02/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मनाया गया है?
28 फरवरी
  • 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' 2022 का विषय (Theme): टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण (Integrated approach in Science and Technology for sustainable future)
  • रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में हर साल 28 फरवरी को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मनाया जाता है |
  • इस दिन भारतीय भौतिक विज्ञानी 'सर सीवी रमन' ने रमन प्रभाव की खोज की घोषणा की जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2. हाल ही में किसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का पहली महिला अध्यक्ष बनाया गया है?
माधबी पुरी बुच
  1. माधबी पुरी बुच, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का महिला अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला बन गई है |
  2. माधबी पुरी बुच, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के निवर्तमान अध्यक्ष 'अजय त्यागी' का स्थान लिए है |
  • SEBI: Securities and Exchange Board of India
  • Established: 12 April 1992
  • HQ: Mumbai
  • Chairperson: Madhabi Puri Buch (previously- Ajay Tyagi)

3. हाल ही में कहां भारत के पहले ''ई-वेस्ट इको पार्क'' स्थापित करने का मंजूरी दिया गया है?
दिल्ली
  1. दिल्ली सरकार के द्वारा दिल्ली में ''इलेक्ट्रॉनिक-वेस्ट इको पार्क'' स्थापित करने का मंजूरी दिया गया है जो भारत का पहला ऐसा ''ई-वेस्ट इको पार्क'' है |
  2. दिल्ली में हर साल लगभग 20 लाख टन ई-कचरा फेंका जाता है अब इन सभी को वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से ई-कचरे का पुनर्चक्रण, नवीनीकरण और निराकरण किया जाएगा |
  • Delhi
  • Chief Minister: Arvind Kejriwal
  • Lieutenant Governor: Anil Baijal
  • Delhi Police Commissioner: Rakesh Asthana

4. युद्ध संकट से ग्रस्त यूक्रेन देश से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए कौनसी ऑपरेशन चलाई गई है?
ऑपरेशन गंगा
  • यूक्रेन और रूस के बीच चल रही युद्ध जैसी हालात के बीच सभी भारतीयों को सुरक्षित वतन वापसी के लिए भारत सरकार द्वारा "ऑपरेशन गंगा" चलाई गई है |
  • Ukraine
  • Capital: Kyiv
  • Currency: Ukrainian Hryvnia
  • President: Volodymyr Zelenskyy

5. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस' मनाया गया है?
27 फरवरी
  • 'राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस' का विषय (Theme) 2022: 'खाद्य भविष्यवाद' ('Food Futurism')
  • हर साल 27 फरवरी को प्रोटीन की कमी के बारे में जागरूकता पैदा करने और लोगों को इस मैक्रोन्यूट्रिएंट को अपने आहार में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भारत में 'राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस' मनाया जाता है।
  • पहली बार वर्ष 2020 में ''राइट टू प्रोटीन'' पहल के साथ 'राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस' मनाया गया था |

6. हाल ही में कौन गिफ्ट सिटी में अपनी कार्यालय खोलने वाली पहली बहुपक्षीय एजेंसी बन गई है?
न्यू डेवलपमेंट बैंक
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक, गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (Gift- Gujarat International Finance Tech City) में अपनी कार्यालय खोलने वाली पहली बहुपक्षीय एजेंसी बन गई है |

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (Gift- Gujarat International Finance Tech City) क्या है?

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) भारत के गुजरात में गांधीनगर में एक निर्माणाधीन केंद्रीय व्यापार जिला है। यह भारत का पहला परिचालन ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है, जिसे गुजरात सरकार ने ग्रीनफील्ड परियोजना के रूप में बढ़ावा दिया है।
  • NDB: New Development Bank
  • Established: 15 July 2014
  • HQ: Shanghai, China
  • President: Marcos Prado Troyjo (Brazil)
  • NDB को पहले BRICS बैंक के नाम से जाना जाता था

7. हाल ही में 'मैक्सिकन ओपन 2022' का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है?
राफेल नडाल
  • स्पेन के जाने-माने टेनिस खिलाड़ी 'राफेल नडाल' ने ब्रिटेन के 'कैमरून नॉरी' को हराकर 'मैक्सिकन ओपन 2022' का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है |
  • पुरुषों के डबल खिताब, फेलिसियानो लोपेज (स्पेन) और स्टेफानोस त्सित्सिपास (ग्रीस) की जोड़ी ने जीत हासिल किया है |

8. हाल ही में किस कंपनी के द्वारा भारत में "प्ले पास'' सेवा शुरू किया गया है?
गूगल
  1. विश्व के दिग्गज टेक कंपनी गूगल के द्वारा भारत में "प्ले पास'' सेवा शुरू किया गया है |
  2. गूगल के द्वारा लांच किए गए "प्ले पास'' के सहयोग से प्ले स्टोर में उपलब्ध 1000 एप्लीकेशंस और गेमिंग एप्स पर बिना किसी प्रचार (Ads) के उपयोग कर सकते हैं |
  • Google
  • Established: 04 September 1998
  • HQ: Mountain View, California, United States
  • CEO: Sundar Pichai (Indian)😎

9. हाल ही में किस दिन "विश्व एनजीओ (NGO) दिवस" दिन मनाया गया?
27 फरवरी

NGO: Non-Governmental Organisation (गैर-सरकारी संगठन) क्या है?

एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) एक ऐसा संगठन है जो आम तौर पर सरकार से स्वतंत्र रूप से बनता है। वे आम तौर पर गैर-लाभकारी संस्थाएं हैं, और उनमें से कई मानवतावाद या सामाजिक विज्ञान में सक्रिय हैं |
यह दिन सभी गैर-सरकारी संगठनों को पहचानने, इनकी सराहना करने और सम्मान देने के लिए समर्पित है |
पहली बार 2014 में फिनलैंड में मनाया "विश्व एनजीओ (NGO) दिवस" गया था |

10. हाल ही में किस दिन 'दुर्लभ रोग दिवस' मनाया गया है?
28 फरवरी
  • फरवरी महीने की 28 तारीख या अंतिम दिन को 'दुर्लभ रोग दिवस' मनाया जाता है |
  • फरवरी महीने की 28 या 29 तारीख खुद ही कैलेंडर में एक दुर्लभ दिन है |
  • दुर्लभ रोग दिवस दुर्लभ बीमारियों पर विश्व स्तर पर समन्वित आंदोलन है, जो एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए सामाजिक अवसर, स्वास्थ्य देखभाल, और निदान और उपचार तक पहुंच की दिशा में काम कर रहा है।

11. हाल ही में किस भारतीय पहलवान ने 'स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट 2022' में स्वर्ण पदक जीता है?
निकहत ज़रीन
  • 73वें 'स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट 2022' में भारतीय पहलवान 'निकहत ज़रीन' (52kg) और 'नीतू' (48kg) द्वारा स्वर्ण पदक हासिल किया गया है |
  • 73वें 'स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट 2022' का आयोजन बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में किया गया था |

12. 'मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप 2022' में किस भारतीय खिलाड़ी के द्वारा स्वर्ण पदक जीता गया है?
सादिया तारिक
  • रूस की राजधानी मास्को में आयोजित 'मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप 2022' में भारतीय खिलाड़ी, सादिया तारिक के द्वारा स्वर्ण पदक जीता गया है |








Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts