01 February 2022 Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 01/02/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में किसे "वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021"चुना गया है?
पीआर श्रीजेश
  • "वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर" चुने जाने वाले 'पीआर श्रीजेश' पहले भारतीय पुरुष और दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए |
  • 'पीआर श्रीजेश' से पहले भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी 'रानी रामपाल' "वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर" चुने जाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है |

2. केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
-> 8-8.5%
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का जीडीपी विकास दर 9.27% तथा वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 8-8.5% प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है |
  • आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 का विषय (Theme): चुस्त दृष्टिकोण (Agile Approach)

3. हाल ही में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) के द्वारा कहां भारत का पहला "जियो पार्क" स्थापित करने का घोषणा किया गया है?
जबलपुर
  • मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी के तट पर 'लम्हेता गांव' में भारत का पहला "जियो पार्क" स्थापित करने का घोषणा किया गया है |

"जियो पार्क" क्या है?

  • एक यूनेस्को-निर्दिष्ट क्षेत्र जिसमें विशेष भूवैज्ञानिक महत्व के एक या अधिक स्थल हैं, जिसका उद्देश्य भूवैज्ञानिक विरासत को संरक्षित करना और इसके बारे में जन जागरूकता को बढ़ावा देना है, आमतौर पर पर्यटन के माध्यम से।
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

4. हाल ही में कहां "तोरग्या उत्सव" मनाया गया है?
अरुणाचल प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश के तवांग मठ में "मोनपा आदिवासी समुदाय" के द्वारा प्रत्येक 3 वर्ष पर "तोरग्या उत्सव" मनाया जाता है |
  • Arunachal Pradesh
  • Established: 20 February 1987
  • Capital: Itanagar
  • CM: Pema Khandu
  • Governor: B.D.Mishra

5. हाल ही में क्रिकेटर 'बेन कूपर' ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा किया है वह किस देश के क्रिकेट खिलाड़ी है?
नीदरलैंड्स
  • नीदरलैंड्स के 29 वर्षीय 'बेन कूपर' ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा किया है |
  • Netherland
  • Capital: Amsterdam
  • Currency: Euro
  • PM: Mark Rutte
  • :
  • ICC: International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

6. हाल ही में किस देश ने अपना पहला "योगा उत्सव" मनाया है?
सऊदी अरब
  • सऊदी अरब के द्वारा अपना पहला "योगा उत्सव" का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में किया गया है |
  • सऊदी अरब ने देश में 'योगा' को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ समझौता भी किया है |
  • Saudi Arabia
  • Capital: Riyadh
  • Currency: Saudi Riyal

7. हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग कंपनी "Games24x7" ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
रितिक रोशन
  • बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन को ऑनलाइन गेमिंग कंपनी "Games24x7" ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है |

8. हाल ही में आईपीएल की कौनसी टीम भारत की पहली "यूनिकॉर्न स्पोर्ट्स एंटरप्राइज" बन गई है?
चेन्नई सुपर किंग्स
  • आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 7600 करोड मार्केट शेयर के साथ भारत की पहली "यूनिकॉर्न स्पोर्ट्स एंटरप्राइज" बन गई है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में चार बार फाइनल मुकाबले जीत के साथ 'चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)' दूसरी सबसे सफल टीम है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर जीत दर्ज किया था |
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है |

9. हाल ही में किसने भारतीय सेना के नए उप-प्रमुख का पदभार ग्रहण किया है?
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे
  • भारतीय सेना के नए उप-प्रमुख के रूप में मनोज पांडे, सी.पी. मोहंती का स्थान लिए है |
  • Chief of Defense Staff: ?
  • Chief of Army Staff: General Manoj Mukund Narwane
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral R. Hari Kumar

10. हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के द्वारा अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया गया है?
46वां
  1. भारतीय तटरक्षक बल (ICG) का स्थापना 1 फरवरी 1977 को हुआ जिसे चिन्हित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक बल दिवस (ICG Day) मनाया जाता है |
  2. भारतीय तटरक्षक बल विश्व का चौथा सबसे बड़ा तटरक्षक बल है |
  3. इंडियन कोस्ट गार्ड भारतीय समुद्री क्षेत्रों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है |
  • Indian Coast Guard (ICG)
  • Established: 01 February 1977
  • ICG Day: 01 February
  • महानिदेशक: VS Pathania (24th)
  • मुख्यालय:  नई दिल्ली

11. हाल ही में "टाटा स्टील चेस चैंपियनशिप 2022" किसने जीता है?
मैगनस कार्लसन
  • नॉर्वे से विश्व के नंबर वन चेस खिलाड़ी 'मैगनस कार्लसन' ने अमेरिकन-इटालियन 'फैबियानो कारुआना' को हराकर ''टाटा स्टील चेस चैंपियनशिप 2022'' जीत लिया है |

12. हाल ही में रक्षा मंत्रालय के द्वारा किस योजना के तहत दवाओं का होम डिलीवरी शुरू किया गया है?
सेहत (SeHAT)
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के द्वारा "सेहत (SeHAT)" स्कीम को मई 2021 में शुरू किया गया था और 01 फरवरी 2022 से दवाओं का होम डिलीवरी शुरू कर दिया गया है |
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री: श्री राजनाथ सिंह

13. हाल ही में जाने-माने अमेरिकन मॉडल और "मिस यूएसए 2019" का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
चेस्ली क्रिस्ट
  • 30 वर्षीय 'चेस्ली क्रिस्ट' जो पेशे से वकील, फैशन ब्लॉगर, मॉडल, और पूर्व "मिस यूएसए 2019" रह चुकी थी, उनका निधन हो गया है |

14. हाल ही में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
रुपिंदर सिंह सूरी
  1. रुपिंदर सिंह सूरी को जून 2020 में भारत की एडीशनल सॉलीसीटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था |
  2. वह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रमुख के रूप में भी सेवा दिए थे |
  • उच्चतम न्यायालय
  • मुख्य न्यायाधीश: 'एनवी रमना'
  • सुप्रीम कोर्ट की स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • वर्तमान में भारत में 25 उच्च न्यायालय हैं।
  • भारत का 25वां उच्च न्यायालय आंध्र प्रदेश के अमरावती में स्थापित किया गया है।









Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts