28 January 2022 Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 28/01/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में जारी पुस्तक "ए लिटिल बुक ऑफ इंडिया" किनके द्वारा लिखा गया है?
रस्किन बॉन्ड
  • रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखित पुस्तक "ए लिटिल बुक ऑफ इंडिया: सेलिब्रेटिंग 75 ईयर्स आफ इंडिपेंडेंस" का विमोचन हाल ही में किया गया है |
  • यह पुस्तक उस देश (भारत) को श्रद्धांजलि देता है जो 84 वर्षों से उनका घर रहा है |
  • रस्किन बॉन्ड (जन्म 19 मई 1934 को) ब्रिटिश मूल के एक भारतीय लेखक हैं।
  • उनके पिता, ऑब्रे अलेक्जेंडर बॉन्ड भारत में रॉयल एयर फ़ोर्स (RAF) पद के एक अधिकारी थे।
  • उन्होंने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में पढ़ाई की।
  • उनके पहले उपन्यास, 'द रूम ऑन द रूफ' को 1957 में जॉन लेवेलिन राइस पुरस्कार मिला।
  • उन्हें 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2. हाल ही में पहली "भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन" का मेजबानी किस देश के द्वारा किया गया है?
भारत
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पहली "भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन" की अध्यक्षता आभासी तरीके से की गई है |
  • पहली "भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन" में कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिस गणराज्य शामिल हुए हैं |

3. हाल ही में कौन मिजोरम का पहला खुले में शौच मुक्त (ODF) गांव बन गया है?
दक्षिण मौबुआंग
  • मिजोरम के आइजोल जिला का 'दक्षिण मौबुआंग' गांव मिजोरम का पहला खुले में शौच मुक्त (ODF) गांव बन गया है |
  • Mizoram
  • Capital: Aizawl
  • CM: Zoramthanga
  • Governor: हरी बाबू कंभमपति

4. हाल ही में किस राज्य के द्वारा "ब्रेन हेल्थ इनीशिएटिव" का शुरुआत किया गया है?
कर्नाटक
  • कर्नाटक सरकार के द्वारा COVID-19 महामारी के तनाव को कम करने के लिए "ब्रेन हेल्थ इनीशिएटिव" का शुरुआत किया गया है |
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • Formation: 01 November 1956
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: थावरचंद गहलोत

5. हाल ही में जाने-माने भारतीय हॉकी खिलाड़ी का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
चरणजीत सिंह
  • जाने वाले भारतीय हॉकी खिलाड़ी और 1964 के टोक्यो ओलंपिक गेम में शामिल भारतीय हॉकी टीम के कप्तान चरणजीत सिंह का निधन हो गया है |
  • टोक्यो ओलंपिक 1964 गेम में भारतीय हॉकी टीम के द्वारा स्वर्ण पदक जीता गया था उस टीम के सदस्य रहे थे चरणजीत सिंह |
  • चरणजीत सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था |

6. 'महाराष्ट्र ओपन टेनिस टूर्नामेंट' का प्रायोजक किस कंपनी को बनाया गया है?
टाटा मोटर्स
  • 'महाराष्ट्र ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022' के प्रायोजक के रूप में टाटा मोटर्स को चुना गया है |
  • 'महाराष्ट्र ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022' का आयोजन 31 जनवरी से 6 फरवरी 2022 तक महाराष्ट्र के बेलावाडी स्टेडियम में किया जाएगा |

7. हाल ही में जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और मराठी भाषा के लेखक का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
अनिल अवचट

8. 'उड़ीसा ओपन'  के पहले संस्करण का आयोजन कहां किया जा रहा है?
कटक
  1. उड़ीसा के कटक के 'जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम' में पहली 'उड़ीसा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022' का आयोजन किया जा रहा है |
  2. पहली 'उड़ीसा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022' का आयोजन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया जा रहा है |
  3. 'उड़ीसा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022' में 18 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं |
  • Odisha
  • Capital: Bhubaneswar
  • Formation: 01 April 1936
  • CM: Naveen Patnaik
  • Governor: Ganeshi Lal

9. हाल ही में भारत सरकार द्वारा किस सुनामी प्रभावित देश को 2 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि का घोषणा किया गया है?
टोंगा
  • Tonga
  • Capital: Nuku'alofa
  • Currency: Pa'anga

10. हाल ही में भारत सरकार ने 'एयर इंडिया' के संचालन की जिम्मेदारी किसे सौंप दिया है?
टाटा समूह
  • अक्टूबर 2021 में टाटा संस और केंद्र सरकार के बीच शेयर बंटवारे के लिए 18000 करोड रुपए का समझौता हुआ था | जिसके तहत 141 एयर इंडिया एयरक्राफ्ट में से 42 एयरक्राफ्ट टाटा संस को और बचे हुए 99 एयरक्राफ्ट का शेयर सरकार के पास है |
  • नागर विमानन मंत्रालय के द्वारा 'विक्रम देव दत्त' को एयर इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • केंद्रीय नागर विमानन मंत्री: श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

11. हाल ही में किस टाइगर रिजर्व ने "TX2" पुरस्कार जीता है?
सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व
  • तमिलनाडु राज्य में सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य को वर्ष 2010 से अब तक बाघों की संख्या दोगुनी करने के लिए "TX2" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |
  • Tamil Nadu
  • Capital: Chennai
  • CM: MK Stalin
  • Governor: आरएन रवी







Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts