26 January 2022 Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 26/01/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |




1. हाल ही में किस ओलंपिक पदक विजेता को 'परम विशिष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया गया है?
नीरज चोपड़ा
  • टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के तरफ से एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता 'नीरज चोपड़ा' को 'परम विशिष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया गया है |
  • नीरज चोपड़ा, भाला फेंक खेल प्रतिस्पर्धा के खिलाड़ी तथा भारतीय सेना में नायब सूबेदार भी हैं |
  • इससे पहले नीरज चोपड़ा को वर्ष 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है |

2. हाल ही में जारी ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के भ्रष्टाचार सूचकांक (Transparency International's Corruption Index) में भारत का रैंक क्या है?
- 85वां
  • ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के भ्रष्टाचार सूचकांक (Transparency International's Corruption Index) के 180 देशों की सूची में भारत 85वें स्थान पर है |
  • ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के भ्रष्टाचार सूचकांक (Transparency International's Corruption Index) में डेनमार्क पहले, फिनलैंड दूसरी और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर हैं |

३. हाल ही में वीरता पुरस्कार "अशोक चक्र" से किसे सम्मानित किया गया है?
बाबू राम
  • अशोक चक्र, देश का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) बाबू राम को मरणोपरांत प्रदान किया गया।
  • 73वें गणतंत्र दिवस 2022 समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 26 जनवरी 2022 को जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (ASI) 'बाबू राम' को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया।
  • बाबू राम की विधवा रीना रानी और उनके बेटे माणिक ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार प्राप्त किया।
  • 29 अगस्त 2020 को, बाबू राम ने श्रीनगर में एक ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया, देश के लिए अपना जीवन देने से पहले, "आतंकवादियों को उलझाने और नष्ट करने में वीरता और अनुकरणीय कच्चे साहस" का प्रदर्शन किया।

4. हाल ही में किस दिन हिमाचल प्रदेश राज्य अपना स्थापना दिवस मनाया है?
25 जनवरी
  • 18 दिसंबर 1970 को हिमाचल प्रदेश एक्ट पार्लियामेंट में पास किया गया और 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना |
  • हिमाचल प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार थे |
  • Himachal Pradesh
  • Founded: 25 January 1971
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: Rajendra Vishwanath Arlekar

5. हाल ही में भारत द्वारा किस देश के साथ राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए स्मारक चिन्ह लॉन्च किया गया है?
इजराइल
  • Israel
  • Capital: Jerusalem
  • Currency: Israeli New Shekel
  • PM: Naftali Bennett
  • President: इसाक हर्ज़ोग

6. हाल ही में किस दिन "अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस" मनाया गया है?
26 जनवरी
  • विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) द्वारा स्थापित, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 26 जनवरी को आयोजित किया जाता है, जो 1953 में उस दिन को याद करता है जब बेल्जियम के ब्रुसेल्स में सीमा शुल्क सहयोग परिषद (CCC) का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया था।

7. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 9%
  1. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के द्वारा पूर्व में लगाए गए अनुमान में 50 बेसिस प्वाइंट्स (bps) की बढ़ोतरी करते हुए अब वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के जीडीपी विकास दर 9% रहने का अनुमान लगाया गया है |
  • IMF: International Monetary Fund
  • Established: 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • Chairperson: Kristalina Georgieva
  • Chief Economist: Pierre-Olivier Gourinchas

8. भारत में इस बार 26 जनवरी 2022 को 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया है |
  • भारत इस वर्ष स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में है जिसे पूरे वर्ष तक ''आजादी के अमृत महोत्सव'' के रूप में मनाया जा रहा है |
  • भारत के 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र होने के बाद देश में मजबूत संविधान नहीं था और भारत सरकार अधिनियम 1935 के आधार पर शासन व्यवस्था चल रही थी |
  • देश में एक नई और मजबूत संविधान के निर्माण के लिए 28 अगस्त 1947 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक मसौदा समिति की गठन की गई |
  • इसके उपरांत 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन की अथक प्रयास के बाद देश में 24 जनवरी 1950 को एक मजबूत और दुनिया के सबसे बड़े संविधान का निर्माण हुआ जिसे 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू किया गया | इसी दिन को चिन्हित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भारतीय गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है |

9. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई:-
  • इस वर्ष राष्ट्रपति ने नीचे दी गई सूची के अनुसार 2 युगल मामलों (एक युगल मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 128 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है।
  • इस सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
  • पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं की श्रेणी के 10 व्यक्ति भी शामिल हैं।
  • पद्म पुरस्कार - देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
  • पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि।
  • असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जाता है।
  • उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म भूषण'
  • और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री'।
  • पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर की जाती है।
  • ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं जो आमतौर पर हर साल मार्च / अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं।
पद्म विभूषण 2022 (4)
 
  1. सुश्री प्रभा अत्रे - कला - महाराष्ट्र
  2. श्री राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) - साहित्य और शिक्षा - उतार प्रदेश
  3. जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) - सिविल सेवा - उत्तराखंड
  4. श्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) - सार्वजनिक मामलों (Public Affairs) - उतार प्रदेश

Padma Bhushan (17)

List of Padma Bhushan 2022 Part 1

List of Padma Bhushan 2022 Part 2


Padma Shri (107)


List of Padma Shri 2022 Part 1

List of Padma Shri 2022 Part 2
List of Padma Shri 2022 Part 3
List of Padma Shri 2022 Part 4
List of Padma Shri 2022 Part 5
List of Padma Shri 2022 Part 6
List of Padma Shri 2022 Part 7
List of Padma Shri 2022 Part 8
List of Padma Shri 2022 Part 9
List of Padma Shri 2022 Part 10

10. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कौनसी टीम ने अपना नाम परिवर्तन किया है?
लखनऊ
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बनी नई टीम "लखनऊ" अपना नाम बदलकर "लखनऊ सुपर जायंट्स" (Lucknow Super Giants) कर दिया है |
  • "लखनऊ सुपर जायंट्स" (Lucknow Super Giants) के मालिक संजीव गोयंका है |
  • नई टीम "लखनऊ सुपर जायंट्स" (Lucknow Super Giants) के कप्तान के रूप में क्रिकेटर केएल राहुल को रखा गया है |

11. हाल ही में किसे प्रीवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के निर्णायक प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
विनोदानंद झा
  • सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी विनोदानंद झा को अगले 5 वर्ष के लिए प्रीवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के निर्णायक प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |
  • धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002, धन शोधन निवारण और धन शोधन संपत्तियों की जब्ती को रोकने के लिए NDA सरकार द्वारा अधिनियमित भारत की संसद का एक अधिनियम है।









Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts