23-24 January 2022 Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 23-24/01/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |





1. हाल ही में किसने "सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट" में महिला एकल खिताब जीता है?
पी.वी. सिंधु
  • बैडमिंटन में दो बार की ओलंपिक चैंपियन रहे पीवी सिंधु ने भारत के ही मालविका बंसोड़ को हराकर "सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट" का महिला एकल खिताब जीता है |
  • ईशान भटनागर और तनीषा क्रैस्टो की भारतीय जोड़ी ने टी हेमा नागेंद्र और श्रीवेद्या को हराकर "सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट" में 'पुरुष मिश्रित युगल' का खिताब जीता।
  • "सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट" 2022 का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया गया था |
  • :
  • BWF: Badminton World Federation
  • Established: 05 July 1934
  • HQ: Kuala Lumpur, Malaysia

2. हाल ही में किसे असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "असोम बैभव" से सम्मानित किया गया है?
रतन टाटा
  1. देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा को असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "असोम बैभव" से सम्मानित किया गया है |
  2. यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा किए गए विभिन्न समाज कल्याण कार्यों और असम राज्य में कैंसर उपचार सुविधाओं की स्थापना के लिए दिया गया है |
  • Assam
  • Founded as the Constituent State of India (भारत के संघटक राज्य): 15 August 1947
  • Country Statehood (भारतीय राज्य का दर्जा): 26 January 1950
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

3. हाल ही में किसे "सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022" से सम्मानित किया गया है?
विनोद शर्मा
  • व्यक्तिगत श्रेणी में विनोद शर्मा को "सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022" से सम्मानित किया गया है |
  • जबकि संस्थागत श्रेणी में "गुजरात इंस्टीट्यूट आफ डिजास्टर मैनेजमेंट" को "सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022" से सम्मानित किया गया है |
  • पुरस्कार के रुप में व्यक्तिगत श्रेणी में 5 लाख और प्रमाण पत्र तथा संस्थागत श्रेणी में एक ₹51 लाख का पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है |
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पूरे देश में 23 जनवरी को "पराक्रम दिवस" मनाया जाता है |
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया है |
  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती को "देशनायक दिवस" के रूप में मनाया जा रहा है |

4. हाल ही में कौन पहली "यूएनडीपी इंडिया यूथ क्लाइमेट चैंपियन" बन गया है?
- प्राजक्ता कोली
  • यह पुरस्कार 'प्राजक्ता कोली' के द्वारा विभिन्न वैश्विक सामाजिक अभियानों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, महिलाओं के अधिकारों और बालिका शिक्षा के प्रति उनके योगदान के के लिए दिया गया है।
  • UNDP: United Nations Development Programme 
  • Established: 22 November 1965
  • HQ: New York
  • President: Achim Steiner

5. हाल ही में कहां भारत की पहली "पैरा-बैडमिंटन अकादमी" लॉन्च किया गया है?
लखनऊ
  • भारत की पहली "पैरा-बैडमिंटन अकादमी" केंद्र का शुभारंभ पूर्व द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और भारतीय पैरा-बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच, गौरव खन्ना के द्वारा किया गया |
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

6. हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार कौन दुनिया में खीरा का सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है?
भारत
  • भारत, अप्रैल से अक्टूबर 2021 के दौरान पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा 114 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के साथ 1,23,846 मेट्रिक टन खीरा का निर्यात कर विश्व का सबसे बड़ा खीरा निर्यातक देश बन गया है |
  • जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के द्वारा 223 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के साथ कुल 2,23,515 मेट्रिक टन खीरा का निर्यात किया गया है |

7. हाल ही में किस भारतीय फिल्म ने 20वें 'ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है?
कूजंगल (Koozhangal)
  • 20वें 'ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' के एशियन फिल्म प्रतियोगिता वर्ग में भारतीय फिल्म 'कूजंगल (Koozhangal)' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है |
  • 20वें 'ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' का आयोजन बांग्लादेश की राजधानी ढाका में किया गया था |
  • Bangladesh
  • Capital: Dhaka
  • PM: Sheikh Hasina
  • President: Abdul Hamid

8. हाल ही में किस दिन "अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस" मनाया गया है?
24 जनवरी
  1. वैश्विक स्तर पर शिक्षा के प्रचार-प्रसार, महत्व और सतत विकास के लिए यूनेस्को के द्वारा प्रतिवर्ष 24 जनवरी को 'अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस' मनाया जाता है |
  2. वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार 24 जनवरी 2019 को पहली बार ''अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस'' मनाया गया |
  3. "अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022" का विषय (Theme): 'चेंजिंग कोर्स - ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन'
  • UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural organization
  • Established: 16 November 1945, First session: 04 November 1946
  • HQ: Paris, France
  • Director-General: Audrey Azoulay

9. हाल ही में किसे "नेताजी अवार्ड 2022" से सम्मानित किया गया है?
शिंजो अबे
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म दिवस पर जापान के प्रधानमंत्री 'शिंजो अबे' को "नेताजी अवार्ड 2022" से सम्मानित किया गया है|
  • "नेताजी अवार्ड 2022", 'नेताजी रिसर्च ब्यूरो, कोलकाता' के द्वारा प्रदान किया गया है |
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पूरे देश में 23 जनवरी को "पराक्रम दिवस" मनाया जाता है |
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया है |
  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती को "देशनायक दिवस" के रूप में मनाया जा रहा है |

10. हाल ही में विश्व बैंक के द्वारा किस राज्य में सामाजिक सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए ₹1000 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया है?
पश्चिम बंगाल
  • विश्व बैंक के द्वारा पश्चिम बंगाल राज्य में सामाजिक सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए ₹1000 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया है |
  • West Bengal
  • Capital: Kolkata
  • Formation: 26 January 1950
  • CM: Mamata Banerjee
  • Governor: Jagdeep Dhankhar
  • :
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass

11. हाल ही में किसे "आईसीसी T20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021" चुना गया है?
मोहम्मद रिजवान और टैमी ब्यूमोंट
  • पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान को पुरुष वर्ग में और इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को महिला वर्ग में "आईसीसी T20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021" चुना गया है |
  • ICC: International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

12. हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों के द्वारा ओमाइक्रोन के लिए किस नाम से स्वदेश निर्मित आरटी-पीसीआर किट विकसित किया गया है?
ओम (Om)
  • CSIR-CDRI के वैज्ञानिकों ने ओमाइक्रोन के लिए "ओम (Om)" नाम से स्वदेश निर्मित आरटी-पीसीआर किट विकसित किया है |
  • CSIR: Centre for Science and Industrial Research
  • CDRI: Central Drug Research Institute
  • RT-PCR: Real-Time Polymerase Chain Reaction

13. हाल ही में किस दिन ''राष्ट्रीय बालिका दिवस'' मनाया गया है?
24 जनवरी
  • बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और विकास के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को ''राष्ट्रीय बालिका दिवस'' मनाया जाता है |
  • पहली बार ''राष्ट्रीय बालिका दिवस'' वर्ष 2008 में मनाया गया था |

14. हाल ही में कहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया है?
इंडिया गेट
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया है |
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पूरे देश में 23 जनवरी को "पराक्रम दिवस" मनाया जाता है |
  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती को "देशनायक दिवस" के रूप में मनाया जा रहा है |

15. हाल ही में आयोजित 9वें "राष्ट्रीय विमेंस आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022" का खिताब किस टीम ने जीता है?
लद्दाख
  • 9वें "राष्ट्रीय विमेंस आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022" ने लद्दाख महिला टीम विजेता और चंडीगढ़ की टीम उपविजेता रही है |
  • 9वें "राष्ट्रीय विमेंस आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022" का का आयोजन हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के काजा में 15 से 21 जनवरी 2022 तक किया गया था |

16. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों के द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित COVID-19 परीक्षण विकसित किया गया है?
स्कॉटलैंड
  1. स्कॉटलैंड के वैज्ञानिकों ने एक नया एआई-आधारित परीक्षण विकसित किया है जो कुछ ही मिनटों में COVID-19 का पता लगाने के लिए एक्स किरणों का उपयोग करता है |
  • Scotland
  • Capital: Edinburgh
  • Currency: Pound Sterling

17. हाल ही में पूर्व प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉलर का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
सुभाष भौमिक
  • पूर्व प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉलर 'सुभाष भौमिक' का निधन हो गया है, जो 1970 में एशियन गेम्स में भारतीय फुटबॉल टीम का सदस्य रहे थे जिसमें टीम के द्वारा कांस्य पदक जीता गया था |

18. हाल ही में किस चिड़ियाघर के द्वारा "अडॉप्ट एन एनिमल" पहल का शुरुआत किया गया है?
सुंदरवन
  1. गुजरात के सुंदरवन में मिनी चिड़ियाघर घर के द्वारा "अडॉप्ट एन एनिमल" पहल का शुरुआत किया गया है |
  2. COVID-19 महामारी के कारण बढ़ते वित्तीय दबाव को कम करने के लिए "अडॉप्ट एन एनिमल" पहल का शुरुआत किया गया है |
  3. "अडॉप्ट एन एनिमल" पहल के द्वारा कोई भी व्यक्ति किसी जानवर को अपना सकता है जिसके पालन पोषण पर आए खर्च को चिड़ियाघर प्रशासन के पास जमा करा सकता है |
  • Gujrat
  • Formation: 01 May 1960
  • Capital: Gandhinagar
  • CM: Bhupendra Patel
  • Governor: Acharya Devvrat

19. एमी अवॉर्ड से सम्मानित जाने-माने हास्य अभिनेता का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
लुई एंडरसन
  • लुई एंडरसन, को वर्ष 2016 में फिल्म 'बॉस्केट्स' में सहायक अभिनेता के रूप में रोल अदा करने के लिए एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था |

20. हाल ही में किस दिन "पराक्रम दिवस" मनाया गया है?
23 जनवरी
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पूरे देश में 23 जनवरी को "पराक्रम दिवस" मनाया जाता है |
  • सुभाष चंद्र बोस (23 जनवरी 1897 - 18 अगस्त 1945) एक भारतीय राष्ट्रवादी थे जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का बहिष्कार की और भारतीयों के बीच नायक बन गए।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है |
  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती को "देशनायक दिवस" के रूप में मनाया जा रहा है |

21. हाल ही में किस पैरा-एथलीट ने व्हीलचेयर मैराथन में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में नाम दर्ज कराया है?
कमलकांत नायक
  • उड़ीसा राज्य के पूरी जिला के रहने वाले कमलकांत नायक ने व्हीलचेयर मैराथन में 24 घंटे में कुल 213 किलोमीटर की दूरी तय कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में नाम दर्ज कराया है |
  • इससे पहले, 24 घंटे में व्हीलचेयर द्वारा तय की गई उच्चतम दूरी 2007 में पुर्तगाल के मारियो ट्रिनाडे द्वारा 182.4 किमी थी |

22. हाल ही में खोजी गई मेंढक की नई प्रजाति का नाम किस पर्यावरण कार्यकर्ता के नाम पर रखा गया है?
- ग्रेटा थनबर्ग
पनामा में वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए मेंढक की नई प्रजाति का नाम स्वीडन के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता 'ग्रेटा थनबर्ग' के नाम पर रखा गया है |
मेंढक की नई प्रजाति का नाम "प्रिस्टिमांटिस ग्रेटाथनबर्गे" रखा गया है।
ग्रेटा थुनबर्ग एक स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता हैं, जिन्हें जलवायु परिवर्तन शमन के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए विश्व नेताओं को चुनौती देने के लिए जाना जाता है।
ग्रेटा थनबर्ग को वर्ष 2019 में 'इंटरनेशनल चिल्ड्रन पीस प्राइज' और 'टाइम मैगजीन पर्सन ऑफ द ईयर' चुना जा चुका है |







Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts