22 January 2022 Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via

Daily Current Affairs: 22/01/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में कहां "राधे कृष्ण गाय अभयारण्य" का अनावरण किया गया है?
हिमाचल प्रदेश
  1. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा कांगड़ा जिला के लुथान में "राधे कृष्ण गाय अभयारण्य" का अनावरण किया गया है |
  2. पर्यटकों के लिए परेशानी-मुक्त अनुभव प्रदान करने और स्थानीय हस्तशिल्प की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए "Apna Kangra" मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है |
  • Himachal Pradesh
  • Founded: 25 January 1971
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: Rajendra Vishwanath Arlekar

2. कोयला क्षेत्र से संबंधित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों को साझा करने के लिए कौनसा पोर्टल लांच किया गया है?
कोयला दर्पण
  • कोयला मंत्रालय के सचिव डॉ अनिल कुमार जैन के द्वारा कोयला क्षेत्र से संबंधित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों को साझा करने के लिए 'कोयला दर्पण' पोर्टल लांच किया गया है |
  • पोर्टल में कोयला उत्पादन, ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले के स्टॉक की स्थिति, ब्लॉकों का आवंटन, प्रमुख कोयला खानों की निगरानी और कोयला मूल्य से संबंधित प्रमुख प्रदर्शन संकेतक होंगे।
  • कोयला और खान मंत्री: श्री प्रल्हाद जोशी

3. हाल ही में किसे "इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वर्किंग वुमन अवार्ड" से सम्मानित किया गया है?
सुष्मिता सेन
  • पूर्व मिस यूनिवर्स और जानी-मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन को वाशिंगटन डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल 2021 में "इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वर्किंग वुमन अवार्ड" से सम्मानित किया गया है |
  • यह पुरस्कार उनके एक शो 'आर्य 2' के लिए एक टीवी श्रृंखला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है |

4. संत रामानुजाचार्य के सम्मान में "स्टैचू आफ इक्वलिटी" का उद्घाटन कहां करने का घोषणा किया गया है?
हैदराबाद
  1. 11वीं सदी के संत और क्रांतिकारी समाज सुधारक संत रामानुजाचार्य के सम्मान में उनके 1000वें जन्म शताब्दी के अवसर पर 5 फरवरी 2022 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा "स्टैचू आफ इक्वलिटी" का उद्घाटन हैदराबाद में किया जाएगा |
  2. संत रामानुजाचार्य की 216 फुट ऊंची प्रतिमा "स्टैचू आफ इक्वलिटी", 1000 करोड़ की लागत से पूरा कर तेलंगाना के हैदराबाद के शमशाबाद में 45 एकड़ में फैली कंपलेक्स पर स्थापित किया जा रहा है |
  • Telangana
  • Capital: Hyderabad
  • Formation: 02 June 2014
  • CM: K. Chandrasekhar Rao

5. अमर जवान ज्योति लौ को नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के लौ में विलीन कर दिया गया, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक कहां स्थित है?
नई दिल्ली
  • इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति लौ को नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली के लौ में विलीन कर दिया गया है |
  • इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण के द्वारा किया गया |
  • सन 1931 में ब्रिटिश भारत के 70,000 सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में इंडिया गेट का अनावरण किया गया था |
  • 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की याद में इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का उद्घाटन 1972 के गणतंत्र दिवस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था |
  • इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की लौ से शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी परंतु वहां उन सैनिकों के नाम स्मारक पर अंकित नहीं थे जिसे अब नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दिखाया गया है |
  • नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन 25 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया |

6. हाल ही में हरियाणा सरकार ने सरस्वती नदी की उत्थान और पुनर्जीवित करने के लिए किस राज्य के साथ समझौता किया है?
हिमाचल प्रदेश
  1. हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरस्वती नदी की उत्थान और पुनर्जीवित करने के लिए समझौता किया है |
  2. हरियाणा के पंचकुला जिला और हिमाचल प्रदेश के यमुनानगर जिला क्षेत्र में 215.33 करोड़ की लागत से सरस्वती नदी की उत्थान और पुनर्जीवित करने का काम किया जाएगा |
  • Haryana
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Manohar Lal Khattar
  • Governor: बंडारू दत्तात्रेय
  • :
  • Himachal Pradesh
  • Founded: 25 January 1971
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: Rajendra Vishwanath Arlekar

7. हाल ही में किसे यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity SFB) के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है?
विनोद राय
  1. भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी, विनोद राय को यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity SFB) के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • Unity Small Finance Bank (Unity SFB)
  • Founded: 2017
  • HQ: Mumbai, Maharashtra
  • Chairman: Vinod Rai

8. हाल ही में एंटी-सबमरीन वारफेयर युद्धाभ्यास (ASW) कहां किया गया है?
गुआम
  1. अमेरिका के गुआम में भारत, जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया और अमेरिकी नौसेना के बीच एंटी-सबमरीन वारफेयर युद्धाभ्यास (ASW) का आयोजन 5 जनवरी से 20 जनवरी 2022 तक किया गया है |
  2. इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना के 'P8I' एयरक्राफ्ट शामिल हुआ था |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

9. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत कब तक दुनिया के तीसरे सबसे बड़े इथेनॉल उपभोक्ता बन जाएगा?
- 2026
  • अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार 2026 तक दुनिया के तीसरे सबसे बड़े इथेनॉल उपभोक्ता के रूप में चीन को पीछे छोड़ देगा |

इथेनॉल क्या है (What is Ethanol)?

  • इथेनॉल (जिसे एथिल अल्कोहल, ग्रेन अल्कोहल, शराब पीना या केवल अल्कोहल भी कहा जाता है) एक कार्बनिक रासायनिक यौगिक है। यह एक साधारण अल्कोहल है जिसका रासायनिक सूत्र C2H6O है।
  • इथेनॉल एक वाष्पशील, ज्वलनशील, रंगहीन तरल है जिसमें विशिष्ट वाइन जैसी गंध और तीखा स्वाद होता है।
  • यह एक मनो-सक्रिय दवा, मनोरंजक दवा और मादक पेय में सक्रिय संघटक है।
  • इथेनॉल स्वाभाविक रूप से खमीर द्वारा शर्करा के किण्वन द्वारा या एथिलीन हाइड्रेशन जैसी पेट्रोकेमिकल प्रक्रियाओं के माध्यम से उत्पादित होता है।
  • इसमें एंटीसेप्टिक और कीटाणुनाशक के रूप में चिकित्सा अनुप्रयोग हैं।
  • इसका उपयोग रासायनिक विलायक के रूप में और कार्बनिक यौगिकों के संश्लेषण में किया जाता है।
  • इथेनॉल एक ईंधन स्रोत भी है।







Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts