Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 19/01/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में किसे नए थल सेना उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?
मनोज पांडे
  • केंद्र सरकार के द्वारा जनरल मनोज पांडे को नए थल सेना उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • Chief of Defense Staff: ?
  • Chief of Army Staff: General Manoj Mukund Narwane
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral R. Hari Kumar

2. हाल ही में किस राज्य के 'पेंच टाइगर रिजर्व' में "कॉलरवाली" नाम से प्रसिद्ध शेरनी का निधन हो गया है?
मध्य प्रदेश
  1. मध्य प्रदेश के 'पेंच टाइगर रिजर्व' में "कॉलरवाली" नाम से प्रसिद्ध शेरनी का निधन हो गया है |
  2. वन विभाग के द्वारा "कॉलरवाली" नाम से प्रसिद्ध शेरनी का आधिकारिक नाम 'T-15' रखा गया था परंतु आस-पड़ोस की लोगों के द्वारा प्यार से इसका नाम "कॉलरवाली" रखा गया था |
  3. यह शेरनी अपने जीवन काल में कुल 29 शावकों को जन्म दिया है |
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

3. हाल ही में कौन यूरोपीय संघ (EU) संसद के सबसे युवा प्रमुख बन गए हैं?
रोबर्टा मेट्सोला
  • रोबर्टा मेट्सोला (Malta), 43 वर्ष की उम्र में यूरोपीय संघ (EU) संसद के सबसे युवा प्रमुख बन गई है |
  • यूरोपीय संघ (ईयू) 27 सदस्य राष्ट्रों का एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है जो मुख्य रूप से यूरोप में स्थित हैं।

4. हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे एयर इंडिया लिमिटेड का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया है?
विक्रम देव दत्त
  • नागर विमानन मंत्रालय के द्वारा विक्रम देव दत्त को एयर इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • अक्टूबर 2021 में टाटा संस और केंद्र सरकार के बीच शेयर बंटवारे के लिए 18000 करोड रुपए का समझौता हुआ था | जिसके तहत 141 एयर इंडिया एयरक्राफ्ट में से 42 एयरक्राफ्ट टाटा संस को और बचे हुए 99 एयरक्राफ्ट का शेयर सरकार के पास है |
  • केंद्रीय नागर विमानन मंत्री: श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

5. हाल ही में किसने प्रतिष्ठित "'जेनेसिस पुरस्कार'" जीता है?
अल्बर्ट बौर्ला
  • वैश्विक फार्मास्युटिकल दिग्गज "फाइजर इंक" के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी 'अल्बर्ट बौर्ला' को COVID-19 वैक्सीन, 'Pfizer' के विकास में उनके प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित 'जेनेसिस पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

6. हाल ही में 'पर्याय महोत्सव' (Paryaya Mahottsava) कहाँ मनाया गया है?
उडुपी
  1. 'पर्याय' एक धार्मिक अनुष्ठान है जो कर्नाटक के उडुपी के श्री कृष्ण मठ (कृष्ण मंदिर) में हर दूसरे वर्ष होता है।
  2. 'पर्याय' के दौरान, कृष्ण मठ की पूजा और प्रशासन एक अष्ट मठ के स्वामीजी से दूसरे अष्ट मठ के स्वामीजी को सौंप दिया जाता है। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर के सम-संख्या वाले वर्षों में हर दो साल में होता है।
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • Formation: 01 November 1956
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: थावरचंद गहलोत

7. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में कितने लोगों के बेरोजगार होने का अनुमान लगाया गया है?
- 207 मिलियन
  1. वैश्विक स्तर पर COVID-19 महामारी के कारण वर्ष 2022 में पूरे विश्व में 207 मिलियन लोगों के बेरोजगार होने का अनुमान अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के द्वारा लगाया गया है |
  • ILO: International Labour Organization
  • Established: 1919
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • Director-General: Guy Ryder

8. "बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स 2021" में सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार किसने जीता है?
रॉबर्ट लेवानडॉस्की
  1. फ़ुटबॉल में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2021 समारोह वर्चुअल तरीके से ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया है।
  • ऑडियो पुरस्कृत विजेताओं की सूची निम्न प्रकार से है:- 
  • सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी: रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (बायर्न म्यूनिख, पोलैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी: एलेक्सिया पुटेलस (बार्सिलोना, स्पेन)
  • सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर: "डौर्ड मेंडी"
  • सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर: क्रिस्टियन एंडलर
  • फीफा फेयर प्ले अवार्ड: डेनमार्क की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और मेडिकल स्टाफ
  • :
  • FIFA: Federation International de Football Association
  • Established: 21 May 1904
  • HQ: Zurich, Switzerland
  • President: Gianni Infantino

9. ऑनलाइन पेमेंट सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए किस मोबाइल पेमेंट कंपनी के द्वारा "ClickPay" लॉन्च किया गया है?
- MobiKwik
  1. मोबाइल पेमेंट कंपनी MobiKwik के द्वारा पेमेंट सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए NBBL के साथ समझौता कर "ClickPay" सुविधा लॉन्च किया है |
  2. NBBL: NPCI Bharat BillPay Ltd
  • NPCI: National Payments Corporation of India
  • यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक एसोसिएशन का एक संयुक्त प्लेटफार्म है
  • Established: 2008
  • HQ: Mumbai
  • MD & CEO: Dilip Asbe

10. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा पुस्तक "प्राकृतिक, वैदिक एवं जैविक खेती- ग्रामीण उद्यमिता का नया स्वरूप" लॉन्च किया गया है?
जम्मू कश्मीर
  • जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के द्वारा पुस्तक "प्राकृतिक, वैदिक एवं जैविक खेती- ग्रामीण उद्यमिता का नया स्वरूप" लॉन्च किया गया है |
  • Jammu & Kashmir
  • J&K Lieutenant Governor: Manoj Sinha
  • J & K Capital: 1. Jammu (Winter) 2. Srinagar (Summer)

11. हाल ही में किसे 'मिसेज वर्ल्ड 2022' का ताज पहनाया गया है?
- शायलिन फोर्ड
  • मिसेज अमेरिका रह चुकी 'शायलिन फोर्ड' को 'मिसेज वर्ल्ड 2022' का ताज पहनाया गया है |
  • भारतीय नवदीप कौर ने प्रतिष्ठित 'मिसेज वर्ल्ड 2022' प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोशाक (National Costume Award) का पुरस्कार जीता है |
  • भारत की नवदीप कौर ने नेवादा, लास वेगास में प्रतिष्ठित मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोशाक (National Costume Award) का पुरस्कार जीता है।

12. हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के द्वारा अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया गया है?
- 17वा (19 January)
  • राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)) आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत "खतरनाक आपदा स्थिति या आपदा के लिए विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य से" गठित एक भारतीय विशेष बल है।
  • NDRF: National Disaster Response Force
  • Established: 19 January 2006
  • Director-General: Atul Karwal

13. पद्मश्री से सम्मानित और इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर (ISIC) के संस्थापक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
मेजर अहलूवालिया

14. हाल ही में किसे नार्थ मैसेडोनिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है?
- दिमितार कोवासेवस्की
  • North Macedonia
  • Capital: Skopje
  • Currency: Macedonia Denar

15. हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित जाने-माने कार्टूनिस्ट और बंगाली हास्य पुस्तक लेखक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
नारायण देबनाथ
  • पश्चिम बंगाल से संबंध रखने वाली जाने-माने कार्टूनिस्ट और पश्चिम बंगाल के विभिन्न राज्य पुरस्कारों सहित पद्मश्री से सम्मानित नारायण देबनाथ का 98 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया है |






Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts