Weekly-Current-Affairs-in-hindi-english-one-liners-weekly-gk-updates-by-Tar-Education-Target-all-rounder





Join us via

Weekly Current Affairs: 06-12 December 2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का कौनसा राज्य सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र बन गया है?

गुजरात

1.     रिपोर्ट के अनुसार 15.9% के विनिर्माण विकास के साथ गुजरात महाराष्ट्र को पीछे छोड़ कर भारत का सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र बन गया है |

  • Gujrat
  • Capital: Gandhinagar
  • CM: Bhupendra Patel
  • Governor: Acharya Devvrat
  • :
  • RBI: Reserve Bank of India
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

 

2. हाल ही में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के द्वारा मानव और हाथी के बीच संघर्ष को रोकने के लिए कौनसी प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया है?

'RE-HAB'

1.     असम के मोरनोई गांव में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के विनय कुमार सक्सेना के द्वारा मानव और हाथी के बीच संघर्ष को रोकने के लिए 'RE-HAB' प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया है |

2.     'RE-HAB' प्रोजेक्ट के द्वारा वैसे सभी रास्तों और जगहों पर मधुमक्खियों का बॉक्स लगाया जा रहा है जिससे हाथी पार करके मानव संपर्क में ना आ सके |

  • KVIC: Khadi and Village Industries Commission
  • Established: 1956
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: Vinai Kumar Saxena

 

3. हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में 'केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त' के रूप में नियुक्त किया है?

नीलम समी राव

1.     केंद्र सरकार के अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) के द्वारा 'नीलम समी रावको कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त नियुक्त किया गया है |

2.     कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के स्वामित्व वाला वैधानिक निकाय है जो भारत में भविष्य निधि, पेंशन और अनिवार्य जीवन बीमा के विनियमन और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। ईपीएफओ भारतीय कार्यबल के लिए अनिवार्य भविष्य निधि और अनिवार्य पेंशन और जीवन बीमा योजनाओं का प्रबंधन करता है।

3.     केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री: श्री भूपेंद्र यादव

  • EPFO: The Employees' Provident Fund Organisation
  • Founded: 04 March 1952
  • HQ: New Delhi
  • Commissioner: Neela, Shammi Rao

 

4. हाल ही में भारत और मालदीव के बीच कौनसी संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया?

EKUVERIN

1.     भारत और मालदीव के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'EKUVERIN' के 11वें संस्करण का आयोजन मालदीव के 'कढधू द्वीप' पर किया गया है |

  • Maldives
  • Capital: Male
  • Currency: Maldivian Rufiyaa
  • President: Ibrahim Mohamed Solih

 

5. हाल ही में भारत में आयोजित 'जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2021' का खिताब किस देश ने जीता है?

अर्जेंटीना

1.     'जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2021' के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीनियन ने छह बार के चैंपियन रहे जर्मनी को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है |

2.     'जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2021' का आयोजन भारत के उड़ीसा राज्य के कलिंग स्टेडियम में किया गया था |

  • FIH: International Hockey Federation
  • Established: 07 January 1924
  • HQ: Lausanne, Switzerland
  • President: Narinder Dhruv Batra

 

6. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ही पारी में 10 विकेट लेने वाला कौन तीसरा गेंदबाज बन गया है?

अजाज पटेल

1.     न्यूजीलैंड के जाने-माने बॉलर अजाज पटेल ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट में भारतीय पारी के 10 विकेट लेकर विश्व के तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं |

2.     अजाज पटेल से पहले यह कीर्तिमान इंग्लैंड की 'Jim Laker' और भारत की पूर्व कप्तान और बॉलर 'अनिल कुंबले' के पास है |

  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

 

7. हाल ही में कौन राज्य के सभी योग्य जनसंख्या को शत प्रतिशत टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

हिमाचल प्रदेश

1.     हाल ही में इंदौर 100% योग्य आबादी को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक देने वाला भारत का पहला जिला बन गया है |

2.     100% COVID-19 टीकाकरण करने वाला भारत का पहला शहर भुवनेश्वर है |

3.     100% COVID-19 टीकाकरण करने वाला भारत का पहला गांव जम्मू कश्मीर के बांदीपुर जिला का वेयान गांव है |

  • Himachal Pradesh
  • Founded: 25 January 1971
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

 

8. हाल ही में कैंब्रिज डिक्शनरी के द्वारा किस शब्द को 'वर्ड ऑफ द ईयर 2021' चुना गया है?

'Perseverance'

  • हिंदी में 'Perseverance' शब्द का अर्थ दृढ़ता होता है |
  • कैंब्रिज डिक्शनरी के अनुसार 2021 में इंटरनेट पर 2,43,000 से भी अधिक बार  'Perseverance' शब्द को देखा गया है |
  • हाल ही में 'मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी' ने 'Vaccine' शब्द को 'वर्ड ऑफ द ईयर 2021' घोषित किया है |
  • 'मरियम-वेबस्टर डिक्शनरीएक अमेरिकन प्रकाशन कंपनी है |

 

9. हाल ही में किस दिन डॉ भीमराव अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया?

6 दिसंबर

  • मध्य प्रदेश के महू (Mhow) में 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ. भीमराव रामजीअंबेडकर ने दलितों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाया |
  • बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए 'बहिष्कृत भारत', 'मुख्य नायक'. 'जनता' नाम से सप्ताहिक पत्रिका भी शुरू किए थे |
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर 29 अगस्त 1947 को स्वतंत्र भारत के संविधान के लिए संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे तथा स्वतंत्र भारत में कानून मंत्री के रूप में भी सेवा प्रदान किया |
  • बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का देहांत 6 दिसंबर 1956 को हुआ था |
  • मरणोपरांत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया था |

 

10. हाल ही में किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर 2021 के फाइनल मुकाबले में रजत पदक हासिल किया है?

पीवी सिंधु

  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर 2021 के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु, साउथ कोरिया के 'An Seyoung' से पराजित होने के बाद रजत पदक जीता है |
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर का फाइनल मुकाबला इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया गया था |
  • BWF: Badminton World Federation
  • Established: 05 July 1934
  • HQ: Kuala Lumpur, Malaysia

 

11. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर 2021 के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में किसने जीत हासिल किया है?

विक्टर एक्सेलसन

1.     बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर 2021 के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में डेनमार्क के 'विक्टर एक्सेलसन' ने थाईलैंड के 'कुनलावुत विटिडसर्नको हराकर यह खिताब अपने नाम किया है |

2.     बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर का फाइनल मुकाबला इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया गया था |

  • BWF: Badminton World Federation
  • Established: 05 July 1934
  • HQ: Kuala Lumpur, Malaysia

 

12. हाल ही में किसे बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का मेल एंड फीमेल प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है?

विक्टर एक्सेलसन और ताई त्ज़ु यिंगो

1.     डेनमार्क के 'विक्टर एक्सेलसनऔर चीन की 'ताई त्ज़ु यिंगोको बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का मेल एंड फीमेल प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है |

  • BWF: Badminton World Federation
  • Established: 05 July 1934
  • HQ: Kuala Lumpur, Malaysia

 

13. हाल ही में आबू धाबी में '5वें हिंद महासागर सम्मेलन 2021' का प्रतिनिधित्व किस भारतीय मंत्री के द्वारा किया गया?

एस जयशंकर

1.     केंद्रीय विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर के द्वारा अबू धाबी में आयोजित पांचवे हिंद महासागर सम्मेलन का भारतीय प्रतिनिधित्व किया गया |

2.     '5वें हिंद महासागर सम्मेलन 2021' का विषय (Theme): "हिंद महासागर: पारिस्थितिकी, अर्थव्यवस्था, महामारी" ("Indian Ocean: Ecology, Economy, Epidemic")

  • United Arab Emirates (UAE)

  • Capital: Abu Dhabi
  • Currency: UAE Dirham
  • Crown Prince: Sheikh Mohamad Bin Zayed Al Nahyan

 

14. हाल ही में किस देश का टेनिस फेडरेशन के द्वारा डेविस कप 2021 जीता गया है?

रूस

  • रूसी टेनिस महासंघ ने क्रोएशिया को हराकर 15 साल बाद पुनः डेविस कप 2021 को जीतने में सफलता हासिल किया है |
  • डेविस कप पुरुषों के टेनिस में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टीम इवेंट है। यह अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) द्वारा चलाया जाता है और प्रतिस्पर्धी देशों की टीमों के बीच नॉक-आउट प्रारूप में प्रतिवर्ष लड़ा जाता है।

 

15. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने पूर्व क्रिकेटर 'एलीन आशो' का निधन हो गया है, वह किस देश के क्रिकेट खिलाड़ी थे?

इंग्लैंड

  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

 

16. हाल ही में 64वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में किस निशानेबाज के द्वारा स्वर्ण पदक जीता गया है?

मनु भाकर

1.     जाने-माने भारतीय निशानेबाज और ओलंपियन मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल रेंज की 64वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है |

  • ISSF: The International Shooting Sport Federation
  • Established: 1907
  • HQ: Munich, Germany
  • President: Vladimir Lisin

 

17. हाल ही में जाने-माने पत्रकार और पद्मश्री से सम्मानित व्यक्तित्व का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?

विनोद दुआ

  • विनोद दुआ दूरदर्शन सहित अन्य कई मीडिया घराने में काम किया और वर्ष 2008 में पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था |

 

18. हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय हॉकी टीम को किस खेल में शामिल होने की अनुमति प्रदान किया है?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

1.     COVID-19 महामारी के कारण यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित होने वाले ''कॉमनवेल्थ गेम्स 2022'' से भारतीय हॉकी टीम का नाम वापस ले लिया गया था परंतु पुनः केंद्रीय खेल मंत्रालय ने शामिल होने के लिए स्वीकृति दे दिया है |

2.     ''कॉमनवेल्थ गेम्स 2022'' का आयोजन यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक होगा |

  • 'Hockey India' replaced 'Indian Hockey Federation' (1925-2008)
  • Hockey India Established: 2009
  • HQ: New Delhi
  • President: Gyanendro Nigombam

 

19. हाल ही में आयोजित फॉर्मूला वन का 'सऊदी अरेबियन ग्रैंड प्रिक्स 2021' किसने जीता है?

लुईस हैमिल्टन

  • लुईस हैमिल्टन ने मैक्स वरस्टैप्पेन को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है |
  • लुईस हैमिल्टन ब्रिटेन से मर्सिडीज ड्राइवर है |
  • मैक्स वरस्टैप्पेन बेल्जियम से रेड बुल के ड्राइवर है |

 

20. देश में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 'Oppo India' ने 'आईआईटी दिल्ली' के साथ मिलकर कौनसी स्कॉलरशिप प्रोग्राम को लॉन्च किया है?

Genius+

  • चाइनीस मोबाइल कंपनी 'Oppo' और 'आईआईटी दिल्ली' के द्वारा इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम को लॉन्च किया गया है |
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के प्रसिद्ध संस्थानों में युवाओं के साथ जुड़ना और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा तक पहुंचना है जो भारत के नवाचार पोर्टफोलियो का निर्माण कर सकते हैं।

 

21. हाल ही में जाने-माने भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा को किस कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

'Kinara Capital'

  • 'Kinara Capital' बेंगलुरू स्थित एक फिनटेक कंपनी है जो MSME क्षेत्र में ऋण सेवा प्रदान करती है |

 

22. हाल ही में किस देश ने एशियन टीम स्क्वैश चैंपियनशिप 2021 के पुरुष वर्ग का खिताब जीता है?

मलेशिया

  • मलेशिया की टीम ने 'एशियन टीम स्क्वैश चैंपियनशिप 2021' के पुरुष वर्ग में भारत को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है |
  • 'एशियन टीम स्क्वैश चैंपियनशिप 2021' का आयोजन मलेशिया के कुआलालंपुर में किया गया था |
  • 'एशियन टीम स्क्वैश चैंपियनशिप 2021' के महिला वर्ग का खिताब भी मलेशिया के द्वारा ही हांगकांग को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया गया है |

 

23. हाल ही में किसे "भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण" (NAHI) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

अलका उपाध्याय

  • हाल ही में केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) के द्वारा अलका उपाध्याय को "भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण" (NAHI) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |
  • साथ ही संजय बंधोपाध्याय को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) का अध्यक्ष बनाया गया है |
  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री: श्री नितिन जयराम गडकरी

 

24. हाल ही में जारी पुस्तक ''पब्लिक सर्विस एथिक्स'' किनके द्वारा लिखा गया है?

प्रभात कुमार

  • प्रभात कुमार, झारखंड के पूर्व राज्यपाल हैं |
  • इस पुस्तक का विमोचन वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के द्वारा किया गया |
  • इस पुस्तक में शासन और सार्वजनिक सेवा में नैतिकता और नैतिक भारत के लिए सामूहिक खोज का प्रस्ताव के बारे में बताया गया है |

 

25. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए किस एंथम के साथ 'डिजिटल पेमेंट उत्सव' मनाया गया?

चुटकी बजाके (Chutki Baja Ke)

  • आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष तक आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत इस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया |
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: श्री अश्वनी वैष्णव

 

26. हाल ही में किस राज्य में 'नेशनल जेनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (GDRS) और वनाधिकार मोबाइल एप' लांच किया गया?

त्रिपुरा

1.     केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा त्रिपुरा में 'नेशनल जेनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (GDRS) और वनाधिकार मोबाइल एप' लांच किया गया |

2.     इसके द्वारा राज्य के जनजातीय लोगों के प्रत्येक प्लॉट को एक यूनिक आईडी प्रदान किया जाएगा |

  • Tripura
  • Capital: Agartala
  • CM: Biplab Kumar Deb
  • Governor: सत्यदेव नारायण आर्य

 

27. हाल ही में S&P ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?

9.5%

  • जबकि S&P ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर 7.8% रहने का अनुमान लगाया गया है |
  • 'S&P ग्लोबल रेटिंग एजेंसी' एक अमेरिकन रेटिंग एजेंसी है |
  • HQ: New York
  • Established: 1860

 

28. हाल ही में किस दिन "अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस" (International Volunteer Day) मनाया गया?

5 दिसंबर

  • "अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस" (International Volunteer Day) का विषय (Theme) 2021: ''स्वयंसेवक अब हमारे सामान्य भविष्य के लिए" ("Volunteer Now For Our Common Future")
  • प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को स्वयंसेवकों और संगठनों के प्रयासों का समर्थन करने के लिए सरकार को प्रोत्साहित करने और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर ऊपर सतत विकास लक्ष्यों में इनकी सहयोग की सराहना करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है |
  • पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1895 "अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस" (International Volunteer Day) में मनाया गया और प्रत्येक वर्ष मनाने का फैसला भी किया गया |

 

29. हाल ही में किस दिन "विश्व मृदा दिवस" (World Soil Day) मनाया गया?

5 दिसंबर

  • प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को वैश्विक स्तर पर मानव कल्याण, खाद्य सुरक्षा और पारिस्थितिक तंत्र के लिए मिट्टी की गुणवत्ता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए "विश्व मृदा दिवस" (World Soil Day) मनाया जाता है |
  • "विश्व मृदा दिवस" (World Soil Day) का विषय (Theme) 2021: ""मिट्टी की लवणता को रोकें, मिट्टी की उत्पादकता को बढ़ावा दें" ("Prevent soil salinization, promote soil productivity")

 

30. हाल ही में क्रिकेट के सभी खेल प्रारूपों में 50 अंतरराष्ट्रीय मैच जिताने वाले कौन पहले कप्तान बन गए हैं?

विराट कोहली

1.     हाल ही में आयोजित भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत द्वारा न्यूजीलैंड पर 1-0 से जीत के साथ ही विराट कोहली क्रिकेट के सभी खेल प्रारूपों में 50 अंतरराष्ट्रीय मैच जिताने वाले पहले कप्तान बन गए हैं |

  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly (39th)
  • Secretary: Jai Shah
  • :
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

 

31. हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के द्वारा ताजा रैंकिंग के अनुसार कौनसा देश आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गया है?

भारत

1.     हाल ही में आयोजित भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत द्वारा न्यूजीलैंड पर 1-0 से जीत के बाद नई रैंकिंग में भारत 'आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग' में पहले स्थान पर आ गया है |

  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

 

32. हाल ही में किस दिन ''राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस'' मनाया गया?

7 दिसंबर

1.     प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को ''राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस'' मनाया जाता है जो देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के परिवार के लोगों के लिए मनाया जाता है |

2.     इस दिन लोगों के बीच राष्ट्रीय झंडा वितरित किया जाता है और लोगों के द्वारा इस झंडे के खरीद पर दिए गए पैसों को एकत्रित करके शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण पर खर्च किया जाता है |

  • Chief of Defense Staff: General Bipin Rawat
  • Chief of Army Staff: General Manoj Mukund Narwane
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral R. Hari Kumar

 

33. हाल ही में FICCI के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त करने का घोषणा किया गया है?

संजीव मेहता

1.     संजीव मेहता वर्तमान में हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और चेयरमैन हैं जो 18 दिसंबर को FICCI के नए प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे |

  • FICCI: Federation of Indian Chamber of Commerce & Industry
  • FLO: FICCI Ladies Organisation
  • FICCI Established: 1927
  • HQ: New Delhi

 

34. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति के छात्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और समग्र विकास के लिए कौनसी योजना लॉन्च किया गया है?

श्रेष्ठ (SRESHTA)

  • इस योजना को 6 दिसंबर को डॉ. बी आर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लांच किया गया है |
  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: श्री अर्जुन मुंडा

 

35. हाल ही में किस देश के साथ पहली टू प्लस टू वार्ता (2 Plus 2 Dialogue) का आयोजन किया गया?

रूस

1.     भारत के दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूस के रक्षा मंत्री तथा विदेश मंत्रि और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के बीच टू प्लस टू वार्ता (2 Plus 2 Dialogue) का आयोजन किया गया |

2.     इसके साथ ही भारत और रूस के बीच 21वी वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन भी नई दिल्ली में किया गया |

3.     इस दौरान रूस के सहयोग से स्वदेश निर्मित 6 लाख AK-203 एसॉल्ट राइफल्स उत्तर प्रदेश के कोरवा में उत्पादन करने का समझौता किया गया |

4.     रूस के साथ वर्ष 2025 तक $30 बिलीयन का व्यापार सहित अनेकों महत्वपूर्ण समझौते किए गए |

  • Russia
  • Capital: Moscow
  • Currency: Russian Ruble
  • Prime Minister: Mikhail Mishustin
  • President: Vladimir Putin

 

36. हाल ही में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के द्वारा भारत में कचरा प्रबंधन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए किस अंतरराष्ट्रीय संगठन से समझौता किया है?

UNDP

1.     स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत में कचरा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के द्वारा यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) के साथ समझौता किया गया है |

2.     आवास और शहरी मामलों के मंत्री: श्री हरदीप सिंह पुरी

  • UNDP: United Nations Development Programme 
  • Established: 22 November 1965
  • HQ: New York
  • President: Achim Steiner

 

37. हाल ही में किस देश के द्वारा वर्ष 2030 तक बाल विवाह को समाप्त करने का घोषणा किया गया है?

दक्षिण सूडान

1.     बाल विवाह से संबंधित कराए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि दक्षिण सूडान में 7% लड़कियों की शादी 15 वर्ष से कम उम्र में करा दी जाती हैं |

2.     सर्वेक्षण के अनुसार

3.     दक्षिण सूडान उन 40 देशों में से एक है जहां कम उम्र में बच्चों की विवाह कर दी जाती है |

  • South Sudan
  • Capital: Juba
  • Currency: South Sudanese Pound
  • President: Salva Kiir Mayardit

 

38. हाल ही में किसे जर्मनी के अगले चांसलर के रूप में नामित करने का घोषणा किया गया है?

ओलाफ स्कोल्ज़

1.     जर्मनी के अगले चांसलर के रूप में 'ओलाफ स्कोल्ज़' को नामित करने का घोषणा किया गया है |

2.     यदि जर्मनी के अगले चांसलर बनने में 'ओलाफ स्कोल्ज़सफल हो जाते हैं तो जर्मनी के वर्तमान चांसलर 'एंजेला मर्केल' के 16 वर्षों के कार्यकाल के बाद वें नए चांसलर बनेंगे |

  • Germany
  • Capital: Berlin
  • Currency: Euro
  • Chancellor: Angela Merkel

 

39. हाल ही में किस दिन ''अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस'' मनाया गया?

7 दिसंबर

  • प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को विमानन और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के सामाजिक-आर्थिक और विकास के महत्व को पहचानने के लिए ''अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस'' मनाया जाता है |
  • ''अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस'' का विषय (Theme) 2021: "Advanced Innovations for Global Aviation Development"

 

40. हाल ही में किस बैंक के द्वारा "mPay Delight" मोबाइल बैंकिंग एप का संशोधित संस्करण लांच किया गया है?

जम्मू & कश्मीर बैंक

1.     जम्मू & कश्मीर बैंक के द्वारा लांच किए गए "mPay Delight" मोबाइल बैंकिंग एप का संशोधित संस्करण के द्वारा अब ग्राहक नए-नए फीचर्स जैसे बायोमैट्रिक, फिंगरप्रिंट तथा ज्यादा सुरक्षित बैंकिंग का आनंद उठा सकेंगे |

  • J&K Bank
  • Established: 01 October 1938
  • HQ: Srinagar
  • MD & CEO: Baldev Prakash

 

41. हाल ही में प्रकाशित पुस्तक "द मिडवे बैटल मोदीज रोलर-कोस्टर सेकंड टर्म" किनके द्वारा लिखा गया है?

गौतम चिंतामणि

  • गौतम चिंतामणि द्वारा लिखित पुस्तक "द मिडवे बैटल मोदीज रोलर-कोस्टर सेकंड टर्म" का विमोचन उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के द्वारा किया गया है |
  • इस पुस्तक में वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूसरे काल में किए गए महत्वपूर्ण फैसले और कार्य जैसे जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, ट्रिपल तलाक, नागरिकता संशोधन अधिनियम इत्यादि पर प्रकाश डाला गया है |

 

42. हाल ही में भारत की पहली महिला मनोचिकित्सक और स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम योगदानकर्ता का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?

शारदा मेनन

  • शारदा मेनन को देश की पहली मनोचिकित्सक माना जाता है और स्वास्थ्य क्षेत्र में इनके द्वारा अहम योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था |

 

43. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को मोबाइल एक्सेसरीज निर्माण ब्रांड "Unix" ने अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है?

जसप्रीत बुमराह

 

15. हाल ही में गांबिया के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में किसने चुनाव जीत लिया है?

अडामा बैरो

  • Gambia
  • Capital: Banjul
  • Currency: Gambian dalasi

 

44. हाल ही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

इत्तिरा डेविस

  • Ujjivan Small Finance Bank
  • Established: 01 February 2017
  • HQ: Bengaluru
  • MD & CEO: Ittira Davis
  • Tagline: Build a Better Life

 

45. हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा अपने दिव्यांग कर्मचारियों के लिए कौनसी मोबाइल एप लांच किया गया है?

'PNB Pride-CRMD module'

1.     विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा 'PNB Pride-CRMD module' मोबाइल ऐप लांच किया गया है |

2.     इस मोबाइल एप के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के दिव्यांग कर्मचारी टॉक बैक सॉफ्टवेयर के माध्यम से ग्राहकों के साथ इंटरेक्ट कर सकते हैं |

  • PNB
  • Established: 19 May 1894
  • HQ: New Delhi
  • PNB's MD & CEO: SS Mallikarjun Rao
  • PNB's Tagline: "The Name You Can Bank upon"

 

45. हाल ही में किस दिन भारत और बांग्लादेश के द्वारा पहली "मैत्री दिवस" मनाया गया?

6 दिसंबर

1.     26 मार्च 2021 को 'बांग्लादेश के 50वी राष्ट्रीय दिवसप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे के दौरान इस दिवस को मनाने का फैसला किया गया |

2.     6 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश को एक राष्ट्र के रूप में पहचान मिलने के बाद भारत पहला ऐसा देश था जो बांग्लादेश के साथ राजनयिक वार्ता स्थापित किया इसी उपलक्ष्य में दोनों देश ने इस दिवस को मनाने का फैसला किया है |

  • Bangladesh
  • Capital: Dhaka
  • PM: Sheikh Hasina
  • President: Abdul Hamid

 

47. हाल ही में कौन ''मिस ट्रांस ग्लोबल 2021'' जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है?

श्रुति सीतारा

  • श्रुति सीताराकेरल सरकार की सामाजिक न्याय कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं |
  • 'मिस ट्रांस ग्लोबल' सभी पृष्ठभूमि के ट्रांस और लिंग-गैर-अनुरूपता वाले लोगों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन पेजेंट है |

 

48. हाल ही में 'गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स' (GRSE) के द्वारा कौनसी भारत की पहली बड़ी सर्वेक्षण पोत को लांच किया गया?

संध्याक (Sandhayak)

  • GRSE: Garden Reach Shipbuilders & Engineers
  • HQ: Kolkata
  • Chairman & MD: Admiral V K Saksena

 

1. हाल ही में किस देश ने इच्छामृत्यु मशीन के प्रयोग को अनुमति दे दिया है?

स्वीटजरलैंड

1.     स्विट्ज़रलैंड ने "सरको (Sarco)" नामक एक 'आत्महत्या मशीन' को वैध कर दिया है, जो उपयोगकर्ताओं को हाइपोक्सिया और हाइपोकेपनिया (ऊतक स्तर पर अपर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति की स्थिति और रक्त में कार्बन डाइऑक्साइड को कम करने की स्थिति में मृत्यु के कारण) को प्रेरित करके अपेक्षाकृत दर्द रहित तरीके से खुद को मारने की अनुमति देता है।

  • Switzerland
  • Capital: Bern
  • Currency: Swiss Franc

 

49. भारतीय सेना किस नाम से COVID-19 महामारी की पृष्ठभूमि में राहत पर विशेष ध्यान देने के साथ एक बहुराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अभ्यास का आयोजन कर रही है?

'PANEX 21'

1.     इस अभ्यास में बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड और इंडिया के साथ BIMSTEC देशों को शामिल किया गया है |

2.     'PANEX 21' अभ्यास का आयोजन 20 से 22 दिसंबर 2021 तक महाराष्ट्र के पुणे में किया जाएगा |

  • BIMSTEC: The Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation
  • Established: 6 June 1997
  • HQ: Dhaka, Bangladesh
  • Members: India, Nepal, Myanmar, Thailand, Bangladesh, Sri Lanka, and Bhutan

 

50. हाल ही में भारतीय मूल की किस अमेरिकी व्यवसाई को एशिया का "मोस्ट क्रिएटिव इंटरप्रेन्योर" सम्मान से दुबई में सम्मानित किया गया?

विवेक पॉल

  • 'एशिया अफ्रीका बिजनेस एंड सोशल फोरम 2021' के 15वें संस्करण में विवेक पॉल को एशिया का "मोस्ट क्रिएटिव इंटरप्रेन्योर" सम्मान से दुबई में सम्मानित किया गया |
  • विवेक पॉलद ग्रेट इंडियन फिल्म फेस्टिवल (TGIFF) के फाउंडर भी है |

 

51. हाल ही में 'काज़ुवेली वेटलैंड' को किस राज्य का 16वें पक्षी अभयारण्य के रूप में मान्यता मिला है?

तमिल नाडु

1.     तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिला में स्थित 'काज़ुवेली वेटलैंडको राज्य का 16वें पक्षी अभयारण्य के रूप में मान्यता मिला है |

  • Tamil Nadu
  • Capital: Chennai
  • CM: MK Stalin
  • Governor: आरएन रवी

 

52. हाल ही में किसे "WTA प्लेयर ऑफ द ईयर" अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

ऐश बार्टी

  • WTA: Women's Tennis Association
  • ऑस्ट्रेलिया के 'ऐश बार्टी' को दूसरी बार "WTA प्लेयर ऑफ द ईयर" अवार्ड के लिए चुना गया है |
  • यूएस ओपन चैंपियन 'Emma Raducanu' को ''न्यू कमर ऑफ द ईयर'' ख़िताब के लिए चुना गया है |
  • चेक गणराज्य के 'Barbora Krejcikova' को ''मोस्ट इंप्रूव्ड प्लेयर ऑफ द ईयर' ख़िताब के लिए चुना गया है |

 

53. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार स्टेनलेस स्टील उत्पादन के मामले में कौनसा देश भारत को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गया है?

इंडोनेशिया

  • स्टेनलेस स्टील उत्पादन मामले में 4.5 मिलियन टन उत्पादन के साथ इंडोनेशिया भारत को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गया है और भारत तीसरे स्थान पर आ गया है |
  • जबकि चीन, स्टेनलेस स्टील उत्पादन में विश्व में पहले स्थान पर बना हुआ है |

 

54. हाल ही में 56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2020 के लिए किसे चुना गया है?

नीलमणि फूकन

  • प्रसिद्ध असमिया कवि 'नीलमणि फूकन' को भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए 56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है |
  • ''ज्ञानपीठ पुरस्कार'' भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा किसी लेखक को उनके "साहित्य के प्रति उत्कृष्ट योगदान" के लिए प्रतिवर्ष दिया जाने वाला सबसे पुराना और सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है।
  • यह पुरस्कार केवल भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भारतीय भाषाओं  और अंग्रेजी में लिखने वाले भारतीय लेखकों भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए ''ज्ञानपीठ पुरस्कार'' दिया जाता है |
  • ''ज्ञानपीठ पुरस्कार'' मरणोपरांत नहीं दिया जाता है |
  • ''ज्ञानपीठ पुरस्कार'' 1961 में स्थापित हुआ था |
  • सबसे पहली ''ज्ञानपीठ पुरस्कार'' 1965 में प्रदान की गई थी |

 

55. हाल ही में 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2021 के लिए किसे चुना गया है?

दामोदर मौज़ो

  • जाने-माने कोंकणी लघु कथाकार और उपन्यासकार 'दामोदर मौज़ोको भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है |
  • ''ज्ञानपीठ पुरस्कार'' भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा किसी लेखक को उनके "साहित्य के प्रति उत्कृष्ट योगदान" के लिए प्रतिवर्ष दिया जाने वाला सबसे पुराना और सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है।
  • यह पुरस्कार केवल भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भारतीय भाषाओं  और अंग्रेजी में लिखने वाले भारतीय लेखकों भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए ''ज्ञानपीठ पुरस्कार'' दिया जाता है |
  • ''ज्ञानपीठ पुरस्कार'' मरणोपरांत नहीं दिया जाता है |
  • ''ज्ञानपीठ पुरस्कार'' 1961 में स्थापित हुआ था |
  • सबसे पहली ''ज्ञानपीठ पुरस्कार'' 1965 में प्रदान की गई थी |

 

56. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में प्रमुख दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया गया है, वर्तमान में 'SLR' दर क्या है?

- 18%

1.     आरबीआई के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का विकास दर 9.5% रहने का अनुमान लगाया गया है |

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति के अनुसार प्रमुख दरें इस प्रकार हैं:-

1.     Repo Rate: 4%

2.     Reverse Repo Rate: 3.35%

3.     Bank Rate & MSF (Marginal Standing Facility) : 4.25%

4.     CRR (Cash Reserve Ratio): 4%

5.     SLR (Statutory Liquidity Ratio): 18%

  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor : शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

 

57. हाल ही में ICICI Bank डिजिटल तरीके से ओवरड्राफ्ट की सुविधा प्रदान करने के लिए किस इ-कॉमर्स कंपनी के साथ समझौता किया है?

फ्लिपकार्ट

1.     ICICI Bank डिजिटल तरीके से ₹25 लाख रुपए तक का ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान करने के लिए ई-कमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ हाथ मिलाया है |

  • ICICI Bank (Industrial Credit & Investment Corporation of India)
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1994
  • MD & CEO: Sandeep Bakshi
  • :
  • Flipkart
  • Established: October 2007
  • HQ: Bengaluru
  • CEO: कल्याण कृष्णमूर्ति

 

58. हाल ही में NASA के द्वारा किस भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक को चंद्रमा पर भेजी जाने वाली 10 सदस्य टीम में शामिल किया गया है?

अनिल मैनन

  • NASA: National Aeronautics and Space Administration
  • Established: 01 October 1958
  • HQ: Washington, D.C., USA
  • Administrator: Bill Nelson

 

59. हाल ही में वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल कितने एटीएम (Automated Teller Machines) लगाए जा चुके हैं?

2.13 लाख

  • वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2021 तक देश में 2.13 लाख एटीएम (Automated Teller Machines) लगाए जा चुके हैं |
  • 2.13 लाख एटीएम (Automated Teller Machines) में से 4 % ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्र में लगाया गया है |
  • केंद्रीय वित्त मंत्री: श्रीमती निर्मला सीतारमण

 

60. हाल ही में किस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने "IndiaGold" के साथ समझौता कर भारत का पहला "लोन अगेंस्ट डिजिटल गोल्ड" सुविधा शुरू किया है?

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक

1.     "IndiaGold" एक ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड इन्वेस्टमेंट कंपनी है |

2.     शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, "IndiaGold" के साथ समझौता कर भारत का पहला "लोन अगेंस्ट डिजिटल गोल्ड" सुविधा के माध्यम से ₹60,000 तक का इंस्टेंट लोन स्वीकृत कर सकते हैं |

  • Shivalik Small Finance Bank
  • HQ: Noida, UP
  • MD & CEO: Suveer Kr Gupta

 

61. हाल ही में जारी पुस्तक "एट होम इन द यूनिवर्स" किनके द्वारा लिखा गया है?

बालाकृष्ण मधुर

  • यह पुस्तक DHFL प्रॉपर्टी सर्विस लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी बालाकृष्ण मधुर की आत्मकथा पर आधारित है |

 

62. हाल ही में भारत सरकार ने तमिलनाडु में शहरी गरीबों के लिए किफायती आवास प्रदान करने के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ कितने रुपए का ऋण समझौता किया है?

$150 मिलियन

  • ADB: Asian Development Bank
  • Established: 1966
  • HQ: Mandaluyong, Manila, Philippines
  • President: Masatsugu Asakawa
  • :
  • Tamil Nadu
  • Capital: Chennai
  • CM: MK Stalin
  • Governor: आरएन रवी

 

63. हाल ही में पिरामल रियल्टी ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

फरहान अख्तर

  • पिरामल रियल्टी लक्जरी आवासीय संपत्तियों की पेशकश करने वाले सर्वश्रेष्ठ रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है जो अभिनेता फरहान अख्तर को अपने आवासीय पोर्टफोलियो के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है |

 

64. हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के द्वारा देश के सभी प्रमुख क्षेत्रों में महिला प्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए कौनसी कार्यक्रम को लांच किया गया है?

'She is a Changemaker'

  • राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा देश के सभी स्तरों ग्राम पंचायतों से लेकर संसद सदस्यों और राजनीतिक
  • क्षेत्रों में महिला प्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए 'She is a Changemaker' कार्यक्रम को शुरू किया गया है |
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष: रेखा शर्मा

 

65. हाल ही में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

जनरल बिपिन रावत

  • निवर्तमान 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' (CDS) जनरल बिपिन रावत का देहांत भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर 'Mi-17V5' क्रैश में हो गया |

About General Bipin Rawat:

  • Born: 16 March 1958, Pauri Garhwal, Uttarakhand
  • Died: 08 December 2021, Nilgiris, Tamil Nadu
  • First Chief of Defense Staff (CDS): General Bipin Rawat (31 December 2019 - 08 December 2021)
  • Previous topmost Post: Chief of Army Staff of India (2017-2019)

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) क्या है?

  • भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के सैन्य प्रमुख और अध्यक्ष हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भारतीय सेना में सक्रिय ड्यूटी पर सबसे वरिष्ठ और सर्वोच्च रैंक वाला वर्दीधारी अधिकारी होता है और रक्षा मंत्री का प्रमुख स्टाफ अधिकारी और मुख्य सैन्य सलाहकार होता है।
  • स्थापना: 24 दिसंबर 2019
  • प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS): जनरल बिपिन रावत (31 December 2019 - 08 December 2021)

 

66. भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा को किस अंतरराष्ट्रीय संगठन का सलाहकार सदस्य नियुक्त किया गया है?

- IDEA

  • IDEA: Advisors for International Institute for Democracy and Electoral Assistance
  • IDEA, स्टॉकहोम स्वीडन में स्थित एक अंतर सरकारी संगठन है |

More About Election commission of India

  • भारतीय चुनाव आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अतिरिक्त चुनाव आयुक्त होते हैं
  • मुख्य चुनाव आयुक्त: सुशील चंद्रा
  • अन्य दो चुनाव आयुक्त: 1. राजीव कुमार 2. अनूप चंद्र पांडे
  • चुनाव आयोग की स्थापना: 25 जनवरी 1950
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

 

67. हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भारत के तरफ से किस महिला का रैंक 37वा है?

निर्मला सीतारमण

  • वर्तमान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 37वें स्थान पर है |
  • फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भारत की तरफ से कुल 4 महिलाएं (निर्मला सीतारमण,फाल्गुनी नायर, रोशनी नादर मल्होत्रा, किरण मजूमदार शॉ) शीर्ष 100 में जगह बना पाई है |
  • फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पहले स्थान पर विश्व की तीसरी सबसे धनी महिला और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी, 'Mackenzie Scott' बनी हुई है |
  • फोर्ब्स एक अमेरिकन बिजनेस मैगजीन है

 

68. हाल ही में किस दिन "अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2021" मनाया गया?

9 दिसंबर

1.     "अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2021" का विषय (Theme): "Your right, Your role: Say no to corruption"

2.     संयुक्त राष्ट्र संघ के पहल पर भ्रष्टाचार से छुटकारा पाने के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 9 दिसंबर को "अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस" मनाया जाता है |

  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

69. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के द्वारा स्कूली बच्चों और उपयोगकर्ताओं के लिए कौनसी पहल का शुरुआत किया गया है?

भाषा संगम

  • स्कूली बच्चों को देश के 22 अलग-अलग भाषाओं में सामान्य शब्दों और वाक्यों की पहचान और समझ बढ़ाने के लिए "भाषा संगम" पहल का शुरुआत किया गया |
  • "भाषा संगम" पहल के लिए भाषा संगम मोबाइल ऐप और एक भारत श्रेष्ठ भारत मोबाइल क्वीज भी लॉन्च किया गया है |
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री: श्री धर्मेंद्र प्रधान
  • केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री: डॉ सुभाष सरकार

 

70. हाल ही में फिच रेटिंग्स एजेंसी के द्वारा जारी वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?

8.4%

  • फिच रेटिंग्स एजेंसी एक अमेरिकन रेटिंग एजेंसी है |
  • Fitch Ratings HQ: New York

 

71. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा "प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण" को कब तक के लिए जारी रखने का फैसला किया गया है?

- मार्च 2024

 

72. हाल ही में जारी "एशिया ऊर्जा इंडेक्स 2021" में भारत का रैंक क्या है?

- 4th

  • "Lowy Institute" द्वारा जारी "एशिया ऊर्जा इंडेक्स 2021" में भारत 37.7 अंक के साथ चौथे स्थान पर है |
  • "एशिया ऊर्जा इंडेक्स 2021" में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले, चीन दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर बने हुए हैं |

 

73. हाल ही में किस वैज्ञानिक को "यंग जियोस्पेसियल साइंटिस्ट'' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

- रोपेश गोयल

  • भारतीय जियोइड मॉडल और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के विकास में उनके अद्वितीय योगदान के लिए आईआईटी-कानपुर के रोपेश गोयल को "यंग जियोस्पेसियल साइंटिस्ट'' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
  • "यंग जियोस्पेसियल साइंटिस्ट'' पुरस्कार, भूगोल और भू-अस्थानिक अध्ययन के लिए एक रणनीतिक विश्लेषक 'राजपुरी कमाक्षी' की स्मृति में 35 वर्ष से कम उम्र के होनहार वैज्ञानिकों को दिया जाता है |

 

74. हाल ही में किसने जर्मनी के अगले चांसलर के रूप में शपथ लिया है?

ओलाफ स्कोल्ज़

1.     जर्मनी के अगले चांसलर के रूप में 'ओलाफ स्कोल्ज़' (Olaf Scholz) शपथ लिया है |

2.     'ओलाफ स्कोल्ज़' जर्मनी के निवर्तमान चांसलर 'एंजेला मर्केल' के 16 वर्षों के कार्यकाल के बाद वें नए चांसलर बनें है |

  • Germany
  • Capital: Berlin
  • Currency: Euro
  • Chancellor: Angela Merkel

75. हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित एक प्रसिद्ध शिक्षक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?

- नंदकिशोर प्रुस्टी

  • नंदकिशोर प्रुस्टी, उड़ीसा राज्य से संबंध रखते हैं और अपनी कक्षा 7 पास होने के बाद से जीवन भर बच्चों और वयस्कों को मुक्त शिक्षा प्रदान करते रहने का काम किए है |
  • इसी वर्ष 9 नवंबर 2021 को उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |

 

76. हाल ही में किस नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय नेता को 4 वर्ष का जेल का सजा सुनाया गया है?

- ऑंन्ग सान सू की

  • 'ऑंन्ग सान सू की' की दो आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद चार साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी, 10 महीने पहले सत्ता पर कब्जा करने के बाद से देश की सेना ने उसके खिलाफ आपराधिक मामलों की एक बेड़ा में पहला फैसला सुनाया था।
  • 76 वर्षीय सुश्री सू की को महामारी के नियमों का उल्लंघन करने और उकसाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।

'ऑंन्ग सान सू की' कौन है

  • 'ऑंन्ग सान सू की', म्यांमार (बर्मा) की एक राजनीतिज्ञ, राजनयिक और लेखिका हैं। वह बर्मा के राष्ट्रपिता आंग सान की बेटी हैं, जिनकी 1947 में राजनीतिक रूप से हत्या कर दी गई थी। 'ऑंन्ग सान सू की' ने बर्मा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए एक लंबा संघर्ष लड़ा।
  • 19 जून 1945 को रंगून में जन्मी, आंग सान लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधान मंत्री, प्रमुख विपक्षी नेता और म्यांमार की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की नेता हैं।
  • 'ऑंन्ग सान सू की' ने लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए अहिंसक संघर्ष के लिए 1991 का नोबेल शांति पुरस्कार जीता |
  • 'ऑंन्ग सान सू की' की दो आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद चार साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी, 10 महीने पहले सत्ता पर कब्जा करने के बाद से देश की सेना ने उसके खिलाफ आपराधिक मामलों की एक बेड़ा में पहला फैसला सुनाया था।
  • 76 वर्षीय सुश्री सू की को महामारी के नियमों का उल्लंघन करने और उकसाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।

 

77. हाल ही में किस देश में हो रहे मानवाधिकार के हनन के कारण वहां आयोजित होने वाले ''विंटर ओलंपिक 2022'' से अनेकों देश शामिल नहीं होने का फैसला किया है?

चीन

1.     चीन में हो रहे लगातार मानवाधिकार के हनन के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका की अगुवाई में यूनाइटेड किंग्डम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड इत्यादि देशों ने बीजिंग में आयोजित होने वाले ''विंटर ओलंपिक 2022'' से अनेकों देश शामिल नहीं होने का फैसला किया है |

2.     'बीजिंग ओलंपिक 2022' का आयोजन फरवरी 2022 में चीन की राजधानी बीजिंग में होना है |

  • China Capital: Beijing
  • Currency: Yuan or Renminbi
  • President: Xi Jinping
  • :
  • IOC: International Olympic Committee
  • Established: 23 June 1894
  • HQ: लॉज़ेन (Lausanne), Switzerland
  • President: Thomas Bach

 

78. हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के द्वारा कब तक मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ''गगनयान'' को भेजने का समय सीमा तय किया है?

2023

1.     इस मिशन को सफल बनाने के लिए फ्रांस की स्पेस एजेंसी ''CNES'' के साथ समझौता किया गया है |

2.     भारत का यह पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है इस मिशन को सफल हो जाने के साथ ही भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा ऐसा सफल देश बन जाएगा |

3.     वर्ष 2022 के मध्य में परीक्षण के लिए मानव रहित एक 'गगनयान' भेजा जाएगा तथा वर्ष 2022 के अंत तक एक रोबोट "Vyommitra" भेजा जाएगा |

  • ISRO: Indian Space Research Organisation
  • Established: 15 August 1969
  • HQ: Bengaluru
  • Chairman: K. Shivan

 

79. हाल ही में आरबीआई के द्वारा किस पेमेंट बैंक को अनुसूचित बैंक के रूप में कार्य करने की स्वीकृति दिया गया है?

Paytm Payment Bank

1.     रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक को आरबीआई एक्ट, 1934 के तहत द्वितीय अनुसूची में अनुसूचित बैंक के रूप में कार्य करने की अनुमति दी गई है |

2.     पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ-साथ फिनो पेमेंट बैंक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को भी आरबीआई एक्ट, 1934 के द्वितीय अनुसूची में शामिल किया गया है |

  • PayTm
  • Established: 2009
  • HQ: Noida
  • Chairman: Vijay Shekhar Sharma
  • CEO: Varun Sridhar
  • :
  • RBI: Reserve Bank of India
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

 

80. हाल ही में किस दिन ''अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस'' मनाया गया?

10 दिसंबर

1.     "मानवाधिकार दिवस 2021" का विषय (Theme): "Equility, Reducing Inequalities, Advancing Human Rights"

2.     मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा (UDHR) की 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंगीकरण और उद्घोषणा का सम्मान करने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को वैश्विक स्तर पर "मानवाधिकार दिवस" मनाया जाता है |

  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

81. हाल ही में किस साइट को देश के 47वें 'रामसर साइट' के रूप में मान्यता दिया गया है?

हैदरपुर आर्द्रभूमि

  • उत्तर प्रदेश में 'हैदरपुर आर्द्रभूमि' को रामसर साइट के रूप में मान्यता दिया गया है |
  • इसके साथ ही अब उत्तर प्रदेश में कुल 9 रामसर साइट और भारत में 47 रामसर साइट तथा पूरे विश्व में 2,463 रामसर साइट हो गए हैं |

रामसर साइट क्या है?

  • रामसर साइट एक आर्द्रभूमि स्थल है जिसे रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व के लिए नामित किया गया है, जिसे "द कन्वेंशन ऑन वेटलैंड्स" के रूप में भी जाना जाता है, यूनेस्को द्वारा 1971 में स्थापित एक अंतर सरकारी पर्यावरण संधि, जो 1975 में लागू हुई थी। यह आर्द्रभूमियों के संरक्षण, और उनके संसाधनों के विवेकपूर्ण सतत उपयोग के संबंध में राष्ट्रीय कार्रवाई और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्रदान करता है। रामसर विशेष रूप से जलपक्षी आवास प्रदान करने वाले अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमियों की पहचान करता है ।
  • :
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

 

82. हाल ही में किस देश के द्वारा दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी 'अमेजन पर $1.3 बिलीयन का आर्थिक दंड लगाया गया है?

- इटली

1.     बाजार प्रभुत्व के दुरुपयोग के लिए इटली सरकार के द्वारा दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी 'अमेजन पर $1.3 बिलीयन का आर्थिक दंड लगाया गया है |

  • Amazon
  • Established: 05 July 1994
  • HQ: Bellevue, Washington, United States
  • CEO: Andy Jassy
  • :
  • Italy
  • Capital: Rome
  • Currency: Italian Lira
  • PM: Mario Draghi

 

83. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ''आत्मनिर्भर कृषक विकास योजना'' को मंजूरी दिया है?

उत्तर प्रदेश

1.     किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ''आत्मनिर्भर कृषक विकास योजना'' को मंजूरी दे दिया है |

  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

 

84. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा ''दूध मूल्य प्रोत्साहन योजना'' को लांच किया गया है?

उत्तराखंड

1.     उत्तराखंड सरकार के द्वारा राज्य के 53000 से अधिक दूध व्यवसाय में लगे लोगों को विभिन्न सहायता देने के साथ-साथ प्रोत्साहन के तौर पर सभी लाभ राशि सीधे उनके खाते में देने के उद्देश्य से ''दूध मूल्य प्रोत्साहन योजना'' शुरू किया गया है |

  • Uttarakhand
  • Capital: 1. Dehradun(winter) 2. Gairsain(Summer)
  • Formation: 09 November 2000
  • Chief Minister: पुष्कर सिंह धामी
  • Governor: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

 

85. हाल ही में 'संकेत महादेव सरकर' के द्वारा 'कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स 2021' में स्वर्ण पदक जीता गया है 'कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021' का आयोजन कहां किया गया है?

1.     ताशकंद

2.     पुरुष वर्ग में 'संकेत महादेव सरकर' के द्वारा 'कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स 2021' के 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता गया है |

3.     महिला वर्ग में 'झिल्ली डालबेहरा' के द्वारा 'कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स 2021' के 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता गया है |

4.     'कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021' का आयोजन उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में 7 से 17 दिसंबर 2021 तक किया जा रहा है |

  • Uzbekistan
  • Capital: Tashkent
  • Currency: Uzbekistani Som
  • President: Shaukat Mirziyoyev

 

86. हाल ही में कब ''राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह'' मनाया गया ?

-> 8-14 दिसंबर 2021

  • आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में सालों भर मनाए जा रहे 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत ही "द ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी" (BEE) के द्वारा 8 से 14 दिसंबर 2021 तक ''राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह'' मनाया जा रहा है |

 

87. हाल ही में "डिजनी बाईजूस अर्ली लर्न ऐप" के द्वारा किस ओलंपिक स्वर्ण विजेता को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?

नीरज चोपड़ा

  • टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाला फेंक खेल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को "डिजनी बाईजूस अर्ली लर्न ऐप" के द्वारा अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है |
  • दो साल की इस प्रतिबद्धता के तहत नीरज चोपड़ा युवा शिक्षार्थियों को अधिक रचनात्मक और संवादात्मक तरीके से सीखने के लिए प्रेरित करेंगे |

 

88. हाल ही में किस टीम ने 'सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिपका खिताब जीता है?

- मनीपुर

  • केरल के कोझी कोड में आयोजित 'सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप' में मनीपुर की टीम ने फाइनल मुकाबले में रेलवे की टीम को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है |

 

89. हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के द्वारा ब्लैक होल का गुप्त रहस्य जानने के लिए कौनसी एक्स-रे मिशन लॉन्च किया गया है?

- IXPE

  • IXPE: Imaging X-ray Polarimetry Explorer
  • इस मिशन को NASA के द्वारा स्पेसएक्स के 'Falcon 9 रॉकेट' के द्वारा लॉन्च किया गया है |
  • NASA: National Aeronautics and Space Administration
  • Established: 01 October 1958
  • HQ: Washington, D.C., USA
  • Administrator: Bill Nelson

 

90. हाल ही में किस भारतीय वास्तुकार को ''रॉयल गोल्ड मेडल 2022'' से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है?

बालकृष्ण दोषी

  • महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले जाने-माने वास्तुकार बालकृष्ण दोषी को ''रॉयल गोल्ड मेडल 2022'' से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है |
  • ''रॉयल गोल्ड मेडल'' यूनाइटेड किंगडम के सर्वोच्च वास्तुकला सम्मान है |

 

91. हाल ही में किस दिन ''अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस'' मनाया गया?

10 दिसंबर

  • जानवरों पर हो रहे इंसानों द्वारा अत्याचार और अवैध तस्करी जैसी चिंताओं पर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को ''अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस'' मनाया जाता है |
  • पहली बार वर्ष 1998 में यूनिवर्सल डिक्लेरेशन ऑफ एनिमल राइट्स (UDAR) के पहल पर''अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस'' मनाया गया था |

 

92. हाल ही में किसने "FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप" का खिताब जीता है?

मैग्नस कार्लसन

  • "FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2021" का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में किया गया था |
  • "FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2021" के फाइनल मुकाबले में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने रूस के इयान नेपोम्नियाचचि को हराया है |

 

93. हाल ही में यूनिसेफ के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त करने का घोषणा किया गया है?

कैथरीन रसेल

  1. अमेरिकी वाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी कैथरीन रसेल को यूनिसेफ के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का घोषणा किया गया है
  • UNICEF: United Nation Children’s Fund
  • Established: 11 December 1946
  • HQ: New York
  • President: Henrietta H. Fore (Next-> Catherine Russell)

94. हाल ही में फार्च्यून इंडिया द्वारा जारी भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कौन पहले स्थान पर है?

निर्मला सीतारमण

  • फार्च्यून इंडिया द्वारा जारी भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वर्तमान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले स्थान पर है |
  • फार्च्यून इंडिया द्वारा जारी भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में रिलायंस फाउंडेशन के चेयरपर्सन नीता अंबानी दूसरे स्थान पर हैं |
  • इस सूची में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन तीसरे स्थान पर है |

 

95. हाल ही में किसने "रामानुजन प्राइज 2021" जीता है?

नीना गुप्ता

  • भारतीय गणितज्ञ 'नीना गुप्ता' को उनके बीजगणितीय ज्यामिति और कमयुटेटिव बीजगणित में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए युवा गणितज्ञों के लिए 'रामानुजन पुरस्कार 2021' से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है |
  • प्रोफेसर नीना गुप्ता "रामानुजन प्राइज'' पाने वाली तीसरी महिला बन गई है |
  • "रामानुजन प्राइज'', प्रत्येक वर्ष 45 वर्ष से कम प्रख्यात गणितज्ञ को प्रदान किया जाता है |

"रामानुजन प्राइज'' क्या है?

  • विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के लिए रामानुजन पुरस्कार इटली में सैद्धांतिक भौतिकी के अंतर्राष्ट्रीय केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला गणित पुरस्कार है।
  • पुरस्कार का नाम भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के नाम पर रखा गया है।
  • यह 2004 में स्थापित किया गया था, और पहली बार 2005 में सम्मानित किया गया था।

 

96. हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के द्वारा साइबर स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौनसी प्रोग्राम लॉन्च किया गया है?

'We Think Digital'

  • साइबर स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित मुद्दों जैसे साइबर बुलिंग, साइबर स्टाकिंग, वित्तीय धोखाधड़ी इत्यादि से सुरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के द्वारा 'We Think Digital' प्रोग्राम लॉन्च किया गया है |
  • राष्ट्रीय महिला आयोग’ (NCW) की अध्यक्ष: रेखा शर्मा
  • राष्ट्रीय महिला आयोग’ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है |
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री: स्मृति जुबिन ईरानी

 

97. शिक्षा वर्ग से जुड़े लोगों की सामने आए चुनौतियों का सामना करने के लिए नीति आयोग और भारती फाउंडेशन के द्वारा कौनसी राष्ट्रीय अनुसंधान संगोष्ठी लॉन्च किया गया है?

'Convoke 2021-22'

  1. 'Convoke 2021-22' एक राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी है जिसका उद्देश्य भारत भर के सभी शिक्षकों, शिक्षाविदों, स्कूलों के प्रमुखों पर विशेष ध्यान देने के साथ शिक्षा प्रदान करने और इसकी गुणवत्ता को मजबूत करने में चुनौतियों का समाधान करना है। इस मंच के माध्यम से, भारती फाउंडेशन नेटवर्क के स्कूल शिक्षकों/सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को शोध-आधारित समाधान का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • NITI Aayog: The National Institution for Transforming India
  • Established: 01 January 2015
  • Chairman: PM of India
  • Vice-Chairman: Rajiv Kumar
  • CEO: Amitabh Kant

 

98. हाल ही में किसे "डॉ. इडा एस. स्कडर ओरेशन पुरस्कार" (Dr. Ida S. Scudder Oration Award) से सम्मानित किया गया है?

अजीम प्रेमजी

  1. समाज कल्याण के लिए किए गए अतुलनीय कार्य के लिए विप्रो के अध्यक्ष तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संस्थापक अजीम प्रेमजी को "डॉ. इडा एस. स्कडर ओरेशन पुरस्कार" (Dr. Ida S. Scudder Oration Award) से सम्मानित किया गया है |
  2. "डॉ. इडा एस. स्कडर ओरेशन पुरस्कार" (Dr. Ida S. Scudder Oration Award), क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर (सीएमसी) और अमेरिका स्थित वेल्लोर सीएमसी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किया गया।
  • Wipro
  • Founded: 29 December 1945
  • Founder: Mohamed Premji
  • HQ: Bangalore
  • Chairman: Azim Premji

 

99. हाल ही में किस नियम के तहत भारतीय लोकसभा में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा किया गया जिस पर वोटिंग की कोई जरूरत नहीं होगी?

'House Rule 193'

'House Rule 193' क्या है?

  • नियम 193 के तहत चर्चा में सदन के समक्ष औपचारिक प्रस्ताव शामिल नहीं होता है। इसलिए इस नियम के तहत मामलों पर चर्चा के बाद कोई मतदान नहीं हो सकता है।
  • नोटिस देने वाला सदस्य एक संक्षिप्त वक्तव्य दे सकता है और ऐसे सदस्यों को, जो पहले अध्यक्ष को सूचित कर चुके हैं, चर्चा में भाग लेने की अनुमति दी जा सकती है।
  • चर्चा करने वाले सदस्य को उत्तर देने का अधिकार नहीं है। चर्चा के अंत में संबंधित मंत्री संक्षिप्त उत्तर देते हैं।

 

100. हाल ही में ''अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस'' किस दिन मनाया गया है?

11 दिसंबर

  • ''अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस'' का विषय (Theme) 2021: Sustainable Mountain Tourism
  • विश्व भर में पर्वतीय समुदायों के लिए जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है |

 

101. हाल ही में 'व्हीबॉक्स' द्वारा जारी ''इंडिया स्किल रिपोर्ट 2022'' में किस राज्य ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है?

महाराष्ट्र

  • ''इंडिया स्किल रिपोर्ट 2022'' का विषय (Theme) 2021: ''कार्य के भविष्य का पुनर्निर्माण और पुनर्रचना''
  • ''इंडिया स्किल रिपोर्ट'' का यह नोवा संस्करण है |
  • ''इंडिया स्किल रिपोर्ट 2022'' में महाराष्ट्र पुनः शीर्ष स्थान पर बना हुआ है जहां रोजगार योग्य प्रतिभाओं के उच्चतम सर्वेक्षण है |
  • इस रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश दूसरे केरल तीसरे पश्चिम बंगाल चौथे और कर्नाटक पांचवें स्थान पर है |

 

102. हाल ही में रक्षा मंत्रालय के द्वारा सैनिक स्कूली शिक्षकों की बेहतर क्षमता निर्माण के लिए किस शैक्षणिक संस्थान के साथ समझौता किया गया है?

IITE, Gandhinagar

  • सैनिक स्कूली शिक्षकों की बेहतर क्षमता निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय ने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टीचर एजुकेशन, गांधीनगर के साथ समझौता किया है |
  • वर्तमान केंद्रीय रक्षा मंत्री: श्री राजनाथ सिंह

 

103. हाल ही में किसकी अध्यक्षता में पहली "समिट फॉर डेमोक्रेसी" में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आभासी तरीके से संबोधित किए?

Joe Biden

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के द्वारा पहली "समिट फॉर डेमोक्रेसी" में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आभासी तरीके से संबोधित किए |

 

104. हाल ही में संपन्न हुए चौथे ''एशियन यूथ पैरा गेम्स 2021'' में भारतीय दल के द्वारा कुल कितने पदक जीते गए हैं?

41

  • चौथे ''एशियन यूथ पैरा गेम्स 2021'' में भारतीय दल के द्वारा 12 स्वर्ण, 15 रजतऔर 14 कांस्य पदकों सहित कुल 41 पदक जीते गए हैं |
  • ''एशियन यूथ पैरा गेम्स 2021'' का आयोजन बहरीन के रिफा शहर में किया गया था |
  • ''एशियन यूथ पैरा गेम्स'' के पांचवे संस्करण का आयोजन 2025 में उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में किया जाएगा |

 

105. हाल ही में उत्तर पूर्वी विकास वित्त निगम लिमिटेड (NEDFi) के द्वारा उत्तर पूर्वी कारीगरों के लिए कौन सी योजना लॉन्च किया गया है?

'आत्मनिर्भर हस्तशिल्पकार योजना'

 

106. हाल ही में किस दिन 'नोबेल पुरस्कार दिवस' मनाया गया?

10 दिसंबर

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Nobel Prize):-

अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के बारे में सभी महत्वपूर्ण तथ्य:

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल फाउंडेशन के द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की मृत्यु से पहले उनके द्वारा 1895 में जाहिर की गई इच्छा के अनुसार "उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है तथा जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है।"
  • अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन के राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी |
  • अल्फ्रेड नोबेल का मृत्यु 10 दिसंबर 1896 को 63 वर्ष की उम्र में इटली में हुई थी |
  • अलफ्रेड नोबेल पेशा से स्वीडन के रसायनज्ञ, इंजीनियर, अविष्कारक, व्यवसाई और बहुत बड़े परोपकारी थे |
  • अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1867 में डायनामाइट का आविष्कार किया था |

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Nobel Prize):-

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल प्राइज 5 (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य) और 1 (अर्थशास्त्र) कुल मिलाकर 6 क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर महीने में किया जाता है और अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है |
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया |
  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के केंद्रीय बैंक (Bank of Sweden) द्वारा अपने 300 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में वर्ष 1968 में स्थापित किया गया और अर्थशास्त्र का पहला पुरस्कार वर्ष 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की पांचवी वर्षगांठ पर प्रदान किया गया था |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य और अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में प्रदान किया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है |
  • नोबेल पुरस्कार के रुप में एक स्वर्ण पदक, एक प्रमाण पत्र और 10 मिलीयन स्वीडिश क्रोना (लगभग US$ 1,145,000) प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक पुरस्कार में 1 वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है और यदि एक ही पुरस्कार के लिए तीन लोगों का चुनाव होता है तो समिति के द्वारा यह तय किया जाता है कि किसको कितनी राशि पुरस्कार स्वरूप देनी है |
  • वर्ष 1974 में पुरस्कार समिति के द्वारा यह फैसला लिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा और इससे पहले मात्र दो बार मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किया गया है मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार दो व्यक्तियों को दिया गया है जिनमें से पहली बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार 'एरिक एक्सल कार्लफेल्ट' (Erik Axel Karlfeldt)  को 1931 में और दूसरी बार शांति का नोबेल पुरस्कार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव 'डैग हैमरसोल्ड' (Dag Hammarskjold) को 1961 में दिया गया |
  • सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता 'मलाला यूसुफजई' वर्ष 2014 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में बनी थी सबसे कम उम्र की महिला के साथ-साथ महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ही है केवल पुरुष वर्ग में सबसे कम उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई मूल के ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी 'विलियम लॉरेंस ब्रैग' (25 वर्ष) हैं |
  • सबसे अधिक उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक 'जॉन बी गुडइनफ' हैं जो वर्ष 2019 में 97 वर्ष की उम्र में रसायन विज्ञान में यह उपलब्धि प्राप्त किए |
  • नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |
  • दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |

अब तक 4 लोगों को दो बार नोबेल पुरस्कार और एक संस्था को तीन बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है:-

 

(a). मैडम क्यूरी (Marie Curie) जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में "रेडियो सक्रियता" (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में "रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

(b). लीनस पॉलिंग (Linus Pauling) को "रासायनिक बंधों की प्रकृति की समझ" में उनके योगदान के लिए 1954 में रसायन विज्ञान में और 1962 में "परमाणु हथियारों और युद्ध के खिलाफ वकालत" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

(c). जॉन बार्डीन (John Bardeen) को 1956 में भौतिकी के क्षेत्र में "ट्रांजिस्टर के अविष्कार" के लिए और 1972 में भौतिकी के क्षेत्र में "अतिचालकता के सिद्धांत" के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

(d). फ्रेडरिक सेंगर (Frederick Sanger) को 1958 में रसायन के क्षेत्र में "इंसुलिन मॉलिक्यूल की संरचना" के लिए और 1980 में रसायन के क्षेत्र में "न्यूक्लिक एसिड के आधार अनुक्रम का निर्धारण" करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

एक से अधिक बार नोबेल पुरस्कार पाने वाले संस्थाओं/संगठनों की सूची:-

 

(a). इंटरनेशनल कमिटी ऑफ़ रेड क्रॉस (The International Committee of the Red Cross) को सबसे अधिक तीन बार (1917, 1944, 1963) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |

(b). यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) को दो बार (1954, 1981) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |

भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहले नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची:-

 

(a). भौतिकी के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901में विल्हेम कॉनराड रॉन्टजेन (Wilhelm Conrad Röntgen) को दिया गया था |

(b). रसायन के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में जैकोबस एच. वैन 'टी हॉफ' (Jacobus H. van 't Hoff') को दिया गया था |

(c). चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में एमिल वॉन बेहरिंग (Emil von Behring) को दिया गया था |

(d). साहित्य के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में सुली प्रुधोमे (Sully Prudhomme) को दिया गया था |

(e). शांति के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में हेनरी डुनेंट (रेड क्रॉस के संस्थापक) और फ़्रेडरिक पैसी (फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक) को दिया गया था |

(f). अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |

नोबेल पुरस्कार जीते गए सभी भारतीयों की सूची:-

भारतीय नागरिक (भारत में जन्मे और पुरस्कार के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किए):

1. एशिया और भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर हैं जिनको 1913 में साहित्य के क्षेत्र में इनकी पुस्तक 'गीतांजलि' के लिए दिया गया |

2. 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन को उनके "प्रकाश के प्रकीर्णन" पर कार्य और खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |

3. 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अमर्त्य सेन को "कल्याणकारी अर्थशास्त्र" में उनके कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |

4. 2014 में शांति के क्षेत्र में कैलाश सत्यार्थी को "बच्चों और युवाओं के दमन के विरोध उनके संघर्ष तथा सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार" के लिए किए गए प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारत में जन्में (वैसे विजेता जो भारत में जन्मे हैं और भारतीय मूल के हैं लेकिन पुरस्कार हेतु किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया): 

1. 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में "अनुवांशिक कोड और इसके प्रोटीन संश्लेषण में कार्य पर शोध" के लिए हरगोविंद खुराना को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |

2. 1983 में भौतिकी के क्षेत्र में "तारों के विकास और संरचना के महत्व के भौतिक प्रक्रियाओं का सैद्धांतिक अध्ययन" के लिए सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |

3. 2009 में रसायन के क्षेत्र में "राइबोसोम की संरचना और कार्य का अध्ययन" के लिए वेंकटरामन रामकृष्णन को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो यूनाइटेड किंगडम (UK) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |

4. 2019 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में "वैश्विक गरीबी को दूर करने के लिए उनकी प्रायोगिक कार्य के लिए" अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |

भारत में बसे (वैसे विजेता जो भारत के नागरिक नहीं है किसी अन्य देश मे जन्में है लेकिन भारत में बसे हैं): 

1. 1989 में शांति के क्षेत्र में "उनके लोगों स्वाधीनता को पुनः प्राप्त करने के लिए उनके लगातार अहिंसक प्रतिरोध" के लिए दलाई लामा को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो तिब्बत के तक्तेसेर में जन्मे और भारत में बसे हैं |

भारतीय नागरिकता प्राप्त (वैसे विजेता जो दूसरे देश में जन्मे और भारत की नागरिकता लिए): 

1. अल्बेनियन परिवार से संबंध रखने वाले, स्कोप्जे (अब मैसेडोनिया) में जन्में मदर टेरेसा जो 1950 से 1997 तक भारतीय नागरिकता के साथ भारत में रहेको समाज सेवा संबंधी कार्यों के लिए 1979 मे शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (वैसे विजेता जिनके परिवार भारत से संबंध रखते हैं लेकिन खुद विदेशी नागरिकता प्राप्त किए हैं): 

1. भारतीय परिवार से संबंध रखने वाले तथा त्रिनिदाद और टोबैगो, यूनाइटेड किंगडम में जन्मे विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (V. S. Naipaul) को 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

:

नोट: 1937 से लेकर 1948 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया परंतु एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया |






Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here





Join us via


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts