Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 03/12/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में किस राज्य पुलिस को "प्रेसिडेंट कलर पुरस्कार" से सम्मानित किया गया?
हिमाचल प्रदेश पुलिस
  1. "प्रेसिडेंट कलर पुरस्कार", राज्य पुलिस के द्वारा मानवता की सेवा के साथ-साथ प्रदर्शन, व्यवसायिकता, अखंडता, मानवाधिकार संरक्षण और अन्य कारकों में उच्च रैंक प्राप्त करने के लिए दिया जाता है |
  • Himachal Pradesh
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

2. हाल ही में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री के द्वारा कहां दूरदर्शन केंद्र के अर्थ स्टेशन का उद्घाटन किया गया?
गोरखपुर
  1. योगी आदित्यनाथ की संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में दूरदर्शन केंद्र के अर्थ स्टेशन का उद्घाटन किया गया |
  2. 7 करोड़ की लागत से दूरदर्शन के इस केंद्र के साथ-साथ ऑल इंडिया रेडियो के 3 एफएम स्टेशंस का भी उद्घाटन किया गया |
  3. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री: श्री अनुराग सिंह ठाकुर
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel
  • :
  • Doordarshan
  • Launched: 15 September 1959
  • HQ: New Delhi
  • CEO: Sandip Sinha

3. 40वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में 'IITF गोल्ड अवार्ड 2021' किस राज्य को दिया गया?
- बिहार
  • बिहार राज्य के द्वारा 'IITF गोल्ड अवार्ड 2021' जीता गया है यह पुरस्कार बिहार के मधुबनी, मंजूषा कला, टेराकोटा हथकरघा, और राज्य के अन्य स्वदेशी उत्पादों जैसे हस्तशिल्प के माध्यम से राज्यों की कला और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन के लिए दिया गया |
  • इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) का आयोजन प्रगति मैदान, दिल्ली में किया गया |
  • 14 से 27 नवंबर 2021 तक इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के द्वारा किया गया |
  • इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) में पार्टनर स्टेट के रूप में बिहार और फोकस स्टेट के रूप में उत्तर प्रदेश और झारखंड को चुना गया था |

4. वैश्विक स्तर के साथ-साथ देश के हर एक नागरिक के वित्तीय सुधार को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किस फोरम का उद्घाटन किया गया?
- Infinity Forum
  • 'Infinity Forum' का आयोजन 'इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी' (IFSCA) और 'GIFT City' तथा 'Bloomberg' के सहयोग से किया गया था |
  • 'Infinity Forum' का विषय (Theme): 'Beyond'
  • 'Infinity Forum' में भागीदार देश के रूप में इंडोनेशिया, साउथ अफ्रीका और यूनाइटेड किंग्डम (UK) थे |
  • इस फोरम में देश के अनेकों संगठनों के अलावा 70 से अधिक अन्य देश शामिल हुए |

5. हाल ही में जारी एक रैंकिंग में दुनिया की शीर्ष 300 सहकारी समितियों में भारत की कौनसी उर्वरक कंपनी शीर्ष स्थान हासिल किया है?
- IFFCO
  • IFFCO: Indian Farmers Fertilizer Cooperative Limited
  • Established: 03 November 1967
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: B.S. Nakai

6. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति के छात्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और समग्र विकास के लिए कौनसी योजना लॉन्च करने का घोषणा किया गया है?
श्रेष्ठ (SRESHTA)
  • इस योजना को 6 दिसंबर को डॉ. बी आर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लांच किया जाएगा |
  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: श्री अर्जुन मुंडा

7. हाल ही में किस दिन "विकलांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस 2021" मनाया गया?
3 दिसंबर
  • "विकलांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस 2021" का विषय (Theme): "Leading and Participation of Persons with Disabilities Towards an Inclusive, Accessible and Sustainable Post-COVID-19 World."

8. असम सरकार ने किसे 'असम दिवस' के अवसर पर असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का घोषणा किया है?
रतन टाटा
  1. हर साल, असोम दिवस या असम दिवस 2 दिसंबर को चालोंग सुकाफा के शासन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सुकफा ने 13वीं शताब्दी में असम पर शासन किया और अहोम वंश की स्थापना का श्रेय दिया जाता है |
  • Assam
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

9. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने किसे अपनी पहली उप प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है?
गीता गोपीनाथ
  1. भारतीय मूल की जाने-माने अमेरिकी अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्य अर्थशास्त्री थी जो अपने पद से इस्तीफा देकर पुनः शिक्षा की ओर लौटने का फैसला किया था |
  2. गीता गोपीनाथ, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के उप प्रबंध निदेशक के रूप में अपना पदभार 21 जनवरी 2022 को संभालेंगे |
  • IMF: International Monetary Fund
  • Established: 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • Chairperson: Kristalina Georgieva

10. हाल ही में मौसम वैज्ञानिकों ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल क्षेत्र में कौनसी चक्रवात से सतर्क रहने की निर्देश जारी किया है?
चक्रवात जवाद
  • IMD (India Meteorological Department)
  • IMD Headquarter: New Delhi
  • IMD Director-General: Dr. Mrityunjay Mahapatra

11. हाल ही में किसे नेशनल ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
प्रदीप शाह
NARCL: National Asset Reconstruction Company Limited

नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) क्या है?


  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 अक्टूबर को ₹6,000 करोड़ की नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) को लाइसेंस दिया, एक ऐसा कदम जो बैड बैंक के संचालन को किकस्टार्ट करने में मदद करेगा। एनएआरसीएल को कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) के साथ पंजीकरण के बाद जुलाई में मुंबई में शामिल किया गया था।
  • यह कंपनी ऋण दाताओं की तनावग्रस्त परिसंपत्तियों को रिकवर करने के लिए काम करती है
  • हाल ही में पद्मकुमार एम नायर को 'नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड' (NARCL) का सीईओ नियुक्त किया गया है |
  • इसी के साथ ही संजय जैन को इंडिया डेब्ट रेजोल्यूशन कंपनी लिमिटेड (IDRCL) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है |

12. हाल ही में डीबीएस बैंक (DBS Bank) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 7%
  1. डीबीएस बैंक (DBS Bank) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर अपने पहले अनुमान 6% को संशोधित कर 7% का अनुमान लगाया है |
  • DBS: Development Bank of Singapore Limited
  • Established: 16 July 1968
  • HQ: Singapore

13. हाल ही में आर्गेनाइजेशन फॉर इकोनामिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया?
- 9.4%
  • आर्गेनाइजेशन फॉर इकोनामिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर अपने पूर्व 9.7% के अनुमान को कम करके 9.4% का अनुमान लगाया गया है |
  • OECD: Organization for Economic Co-operation and Development
  • HQ: Paris, France




Daily Quiz>>

Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts