Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 30/11/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी

1. हाल ही में कहां दुनिया का पहला तैरता हुआ शहर बनाने का घोषणा किया गया है?
दक्षिण कोरिया
  1. वर्ष 2025 तक दक्षिण कोरिया के बुसान के तट पर दुनिया का पहला तैरता हुआ शहर बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है |
  • South Korea
  • Capital: Seoul
  • Currency: South Korean Won
  • PM: Kim Boo-kyum
  • President: Moon Jae-in

2. हाल ही में कौन "मलेशियाई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप 2021" जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
सौरव घोषाल
  • सौरव घोषाल ने कोलंबिया के 'मिगुएल रोड्रिगेज' को हराकर "मलेशियाई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप 2021" का पुरुष एकल खिताब जीता है |
  • "मलेशियाई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप 2021" के महिला एकल प्रतिस्पर्धा में मलेशिया की 'आइफा अजमान' ने जीत हासिल किया है |
  • "मलेशियाई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप 2021" का आयोजन क्वालालंपुर में हुआ था |

3. हाल ही में 'मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी' ने किस शब्द को 'वर्ड ऑफ द ईयर 2021' घोषित किया है?
'Vaccine'
  • 'मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी' एक अमेरिकन प्रकाशन कंपनी है |

4. हाल ही में कौन सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'Twitter' के सीईओ के रूप में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
पराग अग्रवाल
  1. ट्विटर के पराग अग्रवाल सबसे कम उम्र के और 12वें भारतीय सीईओ बन गए हैं |
  2. पराग अग्रवाल, ट्विटर के सह-संस्थापक और सीईओ जैक डोर्सी का स्थान लेंगे |
  • Twitter
  • Established: 21 March 2006
  • HQ: San Francisco, California, USA
  • CEO: Parag Agrawal

5. हाल ही में किसने भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है?
आर. हरि कुमार
  1. आर. हरि कुमार, निवर्तमान एडमिरल करमबीर सिंह का स्थान लिया है |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • उप-प्रमुखS. N. Ghormade
    नौसेना दिवस:
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

6. हाल ही में "सावधान रहे. सेफ रहे" अभियान के दूसरे चरण को लांच किया गया, यह किस वित्तीय कंपनी का एक अनोखा अभियान है?
Bajaj Finserv
  1. "सावधान रहे. सेफ रहे" अभियान, 'Bajaj Finserv' के द्वारा जीवन बीमा धोखाधड़ी पर एक जन जागरूकता अभियान है |
  2. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जीवन बीमा धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के तरीके के बारे में अपने ग्राहकों और आम जनता को शिक्षित करना है |
  • Bajaj Finserv
  • Founded: 2017
  • HQ: Pune, Maharashtra
  • Chairman: Rahul Bajaj

7. हाल ही में किसे "इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट इंडिया अवार्ड" से सम्मानित किया गया है?
श्रीनिवासन जैन, मरियम अलावी, लक्ष्मी सुब्रमण्यम और भानु प्रकाश चंद्र
  • 'NDTV' के श्रीनिवासन जैन और मरियम अलावी तथा 'The Week' के लक्ष्मी सुब्रमण्यम और भानु प्रकाश चंद्र को संयुक्त रूप से पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है |
  • पुरस्कारों का वितरण दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में किया जाएगा और पुरस्कार के रुप में ₹1 लाख का नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और उद्धरण दिया जाएगा |

8. हाल ही में ऑल इंडिया रेडियो के द्वारा 'आजादी के अमृत महोत्सव' के दौरान कौनसा प्रोग्राम को लांच किया गया है?
- #AIRNxt
  1. आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष में पूरे वर्ष मनाए जा रहे 'आजादी के अमृत महोत्सव' के दौरान ऑल इंडिया रेडियो के द्वारा '#AIRNxt' प्रोग्राम लॉन्च किया गया है |
  2. '#AIRNxt' प्रोग्राम, स्थानीय कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के युवाओं को आकाशवाणी प्रोग्रामिंग में भाग लेने का अवसर देगा |

9. हाल ही में किस दिन "रसायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस" मनाया गया?
30 नवंबर
  • प्रत्येक वर्ष 30 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र के पहल पर "रसायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस" मनाया जाता है |
  • पहली बार "रसायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस" वर्ष 2005 में मनाया गया था |
  • यह दिन रासायनिक युद्ध के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ रासायनिक हथियारों के खतरे को खत्म करने के लिए रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जिससे शांति, सुरक्षा और के लक्ष्यों को बढ़ावा मिलता है।

10. "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" का समापन गोवा में किया गया | इससे संबंधित सभी तथ्य पुरस्कार निम्न प्रकार से हैं: -

  • भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 का यह 52वा संस्करण है |
  • भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में किया गया है |
  • भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का आयोजन गोवा सरकार, भारतीय फिल्म उद्योग फिल्म समारोह निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और भारत सरकार के संयुक्त प्रयास द्वारा किया गया है |
  • फिल्म शूटिंग के लिए सबसे अनुकूल राज्य उत्तर प्रदेश को चुना गया है |
  • तमिल फिल्म 'कूझंगल' को 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2021' (IFFI) में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है |
  • 52वें भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 का फोकस देश BRICS देशों को रखा गया है |

52वें "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में वितरित किए गए महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची निम्न प्रकार से है: -

  1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: जितेंद्र भीकुलाल जोशी (फिल्म गोदावरी के लिए)
  2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीएंजेला मोलिना (पराग्वे) (फिल्म 'चार्लोट' के लिए)
  3. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: वाक्लाव कद्रंका (चेक गणराज्य) (फिल्म 'सेविंग वन हू वाज डेड' के लिए)
  4. विशेष जूरी पुरस्कार: रेनाटा कार्वाल्हो (ब्राजील)
  5. डेब्यू फीचर फिल्म के लिए जूरी स्पेशल मेंशन: द वेल्थ ऑफ द वर्ल्ड
  6. "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में फिल्म "Lingui: The Sacred Bonds" को 'ICFT-UNESCO गांधी पुरस्कार' दिया गया है
  7. 'ICFT-UNESCO गांधी पुरस्कार', वैसे फिल्म को दिया जाता है जो महात्मा गांधी के शांति, सहिष्णुता और अहिंसा के आदर्शों को सबसे अच्छी तरह दर्शाती है।
  8. हाल ही में 52वें "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में "गोल्डन पीकॉक अवार्ड" 'Ring Wandering' फिल्म को दिया गया है |
  9. "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में चेक गणराज्य के निदेशक 'वाक्लाव कद्रनका' का फिल्म 'Saving One Who is Dead' को "सिल्वर पीकॉक अवार्ड" दिया गया है |
  10. जानी-मानी अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में 'पर्सनालिटीज ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित गया है |
  11. पहली बार दी जाने वाली 'सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' अमेरिकी निर्देशक मार्टिन स्कोरसेस और हंगेरियन निर्देशक इस्तवान ज़ाबो को दिया गया है |

11. "ब्रिक्स फिल्म महोत्सव 2021" से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य और पुरस्कारों की सूची निम्न प्रकार से है: -

  • "ब्रिक्स फिल्म महोत्सव 2021" का आयोजन पहली बार "52वें भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI)" के साथ ही गोवा में किया गया जिसका आयोजन 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में किया गया |
  • BRICS: A group of Brazil, Russia, India, China, and South Africa
  • Established: June 2006
  • HQ: Shanghai, China
  • "ब्रिक्स फिल्म महोत्सव 2021" में जूरी के सदस्य ब्रिक्स संगठन के ही 5 सदस्य (ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन, साउथ अफ्रीका) थे |
  • "ब्रिक्स फिल्म महोत्सव" का यह छठा संस्करण है |

"ब्रिक्स फिल्म महोत्सव 2021" से संबंधित सभी पुरस्कारों की सूची निम्न प्रकार से है: -


  1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म: निर्देशक 'एमी जेफ्ता' की दक्षिण अफ्रीकी फिल्म 'बरकत' और निर्देशक 'हुसोव बोरिसोवा' की रूसी फिल्म 'द सन एबव मी नेवर सेट्स' को संयुक्त रूप से दिया गया।
  2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: भारतीय अभिनेता 'धनुष' को फिल्म 'असुरन' के लिए ।
  3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: लारा बोल्डोरिनी (ब्राजीलियाई) को फिल्म 'ऑन व्हील्स' के लिए |
  4. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: लूसिया मुरत (ब्राजीलियाई फिल्म निर्माता) को उनकी डॉक्यूमेंट्री 'एना' के लिए ।
  5. जूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड: निर्देशक 'यान हान' को उनकी फिल्म 'ए लिटिल रेड फ्लावर फ्रॉम चाइना' के लिए प्रदान किया गया।



 

Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts