Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 26/11/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में किस दिन "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस" मनाया गया है?
26 नवंबर
  • भारत में श्वेत क्रांति के पिता कहे जाने वाले डॉ वर्गीज कुरियन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस" मनाया जाता है |
  • डॉ वर्गीज कुरियन को 'मिल्क मैन ऑफ इंडिया' के उपनाम से भी जाना जाता है |
  • सबसे पहली बार "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस" वर्ष 2014 में मनाया गया था |

2. हाल ही में केंद्र सरकार ने 'वेतन दर सूचकांक' (WRI) का आधार वर्ष 1963-65 से बदल कर किस वर्ष को अपनाया है?
- 2016
  • श्रम मंत्रालय ने एसपी मुखर्जी की अध्यक्षता में न्यूनतम मजदूरी और राष्ट्रीय बेस मजदूरी समिति पर विशेषज्ञ समूह की सिफारिश पर मजदूरी दर सूचकांक (WRI) के आधार वर्ष को 1963-65 से 2016 में बदल दिया है।
  • श्रम और रोजगार मंत्री: श्री भूपेंद्र यादव

3. हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लोगों को ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करने के लिए कौनसी अभियान का शुरुआत किया गया है?
ऊर्जा साक्षरता अभियान
  1. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 5,250 करोड़ की लागत से राज्य में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का घोषणा भी किया गया |
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

4. हाल ही में किस दिन "भारतीय संविधान दिवस" मनाया गया?
- 26 नवंबर
  • 26 नवंबर 1949 को देश के संविधान को अपनाने की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को "भारतीय संविधान दिवस" मनाया जाता है |
  • भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया |
  • वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पहल पर वर्ष 2015 से प्रत्येक 26 नवंबर को "भारतीय संविधान दिवस" बनाने का फैसला किया गया |

5. हाल ही में कौन साइबर तहसील राज्य बनने के लिए प्रस्ताव पेश करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है?
मध्य प्रदेश
  1. साइबर तहसील म्यूटेशन प्रक्रिया को आसान बनाएगी और इससे अविवादित भूमि के मामलों में परिवर्तन की प्रक्रिया सुविधाजनक हो जाएगी।
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

6. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन के द्वारा "वैश्विक पोषण रिपोर्ट 2021" जारी किया गया है?
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जारी "वैश्विक पोषण रिपोर्ट 2021" के अनुसार 15 से 49 वर्ष की आधी से अधिक भारतीय महिलाएं एनीमिया से पीड़ित है |
  2. 5 वर्ष से कम आयु के 17% से अधिक भारतीय बच्चे औसत से कम ऊंचाई और कम वजन की श्रेणी में हैं |
  • WHO: World Health Organization
  • Established: 7 April 1948
  • HQ: Geneva Switzerland
  • President: Tedros Adhanom

7. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" के अंतर्गत दी जाने वाली मुफ्त अनाज को कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है?
मार्च 2022
  • COVID-19 महामारी के कारण केंद्र सरकार के द्वारा "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" के अंतर्गत दी जाने वाली मुफ्त अनाज को अगले वर्ष मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है |
  • केंद्र सरकार के द्वारा "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक महीना 5 किलोग्राम चावल या गेहूं के हिसाब से मुफ्त अनाज दिया जा रहा है |
  • इस योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाता है |
  • खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री: श्री पीयूष गोयल

8. हाल ही में "ASEM Summit" के 13 वें संस्करण का संबोधन का भारतीय प्रतिनिधित्व किनके द्वारा किया गया?
एम वेंकैया नायडू
  • ASEM: Asia-Europe Meeting
  • उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के द्वारा "ASEM Summit" के 13वें संस्करण का संबोधन किया गया |
  • "ASEM Summit" के 13 वें संस्करण का मेजबानी कंबोडिया के द्वारा किया गया था |
  • "ASEM Summit" के 13 वें संस्करण का विषय (Theme): Strengthening Multilateralism for Shared Growth"
  • ASEM (Asia-Europe Meeting) में कुल 51 सदस्य राष्ट्र के साथ यूरोपियन यूनियन और आसियान (ASEAN) के देश शामिल हैं |

९. हाल ही में इंटरपोल की कार्यकारी समिति के लिए भारत के तरफ से किसे चुना गया है?
प्रवीण सिन्हा
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के विशेष निदेशक, प्रवीण सिन्हा को इंटरपोल की कार्यकारी समिति के लिए भारत के तरफ से उम्मीदवार के रूप में चुना गया है |
  • INTERPOL: The International Criminal Police Organization
  • Established: 7 सितंबर 1923
  • HQ: Lyon, France

10. हाल ही में 'SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग' के 20वें संस्करण का भारतीय प्रतिनिधित्व किनके द्वारा किया गया?
एस जयशंकर
  1. भारत के केंद्रीय विदेश मंत्री सुब्रमण्यम एस जयशंकर के द्वारा 'SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग' के 20वें संस्करण का भारतीय प्रतिनिधित्व किया गया |
  • SCO: Shanghai Cooperation Organization
  • SCO Headquarters: Beijing, China
  • SCO Secretary General: Vladimir Norov (Vladimir Norov)
  • Establishment of SCO: 15 June 2001
  • SCO Permanent Members: China, Russia, Tajikistan, Kazakhstan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, India, Pakistan, and Iran

11. हाल ही में जारी पुस्तक "कंटेस्टेड लैंड्स: इंडिया, चाइना एंड द बाउंड्री डिस्प्यूट" किनके द्वारा लिखा गया है?
- मरूफ रजा
  • पूर्व भारतीय सेना अधिकारी मरूफ रजा के द्वारा "कंटेस्टेड लैंड्स: इंडिया, चाइना एंड द बाउंड्री डिस्प्यूट" लिखा गया है |
  • इस पुस्तक में चीन और तिब्बत के साथ भारत की सीमा निर्माण के इतिहास और वर्तमान में चल रहे सीमा विवाद
  • के बारे में बताया गया है |

12. हाल ही में मूडीज के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 9.3%
  • साथ ही मूडीज के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर 7.9% रहने का अनुमान लगाया है |
  • Moody's, एक अमेरिकन व्यवसायिक और वित्तीय सर्विस प्रदाता कंपनी है |

13. हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई (BCCI) के वर्तमान प्रेसिडेंट सौरव गांगुली को किस कंपनी ने अपने ब्रांड एंबेस्डर के रूप में नियुक्त किया है?
- Century LED

14. हाल ही में जाने-माने असमिया कवि और साहित्य अकादमी से सम्मानित व्यक्तित्व का निधन हो गया, उनका नाम क्या है?
सनांत तांती

15. हाल ही में किस राज्य की महिलाओं के लिए स्वरोजगार उद्यम स्थापित करने के लिए "तेजस्विनी और हौसला योजना" का शुभारंभ किया गया?
जम्मू-कश्मीर
  1. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा जम्मू-कश्मीर बैंक के द्वारा चलाए जा रहे "तेजस्विनी और हौसला योजना" तथा पंजाब नेशनल बैंक के "शिखर और शिकारा योजना" को शुरू किया गया |
  2. "तेजस्विनी और हौसला योजना" के अंतर्गत 18 से 35 वर्ष के बीच की महिलाओं को स्वरोजगार उद्यम स्थापित करने के लिए ₹5 लाख तक का वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा |
  • J&K Bank
  • Established: 01 October 1938
  • HQ: Srinagar
  • MD & CEO: Baldev Prakash






Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts