Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 24/11/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने छात्रों के लिए सीखने की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर विश्व बैंक के साथ समझौता किया है?
आंध्र प्रदेश
  1. आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के 50 लाख से अधिक छात्रों के लिए सीखने की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर विश्व बैंक के साथ $250 मिलियन का ऋण समझौता किया है |
  • Andhra Pradesh
  • CM: Y. S. JaganMohan Reddy
  • Capital: 1. Amaravati (Legislative: विधायी) 2. Visakhapatnam (Executive: कार्यपालक) 3. Kurnool (Judicial: न्यायिक)
  • Governor: Biswabhusan Harichandan
  • :
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass

2. हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री के द्वारा दुनिया के लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों का प्रदर्शन करने के लिए कौनसी ट्रेन का घोषणा किया है?
- 'भारत गौरव ट्रेन'
  • भारत में सबसे पहली ट्रेन बॉम्बे के बोरी बंदर स्टेशन से थाने स्टेशन के बीच 34 किलोमीटर दूरी के लिए 16 अप्रैल 1853 में चलाई गई थी |
  • रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 में हुई थी |
  • भारत के पहले रेल मंत्री: जॉन मथाई
  • वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री: श्री अश्वनी वैष्णव

3. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड (International Emmy Award) के 49वे संस्करण में किस अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है?
डेबिड टैनेंट (David Tennant)
  • अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड (International Emmy Award) के 49वे संस्करण का आयोजन न्यूयॉर्क सिटी में किया गया है |
  • अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड (International Emmy Award) मे अबतक 2020 मे एक मात्र पुरस्कार "Delhi Crime" के लिए मिला है |
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: डेबिड टैनेंट (UK) (फिल्म "Des" के लिए) 
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: हेले स्क्वॉयरस (UK) (फिल्म "Adult Material" के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज: कॉल माय एजेंट (Season 4)
  • सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज: तेहरान (इज़राइली थ्रिलर)

4. हाल ही में नीति आयोग के द्वारा जारी "सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (SDGs) अर्बन इंडेक्स एंड डैशबोर्ड 2021-22" में किस शहर ने शीर्ष स्थान हासिल किया है?
- शिमला
  1. "सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (SDGs) अर्बन इंडेक्स एंड डैशबोर्ड 2021-22" भारत और जर्मनी के सहयोग से जारी किया गया है |
  2. "सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (SDGs) अर्बन इंडेक्स एंड डैशबोर्ड 2021-22" में क्रमशः कोयंबटूर दूसरे, चंडीगढ़ तीसरे और तिरुवंतपुरम चौथे स्थान पर है |
  3. "सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (SDGs) अर्बन इंडेक्स एंड डैशबोर्ड 2021-22" में सबसे खराब प्रदर्शन पटना, गुवाहाटी, इटानगर, मेरठ और धनबाद का है |
  • NITI Aayog: The National Institution for Transforming India
  • Established: 01 January 2015
  • Chairman: PM of India
  • Vice-Chairman: Rajiv Kumar
  • CEO: Amitabh Kant

5. हाल ही में भारत, मालदीव और श्रीलंका के तटरक्षक बल के बीच कौनसी अर्धवार्षिक त्रिपक्षीय युद्ध अभ्यास किया गया?
- 'Dosti'
  1. भारत, मालदीव और श्रीलंका के तटरक्षक बल के बीच अर्धवार्षिक त्रिपक्षीय युद्ध अभ्यास 'Dosti' का यह 15वां संस्करण है जिसका आयोजन मालदीव में 20 से 24 नवंबर 2020 तक किया जा रहा है |
  2. इस अभ्यास में भारतीय तटरक्षक बल का 'आईसीजीएस बाजरा' और 'आईसीजीएस अपूर्व' ने भाग लिया |
  • Indian Coast Guard
  • Established: 01 February 1977
  • ICG Day: 01 February
  • महानिदेशक: K Natrajan
  • मुख्यालय:  नई दिल्ली

6. हाल ही में भारत-इंडोनेशिया कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल के 37वें संस्करण का आयोजन किस नाम से किया गया?
- 'CORPAT'
  1. भारत-इंडोनेशिया कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल के 37वें संस्करण 'CORPAT' का आयोजन 23 से 24 नवंबर 2021 तक हिंद महासागर क्षेत्र में किया जा रहा है |
  2. भारत-इंडोनेशिया कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल के 37वें संस्करण 'CORPAT' में भारतीय नौसेना का जहाज 'आईएनएस खंजर' ने भाग लिया |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: Karambir Singh (Next: R Hari Kumar)
  • उप-प्रमुखS. N. Ghormade
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

7. हाल ही में किस राज्य में "लाचित दिवस" मनाया गया?
- असम
  1. अहोम सेना के जनरल लचित बोडफुकान की जयंती को चिन्हित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 नवंबर को असम राज्य में "लाचित दिवस" मनाया जाता है |
  • Assam
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

8. हाल ही में किस दिन 'गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस' मनाया गया?
- 24 नवंबर
  • सिख धर्म के सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर की शहादत की याद में प्रत्येक वर्ष 24 नवंबर को 'गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस' मनाया जाता है |

9. हाल ही में गोल्डमैन सैक्स के द्वारा जारी वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 9.1%
  • Goldman Sachs, एक अमेरिकी वित्तीय कंपनी है जो इन्वेस्टमेंट संबंधित सेवाएं प्रदान करती है

10. हाल ही में विमोचन होने वाली पुस्तक "रिज़ॉल्व्ड: युनाईटिंग नेशंस इन ए डिवाइडेड वर्ल्ड" का किनके द्वारा किया द्वारा लिखा गया है?
- बान की मून
  • संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून के द्वारा अपनी आत्मकथा "रिज़ॉल्व्ड: युनाईटिंग नेशंस इन ए डिवाइडेड वर्ल्ड" को लिखा गया है |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

11. हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने "पतालपानी रेलवे स्टेशन" का नाम बदलकर किस जनजातीय व्यक्तित्व के नाम पर रखने का घोषणा किया है?
- तांत्या भील
  1. तांत्या भील जनजातीय समुदाय में 'इंडियन रोबिन हुड' के नाम से जाना जाता है |
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल
  • :
  • भारत में सबसे पहली ट्रेन बॉम्बे के बोरी बंदर स्टेशन से थाने स्टेशन के बीच 34 किलोमीटर दूरी के लिए 16 अप्रैल 1853 में चलाई गई थी |
  • रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 में हुई थी |
  • भारत के पहले रेल मंत्री: जॉन मथाई
    वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री:
  • वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री: श्री अश्वनी वैष्णव

12. हाल ही में कौन इटली के "Knighthood of Parte Guelfa" से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
डॉ एस.के. सोहन रॉय
  • केरल के डॉ एस.के. सोहन रॉय जो 'एरिज ग्रुप ऑफ कंपनीज' के फाउंडर और सीईओ हैं, इटली के "Knighthood of Parte Guelfa" से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं |
  • यह पुरस्कार डॉ एस.के. सोहन रॉय को उनके मानवतावादी और पर्यावरण संरक्षण पर किए गए सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है |

13. हाल ही में रोमानिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में किन्हे नामित किया गया है?
निकोले सिउका
  1. रोमानिया के राष्ट्रपति 'क्लाउस आयोहानिस' के द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में 'निकोले सिउका' को नामित किया है गया है |
  • Romania
  • Capital: Bucharest
  • Currency: Romanian Leu
  • PM: Nicolae Ciuca
  • President: Klaus Iohannis

14. हाल ही में कौन 'रोसेनबाउर अग्निशमन सिम्युलेटर' लॉन्च करने वाला दक्षिण एशिया का पहला एयरपोर्ट बन गया है?
केंपेगौड़ा इंटरनेशनल हवाई अड्डा, बेंगलुरू
  • केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरू के अनुसार सिम्युलेटर क्रैश फायर टेंडर के संचालन में एक यथार्थवादी अनुभव प्रदान करता है जिसमें स्टीयरिंग व्हील से लेकर ड्यूरेट कंट्रोल प्रोजेक्ट तक कई हाई-डेफिनिशन स्क्रीन के माध्यम से सभी ऑपरेटिंग नियंत्रण शामिल हैं।

15. माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के द्वारा राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2020 (COVID-19 महामारी के कारण वर्ष 2020 का वीरता पुरस्कार समय पर वितरित नहीं किया जा सका था जिसे 2021 के वीरता पुरस्कार के साथ ही वितरित किया जा रहा है) और 2021 के लिए रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार और विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किया गया |
प्रत्येक वर्ष भारत सरकार के द्वारा सशस्त्र बलों के अधिकारियों, कर्मियों के साथ-साथ कानूनी रूप से गठित अन्य बलों और नागरिकों के बहादुरी और बलिदान के कार्यों का सम्मान करने के लिए स्थापित वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards) का वितरण किया जाता है |

वीरता पुरस्कारों (Gallantry Award) की वरीयता क्रम निम्न प्रकार से हैं: परमवीर चक्र > अशोक चक्र > महावीर चक्र > कीर्ति चक्र > वीर चक्र > और शौर्य चक्र

वर्ष 2020 के लिए वीरता पुरस्कारों (Gallantry Award) की महत्वपूर्ण सूची निम्न प्रकार से हैं: -

कीर्ति चक्र (2020): -
  • सैपर प्रकाश जाधव (मरणोपरांत), The Corps of Engineers, First Battalion of the Rashtriya Rifles.
  • श्री हर्षपाल सिंह, डेप्युटी कमांडेंट सीआरपीएफ

वीर चक्र (2020): -
  • विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) वर्थमान अभिनंदन, Flying (Pilot), Indian Air Force: 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी वायु सेना का F-16 लड़ाकू विमान भारत-पाकिस्तान के लाइन ऑफ कंट्रोल पर देखा गया जिसका पीछा करते हुए विंग कमांडर वर्थमान अभिनंदन अपनी वीरता दिखाते हुए पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया |

शौर्य चक्र (2020): -
  • विभूति शंकर ढौंडियाल (मरणोपरांत), The Corps of 55th Battalion, The Rashtriya Rifles.
  • नायब सूबेदार सोमबीर (मरणोपरांत), The JAT Regiment, 34th Battalion, The Rashtriya Rifles.
  • लांस नायक संदीप सिंह (मरणोपरांत), 4th Battalion, The Parachute Regiment (Special Force)
  • सिपोय बृजेश कुमार (मरणोपरांत), Punjab Regiment 22nd Battalion, The Rashtriya Rifles.
  • सिपोय हरि सिंह (मरणोपरांत), The Corps of 55th Battalion, The Rashtriya Rifles.
  • कर्नल अजय सिंह कुशवाहा, The Jammu and Kashmir, 3rd Battalion, The Rashtriya Rifles.
  • कैप्टन महेश कुमार भूरे, 34th Battalion, The Rashtriya Rifles.
  • मेजर कोंजेंगबाम बिजेंद्र सिंह, 23rd Battalion, The Assam Rifles.
  • लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा, 11th Battalion, The Gorkha Rifles.

वर्ष 2021 के लिए वीरता पुरस्कारों (Gallantry Awards) की महत्वपूर्ण सूची निम्न प्रकार से हैं: -

महावीर चक्र (2021): -
  • कर्नल बीकुमाला संतोष बाबू (मरणोपरांत), 16th Battalion, The Bihar Regiment

कीर्ति चक्र (2021): -
  • सूबेदार संजीव कुमार (मरणोपरांत), 4th Battalion, The Parachute Regiment (Special Forces)
  • अब्दुल रशीद कलास (मरणोपरांत), Head Constable, J&K Police
  • पिंटू कुमार सिंह (मरणोपरांत), Inspector/GD, CRPF
  • श्याम नारायण सिंह यादव (मरणोपरांत), Head Constable/GD, CRPF
  • श्री राहुल माथुर, Deputy Commandant, CRPF

वीर चक्र (2021): -
  • नायक दीपक सिंह (मरणोपरांत), The Army Medical Corps, 16th Battalion, The Bihar Regiment
  • नायब सूबेदार नुदूराम सोरेन (मरणोपरांत), 16th Battalion, The Bihar Regiment
  • हवलदार के. पलानी (मरणोपरांत), 81 Field Regiment
  • सिपोय गुरतेज सिंह (मरणोपरांत), 3rd Battalion, The Punjab Regiment
  • हवलदार तेजेंदर सिंह, 3 Medium Regiment, Galwan Valley

शौर्य चक्र (2021): -
  • राइफलमैन शिवकुमार (मरणोपरांत), J&K Light Infantry, 31st Battalion, The Rashtriya Rifles
  • मेजर अनुज सूद (मरणोपरांत), 21st Battalion, The Rashtriya Rifles
  • नसीर अहमद कोली (मरणोपरांत), Constable, J&K Police
  • महावीर प्रसाद गोदरा (मरणोपरांत), Sub-Inspector, CISF
  • लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत, 1st Battalion, The Parachute Regiment (Special Forces)
  • राइफलमैन प्रणब ज्योति दास, 6th Battalion, The Assam Rifles
  • विंग कमांडर विशाक नायर, Flying (Pilot), Indian Air Force



वीरता पुरस्कारों (Gallantry Awards)  2020 & 2021 के लिए उपलब्ध कराए गए उपरोक्त जानकारियों का साधन PIB (Press Information Bureau) है | पुरस्कारों की संपूर्ण सूची के लिए  PIB के निम्न लिंक्स पर क्लिक करें: - 
वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) 2020: Click Here: Part-1  Part-2
वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) 2021: Click Here: Part-1  Part-2




Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts