Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 20/11/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी

1. हाल ही में 52वे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का आयोजन कहां किया गया है?
गोवा
  • भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में किया जा रहा है |
  • पहली बार दी जाने वाली 'सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' अमेरिकी निर्देशक मार्टिन स्कोरसेस और हंगेरियन निर्देशक इस्तवान ज़ाबो को दिया जा रहा है |
  • 52वे भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 का फोकस देश BRICS देशों को रखा गया है |
  • भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का आयोजन गोवा सरकार, भारतीय फिल्म उद्योग फिल्म समारोह निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और भारत सरकार के संयुक्त प्रयास द्वारा किया जाता है |
  • जानी-मानी अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में 'पर्सनालिटीज ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है |
  • तमिल फिल्म 'कूझंगल' को 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2021' (IFFI) में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है |

2. हाल ही में किस दिन "विश्व बाल दिवस" मनाया गया?
- 20 नवंबर
'विश्व बाल दिवस' हर साल 20 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने, दुनिया भर में बच्चों के बीच जागरूकता और बच्चों के कल्याण में सुधार के लिए मनाया जाता है।
"विश्व बाल दिवस" 2021 का विषय (Theme): A Better Future for Every Child

3. हाल ही में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) काउंसिल के द्वारा किस पूर्व जाने-माने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021' से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है?
- प्रकाश पादुकोण
  1. वर्ष 1983 में हुए वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जो कोपनहेगन में हुआ था उसमें मेडल जीतने वाले पहले भारतीय प्रकाश पादुकोण हीं है |
  2. हालांकि प्रकाश पादुकोण 'बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (BAI) भाजपा सावन आ गया था ना जलाकर समझाने बिना बात बताओ ना कौन हो वरना छुए को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से 2018 में भी सम्मानित किए जा चुके हैं |
  • BWF: Badminton World Federation
  • Established: 05 July 1934
  • HQ: Kuala Lumpur, Malaysia

4. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कहां "रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला" रखा गया ?
- झांसी
  1. उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित 'राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व' के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा "रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला" रखा गया |
  2. केंद्रीय रक्षा मंत्री: श्री राजनाथ सिंह
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

5. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने क्रिकेटर 'AB de Villiers' ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास का घोषणा किया है वह किस देश के क्रिकेटर हैं?
साउथ अफ्रीका
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO:?

6. हाल ही में किस दिन "महिला उद्यमिता दिवस 2021" मनाया गया है?
19 नवंबर
  • प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को महिला उद्यमियों को सशक्त करने, उन्हें सहयोग करने और सुरक्षा देने के उद्देश्य से वैश्विक स्तर पर "महिला उद्यमिता दिवस 2021" मनाया जाता है |
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: 8 मार्च
  • राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत): 24 जनवरी

7. हाल ही में किस दिन "अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस" मनाया गया?
- 19 नवंबर
  • पुरुषों और उनके द्वारा घरेलू समुदाय और समाज में योगदान का महत्व को दर्शाने के लिए प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को वैश्विक स्तर पर "अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस" मनाया जाता है |
  • "अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस" का विषय (Theme) 2021: "Better relations between men and women"

8. हाल ही में 12वा "मणिपुर राज्य पुरस्कार" से किस साहित्यकार को सम्मानित किया गया है?
- बेरिल थंगा
  • बेरिल थंगा को उनकी पुस्तक "ई आमदी अदुंगेगी इथत" के लिए सम्मानित किया गया है |
  • Manipur
  • Capital: Imphal
  • Formation: 21 January 1972
  • CM: N. Biren Singh
  • Governor: La Ganesan

9. हाल ही में जारी पुस्तक "श्रीमद्रामायणम" किसके द्वारा लिखा गया है?
शशिकिरणाचार्य
  • शशिकिरणाचार्य द्वारा लिखित पुस्तक "श्रीमद्रामायणम" का विमोचन उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू के द्वारा किया गया |

10. हाल ही में NPCI ने किस देश में यूपीआई पेमेंट सुविधा लांच करने के लिए "नेटवर्क इंटरनेशनल" के साथ समझौता किया है?
- UAE
  1. भारतीय खुदरा भुगतान और निपटान प्रणाली NPCI के द्वारा दुबई आधारित 'नेटवर्क इंटरनेशनल' के साथ समझौता किया है इस समझौते से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में यूपीआई पेमेंट सुविधा आसान हो जाएगा |
  • UPI: Unified Payments Interface
  • NPCI (National Payments Corporation of India)
  • यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक एसोसिएशन का एक संयुक्त प्लेटफार्म है
  • Established: 2008
  • HQ: Mumbai
  • MD & CEO: Dilip Asbe

11. हाल ही में कब से कब तक विश्व विरासत सप्ताह 2021 मनाया गया?
19 से 25 नवंबर
  • 19 से 25 नवंबर 2021 तक विश्व विरासत के संरक्षण और स्मारकों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विश्व विरासत सप्ताह मनाया गया |





Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts