Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 08/10/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं |
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किस कोष के अंतर्गत 35 ऑक्सीजन प्लांट्स देश को समर्पित किया गया है?
- 'PM Cares'
  • PM Cares: 'Prime Minister's Citizen Assistance and Relief in Emergency Situation'
  • COVID-19 जैसे महामारी की पहली लहर में 'PM Cares' कोष बनाया गया था जिसमें देश के आम लोगों से लेकर पूंजीपति, बड़े-बड़े उद्योगपति अपनी स्वेक्षा से इस कोष में देश के सहयोग के लिए दान किए |
  • 'PM Cares' कोष के अंतर्गत देश में 1,100 ऑक्सीजन प्लांट पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं |

2. हाल ही में जारी 'हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021' में भारत का रैंक क्या है?
- 90वां
  • इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के आंकड़ों के सर्वेक्षण पर आधारित 'हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021' जो कि दुनिया के सबसे अधिक यात्रा अनुकूल पासपोर्ट की सूची है |
  • 'हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021' में भारत पिछले वर्ष से 6 स्थान फिसल कर 90वां स्थान पर आ गया है |
  • 'हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021' में जापान और सिंगापुर पहले स्थान पर तथा जर्मनी और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर हैं |

3. हाल ही में किसे 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है?
मारिया रेसा (Maria Ressa) और दिमित्री मुराटोव (Dimitry Muratov)
  • मारिया रेसा (Maria Ressa) जो फिलीपींस के मूल निवासी हैं, को फिलीपींस में सत्ता के दुरुपयोग, हिंसा के उपयोग और बढ़ते अधिनायकवाद को उजागर करने के लिए तथा दिमित्री मुराटोव (Dimitry Muratov) जो कि रूस के निवासी हैं, को रूस में दशकों से तेजी से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बचाव के लिए आवाज उठाने के लिए संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है |

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Novel Prize):-

अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के बारे में सभी महत्वपूर्ण तथ्य:

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल फाउंडेशन के द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की मृत्यु से पहले उनके द्वारा 1895 में जाहिर की गई इच्छा के अनुसार "उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है तथा जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है।"
  • अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन के राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी |
  • अल्फ्रेड नोबेल का मृत्यु 10 दिसंबर 1896 को 63 वर्ष की उम्र में इटली में हुई थी |
  • अलफ्रेड नोबेल पेशा से स्वीडन के रसायनज्ञ, इंजीनियर, अविष्कारक, व्यवसाई और बहुत बड़े परोपकारी थे |
  • अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1867 में डायनामाइट का आविष्कार किया था |

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Novel Prize):-

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल प्राइज 5 (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य) और 1 (अर्थशास्त्र) कुल मिलाकर 6 क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर महीने में किया जाता है और अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है |
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया |
  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के केंद्रीय बैंक (Bank of Sweden) द्वारा अपने 300 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में वर्ष 1968 में स्थापित किया गया और अर्थशास्त्र का पहला पुरस्कार वर्ष 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की पांचवी वर्षगांठ पर प्रदान किया गया था |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य और अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में प्रदान किया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है |
  • नोबेल पुरस्कार के रुप में एक स्वर्ण पदक, एक प्रमाण पत्र और 10 मिलीयन स्वीडिश क्रोना (लगभग US$ 1,145,000) प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक पुरस्कार में 1 वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है और यदि एक ही पुरस्कार के लिए तीन लोगों का चुनाव होता है तो समिति के द्वारा यह तय किया जाता है कि किसको कितनी राशि पुरस्कार स्वरूप देनी है |
  • वर्ष 1974 में पुरस्कार समिति के द्वारा यह फैसला लिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा और इससे पहले मात्र दो बार मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किया गया है | मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार दो व्यक्तियों को दिया गया है जिनमें से पहली बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार 'एरिक एक्सल कार्लफेल्ट' (Erik Axel Karlfeldt)  को 1931 में और दूसरी बार शांति का नोबेल पुरस्कार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव 'डैग हैमरसोल्ड' (Dag Hammarskjold) को 1961 में दिया गया |
  • सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता 'मलाला यूसुफजई' वर्ष 2014 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में बनी थी | सबसे कम उम्र की महिला के साथ-साथ महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ही है | केवल पुरुष वर्ग में सबसे कम उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई मूल के ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी 'विलियम लॉरेंस ब्रैग' (25 वर्ष) हैं |
  • सबसे अधिक उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक 'जॉन बी गुडइनफ' हैं जो वर्ष 2019 में 97 वर्ष की उम्र में रसायन विज्ञान में यह उपलब्धि प्राप्त किए |
  • नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |
  • दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |

अब तक 4 लोगों को दो बार नोबेल पुरस्कार और एक संस्था को तीन बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है:-


(a). मैडम क्यूरी (Marie Curie) जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में "रेडियो सक्रियता" (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में "रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(b). लीनस पॉलिंग (Linus Pauling) को "रासायनिक बंधों की प्रकृति की समझ" में उनके योगदान के लिए 1954 में रसायन विज्ञान में और 1962 में "परमाणु हथियारों और युद्ध के खिलाफ वकालत" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(c). जॉन बार्डीन (John Bardeen) को 1956 में भौतिकी के क्षेत्र में "ट्रांजिस्टर के अविष्कार" के लिए और 1972 में भौतिकी के क्षेत्र में "अतिचालकता के सिद्धांत" के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(d). फ्रेडरिक सेंगर (Frederick Sanger) को 1958 में रसायन के क्षेत्र में "इंसुलिन मॉलिक्यूल की संरचना" के लिए और 1980 में रसायन के क्षेत्र में "न्यूक्लिक एसिड के आधार अनुक्रम का निर्धारण" करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

एक से अधिक बार नोबेल पुरस्कार पाने वाले संस्थाओं/संगठनों की सूची:-


(a). इंटरनेशनल कमिटी ऑफ़ रेड क्रॉस (The International Committee of the Red Cross) को सबसे अधिक तीन बार (1917, 1944, 1963) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |
(b). यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) को दो बार (1954, 1981) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |

भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहले नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची:-


(a). भौतिकी के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901में विल्हेम कॉनराड रॉन्टजेन (Wilhelm Conrad Röntgen) को दिया गया था |
(b). रसायन के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में जैकोबस एच. वैन 'टी हॉफ' (Jacobus H. van 't Hoff') को दिया गया था |
(c). चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में एमिल वॉन बेहरिंग (Emil von Behring) को दिया गया था |
(d). साहित्य के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में सुली प्रुधोमे (Sully Prudhomme) को दिया गया था |
(e). शांति के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में हेनरी डुनेंट (रेड क्रॉस के संस्थापक) और फ़्रेडरिक पैसी (फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक) को दिया गया था |
(f). अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |

नोबेल पुरस्कार जीते गए सभी भारतीयों की सूची:-

भारतीय नागरिक (भारत में जन्मे और पुरस्कार के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किए):

1. एशिया और भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर हैं जिनको 1913 में साहित्य के क्षेत्र में इनकी पुस्तक 'गीतांजलि' के लिए दिया गया |
2. 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन को उनके "प्रकाश के प्रकीर्णन" पर कार्य और खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
3. 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अमर्त्य सेन को "कल्याणकारी अर्थशास्त्र" में उनके कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
4. 2014 में शांति के क्षेत्र में कैलाश सत्यार्थी को "बच्चों और युवाओं के दमन के विरोध उनके संघर्ष तथा सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार" के लिए किए गए प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारत में जन्में (वैसे विजेता जो भारत में जन्मे हैं और भारतीय मूल के हैं लेकिन पुरस्कार हेतु किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया): 

1. 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में "अनुवांशिक कोड और इसके प्रोटीन संश्लेषण में कार्य पर शोध" के लिए हरगोविंद खुराना को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
2. 1983 में भौतिकी के क्षेत्र में "तारों के विकास और संरचना के महत्व के भौतिक प्रक्रियाओं का सैद्धांतिक अध्ययन" के लिए सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
3. 2009 में रसायन के क्षेत्र में "राइबोसोम की संरचना और कार्य का अध्ययन" के लिए वेंकटरामन रामकृष्णन को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो यूनाइटेड किंगडम (UK) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
4. 2019 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में "वैश्विक गरीबी को दूर करने के लिए उनकी प्रायोगिक कार्य के लिए" अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |

भारत में बसे (वैसे विजेता जो भारत के नागरिक नहीं है किसी अन्य देश मे जन्में है लेकिन भारत में बसे हैं): 

1. 1989 में शांति के क्षेत्र में "उनके लोगों स्वाधीनता को पुनः प्राप्त करने के लिए उनके लगातार अहिंसक प्रतिरोध" के लिए दलाई लामा को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो तिब्बत के तक्तेसेर में जन्मे और भारत में बसे हैं |

भारतीय नागरिकता प्राप्त (वैसे विजेता जो दूसरे देश में जन्मे और भारत की नागरिकता लिए): 

1. अल्बेनियन परिवार से संबंध रखने वाले, स्कोप्जे (अब मैसेडोनिया) में जन्में मदर टेरेसा जो 1950 से 1997 तक भारतीय नागरिकता के साथ भारत में रहे, को समाज सेवा संबंधी कार्यों के लिए 1979 मे शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (वैसे विजेता जिनके परिवार भारत से संबंध रखते हैं लेकिन खुद विदेशी नागरिकता प्राप्त किए हैं): 

1. भारतीय परिवार से संबंध रखने वाले तथा त्रिनिदाद और टोबैगो, यूनाइटेड किंगडम में जन्मे विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (V. S. Naipaul) को 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
:
नोट: 1937 से लेकर 1948 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया परंतु एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया |


4. हाल ही में कब से कब तक 'विश्व निवेशक सप्ताह' मनाया गया?
- 4 से 10 अक्टूबर
  • 'विश्व निवेशक सप्ताह' का विषय (Theme) 2021: 1. Sustainable Finance 2. Frauds and scams prevention
  • वैश्विक स्तर पर निवेशकों के ज्ञान, समझ, उनकी सुरक्षा पर प्रकाश डालने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 से 10 अक्टूबर तक मनाया जाता है |

5. हाल ही में जारी 'फॉर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2021' में कौन शीर्ष स्थान हासिल किए हैं?
मुकेश अंबानी
  • 'फॉर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2021' में मुकेश अंबानी $92.7 विलियन के साथ भारत का सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं |
  • 'फॉर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2021' में अदानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी दूसरे स्थान और HCL टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष शिव नादर तीसरे स्थान पर हैं |

6. हाल ही में किस दिन 'भारतीय वायु सेना दिवस' मनाया गया?
- 8 अक्टूबर
  1. 8 अक्टूबर 2021 को भारतीय वायु सेना ने अपना 89वां स्थापना दिवस मनाया |
  2. 8 अक्टूबर 1932 को ब्रिटिश एंपायर के द्वारा 'रॉयल इंडियन एयर फोर्स' के रूप में स्थापना हुआ था जिसे 1950 में नाम बदलकर भारतीय वायु सेना कर दिया गया |
  • IAF: Indian Air Force
  • Established: 8 October 1932
  • IAF Chief/Air Chief Marshal: Vivek Ram Chaudhari
  • IAF Vice-Chief: Sandeep Singh
  • Air Force Day: 8 October
  • IAF Motto: Touch the Sky with Glory

7. हाल ही में विश्व बैंक के द्वारा भारत का विकास दर वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कितने प्रतिशत का अनुमान लगाया गया है?
- 8.3%


8. हाल ही में किस राज्य में भारत का नया टाइगर रिजर्व को मान्यता दिया गया है?
छत्तीसगढ़
  1. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिए गए 'गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य' के संयुक्त क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व घोषित करने का प्रस्ताव को मान्यता दे दिया है |
  2. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कुल 4 टाइगर रिजर्व हो गए हैं |
  • Chhattisgarh
  • Capital: Raipur
  • Formation: 01 November 2000
  • CM: Bhupesh Baghel
  • Governor: Anusuiya Uikey

9. हाल ही में भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच कौनसी संयुक्त सैन्य अभ्यास किया गया?
- Ajeya Warrior
  • प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की छठे संस्करण का आयोजन उत्तराखंड के चौबटिया में किया गया |
  • United Kingdom
  • Capital: London
  • Currency: Pound Sterling
  • PM: Boris Johnson

10. हाल ही में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कौन रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं?
- अंशु मलिक
  • 'विश्व कुश्ती चैंपियनशिप' का आयोजन नॉर्वे के ओस्लो में किया गया था |

11. हाल ही में किस दिन 'विश्व अंडा दिवस 2021' मनाया गया?
8 अक्टूबर
  • 'विश्व अंडा दिवस' का विषय (Theme) 2021: "Egg for all: Nature's perfect package"
  • प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार को अंडे की फायदे और मानव पोषण में महत्व को बढ़ावा देने के लिए 'विश्व अंडा दिवस' मनाया जाता है |

12. हाल ही में सरकारी स्वामित्व वाली राष्ट्रीय एयरलाइन 'एयर इंडिया' को किस कंपनी ने खरीदने के लिए बोली जीती है?
- टाटा समूह
  • सरकारी स्वामित्व वाली राष्ट्रीय एयरलाइन 'एयर इंडिया' को टाटा समूह द्वारा 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 180 बिलियन रुपया की बोली लगाई है |
  • वर्ष 1932 में जेआरडी टाटा ने टाटा एयरलाइंस की स्थापना किया था परंतु 1953 में सरकार द्वारा राष्ट्रीयकरण कर एयर इंडिया कर दिया गया और पुनः अब एयर इंडिया टाटा समूह के हाथ में आने वाली है |

13. हाल ही में रेटिंग एजेंसी 'फिच' के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का विकास दर कितने प्रतिशत का अनुमान लगाया गया है?
- 8.7%
  • फिच रेटिंग्स इंक. एक अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है |

14. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में प्रमुख दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया गया है, वर्तमान में 'SLR' दर क्या है?
- 18%
  1. आरबीआई के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का विकास दर 9.5% रहने का अनुमान लगाया गया है |

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति के अनुसार प्रमुख दरें इस प्रकार हैं:-

  1. Repo Rate: 4%
  2. Reverse Repo Rate: 3.35%
  3. Bank Rate & MSF (Marginal Standing Facility) : 4.25%
  4. CRR (Cash Reserve Ratio): 4%
  5. SLR (Statutory Liquidity Ratio): 18%
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor : शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

15. हाल ही में किसे आयुध निदेशालय के पहले महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
- E.R. Sheikh
  • आयुध निदेशालय, आयुध कारखाना बोर्ड (OFB) का उत्तराधिकारी संगठन है |

16. हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को किस कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है?
- 'Fire-Boltt'
  • 'Fire-Boltt' भारत के वियरेबल ब्रांड कंपनियों में से एक है |

17. हाल ही में यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) द्वारा ग्लोबल लीडरशिप ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2021 से किसे सम्मानित किया गया है?
अरविंद कृष्णा
  • यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) द्वारा ग्लोबल लीडरशिप ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2021 से 'Accenture' के सीईओ Julie Sweet, आईबीएम के अध्यक्ष और सीईओ अरविंद कृष्णा तथा माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख और उपाध्यक्ष Brad Smith को सम्मानित किया गया है |





Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts