04 June 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 04/06/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में जारी ब्लूमबर्ग अरबपतियों का सूचकांक के अनुसार कौन एशिया का सबसे धनी व्यक्ति बन गया है?
मुकेश अंबानी
  • ब्लूमबर्ग अरबपतियों का सूचकांक के अनुसार मुकेश अंबानी, गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए पुनः भारत और एशिया का सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं |
  • इसके साथ ही मुकेश अंबानी पूरी दुनिया में ब्लूमबर्ग अरबपतियों का सूचकांक में $99.7 बिलियन संपत्ति के साथ आठवां तथा गौतम अडानी $98.7 बिलियन की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर हैं |

2. हाल ही में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन कहां किया गया है?
हरियाणा
  • कोविड-19 महामारी के कारण हुए विलंब के कारण अब 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन हरियाणा में किया जा रहा है |
  • 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा |
  • हाल ही में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का शुभंकर 'धाकड़' लॉन्च किया गया है |
  • युवा एवं खेल मंत्रालय के अनुसार 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन हरियाणा के पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में होंगे।
  • केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

3. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के द्वारा 'Turkey' का नाम बदलकर अंग्रेजी में किस नए नाम को स्वीकृति दिया गया है?
- Turkiye
  • संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के द्वारा 'Turkey' का नाम बदलकर अंग्रेजी में नए नाम "Turkiye" को स्वीकृति दिया गया है |
  • Turkiye
  • Capital: Ankara
  • Currency: Turkish Lira
  • President: Recep Tayyip Erdogan

  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

4. हाल ही में बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के द्वारा कौनसी नई योजना का शुरूआत किया गया है?
सागरमाला युवा पेशेवर योजना
  • बंदरगाह, नौवहन और जल मंत्रालय के द्वारा नई योजना, ''सागरमाला युवा पेशेवर योजना'' का शुरूआत किया गया है |
  • यह मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों में प्रतिभाशाली आगे की सोच और गतिशील युवा पेशेवरों को शामिल करेगा | जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री; और आयुष मंत्री: श्री सर्बानंद सोनोवाल

5. हाल ही में संपन्न हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022 में विजेताओं की सूची निम्न प्रकार से हैं:-
  • फ्रेंच ओपन पुरुष एकल में राफेल नडाल (स्पेन) ने कैस्पर रूड (नॉर्वे) को हराकर मुकाबला जीता है |
  • फ्रेंच ओपन महिला एकल में इगा स्वियेटेक (पोलैंड) ने कोको गौफ (संयुक्त राज्य अमेरिका) को हराकर मुकाबला जीता है |
  • फ्रेंच ओपन पुरुष युगल में इवान डोडिग (क्रोएशिया) और ऑस्टिन क्रेजिसेक (संयुक्त राज्य अमेरिका) की जोड़ी ने मार्सेलो अरेवलो (अल साल्वाडोर) और जीन-जूलियन रोजर (नीदरलैंड्स) की जोड़ी को हराकर मुकाबला जीत लिया है |
  • फ्रेंच ओपन महिला युगल में जेसिका पेगुला (संयुक्त राज्य अमेरिका) और कोको गौफ (संयुक्त राज्य अमेरिका) की जोड़ी ने कैरोलीन गार्सिया (फ्रांस) और क्रिस्टीना म्लादेनोविच (फ्रांस) की जोड़ी को हराकर मुकाबला जीत लिया है |
  • फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल में एना शिबहारा (जापान) और वेस्ली कूलहोफ़ (नीदरलैंड्स) की जोड़ी ने उलरिकके ईकेरि (नॉर्वे) और जोरन व्लिगेन (बेल्जियम) की जोड़ी को हराकर मुकाबला जीत लिया है |

टेनिस के ग्रैंड स्लैम में ये चार प्रमुख टूर्नामेंट शामिल हैं:

Event

Began

Venue

Surface

Australian Open

1905

Melbourne Park, Melbourne

Hard Court

French Open

1891

Stade Roland Garros, Paris

Clay Court

Wimbledon

1877

All England Lawn Tennis and Croquet Club,

London

Grass Court

US Open

1881

USTA Billie Jean King National Tennis Center,

New York City

Hard Court


6. हाल ही में कौन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त की गई है?
ए मणिमेखलाई
  • ए मणिमेखलाई को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • 'ए मणिमेखलाई' को 'राजकिरण राय जी' के स्थान पर नियुक्त किया गया है जो 2017 से इस पद पर बने हुए थे |
  • अजय कुमार श्रीवास्तव को इंडियन ओवरसीज के नए प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • स्वरूप कुमार साह को पंजाब एंड सिंध बैंक के नए प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • Union Bank of India
  • Established: 11 November 1919
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: A Manimekhalai

7. हाल ही में भारतीय नौसेना की कौनसी जहाज को सेवामुक्त किया गया है?
INS अक्षय और INS निशंक
  • भारतीय नौसेना की 'INS अक्षय और INS निशंक' जहाज को 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवामुक्त किया गया है |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

8. हाल ही में कहां वायु सेना का विरासत केंद्र (हेरीटेज सेंटर) बनाने का घोषणा किया गया है?
चंडीगढ़
  • विभिन्न युद्धों में भारतीय वायु सेना की भूमिका और इसके समग्र कामकाज को प्रदर्शित करने के लिए चंडीगढ़ में एक विरासत केंद्र (हेरीटेज सेंटर) बनाने का घोषणा किया गया है |
  • IAF: Indian Air Force
  • Established: 8 October 1932
  • IAF Chief/Air Chief Marshal: Vivek Ram Chaudhari
  • IAF Vice-Chief: Sandeep Singh
  • Air Force Day: 8 October
  • IAF Motto: Touch the Sky with Glory

9. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा हाई स्कूल के छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा के लिए कौनसी योजना शुरू किया गया है?
श्रेष्ठ (SHRESHTA)
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के द्वारा हाई स्कूल के छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा के लिए 'श्रेष्ठ (SHRESHTA)' योजना शुरू किया गया है |
  • इस योजना का उद्देश्य लक्षित क्षेत्रों में अनुसूचित जाति और सबसे गरीब लोगों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवास तथा अवसर प्रदान करना है |
10. हाल ही में केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर कितने प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दिया है?
- 8.10%
  • केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.10% ब्याज दर को मंजूरी दिया है |
  • EPFO: The Employees' Provident Fund Organisation
  • Founded: 04 March 1952
  • HQ: New Delhi
  • Commissioner: Neela, Shammi Rao


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts