Weekly Current-Affairs 6-12 June 2022-in-hindi-english-one-liners-weekly-gk-updates-by-Tar-Education-Target-all-rounder





Join us via

Weekly Current Affairs: 06-12 June 2022

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |









1. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कौनसी वैश्विक पहल लांच किया गया है?

LiFE Movement

  • LiFE: Lifestyle for the Environment
  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक वैश्विक पहल "Lifestyle for the Environment-LiFE" का शुरुआत किया गया है |
  • वैश्विक पहल "LiFE Movement" शुभारंभ के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, विश्व बैंक के प्रमुख डेविड मालपास और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए |
  • LiFE का विचार प्रधान मंत्री द्वारा 26वें UN COP-26 के दौरान ग्लासगो 2021 में पेश किया गया था।
  • यह लॉन्च दुनिया भर के व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रभावित करने और उन्हें मनाने के लिए शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों आदि से विचारों और सुझावों को आमंत्रित करने के लिए 'LiFE ग्लोबल कॉल फॉर पेपर्स' की शुरुआत करेगा।
  • "विश्व पर्यावरण दिवस" प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है |

 

2. हाल ही में नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) के द्वारा कौनसी प्रोग्राम लांच की गई है?

मेरा पैड मेरा अधिकार

  • नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) के अध्यक्ष, डॉ. जी आर चिंताला द्वारा लद्दाख के लेह में "मेरा पैड मेरा अधिकार" प्रोग्राम लॉन्च किया गया है |
  • यह कार्यक्रम नाबार्ड के नैब फाउंडेशन द्वारा ₹7.5 लाख रुपये की लागत से मशीनरी और सामग्री के साथ शुरू किया गया  है |
  • नाबार्ड ने विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं की मांगों के अनुरूप सैनिटरी पैड बनाने के लिए मशीनरी को अपग्रेड करने के लिए एक लाख (अतिरिक्त) की भी मंजूरी दी है |
  • NABARD: National Bank for Agriculture and Rural Development
  • Established: 12 July 1982
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: Govinda Rajulu Chintala

 

3. हाल ही में किसे 22वें 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स' (IIFA) में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है?

विक्की कौशल

  • विक्की कौशल को उनके फिल्म 'सरदार उधम' के लिए 22वें 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स' (IIFA) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है |
  • 22वें 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स' (IIFA) का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के आबू धाबी में किया गया है |
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): विक्की कौशल (फिल्म सरदार उधम के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला): कृति सनोन (मिमी)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: विष्णुवर्धन (शेरशाह)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: शेरशाह
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता महिला: साई तम्हंकर (मिमी)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरुष: पंकज त्रिपाठी (लूडो)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला: असीस कौर (रतन लम्बियां, शेरशाह)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- असीस कौर को 'रातन लम्बियां' के लिए शेरशाह
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- जुबिन नौटियाल को 'रातन लम्बियां' गाने के लिए शेरशाह
  • सर्वश्रेष्ठ गीत - 'लहरा दो' के लिए कौसर मुनीर, 83
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन - अतरंगी रे और जसलीन रॉयल के लिए ए आर रहमान, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस, बी प्राक, जानी शेरशाह के लिए
  • बेस्ट मेल डेब्यू- अहान शेट्टी (तड़पी)
  • बेस्ट फीमेल डेब्यू - बंटी और बबली 2 के लिए शरवरी वाघ
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी रूपांतरित - कबीर खान, संजय पूरन सिंह चौहान 83 . के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी - अनुराग बसु द्वारा लूडो

 

4. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से देश को मुक्त करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान के लिए कौनसी जागरूकता कार्यक्रम शुरू की गई है?

'स्वच्छ और हरित' (Clean and Grean)

  • केंद्रीय आवास मंत्रालय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'स्वच्छ और हरित' अभियान शुरू किया है।
  • देश भर में शहरी स्थानीय निकाय एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक से देश को मुक्त करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री; और आवास और शहरी मामलों के मंत्री: श्री हरदीप सिंह पुरी

 

5. हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच कौनसी संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरुआत की गई है?

संप्रति-एक्स

  • भारत और बांग्लादेश के सैनिकों के द्वारा 5 जून से 16 जून तक के लिए बांग्लादेश के जेसोर सैन्य स्टेशन में एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास, 'सम्प्रीति-एक्स' शुरू किया गया है |
  • अभ्यास, 'सम्प्रीति-एक्स' का उद्देश्य: दोनों सेनाओं के बीच अंतर्संचालनीयता और सहयोग के पहलुओं को मजबूत करना है |
  • Bangladesh
  • Capital: Dhaka
  • PM: Sheikh Hasina
  • President: Abdul Hamid
  •  
  • CDS: Chief of Defense Staff?
  • Chief of Army Staff: General Manoj Pandey
  • Vice Chief of Army Staff: BS Raju (Baggavalli Somashekar Raju)
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral R. Hari Kumar

 

6. हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा कहां FSSAI की नई खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया है?

रक्सौल

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया के द्वारा बिहार के रक्सौल में FSSAI की नई राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया है |
  • नेपाल से रक्सौल (बिहार) लाए गए आयातित खाद्य नमूनों के परीक्षण में लगने वाले समय को कम करने के लिए भारत-नेपाल द्विपक्षीय समझौते के तहत प्रयोगशाला की स्थापना की गई है।
  • इससे पहले, कानूनी वैधता वाले सभी आयातित नमूनों को परीक्षण के लिए कोलकाता में राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजना पड़ता था |
  • Bihar
  • Capital: Patna
  • CM: Nitish Kumar
  • Governor: Phagu Chauhan
  •  
  • Nepal
  • Capital: Kathmandu
  • Currency: Nepali Rupee
  • PM: Sher Bahadur Deuba
  • President: Vidyadevi Bhandari

 

7. हाल ही में किस दिन में 'रूसी भाषा दिवस' मनाया गया है?

6 जून

  • रूसी भाषासंयुक्त राष्ट्र द्वारा उपयोग की जाने वाली  छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है जिस के उपयोग और बढ़ावा के लिए प्रत्येक वर्ष 6 जून को 'रूसी भाषा दिवसमनाया जाता है |
  • संयुक्त राष्ट्र संघ में उपयोग किए जाने वाले 6 आधिकारिक भाषा अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश हैं |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

8. हाल ही में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए किस राज्य सरकार के द्वारा "ACB14400" मोबाइल एप लांच किया गया है?

आंध्र प्रदेश

  • आंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए "ACB14400" मोबाइल एप लांच किया गया है |
  • Andhra Pradesh
  • Capital: 1. Amaravati (Legislative: विधायी) 2. Visakhapatnam (Executive: कार्यपालक) 3. Kurnool (Judicial: न्यायिक)
  • CM: Y. S. JaganMohan Reddy
  • Governor: Biswabhusan Harichandan

 

9. हाल ही में किस राज्य में गर्भवती महिलाओं के लिए 'आंचल' अभियान का शुरुआत किया गया है?

राजस्थान

  • राजस्‍थान के करौली जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल कार्यक्रम 'आंचल' की शुरुआत की गई है।
  • इससे 13 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचा है। अभियान के दौरान 13144 गर्भवती महिलाओं के हीमोग्‍लोबिन स्‍तर की जांच की गई। इनमें से 11202 महिलाओं में खून की कमी पाई गई।
  • इन महिलाओं को दवा और आवश्‍यक पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। उन्‍हें तनाव से दूर रहने को भी कहा गया।
  • Rajasthan
  • Capital: Jaipur
  • Formation: 30 March 1949
  • CM: Ashoke Gehlot
  • Governor: Kalraj Mishra

 

10. हाल ही में किस दिन आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Innocent Children Victims of Aggression) मनाया गया है?

4 जून

  • संयुक्त राष्ट्र की पहल पर प्रत्येक वर्ष 4 जून को दुनिया भर में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण के शिकार बच्चों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए "आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Innocent Children Victims of Aggression)'' मनाया जाता है |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

11. हाल ही में भारत सरकार ने जलवायु कार्रवाई पर मजबूत सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?

कनाडा

  • भारत और कनाडा ने पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु कार्रवाई पर मजबूत सहयोग के लिए समझौता किया है |
  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री: श्री भूपेंद्र यादव
  • Canada
  • Capital: Ottawa
  • Currency: Canadian Dollar
  • Prime Minister: Justin Trudeau

 

12. हाल ही में किस फिल्म को 'मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (MIFF) 2022' में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए 'गोल्डन कौंच अवार्ड' दिया गया है?

'टर्न योर बॉडी टू द सन'

  • डच डॉक्यूमेंट्री फिल्म "टर्न योर बॉडी टू द सन" जो युद्ध के एक सोवियत कैदी की अविश्वसनीय कहानी बताती है, ने MIFF 2022 में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म के लिए प्रतिष्ठित 'गोल्डन कौंच अवार्डजीता है।
  • फिल्म का निर्देशन एलियोना वान डेर होर्स्ट ने किया है।

 

13. हाल ही में किस दिन ''विश्व पर्यावरण दिवस'' मनाया गया है?

5 जून

  • 5 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस (WED) के रूप में चिह्नित किया गया है, जो हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए दुनिया भर में जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए 1973 से अलग रखा गया दिन है।
  • 2018 में भारत ने ''विश्व पर्यावरण दिवस'' की मेजबानी किया था और इसका थीम 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' था।
  • पाकिस्तान ''विश्व पर्यावरण दिवस'' 2021 का वैश्विक मेजबान था।
  • स्वीडन इस साल ''विश्व पर्यावरण दिवस'' का मेजबान है।
  • वर्ष 2022 में 50वां ''विश्व पर्यावरण दिवस'' मनाया जा रहा है।
  • ''विश्व पर्यावरण दिवस 2022'' का विषय (Theme) 'केवल एक पृथ्वी' (Only One Earth) है।
  • UNEP: United Nations Environment Programme
    Established: 05June1972
    HQ: Nairobi, Kenya
    Executive Director: Inger Andersen

 

14. हाल ही में भारतीय हॉकी टीम ने किस देश की टीम को हराकर 'FIH हॉकी चैंपियनशिप" जीत लिया है?

पोलैंड

  • भारत ने फाइनल मुकाबले में पोलैंड को हराकर "उद्घाटन FIH हॉकी 5s चैंपियनशिप" जीत लिया है |
  • "उद्घाटन FIH हॉकी 5s चैंपियनशिप" का आयोजन स्विट्जरलैंड की लुसाने में किया गया था |
  • FIH: International Hockey Federation
  • Established: 07 January 1924
  • HQ: Lausanne, Switzerland
  • President: Narinder Dhruv Batra

 

15. हाल ही में कहां "राष्ट्रीय आदिवासी अनुसंधान संस्थान (NTRI)" का उद्घाटन किया गया है?

नई दिल्ली

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ''राष्ट्रीय आदिवासी अनुसंधान संस्थान (NTRI)'' का उद्घाटन उद्घाटन किए हैं |
  • NTRI प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों और संगठनों के साथ-साथ अकादमिक निकायों और संसाधन केंद्रों के साथ सहयोग और नेटवर्क जुड़ेगा |
  • यह आदिवासी अनुसंधान संस्थानों की परियोजनाओं की निगरानी करेगा और अनुसंधान और प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए मानदंड स्थापित करेगा |

 

16. हाल ही में किस राज्य सरकार ने जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने का घोषणा किया है?

पंजाब

  • पंजाब सरकार ने जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने का घोषणा किया है |
  • पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने यह फैसला विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को लिया है |
  • Punjab
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Bhagwant Mann
  • Governor: Banwarilal Purohit

 

17. हाल ही में किस दिन "विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस" मनाया गया है?

7 जून

  • हर साल, 7 जून को दुनिया भर में "विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस" के रूप में मनाया जाता है।
  • "विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस" का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खाद्य जनित जोखिमों को रोकने, पता लगाने और प्रबंधित करने के लिए पर्याप्त कदमों को प्रोत्साहित करना है।
  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022 की थीम "सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य" (Safer Food, Better Health) है।
  • खाद्य और कृषि संगठन (FAO) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के संयुक्त प्रयास से इस दिन को मनाते हैं।
  • FAO: Food and Agriculture Organization
  • Established: 16 October 1945
  • HQ: Rome, Italy
  • Director-General: Qu Dongyu
  •  
  • WHO: World Health Organization
  • Established: 7 April 1948
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • President: Tedros Adhanom Ghebreyesus

 

 

18. हाल ही में मंगोलिया के द्वारा आयोजित कौनसी बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में भारतीय सेना ने भाग लिया है?

खान क्वेस्ट 2022

  • 16 देशों के सैन्य टुकड़ियों की भागीदारी वाली एक बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास "खान क्वेस्ट 2022" मंगोलिया में शुरू हुई है।
  • मंगोलिया के राष्ट्रपति श्री उखनागिन खुरेलसुख ने अभ्यास का उद्घाटन किया।
  • भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व लद्दाख स्काउट्स के एक दल द्वारा किया गया है।
  • CDS: Chief of Defense Staff?
  • Chief of Army Staff: General Manoj Pandey
  • Vice Chief of Army Staff: BS Raju (Baggavalli Somashekar Raju)
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral R. Hari Kumar

 

19. हाल ही में कहां राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के द्वारा संत कबीर अकादमी और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया गया है?

मगहर, उत्तर प्रदेश

  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने संत कबीर को श्रद्धांजलि अर्पित की और 5 जून, 2022 को कबीर चौरा धाम, मगहर, उत्तर प्रदेश में संत कबीर अकादमी और अनुसंधान केंद्र और स्वदेश दर्शन योजना का उद्घाटन किया।
  • उनकी समाधि और मजार उसी आधार पर विद्यमान है जो साम्प्रदायिक एकता का दुर्लभ उदाहरण है।
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

 

20. "ब्लू ड्यूक" को किस राज्य का राजकीय तितली घोषित किया गया है?

सिक्किम

  • "ब्लू ड्यूक" को सिक्किम सरकार ने राज्य का राजकीय तितली घोषित किया है |
  • मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के अवसर पर ''ब्लू ड्यूक'' को सिक्किम की स्टेट बटरफ्लाई घोषित किया।
  • Sikkim
  • Capital: Gangtok
  • CM: Prem Singh Tamang (P S Golay)
  • Governor: Ganga Prasad

 

21. केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर वियतनाम जा रहे हैं, वियतनाम की राजधानी कहां है?

हनोई

  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर वियतनाम जा रहे हैं |
  • वियतनाम की यात्रा पर श्री राजनाथ सिंह विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे |
  • Vietnam
  • Capital: Hanoi
  • Currency: Vietnamese Dong
  • President: Nguyen Xuan Phuc
  • PM: Pham Minch Chinh CPV

 

22. हाल ही में किसे इंटरनेशनल एल्यूमीनियम इंस्टिट्यूट (IAI) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

सतीश पाई

  • हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के एमडी सतीश पई को अंतरराष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान (IAI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |
  • अंतरराष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान (IAI), वैश्विक प्राथमिक एल्यूमीनियम उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है।

 

23. हाल ही में किसे अल्बानिया के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है?

बजराम बेगज

  • बजराम बेगज को अल्बानिया के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है |
  • Albania
  • Capital: Tirana
  • Currency: Albanian Lek
  • PM: Edi Rama

 

24. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कौनसा पोर्टल लांच किया गया है?

जन समर्थ

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय पोर्टल - "जन समर्थ पोर्टल" लॉन्च किया है।
  • जन समर्थ पोर्टल सरकारी ऋण योजनाओं को जोड़ने वाला वन-स्टॉप डिजिटल पोर्टल है।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्कों की एक विशेष श्रृंखला शुरू की जो 'दृष्टिहीनों के अनुकूल' भी हैं।
  • 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के सिक्कों में आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) डिजाइन होगा जो स्मारक सिक्के नहीं हैं और प्रचलन का हिस्सा होंगे।

 

25. हाल ही में किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने लापता हुए बच्चों की सूचना देने के लिए "AMBER Alerts" सुविधा लंच करने का घोषणा किया है?

इंस्टाग्राम

  • मेटा (Meta) ने घोषणा की है कि जल्द ही 25 देशों में "AMBER अलर्ट" को इंस्टाग्राम पर शुरू किया जाएगा।
  • इन अलर्ट की मदद से यूजर्स को इलाके में लापता बच्चों की सूचना मिल सकेगी।
  • हालांकि यह सुविधा फेसबुक पर पहले से ही उपलब्ध थी और 2015 में इसे पेश किए जाने के बाद से सैकड़ों बच्चों को खोजने में मदद मिली है।
  • इसे यूएस में नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन और इंटरनेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।
  • Meta (Formerly Facebook)
  • Established: February 2004
  • HQ: Menlo Park, California, United States
  • CEO: Mark Zuckerberg

 

26. हाल ही में किसे 'गरुड़ एयरोस्पेस' की ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है?

महेंद्र सिंह धोनी

  • क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को ड्रोन स्टार्टअप कंपनी, 'गरुड़ एयरोस्पेस' की ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • महेंद्र सिंह धोनी इस स्टार्टअप कंपनी, 'गरुड़ एयरोस्पेस' में एक अज्ञात राशि के साथ निवेश भी किए हैं |

 

27. हाल ही में भारतीय रेलवे को किस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

UIC इंटरनेशनल सस्टेनेबल रेलवे अवार्ड्स

  • भारतीय रेलवे को 25 केवी एसी ट्रैक्शन सिस्टम को सीधे सौर ऊर्जा में बदलने के लिए "जीरो-कार्बन टेक्नोलॉजी का सर्वश्रेष्ठ उपयोग" की श्रेणी में यूआईसी इंटरनेशनल सस्टेनेबल रेलवे अवार्ड्स (इसरा) से सम्मानित किया गया है।
  • पर्यावरण की रक्षा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा निम्नलिखित पहल शुरू किए गए हैं:- सीएनजी जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग, जल पुनर्चक्रण और वर्षा जल संचयन |
  • भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को बॉम्बे के बोरी बंदर स्टेशन से ठाणे स्टेशन के बीच 34 किमी की दूरी के लिए चलाई गई थी।
  • रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 में हुई थी।
  • भारतीय रेलवे में कुल 18 रेलवे जोन (कोलकाता मेट्रो सहित) हैं।
  • भारत के पहले रेल मंत्री: जॉन मथाई
  • वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री: श्री अश्विनी वैष्णव
  • रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारीविनय कुमार त्रिपाठी

 

28. हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) के द्वारा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए कितनी राशि को मंजूरी दिया गया है?

₹76,390 करोड

  • रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 76,390 करोड़ रुपये की राशि के सशस्त्र बलों के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) को मंजूरी दे दी है।
  • इससे भारतीय रक्षा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी खर्च में काफी कमी आएगी।
  • DAC की बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है |

 

29. हाल ही में डीआरडीओ के द्वारा डिजाइन और भारत डायनेमिक लिमिटेड द्वारा निर्मित कौनसी परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?

अग्नि-4

  • ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु सक्षम अग्नि- IV बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
  • अग्नि-4 4,000 किमी दूर के लक्ष्यों पर प्रहार करने में सक्षम है।
  • यह मिसाइल अग्नि श्रृंखला की चौथी मिसाइल है जिसे पहले अग्नि II प्राइम के नाम से जाना जाता था।
  • इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन किया गया है और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है।

 

30. हाल ही में किस दिन "विश्व कीट दिवस" मनाया गया है?

6 जून

  • कीट प्रबंधन की आवश्यकता और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा में कीट प्रबंधन संगठनों की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 6 जून को दुनिया भर में प्रतिवर्ष विश्व कीट जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

 

31. हाल ही में किस राज्य ने 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' शुरू करने का घोषणा किया है?

राजस्थान

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा राज्य के खिलाड़ियों को 'राजीव गांधी खेल रतन पुरस्कार' देने का घोषणा किया है |
  • हालांकि केंद्र सरकार ने 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' का नाम बदलकर 'मेजर ध्यानचंद खेल रतन पुरस्कार' कर दिया है |
  • Rajasthan
  • Capital: Jaipur
  • Formation: 30 March 1949
  • CM: Ashok Gehlot
  • Governor: Kalraj Mishra

 

32. हाल ही में जारी "राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI)" में किस राज्य ने पहला स्थान हासिल किया है?

तमिलनाडु

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया के द्वारा जारी 4th "राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI)" में तमिलनाडु पहला, गुजरात दूसरा, और महाराष्ट्र तीसरा स्थान हासिल किया है |
  • 4th "राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI)", भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के द्वारा जारी किया गया है |
  • Tamil Nadu
  • Capital: Chennai
  • CM: MK Stalin
  • Governor: आरएन रवी
  •  
  • FSSAI: -Food Safety and Standards Authority of India
  • Established: August 2011
  • Chairperson: Rita Teaotia
  • HQ: New Delhi

 

33. हाल ही में कौन "आयरनमैन ट्रायथलॉन" पूरा करने वाले पहले भारतीय रेलवे अधिकारी बन गए हैं?

श्रेयस होसुर

  • श्रेयस होसुर, ''आयरनमैन ट्रायथलॉन'' पूरा करने वाले पहले भारतीय रेलवे अधिकारी बन गए हैं |
  • ''आयरनमैन ट्रायथलॉन'' आयोजन में 3.8 किमी तैरना, 180 किमी साइकिल चलाना और 42.2 किमी दौड़ना शामिल था |
  • यह उपलब्धि श्रेयस होसुर के द्वारा 13 घंटा 26 मिनट में 5 जून 2022 को जर्मनी के हैंबर्ग में प्राप्त किया गया है |

 

34. हाल ही में जारी "पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2022" में भारत का रैंक क्या है?

अंतिम (180)

  • "पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2022" में भारत का स्थान 18.9 स्कोर के साथ 180 देशों की सूची में सबसे नीचे है |
  • जबकि "पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2022" में डेनमार्क शीर्ष स्थान हासिल किया है |
  • EPI, येल और कोलंबिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया एक विश्लेषण है जो दुनिया भर में स्थिरता की स्थिति का डेटा-संचालित सारांश प्रदान करता है।

 

35. हाल ही में किसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का नया प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में नियुक्त करने का घोषणा किया गया है?

आलोक कुमार चौधरी

  • आलोक कुमार चौधरी को अगले 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए भारतीय स्टेट बैंक के नए प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में नियुक्त करने का घोषणा किया गया है |
  • SBI: State Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 01 July 1955
  • Chairman: Dinesh Kumar Khara
  • MD: Alok Kumar Chaudhary

 

36. हाल ही में किस दिन "विश्व महासागर दिवस" मनाया गया है?

8 जून

  • महासागरों के महत्व और रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी प्रमुख भूमिका के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 8 जून को "विश्व महासागर दिवस" मनाया जाता है।
  • 'विश्व महासागर दिवस' की अवधारणा को पहली बार 1992 में रियो डी जनेरियो में 'पृथ्वी शिखर सम्मेलन' में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
  • "विश्व महासागर दिवस 2022" का थीम: "पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई" (Revitalization: collective action for the ocean)
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

37. हाल ही में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के द्वारा रेपो दर (RR) बढ़ाकर कितना प्रतिशत कर दिया गया है?

4.90%

  • रिजर्व बैंक इंडिया की मौद्रिक नीति समिति ने बेंचमार्क रेपो दर को 50 आधार अंकों से बढ़ाकर 4.90% कर दिया है, जो अर्थव्यवस्था में उच्च मुद्रास्फीति को रोकने का प्रयास है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति, मई 2022 के अनुसार प्रमुख दरें इस प्रकार हैं:-

  • रेपो दर: 4.90%
  • रिवर्स रेपो दर: 3.35%
  • बैंक दर और एमएसएफ (सीमांत स्थायी सुविधा) दर: 4.65%
  • सीआरआर (नकद आरक्षित अनुपात): 4.5%
  • अस्थाई जमा सुविधा (एसडीएफ) दर: 4.15%
  • एसएलआर (सांविधिक तरलता अनुपात): 18%
  • चालू वित्त वर्ष (2022-23) के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का पूर्वानुमान 7.2% पर रहा है।
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor : शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

 

38. हाल ही में विश्व बैंक के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का आर्थिक विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?

7.5%

  • विश्व बैंक ने बढ़ती मुद्रास्फीति, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और भू-राजनीतिक तनाव में सुधार के रूप में चालू वित्त वर्ष (2022-23) के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 7.5% कर दिया है।
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass (USA)
  • Vice-President: Junaid Kamal Ahmed (Bangladesh)

 

39. हाल ही में कौन केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख क्षेत्र में 4G वॉयस और डाटा सेवा प्रदान करने वाली पहली दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है?

Reliance Jio

  • रिलायंस जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास स्पंगमिक गांव में अपनी 4जी वॉयस और डेटा सेवाएं शुरू की हैं और लद्दाख क्षेत्र में 4जी सेवाएं देने वाला पहला दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई है।
  • यह प्रक्षेपण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के अलावा क्षेत्र में पर्यटकों और सैनिकों को निर्बाध संपर्क प्रदान करने में मदद करेगा।
  • Ladakh
  • Capital: Leh
  • Lt. Governor: Radha Krishna Mathur

 

40. हाल ही में किस राज्य में "सीतल षष्ठी" पर्व मनाया गया है?

ओडिशा

  • उड़ीसा राज्य में पूरे हर्षोल्लास से एक सप्ताह तक मनाया जाने वाला विशेष त्यौहार "सीतल षष्ठी" मनाया जाता है जो भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह का प्रतीक माना जाता है |
  • Odisha
  • Capital: Bhubaneswar
  • Formation: 01 April 1936
  • CM: Naveen Patnaik
  • Governor: Ganeshi Lal

 

41. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा "बीच विजिल ऐप" लॉन्च किया गया है?

गोवा

  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के द्वारा "बीच विजिल ऐप" लॉन्च किया गया है |
  • गोवा सरकार का इस "बीच विजिल ऐप" का उद्देश्य समुद्र तटों के समग्र प्रबंधन में पर्यटकों और समुद्र तट पर्यटन क्षेत्र में काम कर रहे संस्थानों को लाभ पहुंचाना है |
  • Goa
  • Capital: Panji
  • CM: Pramod Sawant
  • Governor: पी एस श्रीधारण पिल्लई

 

42. हाल ही में किस वित्तीय सेवा कंपनी के द्वारा "हर टाइम ईएमआई ऑन टाइम" अभियान का शुरुआत किया गया है?

बजाज फाइनेंस

  • ऋण दाता कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड के द्वारा सुरक्षित वित्तीय भविष्य के लिए अच्छी वित्तीय आदतों के महत्व और लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए "हर टाइम ईएमआई ऑन टाइम" अभियान लॉन्च किया गया है |
  • Bajaj Finserv
  • Founded: 2017
  • HQ: Pune, Maharashtra
  • Chairman: Rahul Bajaj

 

43. हाल ही में किस राज्य सरकार ने छात्रों के लिए "नालया थिरन कौशल" कार्यक्रम शुरू किया है?

तमिलनाडु

  • तमिलनाडु सरकार ने छात्रों के लिए "नालया थिरन कौशल" कार्यक्रम शुरू किया है |
  • तमिलनाडु सरकार की इस "नालया थिरन कौशल" कार्यक्रम के द्वारा 50,000 कॉलेज के छात्र कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, और आईटी डोमेन में ज्ञान के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा |
  • Tamil Nadu
  • Capital: Chennai
  • CM: MK Stalin
  • Governor: आरएन रवी

 

44. हाल ही में किस दिन "विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस" मनाया गया है?

8 जून

  • प्रत्येक वर्ष 8 जून को ब्रेन ट्यूमर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए "विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस" मनाया जाता है |
  • ब्रेन ट्यूमर हमारे मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं का एक द्रव्यमान या वृद्धि है |
  • ब्रेन ट्यूमर दो प्रकार के होते हैं- गैर-कैंसरयुक्त और कैंसरयुक्त |
  • "विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस" 2022 का विषय (Theme): साथ में हम मजबूत हैं (Together We are Strong)

 

45. हाल ही में कौन, सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर 200 मिलीयन फॉलोअर्स पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?

विराट कोहली

  • विराट कोहली, सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर 200 मिलीयन फॉलोअर्स पाने वाले पहले भारतीय या खिलाड़ी बन गए हैं |
  • इंस्टाग्राम एक अमेरिकी फोटो और वीडियो शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग सेवा है जिसकी स्थापना 2010 में केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर द्वारा की गई थी, और बाद में इसे फेसबुक द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया।

 

46. हाल ही में विश्व बैंक के द्वारा जारी वैश्विक आर्थिक विकास दर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कितने रहने का अनुमान लगाया गया है?

2.9%

  • विश्व बैंक के द्वारा जारी वैश्विक आर्थिक विकास दर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 2.9% रहने का अनुमान लगाया गया है |
  • विश्व बैंक ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण 2022 के लिए वैश्विक आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 2.9% रहने का अनुमान लगाया है |
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass (USA)
  • Vice-President: Junaid Kamal Ahmed (Bangladesh)

 

47. हाल ही में किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने का घोषणा किया है?

मिताली राज

  • जाने-माने भारतीय महिला बल्लेबाज मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का घोषणा किया है |
  • मिताली राज ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी 23 वर्ष की कैरियर में भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं |
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly (39th)
  • Secretary: Jai Shah

 

48. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मात्र 105 घंटे में 75 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, वर्तमान में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री कौन है?

श्री नितिन जयराम गडकरी

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के द्वारा अमरावती से अकोला सेक्शन में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर मात्र 105 घंटे 33 मिनट में 75 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है |

 

49. हाल ही में आयोजित ''बालोट तुर्लीखानोव कप 2022'' में भारत का रैंक क्या है?

दूसरा

  • भारत ने कजाकिस्तान के अल्माटी में बालोट तुर्लीखानोव कप में अपना अभियान छह स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदकों सहित कुल 12 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर समाप्त किया है |
  • भारत के तरफ से सरिता मोर और मनीषा अपनी पहली स्वर्ण पदक जीता है |
  • ''बालोट तुर्लीखानोव कप 2022'' में ईरान 14 पदकों के साथ पहले स्थान पर है |
  • ''बालोट तुर्लीखानोव कप 2022'' का आयोजन कजाकिस्तान के अल्माटी में किया गया था |

 

50. हाल ही में भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किस देश के साथ समझौता किया गया है?

संयुक्त राज्य अमेरिका

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और अंतर्राष्ट्रीय एड्स वैक्सीन पहल, यूएसए के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी है।
  • इसके अलावा तकनीकी सहायता के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ भी समझौता किया है |
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया
  • US President: Joe Biden (46th)
  • Vice President: Kamala Harris
  • US Capital: Washington DC

 

51. हाल ही में भारत सरकार ने तकनीकी सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?

ऑस्ट्रेलिया

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA), और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों के विभाग और व्यापार (DFAT) सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।
  • Australia
  • Capital: Canberra
  • Currency: Australian Dollar
  • PM: Anthony Albanese

 

52. हाल ही में कौन पर्यटन ट्रेन के द्वारा दो देशों को जोड़ने वाली पहली भारतीय एजेंसी बन गई है?

आईआरसीटीसी

  • भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पर्यटन ट्रेन द्वारा दो देशों को जोड़ने वाली पहली भारतीय एजेंसी बन गई है |
  • भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पर्यटन ट्रेन द्वारा दो देशों को जोड़ने का काम "भारत गौरव योजना" के तहत किया गया है |
  • "भारत गौरव योजना" के तहत श्री रामायण यात्रा सर्किट ट्रेन नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और नेपाल पहुंचने के लिए लगभग 8,000 किमी की दूरी तय करेगी और जनकपुर नेपाल में राम जानकी मंदिर में भी रुकेगी |
  • IRCTC: Indian Railway Catering and Tourism Corporation
  • Founded: 27 September 1999
  • HQ: New Delhi
  • CMD: Rajni Hasija

 

53. हाल ही में किस दिन बिरसा मुंडा का 122वी पुण्यतिथि मनाया गया है?

9 जून

  • 9 जून 2022 को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 122वीं पुण्यतिथि है |
  • बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 और 1900 में अपने मुकदमे के दौरान 24 साल की उम्र में जेल में उनका निधन हो गया |
  • वह उस क्षेत्र में ब्रिटिश शासन के खिलाफ सक्रियता के लिए जाने जाते हैं जो अब झारखंड और बिहार राज्यों का निर्माण करता है |

 

54. हाल ही में किस देश ने डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए दुनिया का पहला 'राइट टू रिपेयर' कानून पारित किया है?

संयुक्त राज्य अमेरिका

  • संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए दुनिया का पहला 'राइट टू रिपेयर' कानून पारित किया है |
  • इस बिल के द्वारा डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं को उपभोक्ताओं और स्वतंत्र मरम्मत की दुकानों के लिए पुर्जे, उपकरण, सूचना और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने की आवश्यकता होगी |
  • US President: Joe Biden (46th)
  • Vice President: Kamala Harris
  • US Capital: Washington DC

 

55. हाल ही में 44th फाइड चेस ओलंपियाड (FIDE Chess Olympiad) के लिए कौनसा शुभंकर और लोगो लांच किया गया है?

थाम्बी (Thambi)

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के द्वारा 44th फाइड चेस ओलंपियाड (FIDE Chess Olympiad) के लिए "थाम्बी" (Thambi) शुभंकर और लोगो लांच किया गया है |
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा भारत को 'FIDE ओलंपियाड 2022' की मेजबानी दी गई है।
  • 'FIDE ओलंपियाड 2022' भारत में चेन्नई के निकट मल्लापुरम, तमिलनाडु में 28 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

 

56. हाल ही में कौन ड्रोन नीति को स्वीकृति देने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है?

हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के द्वारा ड्रोन नीति को स्वीकृति दिया गया है जिसके साथ ही इस नई ड्रोन नीति के साथ, हिमाचल प्रदेश ड्रोन के सार्वजनिक उपयोग को औपचारिक रूप से स्वीकार करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है |
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने ड्रोन नीति को मंजूरी दे दी है क्योंकि वह पहाड़ी राज्य में विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं के लिए ड्रोन और इसी तरह की तकनीक के उपयोग को सक्षम बनाना चाहती है।
  • Himachal Pradesh
  • Founded: 25 January 1971
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: Rajendra Vishwanath Arlekar

 

57. हाल ही में जानवरों के लिए भारत का कौनसा पहला कोविड-19 वैक्सीन लॉन्च किया गया है?

एनोकोवैक्स (Anocovax)

  • केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा जानवरों के लिए भारत का पहला कोविड-19 वैक्सीन, एनोकोवैक्स (Anocovax) लॉन्च किया गया है |
  • यह वैक्सीन ICAR-नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्वाइंस, हरियाणा के द्वारा बनाया गया है |
  • कंपनी के अनुसार यह टीका कुत्तों, शेरों, तेंदुओं, चूहों और खरगोशों के लिए भी सुरक्षित है |

 

58. फिच रेटिंग एजेंसी ने भारत के इकोनामिक आउटलुक को किस स्तर पर अपग्रेड किया है?

स्थिर (Stable)

  • फिच रेटिंग एजेंसी ने भारत के इकोनामिक आउटलुक को नकारात्मक (Negative) से स्थिर (Stable) में अपग्रेड किया है |
  • फिच रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर 7.8% रहने का अनुमान लगाया है |

 

59. केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों से विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित करने के लिए कौनसी पोर्टल लॉन्च किया है?

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल

  • केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों से विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित करने के लिए ''राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल'' लॉन्च किया है |
  • यह साझा पोर्टल सरकार द्वारा एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत सभी पुरस्कारों को एक साथ लाने के लिए विकसित किया गया है |

 

60. हाल ही में किसे प्रसार भारती के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है?

मयंक अग्रवाल

  • दूरदर्शन के वर्तमान महानिदेशक मयंक कुमार अग्रवाल को प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है |

प्रसार भारती क्या है?

  • प्रसार भारती भारत का सार्वजनिक प्रसारक है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित एक वैधानिक स्वायत्त निकाय है और इसमें दूरदर्शन टेलीविजन नेटवर्क और ऑल इंडिया रेडियो शामिल हैं |
  • Formation: 23 November 1997
  • HQ: New Delhi
  • CEO: Mayank Kumar Agrawal

 

61. हाल ही में यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (UNKTAD) के द्वारा जारी FDI रैंक में भारत का स्थान क्या है?

सातवां

  • व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2021 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के शीर्ष प्राप्तकर्ताओं में एक स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गया।
  • अमेरिका $367 बिलीयन के साथ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्तकर्ता के रूप में पहले स्थान पर बना हुआ है जबकि $181 बिलियन के साथ चीन दूसरे, और $141 बिलियन के साथ हांगकांग तीसरे स्थान पर है |

 

62. हाल ही में जारी खेल विपणन पर भारत की पहली पुस्तक "बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स: द विनिंग फार्मूला फॉर सक्सेस" किनके द्वारा लिखा गया है?

विनीत कुमार

  • खेल विपणन पर भारत की पहली पुस्तक "बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स: द विनिंग फार्मूला फॉर सक्सेस" विनीत कुमार द्वारा लिखा गया है |
  • खेल विपणन पर भारत की पहली पुस्तक "बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स: द विनिंग फार्मूला फॉर सक्सेस" का विमोचन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा 6 जून 2022 को किया गया |

 

63. हाल ही में जारी जिला कौशल विकास योजना (DSDP) में उत्कृष्टता पुरस्कार में भारत का किस जिला ने पहला स्थान हासिल किया है?

राजकोट (गुजरात)

  • 9 जून 2022 को जारी जिला कौशल विकास योजना (DSDP) में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कारों का दूसरा संस्करण में गुजरात का राजकोट पहले, असम का कछार दूसरे और महाराष्ट्र का सितारा जिला तीसरे स्थान पर है |
  • कौशल विकास में अभिनव सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए देश भर के कुल शीर्ष 30 जिलों को सम्मानित किया गया है |

 

64. हाल ही में कहां "सूफी उत्सव" मनाया गया है?

- श्रीनगर

  • हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पर्यटन विभाग ने शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, श्रीनगर में "सूफी उत्सव" का आयोजन किया है |
  • "सूफी उत्सव" का उद्देश्य कश्मीर घाटी में सूफियों और ऋषियों की शिक्षाओं को उजागर करना और उनका प्रचार करना है |

 

65. हाल ही में किस भारतीय निशानेबाज के द्वारा पैराशूटिंग विश्वकप में स्वर्ण पदक जीता गया है?

अवनी लेखारा

  • टोक्यो पैरालिंपिक चैंपियन अवनी लेखारा ने फ्रांस के चेटौरौक्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ पैरा शूटिंग विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है।
  • 20 वर्षीय निशानेबाज ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालिंपिक में अपना स्थान पक्का किया।
  • भारतीय निशानेबाजों, मनीष नरवाल और रुबीना फ्रांसिस ने फ्रांस के चेटौरौक्स में पैरा-शूटिंग विश्व कप में 10 मीटर पी 6 एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

 

66. हाल ही में जारी "क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023" में किस विश्वविद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया है?

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)

  • विश्व स्तर पर, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) लगातार ग्यारहवें वर्ष रिकॉर्ड 1 स्थान पर रहा, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर पहुंच गया, और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में 155वें स्थान पर रैंकिंग करते हुए सर्वोच्च भारतीय संस्थान के रूप में उभरा है।
  • मौजूदा रैंकिंग में IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली क्रमशः 172 और 174 वें स्थान पर हैं।

 

67. हाल ही में किस भारतीय चिकित्सा संस्थान को तंबाकू नियंत्रण में सराहनीय सहयोग के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा पुरस्कृत किया गया है?

PGIMER

  • PGIMER: Postgraduate Institute of Medical Education and Research
  • तंबाकू नियंत्रण को आगे बढ़ाने में इसके प्रयासों को स्वीकार करते हुए, डब्ल्यूएचओ ने चंडीगढ़ में पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में सामुदायिक चिकित्सा और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रिसोर्स सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल (ई-आरसीटीसी) को सम्मानित किया है।
  • WHO: World Health Organization
  • Established: 7 April 1948
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • President: Tedros Adhanom Ghebreyesus

 

68. हाल ही में आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?

6.9%

  • आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत की वास्तविक जीडीपी 6.9% और वित्त वर्ष 2023-24 में 6.2% बढ़ने का अनुमान है |
  • OECD: Organisation for Economic Cooperation and Development
  • Established: 16 April 1948
  • HQ: Paris, France
  • Secretary-General: Mathais Cormann

 

69. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के द्वारा छोटे व्यवसाय के सहयोग के लिए कौनसी पहल की शुरुआत की गई है?

SMBSaathi Utsav

  • WhatsApp India ने छोटे व्यवसायों को अपना व्यवसाय चलाने के लिए WhatsApp Business ऐप जैसे डिजिटल माध्यमों को अपनाने में मदद करने के लिए एक 'SMBSaathi Utsav' पहल शुरू की है।
  •  
  • व्हाट्सएप की पहल का उद्देश्य छोटे व्यवसायों को व्हाट्सएप के माध्यम से अपने व्यवसाय की क्षमता को अनलॉक करने में मदद करना है।
  • WhatsApp
  • Established: 2009
  • HQ: Menlo Park, California, United States
  • CEO: Will Cathcart

 

70. हाल ही में किसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) का लोकपाल नियुक्त किया गया है?

एन जे ओझा

  • एमएसयू के पूर्व रजिस्ट्रार एन जे ओझा को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के तहत 2 साल के लिए लोकपाल नियुक्त किया गया है।
  • MGNREGA: इसे भारत में रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए 2005 में शुरू किया गया था।
  • यह ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत एक मांग संचालित मजदूरी रोजगार योजना है |

 

71. हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा समावेशी बैंकिंग में सुधार, छोटे व्यवसाय, और कृषि समर्थन के लिए कौनसी सामान्य सुधार एजेंडा लांच किया गया है?

EASE 5.0

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने EASENext कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के लिए EASE (एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस) 5.0 'सामान्य सुधार एजेंडा' लॉन्च किया है।
  • EASE 5.0 डिजिटल ग्राहक अनुभव, और एकीकृत और समावेशी बैंकिंग पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें छोटे व्यवसायों और कृषि का समर्थन करने पर जोर दिया जाएगा।

 

72. हाल ही में किस दिन विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) मनाया गया है?

9 जून

  • प्रत्येक वर्ष 9 जून को विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) मनाया जाता है |
  • विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) का उद्देश्य व्यापार बढ़ाना और पर्यावरण स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं को दूर करने जैसे उद्देश्यों को पूरा करना है |

 

73. हाल ही में बिम्सटेक के द्वारा अपना कौनसा वर्षगांठ मनाया गया है?

25वा

  • बे आफ बेंगल इनीशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनामिक ऑपरेशन (BIMSTEC) के द्वारा अपना 25वा वर्षगांठ मनाया गया है |
  • BIMSTEC: The Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation
  • Established: 6 June 1997
  • HQ: Dhaka, Bangladesh
  • Members: India, Nepal, Myanmar, Thailand, Bangladesh, Sri Lanka, and Bhutan

 

74. हाल ही में किसे भारत-यूनाइटेड किंग्डम कल्चर प्लेटफार्म के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?

ए आर रहमान

  • जाने माने भारतीय संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) को सीजन ऑफ़ कल्चर प्लेटफार्म का राजदूत नियुक्त किया गया है, जो भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
  • इसे आधिकारिक तौर पर भारत-ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक विकास के लिए लॉन्च किया गया था |

 

----------

 

75. हाल ही में किस दिन "बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस" मनाया गया है?

12 जून

  • बाल श्रम की वैश्विक सीमा और इसे खत्म करने के लिए आवश्यक कार्रवाई और प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 12 जून को "बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस" मनाया जाता है |
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के पहल पर "बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस" मनाया जाता है |
  • "बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस" 2022 का विषय (Theme): "यूनिवर्सल सोशल प्रोटेक्शन टू ऐंड चाइल्ड लेबर"
  • ILO: International Labour Organization
  • Established: 1919
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • Director-General: Gilbert F. Hongbo

 

76. हाल ही में किस भारतीय राजनयिक को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के दूत के रूप में नियुक्त किया गया है?

अमनदीप सिंह गिल

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय डिजिटल सहयोग के कार्यक्रमों के समन्वय के लिए वरिष्ठ भारतीय राजनयिक अमनदीप सिंह गिल को प्रौद्योगिकी पर अपना दूत नियुक्त किया है।
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

77. हाल ही में कहां 'भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण' (IN-SPACe) केंद्र के मुख्यालय का उद्घाटन किया गया है?

बोपल

  • 10 जून 2022 को प्रधान मंत्री मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद के बोपल में 'भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण' (IN-SPACe) केंद्र के मुख्यालय का उद्घाटन किया।
  • यह सरकारी और निजी दोनों संस्थाओं की अंतरिक्ष गतिविधियों के प्रचार, प्रोत्साहन और विनियमन के लिए अंतरिक्ष विभाग में एक स्वायत्त और एकल खिड़की नोडल एजेंसी है।
  • 'भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण' (IN-SPACe) का स्थापना जून 2020 में हुआ था |

 

78. हाल ही में किस देश ने अनिवार्य मौत की सजा को खत्म करने का घोषणा किया है?

मलेशिया

  • मलेशिया की सरकार के अनुसार अब अदालतों के विवेक पर मौत की सजा को वैकल्पिक दंड से बदल दिया जा सकेगा |
  • Malaysia
  • Capital: Kuala Lumpur
  • Currency: Ringgit
  • PM: Ismail Sabri Yaakob

 

79. हाल ही में किस देश ने चंद्रमा का नया भूवैज्ञानिक नक्शा जारी किया है?

चीन

  • चीन ने चंद्रमा का एक नया भूवैज्ञानिक नक्शा जारी किया है, जो उसके अनुसार अब तक का सबसे विस्तृत नक्शा है |
  • इससे पहले सबसे पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के द्वारा 2020 में चंद्रमा का भूवैज्ञानिक नक्शा जारी किया था |
  • चीन की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम "CNSA" है |
  • China Capital: Beijing
  • Currency: Yuan or Renminbi
  • President: Xi Jinping

 

80. हाल ही में किसे आरबीएल बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है?

आर सुब्रमण्यम कुमार

  • हाल ही में आरबीआई के द्वारा आरबीएल बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में आर सुब्रमण्यम कुमार की नियुक्ति को स्वीकृति दे दिया गया है |
  • RBL Bank
  • Established: August 1943
  • HQ: Mumbai
  • Tagline: Apno ka Bank
  • MD & CEO: R Subramaniakumar

 

81. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा बहुभाषावाद-आधारित भारत-प्रायोजित प्रस्ताव को अपनाया गया है जिसमें पहली बार हिंदी भाषा का उल्लेख किया गया है?

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने बहुभाषावाद पर एक भारत-प्रायोजित प्रस्ताव अपनाया है जिसमें पहली बार हिंदी भाषा का उल्लेख किया गया है।
  • पारित प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र से हिंदी सहित आधिकारिक और गैर-सरकारी दोनों भाषाओं में महत्वपूर्ण संचार और संदेशों का प्रसार जारी रखने का आग्रह किया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश हैं।
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

82. हाल ही में कहां केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय "धरोहर" राष्ट्र को समर्पित किया गया है?

पणजी

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोवा में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय 'धरोहर' राष्ट्र को समर्पित किया।
  • धरोहर देश में अपनी तरह का एक संग्रहालय है जो न केवल देश भर में भारतीय सीमा शुल्क द्वारा जब्त की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित करता है बल्कि आम जनता के ज्ञान के लिए बुनियादी सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को भी दर्शाता है।

 

83. हाल ही में भारत सरकार के द्वारा किस पड़ोसी देश के साथ पुनः बस सेवा शुरू कर दिया गया है?

बांग्लादेश

  • COVID-19 महामारी के कारण निलंबन के दो साल बाद भारत और बांग्लादेश की सीमा पार बस सेवा फिर से शुरू हो गई है।
  • फ्लैग ऑफ ने दोनों देशों के बीच अखौरा-अगरतला और बेनापोल-हरिदासपुर एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) के माध्यम से बस सेवाओं के उद्घाटन को चिह्नित किया है।
  • Bangladesh
  • Capital: Dhaka
  • PM: Sheikh Hasina
  • President: Abdul Hamid











Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here





Join us via


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts