Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 03-04/10/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी



1. हाल ही में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए कौनसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया?
- व्यो  नमन (VAYO NAMAN)
  • हाल ही में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए 'SACRED' पोर्टल लांच की गई है
  • SACRED: 'Senior Able Citizens for Re-Employment in Dignity'
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा बनाए गए इस पोर्टल 'SACRED' को उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू के द्वारा लांच किया गया |
  • 'अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग/वृद्ध व्यक्ति दिवस' का विषय (Theme) 2021: 'Digital Equity for All Ages'
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा बुजुर्ग लोगों की सहायता के लिए 'Elder Line' लॉन्च किया गया है |
  • सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में वायु नमन कार्यक्रम आयोजित करेगी
  • 'Elder Line' के तहत अब बुजुर्ग व्यक्ति टोल फ्री नंबर 14567 और बात करके अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं |
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री: डॉ वीरेंद्र कुमार
  • वृद्ध व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 1 अक्टूबर को बुजुर्गों को प्रभावित करने वाले मुद्दों जैसे कि बुढ़ापा और बड़े दुर्व्यवहार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, और समाज में वृद्ध लोगों द्वारा किए गए योगदान की सराहना करना हैं।
  • पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 14 दिसंबर 1990 को 'अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग/वृद्ध व्यक्ति दिवस' को मनाने का फैसला किया गया था |

2. राजस्थान में ग्रामीण विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए NABARD द्वारा किसके साथ समझौता किया गया है?
- AU Small Finance Bank
  • AU Small Finance Bank
  • Established: 1996
  • HQ: Jaipur
  • Chairman: Sharad Goklani
  • :
  • NABARD: National Bank for Agriculture and Rural Development
  • Established: 12 July 1982
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: Govinda Rajulu Chintala

3. हाल ही में किस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने सभी ATMs बंद करने का फैसला किया है?
- सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
  1. परिचालन कारणों से सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने सभी ATMs को 1 अक्टूबर 2021 से बंद करने का फैसला किया है |
  2. हालांकि बैंक ने यह स्पष्ट किया है कि सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के द्वारा जारी किए गए सभी ATMs अन्य बैंकों के एटीएम मशीन पर काम करेंगे |
  • Suryoday Small Finance Bank
  • Established: 2008
  • HQ: Mumbai

4. हाल ही में किस दिन 'विश्व अंतरिक्ष सप्ताह' मनाया गया?
- '4-10 अक्टूबर'
  • 'विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का विषय (Theme) 2021: अंतरिक्ष में महिलाएं (Women in Space)
  • अंतरिक्ष की दुनिया में मानव की सफलता और विज्ञान और प्रौद्योगिकी और मानव स्थिति की बेहतरी की दिशा में उनके योगदान की सराहना करने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 से 10 अक्टूबर तक 'विश्व आंतरिक सप्ताह' मनाया जाता है |

5. हाल ही में किस दिन 'विश्व पर्यावास दिवस' मनाया गया?
- 4 अक्टूबर
  1. 'विश्व पर्यावास दिवस' का विषय (Theme) 2021: 'कार्बन मुक्त दुनिया के लिए शहरी कार्रवाई में तेजी लाना' (वाओ
  2. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सभी के लिए पर्याप्त आश्रय के मूल अधिकार पर प्रकाश डालने के लिए प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को 'विश्व पर्यावास दिवस' मनाया जाता है |
  3. संयुक्त राष्ट्र के पहल पर पहली बार वर्ष 1986 'विश्व पर्यावास दिवस' में मनाया गया |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary General: Antonio Guterres

6. हाल ही में किसे चिकित्सा के क्षेत्र में 'नोबेल पुरस्कार 2021' के लिए चुना गया है?
- डेविड जूलियस और अर्डेम पटपौटियन
  1. डेविड जूलियस और आर्डेम पटपौटिअन को तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स कि उनकी खोजों के लिए संयुक्त रुप से फिजियोलॉजी या मेडिसिन (चिकित्सा) का नोबेल पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया है |
  2. इस शोध से यह आसानी से समझा जा सकता है कि हमारा तंत्रिका तंत्र गर्मी, ठंड और यांत्रिक उत्तेजनाओं को कैसे महसूस करता है |
  3. डेविड जूलियस एक अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट है तथा कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को में प्रोफेसर हैं |
  4. अर्डेम पटपौटियन लेबनान में जन्मे अर्मेनियाई-अमेरिकी आणविक जीवविज्ञानी, न्यूरोसाइंटिस्ट हैं |

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Novel Prize):-

अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के बारे में सभी महत्वपूर्ण तथ्य:

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल फाउंडेशन के द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की मृत्यु से पहले उनके द्वारा 1895 में जाहिर की गई इच्छा के अनुसार "उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है तथा जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है।"
  • अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन के राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी |
  • अल्फ्रेड नोबेल का मृत्यु 10 दिसंबर 1896 को 63 वर्ष की उम्र में इटली में हुई थी |
  • अलफ्रेड नोबेल पेशा से स्वीडन के रसायनज्ञ, इंजीनियर, अविष्कारक, व्यवसाई और बहुत बड़े परोपकारी थे |
  • अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1867 में डायनामाइट का आविष्कार किया था |

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Novel Prize):-

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल प्राइज 5 (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य) और 1 (अर्थशास्त्र) कुल मिलाकर 6 क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर महीने में किया जाता है और अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है |
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया |
  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के केंद्रीय बैंक (Bank of Sweden) द्वारा अपने 300 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में वर्ष 1968 में स्थापित किया गया और अर्थशास्त्र का पहला पुरस्कार वर्ष 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की पांचवी वर्षगांठ पर प्रदान किया गया था |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य और अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में प्रदान किया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है |
  • नोबेल पुरस्कार के रुप में एक स्वर्ण पदक, एक प्रमाण पत्र और 10 मिलीयन स्वीडिश क्रोना (लगभग US$ 1,145,000) प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक पुरस्कार में 1 वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है और यदि एक ही पुरस्कार के लिए तीन लोगों का चुनाव होता है तो समिति के द्वारा यह तय किया जाता है कि किसको कितनी राशि पुरस्कार स्वरूप देनी है |
  • वर्ष 1974 में पुरस्कार समिति के द्वारा यह फैसला लिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा और इससे पहले मात्र दो बार मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किया गया है | मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार दो व्यक्तियों को दिया गया है जिनमें से पहली बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार 'एरिक एक्सल कार्लफेल्ट' (Erik Axel Karlfeldt)  को 1931 में और दूसरी बार शांति का नोबेल पुरस्कार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव 'डैग हैमरसोल्ड' (Dag Hammarskjold) को 1961 में दिया गया |
  • सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता 'मलाला यूसुफजई' वर्ष 2014 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में बनी थी | सबसे कम उम्र की महिला के साथ-साथ महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ही है | केवल पुरुष वर्ग में सबसे कम उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई मूल के ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी 'विलियम लॉरेंस ब्रैग' (25 वर्ष) हैं |
  • सबसे अधिक उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक 'जॉन बी गुडइनफ' हैं जो वर्ष 2019 में 97 वर्ष की उम्र में रसायन विज्ञान में यह उपलब्धि प्राप्त किए |
  • नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |
  • दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |

अब तक 4 लोगों को दो बार नोबेल पुरस्कार और एक संस्था को तीन बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है:-


(a). मैडम क्यूरी (Marie Curie) जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में "रेडियो सक्रियता" (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में "रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(b). लीनस पॉलिंग (Linus Pauling) को "रासायनिक बंधों की प्रकृति की समझ" में उनके योगदान के लिए 1954 में रसायन विज्ञान में और 1962 में "परमाणु हथियारों और युद्ध के खिलाफ वकालत" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(c). जॉन बार्डीन (John Bardeen) को 1956 में भौतिकी के क्षेत्र में "ट्रांजिस्टर के अविष्कार" के लिए और 1972 में भौतिकी के क्षेत्र में "अतिचालकता के सिद्धांत" के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(d). फ्रेडरिक सेंगर (Frederick Sanger) को 1958 में रसायन के क्षेत्र में "इंसुलिन मॉलिक्यूल की संरचना" के लिए और 1980 में रसायन के क्षेत्र में "न्यूक्लिक एसिड के आधार अनुक्रम का निर्धारण" करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

एक से अधिक बार नोबेल पुरस्कार पाने वाले संस्थाओं/संगठनों की सूची:-


(a). इंटरनेशनल कमिटी ऑफ़ रेड क्रॉस (The International Committee of the Red Cross) को सबसे अधिक तीन बार (1917, 1944, 1963) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |
(b). यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) को दो बार (1954, 1981) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |

भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहले नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची:-


(a). भौतिकी के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901में विल्हेम कॉनराड रॉन्टजेन (Wilhelm Conrad Röntgen) को दिया गया था |
(b). रसायन के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में जैकोबस एच. वैन 'टी हॉफ' (Jacobus H. van 't Hoff') को दिया गया था |
(c). चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में एमिल वॉन बेहरिंग (Emil von Behring) को दिया गया था |
(d). साहित्य के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में सुली प्रुधोमे (Sully Prudhomme) को दिया गया था |
(e). शांति के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में हेनरी डुनेंट (रेड क्रॉस के संस्थापक) और फ़्रेडरिक पैसी (फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक) को दिया गया था |
(f). अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |

नोबेल पुरस्कार जीते गए सभी भारतीयों की सूची:-

भारतीय नागरिक (भारत में जन्मे और पुरस्कार के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किए):

1. एशिया और भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर हैं जिनको 1913 में साहित्य के क्षेत्र में इनकी पुस्तक 'गीतांजलि' के लिए दिया गया |
2. 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन को उनके "प्रकाश के प्रकीर्णन" पर कार्य और खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
3. 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अमर्त्य सेन को "कल्याणकारी अर्थशास्त्र" में उनके कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
4. 2014 में शांति के क्षेत्र में कैलाश सत्यार्थी को "बच्चों और युवाओं के दमन के विरोध उनके संघर्ष तथा सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार" के लिए किए गए प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारत में जन्में (वैसे विजेता जो भारत में जन्मे हैं और भारतीय मूल के हैं लेकिन पुरस्कार हेतु किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया): 

1. 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में "अनुवांशिक कोड और इसके प्रोटीन संश्लेषण में कार्य पर शोध" के लिए हरगोविंद खुराना को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
2. 1983 में भौतिकी के क्षेत्र में "तारों के विकास और संरचना के महत्व के भौतिक प्रक्रियाओं का सैद्धांतिक अध्ययन" के लिए सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
3. 2009 में रसायन के क्षेत्र में "राइबोसोम की संरचना और कार्य का अध्ययन" के लिए वेंकटरामन रामकृष्णन को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो यूनाइटेड किंगडम (UK) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
4. 2019 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में "वैश्विक गरीबी को दूर करने के लिए उनकी प्रायोगिक कार्य के लिए" अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |

भारत में बसे (वैसे विजेता जो भारत के नागरिक नहीं है किसी अन्य देश मे जन्में है लेकिन भारत में बसे हैं): 

1. 1989 में शांति के क्षेत्र में "उनके लोगों स्वाधीनता को पुनः प्राप्त करने के लिए उनके लगातार अहिंसक प्रतिरोध" के लिए दलाई लामा को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो तिब्बत के तक्तेसेर में जन्मे और भारत में बसे हैं |

भारतीय नागरिकता प्राप्त (वैसे विजेता जो दूसरे देश में जन्मे और भारत की नागरिकता लिए): 

1. अल्बेनियन परिवार से संबंध रखने वाले, स्कोप्जे (अब मैसेडोनिया) में जन्में मदर टेरेसा जो 1950 से 1997 तक भारतीय नागरिकता के साथ भारत में रहे, को समाज सेवा संबंधी कार्यों के लिए 1979 मे शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (वैसे विजेता जिनके परिवार भारत से संबंध रखते हैं लेकिन खुद विदेशी नागरिकता प्राप्त किए हैं): 

1. भारतीय परिवार से संबंध रखने वाले तथा त्रिनिदाद और टोबैगो, यूनाइटेड किंगडम में जन्मे विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (V. S. Naipaul) को 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
:
नोट: 1937 से लेकर 1948 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया परंतु एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया |


7. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह' मनाया गया?
- 02 से 08 अक्टूबर
  • 'राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह' का विषय (Theme) 2021: "वन और आजीविका: लोगों और ग्रह को बनाए रखना (Forests and Livelihood: Sustaining People and Planet)"
  • प्रत्येक वर्ष 2 से 8 अक्टूबर के बीच भारत के वनस्पतियों और जीवो की रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से 'राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह' मनाया जाता है |
  • इस वर्ष 67वां 'राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह' मनाया जा रहा है |

8. किस महीने को 'स्तन कैंसर जागरूकता माह 2021' के रूप में मनाया जा रहा है?
- अक्टूबर
  • प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महीने के 01 से 31 तारीख तक स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करने और स्तन कैंसर के उपचार का जल्द पता लगाने के महत्व को बढ़ावा देने के लिए स्तन कैंसर जागरूकता माह मनाया जाता है |
  • हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में दुनिया भर में 2.3 मिलियन से अधिक महिलाओं में स्तन कैंसर बीमारी का पता चला था |
  • 'स्तन कैंसर जागरूकता माह 2021' के दौरान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के द्वारा भारत की पहली ब्रेस्ट कैंसर हेल्पलाइन UBF HELP (08046983383) का शुभारंभ किया गया |

9. हाल ही में किस दिन 'विश्व पशु दिवस' मनाया गया?
4 अक्टूबर
  • वैश्विक स्तर पर जानवरों के प्रति संवेदना और पर्यावरण, प्रकृति और इंसानों के लिए जानवरों से होने वाले लाभ पर प्रकाश डालने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 अक्टूबर को 'विश्व पशु दिवस' मनाया जाता है |

10. हाल ही में किस राज्य के द्वारा 'लोकप्रिया गोपीनाथ बोर्दोलोई पुरस्कार' प्रदान किया गया?
- असम
  1. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के द्वारा असम सरकार की 'लोकप्रिया गोपीनाथ बोर्दोलोई पुरस्कार' से विजेताओं को सम्मानित किया गया |
  2. असम में
  3. कस्तूरबा गांधी नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट, असमिया साहित्यकार डॉ अनिरुद्ध कुमार बरुआ और श्रीमाता संकरदेवा कलाक्षेत्र में शिलॉंग चैम्बर क्वायर को 'लोकप्रिया गोपीनाथ बोर्दोलोई पुरस्कार' प्रदान किया गया |
  4. 'लोकप्रिया गोपीनाथ बोर्दोलोई पुरस्कार' के अंतर्गत ₹5 लाख पुरस्कार राशि, एक प्रशस्ति पत्र और एक अंगवस्त्र प्रदान किया जाता है |
  5. 'लोकप्रिया गोपीनाथ बोर्दोलोई पुरस्कार' असम का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है |
  • Assam
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

11. हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच कौनसी संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया?
- 'मित्र शक्ति 21'
  1. भारत और श्रीलंका के बीच 'मित्र शक्ति 21' का यह आठवां संस्करण है |
  2. संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति 21' का आयोजन कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल, अम्पारा, श्रीलंका में किया जा रहा है |
  • Sri Lanka
  • Capital: 1.Colombo (Executive Capital) 2.Sri Jayawardenepura Kotte (Legislative Capital)
  • Currency: Sri Lankan Rupee
  • PM: Mahindra Rajapaksa
  • President: Gotabaya Rajapaksa

12. गाय के गोबर से उत्तम उत्पाद और विपणन के लिए कौनसा अभियान चलाया गया?
- कामधेनु दीपावली 2021
  • गाय के गोबर से 100 करोड से अधिक उत्तम उत्पाद जैसे दीपक लैंप्स, लक्ष्मी गणेश मूर्तियां इत्यादि बनाने के उद्देश्य से 'कामधेनु दीपावली 2021' अभियान लांच किया गया है |
  • साथ ही गाय के गोबर, मूत्र और दूध से बने उत्पादों को आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद बनाने की दिशा में भी बढ़ोतरी किया जाएगा |

13. हाल ही में 'G-20 सभापति शिखर सम्मेलन 2021' का आयोजन कहां किया गया है?
- रोम
  • इटली की राजधानी रोम में 7वें 'G-20 सभापति शिखर सम्मेलन 2021' का आयोजन किया गया है |
  • 7वें 'G-20 सभापति शिखर सम्मेलन 2021' मे भारत का प्रतिनिधित्व वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के द्वारा किया गया |

14. हाल ही में क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी 'CoinDCX' ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
- अमिताभ बच्चन
  • 'CoinDCX' भारत का सबसे बड़ा क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज है |






Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts