Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 24-25/10/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में 51वें 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2019' से किसे सम्मानित किया गया है?
रजनीकांत
  • 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित 51वें 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से जाने-माने अभिनेता, निर्माता और पटकथा लेखक रजनीकांत को सम्मानित किया गया है |
  • Dadasaheb Phalke Award
  • सिनेमा जगत में यह सर्वोच्च सम्मान है
  • इस पुरस्कार का नाम धुंडीराज गोविंद फालके के नाम पर रखा गया जिन्हें भारतीय सिनेमा का जनक माना जाता है
  • इस पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल और ₹10 लाख की नगद राशि प्रदान की जाती है
  • प्रथम पुरस्कार: 1969 में

2. हाल ही में किस दिन "राजनयिकों का अंतरराष्ट्रीय दिवस" (International Day of Diplomats) मनाया गया?
-  24 अक्टूबर
  • अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस मनाने का विचार भारतीय राजनयिक 'अभय के' द्वारा किया गया था, जिन्होंने पहली बार 24 अक्टूबर, 2017 को ब्रासीलिया में इसकी मेजबानी की थी।
  • इस उत्सव का उद्देश्य महत्वपूर्ण कार्य राजनयिकों और उनके परिवारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है ताकि दुनिया को जोड़ा जा सके।

3. हाल ही में किस दिन "संयुक्त राष्ट्र दिवस" (UN Day) मनाया गया?
24 अक्टूबर
  • "संयुक्त राष्ट्र दिवस" (UN Day) का विषय 2021: एक समान और टिकाऊ दुनिया के लिए बेहतर तरीके से उबरना (Recovering Better for an Equal and Sustainable World)
  • 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के अवसर पर वर्ष 1948 से ही प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को "संयुक्त राष्ट्र दिवस" (UN Day) मनाया जाता है |

4. हाल ही में किस दिन "विश्व पोलियो दिवस" मनाया गया?
- 24 अक्टूबर
  • "विश्व पोलियो दिवस" 2021 क विषय: "एक दिन. पोलियो को समाप्त करने पर ध्यान केंद्रित करना - पोलियो मुक्त विश्व के हमारे वादे को पूरा करना" (One Day. One Focus: Ending - dlivering on our promise of a polio-free world!)
  • वैश्विक स्तर पर पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को "विश्व पोलियो दिवस" मनाया जाता है |
  • रोटरी इंटरनेशनल के द्वारा 'जोनास साल्क' जन्मदिवस की याद में प्रत्येक वर्ष "विश्व पोलियो दिवस" मनाया जाता है जिनकी अगुवाई में पहली पोलियो वैक्सीन विकसित किया गया था |

5. भारत के तरफ से किस फिल्म को आधिकारिक तौर पर ऑस्कर 2022 के लिए नामित किया गया है?
- कूझांगल (Koozhangal)
  • 94वें एकेडमी अवार्ड (ऑस्कर 2022) के लिए भारत के तरफ से अधिकारिक तौर पर कूझांगल (Koozhangal) फिल्म को नामित किया गया है |
  • 94वें एकेडमी अवार्ड (ऑस्कर 2022)  का आयोजन लॉस एंजिल्स में 27 मार्च 2022 को किया जाएगा |

6. हाल ही में क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
- रामनाथ कृष्णन

7. हाल ही में किस देश ने अंतरिक्ष मलबे को कम करने के लिए उपग्रह 'Shijian-21' का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है?
- चीन
  1. चीन के अंतरिक्ष एजेंसी का नाम CNSA (China National Space Administration) है |
  • China Capital: Beijing
  • Currency: Yuan or Renminbi
  • President: Xi Jinping

8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने कर्मचारियों की उपस्थिति ट्रैक करने के लिए स्मार्टवाच प्रदान करने का घोषणा किया है?
- हरियाणा
  • Haryana
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Manohar Lal Khattar
  • Governor: बंडारू दत्तात्रेय

9. हाल ही में कब से कब तक "वैश्विक मीडिया और सूचना साक्षरता सप्ताह 2021" मनाया गया?
24 से 31 अक्टूबर
  1. "वैश्विक मीडिया और सूचना साक्षरता सप्ताह" के 11वें संस्करण का आयोजन साउथ अफ्रीका के द्वारा किया जा रहा है |
  2. "वैश्विक मीडिया और सूचना साक्षरता सप्ताह" के 11वें संस्करण का सह-आयोजक यूनेस्को है |
  • UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural organization
  • Established: 16 November 1945, First session: 04 November 1946
  • HQ: Paris, France
  • Director-General: Audrey Azoulay

10. हाल ही में कौनसा राज्य सत-प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त (ODF), हर घर बिजली और हर घर नल पहुंचाने वाला पहला राज्य बन गया है?
- गोवा
  • Goa
  • Capital: Panji
  • CM: Pramod Sawant
  • Governor: पी एस श्रीधारण पिल्लई

11. हाल ही में 'राष्ट्रीय अंतर-धार्मिक सम्मेलन' का आयोजन कहां किया गया है?
- नागपुर
  • 'राष्ट्रीय अंतर-धार्मिक सम्मेलन' 2021 का विषय: 'सांप्रदायिक सद्भाव और भारत की भूमिका के लिए वैश्विक चुनौतियां' (Global Challenges to Communal Harmony and Role of India)
  • 'राष्ट्रीय अंतर-धार्मिक सम्मेलन' 2021 मे देश-विदेश के जाने-माने धार्मिक लोगों जैसे श्री श्री रविशंकर, स्वामी रामदेव और संस्थाओ ने भाग लिया |

12. हाल ही में आयोजित फॉर्मूला वन यूएस ग्रैंड प्रिक्स 2021 का खिताब किसने जीता है?
Max Verstappen
  • फॉर्मूला वन यूएस ग्रैंड प्रिक्स 2021 के फाइनल मुकाबले मे लुईस हैमिलटन को हराकर ख़िताब अपने नाम किया |
  • Max Verstappen, नीदरलैंड के रेड बुल के रेसिंग ड्राइवर हैं

13. हाल ही में प्रथम भारत-ब्रिटेन त्रि-सेवा अभ्यास "कोंकण शक्ति 2021" का आयोजन कहां किया गया है?
- अरब सागर

14. हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा देश के सभी मतदान केंद्रों की डिजिटल मैपिंग के लिए कौनसी मोबाइल ऐप लांच किया है?
- गरुड़
  • Election commission of India
  • भारतीय चुनाव आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अतिरिक्त चुनाव आयुक्त होते हैं
  • मुख्य चुनाव आयुक्त: सुशील चंद्रा
  • अन्य दो चुनाव आयुक्त: 1. राजीव कुमार 2. अनूप चंद्र पांडे
  • चुनाव आयोग की स्थापना: 25 जनवरी 1950
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

15. हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के द्वारा किस नाम से हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है?
ABHYAS
  1. भारतीय सेनाओं के लिए DRDO के द्वारा उड़ीसा में बंगाल की खाड़ी के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट "ABHYAS" का सफल परीक्षण किया गया |
  • DRDO: Defence Research & Development Organisation
  • Established: 1958
  • HQ: New Delhi 
  • Chairman: G. Satheesh Reddy






Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts