Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 16/10/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में किस दिन "विश्व खाद्य दिवस" मनाया गया?
16 अक्टूबर
  1. "विश्व खाद्य दिवस" का विषय (Theme) 2021: 1. "हमारे कर्म ही हमारा भविष्य. बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर पर्यावरण और बेहतर जीवन" (Our actions are our future. Better production, Better nutrition, Better environment and Better life 2. "अब सुरक्षित भोजन स्वस्थ कल के लिए" (Safe Food Now for a Healthy Tomorrow)
  2. प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर भूख और इसे मिटाने के लिए तत्परता, मानव कर्म पर प्रकाश डालने के लिए "विश्व खाद्य दिवस" (World  Food Day) मनाया जाता है |
  3. प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के 'खाद्य और कृषि संगठन' द्वारा "विश्व खाद्य दिवस" मनाया जाता है |
  • FAO: Food and Agriculture Organization
  • Established: 16 October 1945
  • HQ: Rome, Italy
  • Director-General: Qu Dongyu

2. हाल ही में कहां 'डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रेरणा स्थल' का अनावरण किया गया?
विशाखापट्टनम
  • आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के 'नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला' में 'डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रेरणा स्थल' का अनावरण किया गया |
  • भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से जाने जाने वाले एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को "विश्व विद्यार्थी दिवस" मनाया जाता है |

3. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा अमृत योजना (AMRUT Scheme) को कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है?
- 2026
  • केंद्र सरकार के द्वारा अमृत योजना (AMRUT Scheme) को अगले 5 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है |

अमृत योजना (AMRUT Scheme) क्या है?

भारत सरकार ने 2015 मे कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (AMRUT) शुरू किया, जिसका उद्देश्य पानी की आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन, पार्क जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके, विशेष रूप से गरीबों और वंचितों के लिए।

4. हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के फाइनल मुकाबले में किस टीम ने जीत हासिल किया है?
- चेन्नई सुपर किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का इतिहास: -

  • वर्ष 2007 में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के विरुद्ध भारत का जीत के ठीक अगले वर्ष अर्थात 2008 में BCCI (Board of Control for Cricket in India) द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शुरूआत किया गया |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक 20 ओवर का क्रिकेट लीग है जो प्रत्येक वर्ष BCCI (Board of Control for Cricket in India) द्वारा आयोजित किया जाता है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पहली बार वर्ष 2008 में खेला गया था जिसमें कुल 8 टीम ने भाग लिया था |
  • वर्ष 2008 के सबसे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल किया था |
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly
  • Secretary: Jai Shah

वर्ष 2008 से 2021 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीम की सूची: -

    Year    IPL Winners                    IPL Runners up
    2008    Rajasthan Royals              Chennai Super Kings
    2009    Deccan Chargers               Royal Challengers Bangalore
    2010    Chennai Super Kings        Mumbai Indians
    2011    Chennai Super Kings        Royal Challengers Bangalore
    2012    Kolkata Knight Riders     Chennai Super Kings
    2013    Mumbai Indians               Chennai Super Kings
    2014    Kolkata Knight Riders     Kings XI Punjab
    2015    Mumbai Indians               Chennai Super Kings
    2016    Sunrisers Hyderabad        Royal Challengers Bangalore
    2017    Mumbai Indians               Rising Pune Supergiants
    2018    Chennai Super Kings       Sunrisers Hyderabad
    2019    Mumbai Indians               Chennai Super Kings
    2020    Mumbai Indians               Delhi Capitals
    2021    Chennai Super Kings       Kolkata Knight Riders

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के विजेता-उपविजेता और अन्य पुरस्कारों की संपूर्ण सूची तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण तथ्य: -

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में शामिल टीमों की सूची: -
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 14वें संस्करण मे कुल 8 टीमों ने भाग लिया |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 मे 'Kings XI Punjab' ने अपने टीम का नाम बदलकर 'Punjab Kings' किया |
    1. Mumbai Indians
    2. Delhi Capitals
    3. Chennai Super Kings
    4. Rajasthan Royals
    5. Royal Challengers Bangalore
    6. Kolkata Knight Riders
    7. Sunrisers Hyderabad
    8. Punjab Kings (Kings XI Punjab)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का आयोजन स्थल: -

  • BCCI (Board of Control for Cricket in India) के द्वारा IPL 2021 के 14वें संस्करण का आयोजन भारत में ही किया गया परंतु खेल के दौरान कुछ खिलाड़ियों के COVID-19 पॉजिटिव होने के कारण खेल को मई महीने में रोक दिया गया | पुनः बचे हुए खेल को 19 सितंबर से 15 अक्टूबर 2021 तक संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह, दुबई और अबू धाबी में आयोजित किया गया |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर 2021 को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित किया गया |

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के विजेता-उपविजेता और अन्य पुरस्कारों की संपूर्ण सूची तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण तथ्य: -

  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 14वें संस्करण के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 27 रन से हराकर आईपीएल के इतिहास में अपना चौथा जीत हासिल किया |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन बनाया था जबकि उपविजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पुरस्कार के रुप में 20 करोड़ और उपविजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 12.50 करोड़ प्रदान किया गया |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिक 'The India Cements Ltd' हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच 'Stephen Fleming' हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता तथा रेड चिली एंटरटेनमेंट हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान Eoin Morgan हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोच Brendon McCullum हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में मैन ऑफ द मैच 'Faf du Plessis' को चुना गया और पुरस्कार के रूप में ₹1 लाख की राशि प्रदान किया गया |
  • मैन ऑफ द मैच का खिताब आमतौर पर उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसका योगदान खेल को जीतने में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में ऑरेंज कैप से Ruturaj Gaikwad को सम्मानित किया गया और पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपए प्रदान किया गया जिन्होंने पूरी श्रृंखला में सबसे ज्यादा कुल 635 रन बनाया है |
  • Ruturaj Gaikwad IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर बल्लेबाज हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में पर्पल कैप से हर्षल पटेल को सम्मानित किया गया और पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपए प्रदान किया गया जिन्होंने पूरी श्रृंखला में सबसे ज्यादा कुल 32 विकेट लिए हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में गेम चेंजर ऑफ द सीजन से हर्षल पटेल को सम्मानित किया गया और पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपए प्रदान किया गया |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन से हर्षल पटेल को सम्मानित किया गया और पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपए प्रदान किया गया |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन से रवि बिश्नोई को सम्मानित किया गया और पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपए प्रदान किया गया |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन से शिमरोन हेटमायर को सम्मानित किया गया और पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपए प्रदान किया गया |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में पावर प्लेयर ऑफ द सीजन से वेंकटेश अय्यर को सम्मानित किया गया और पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपए प्रदान किया गया जिन्होंने पावर प्लेओवर्स में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में सर्वाधिक 30 छक्के लगाने के लिए KL Rahul को सम्मानित किया गया और पुरस्कार के रुप में 10 लाख रुपए प्रदान किया गया |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में फेयर प्ले ऑफ द सीजन से राजस्थान रॉयल्स टीम को सम्मानित किया गया |
:
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 2021 तक सबसे सफल टीम के रूप में मुंबई इंडियंस है जिसने कुल 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) फाइनल मुकाबला जीता है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 2021 तक दूसरी सबसे सफल टीम के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) है जिसने कुल चार बार (2010, 2011, 2018, 2021) फाइनल मुकाबला जीता है |
  • IPL 2021 तक के इतिहास में सबसे ज्यादा रन 6283 का कीर्तिमान विराट कोहली के पास है |
  • IPL 2021 तक के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट 170 का कीर्तिमान लसिथ मलिंगा के पास है |
  • IPL 2021 तक के इतिहास में सबसे ज्यादा हैट ट्रिक्स का कीर्तिमान अमित मिश्रा के पास है जिन्होंने 154 पारियों में 166 विकेट लिए हैं |
  • IPL 2021 तक के इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट्स 1268 का कीर्तिमान हरभजन सिंह के पास है |
  • IPL 2021 तक के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के 357 का कीर्तिमान क्रिस गेल के पास है |
  • IPL 2021 तक के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके 654 का कीर्तिमान शिखर धवन के पास है |
  • IPL 2021 तक के इतिहास में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा रन 175* का कीर्तिमान क्रिस गेल के पास है |
  • IPL 2021 तक के इतिहास में सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट 178.57 आंद्रे रसेल (Andre Russell) के पास है |

5. हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्री के द्वारा शहरों में पार्किंग सुविधा को आसान करने के लिए कौन सी मोबाइल एप लांच किया गया?
- MyParkings
  • पार्किंग सुविधा को आसान करने और पॉल्यूशन कम करने के उद्देश्य से सूचना और प्रसारण मंत्री के द्वारा 'MyParkings' मोबाइल एप लांच किया गया जिससे पार्किंग ढूंढने में आसानी होगी और अनावश्यक गाड़ी को घुमाना, रोकना और प्रदूषण फैलाना जैसी समस्या से निजात मिलेगी |
  • सूचना और प्रसारण मंत्री: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

6. हाल ही में भारत को किस अंतरराष्ट्रीय संगठन में सदस्य के लिए दोबारा से चुन लिया गया है?
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (U N Human Rights Council)
  1. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (U N Human Rights Council) के लिए भारत को वर्ष 2022-24 के लिए फिर से चुन लिया गया है |
  • UNHRC: United Nations Human Rights Council
  • Established: 15 March 2006
  • HQ: Geneva Switzerland
  • President: Nazhat Shameem Khan

7. हाल ही में भारत सरकार ने वायरल संक्रमणों की निगरानी के लिए किस नाम से भारत का पहला सहायता संघ (Consortium) लॉन्च किया है?
- 'One Health'
  • भारत के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने जूनोटिक के साथ-साथ ट्रांसबाउंड्री रोगजनकों के महत्वपूर्ण जीवाणु, वायरल और परजीवी संक्रमण की निगरानी करने के लिए भारत का पहला 'One Health' सहायता संघ (Consortium) लॉन्च किया है |

8. भारत सरकार ने 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल करने के लिए कितना सौर क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा है?
- 5630 GW

9. हाल ही में CRISIL लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
- अमीश मेहता
  • CRISIL लिमिटेड एक भारतीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है |
  • HQ: Mumbai

10. हाल ही में किस दिन 'विश्व दृष्टि दिवस' मनाया गया?
14 अक्टूबर
  • दुनिया भर में नेत्र स्वास्थ्य के वैश्विक मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार को 'विश्व दृष्टि दिवस' मनाया जाता है |

        


Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts