Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 15/10/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में किस दिन "विश्व विद्यार्थी दिवस" मनाया गया?
15 अक्टूबर
  1. भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से जाने जाने वाले एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को "विश्व विद्यार्थी दिवस" मनाया जाता है |
  2. प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के पहल पर "विश्व विद्यार्थी दिवस" मनाया जाता है |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

2. हाल ही में कौन "चिल्ड्रन पीस इमेज ऑफ द ईयर ग्लोबल पीस फोटो अवार्ड" जीतने वाला पहले भारतीय बन गए हैं?
- आध्या अरविंद शंकर
  • "चिल्ड्रन पीस इमेज ऑफ द ईयर ग्लोबल पीस फोटो अवार्ड" दुनिया भर के उन फोटोग्राफरों को प्रदान किया जाता है जिनकी तस्वीरें शांतिपूर्ण दुनिया के लिए मानवीय प्रयासों को दर्शाती है |
  • "चिल्ड्रन पीस इमेज ऑफ द ईयर ग्लोबल पीस फोटो अवार्ड" प्रतिवर्ष यूनेस्को और ऑस्ट्रियाई संसद के साथ साझेदारी में लैमरहुबर एडिशन द्वारा प्रदान किया जाता है |

3. हाल ही में किसे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
- A K Goel
  1. UCO Bank के प्रबंध निदेशक A K Goel को भारतीय बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • IBA: Indian Banks' Association
  • Established: 26 September 1946
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: A K Goel

4. हाल ही में जारी "ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021" में भारत का रैंक क्या है?
- 101वां
  • "ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021" के 116 देशों की सूची में भारत 101वें स्थान पर है |
  • रिपोर्ट के अनुसार "ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021" में भारत अपने पड़ोसी मुल्कों से भी पीछे है |
  • बेलारूस "ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021" में पहले स्थान पर है |
  • सोमालिया "ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021" में सबसे अंतिम स्थान पर है |

5. हाल ही में किस दिन "ग्रामीण महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस" मनाया गया?
- 15 अक्टूबर
  • "ग्रामीण महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस" का विषय 2021: "Rural women cultivating good food for all"
  • ग्रामीण क्षेत्रों में लैंगिक समानता और महिलाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को "ग्रामीण महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस" मनाया जाता है |

6. हाल ही में किस दिन "ग्लोबल हैंडवाशिंग डे" मनाया गया?
15 अक्टूबर
  • "ग्लोबल हैंडवाशिंग डे" का विषय (Theme) 2021: "हमारा भविष्य हाथ में है, चलो एक साथ आगे बढ़ते हैं" (Our future is at hand, let's move forward together)

 ७.भारत में रोपवे सेवा शुरू करने वाला कौन पहला शहर बन गया है?
वाराणसी
  1. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारत का पहला रोपवे सेवा शुरू किया जाएगा |
  2. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रोपवे सेवा शुरू होने से वाराणसी, बोलीविया और मेक्सिको सिटी के बाद दुनिया का तीसरा शहर बन जाएगा |
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

8. हाल ही में किसे 'PETA इंडिया अवार्ड 2021' से सम्मानित किया गया है?
- जेम्स संगमा
  1. मेघालय के पर्यावरण मंत्री जेम्स पंगसांग कोंगकल संगमा को उनके द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों में अनानास से वीगन चमड़ा बनाने की पहल शुरू करने के लिए 'PETA इंडिया अवार्ड 2021' से सम्मानित किया गया है |
  • PETA: People for the Ethical Treatment of Animal: पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा), गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) व्यवसाय और समाज में जानवरों के अपमानजनक व्यवहार को समाप्त करने और रोजमर्रा के निर्णय लेने और सामान्य नीतियों और प्रथाओं में जानवरों के हितों के विचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • Established: 1980
  • HQ: Norfolk, Virginia, USA

9. हाल ही में कौन भारत का 21वा महिला ग्रैंडमास्टर बन गई है?
दिव्या देशमुख
  • 15 वर्षीय दिव्या देशमुख महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं जो भारत की 21वी महिला ग्रैंड मास्टर बन गई हैं |

10. हाल ही में भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के द्वारा कौनसी स्वचालित ईंधन तकनीक लांच की गई है?
- 'UFill'
  1. BPCL अपने ग्राहकों को ईंधन भरने पर नियंत्रण प्रदान करते हुए एक तेज, सुरक्षित और स्मार्ट अनुभव प्रदान करने के लिए 'UFill' नामक एक स्वचालित तकनीक शुरू किया है |
  • BPCL: Bharat Petroleum Corporation Limited
  • Established: 1952
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: Arun Kumar Singh

11. हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी 'विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता रैंकिंग 2021' में कौनसी कंपनी भारत की सबसे बड़ी नियोक्ता कंपनी बन गई है?
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • फोर्ब्स द्वारा जारी 'विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता रैंकिंग 2021' में वैश्विक स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज 52वें स्थान और भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है |
  • फोर्ब्स द्वारा जारी 'विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता रैंकिंग 2021' में दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 2021 में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता बनकर शीर्ष स्थान हासिल किया है |




Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts