Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 10-11/10/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी

1. हाल ही में किसे एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) के द्वारा 'आर्यभट्ट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है?
- डॉ जी सतीश रेड्डी
  1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष हैं |
  2. भारत में अंतरिक्ष विज्ञान में डॉ जी सतीश रेडी के उत्कृष्ट आजीवन योगदान के लिए 'आर्यभट्ट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है
  • DRDO: Defence Research & Development Organisation
  • Established: 1958
  • HQ: New Delhi 
  • Chairman: G. Satheesh Reddy

2. हाल ही में किस दिन 'मौत की सजा के खिलाफ विश्व दिवस' मनाया गया?
10 अक्टूबर
  • 'मौत की सजा के खिलाफ विश्व दिवस' का विषय (Theme) 2021: "Death penalty to women: an invisible reality"
  • प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को मृत्यु दंड को समाप्त करने की वकालत करने और मौत की सजा वाले कैदियों को प्रभावित करने वाली स्थितियों और परिस्थितियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 'मौत की सजा के खिलाफ विश्व दिवस' मनाया जाता है |

3. हाल ही में किस दिन 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' मनाया गया?
- 10 अक्टूबर
  • 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' का विषय (Theme): "Mental health in an unequal world"
  • वैश्विक स्तर पर लोगों की मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कलंक के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है |

4. हाल ही में किस ने 'तुर्की ग्रैंड प्रिक्स 2021' जीता है?
- वाल्टेरी बोटास
  • फिनलैंड से मर्सिडीज ड्राइवर वाल्टेरी बोटास ने नीदरलैंड के मैक्स वरस्टैप्पेन को हराकर फॉर्मूला वन 'तुर्की ग्रैंड प्रिक्स 2021' जीता है |

5. हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्री के द्वारा 'UDAN Scheme' के अंतर्गत ग्रीनफील्ड सिंधुदुर्ग हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, यह किस राज्य में है?
- महाराष्ट्र
  1. UDAN: Ude Desh Ka Aam Naagrik
  2. UDAN एक क्षेत्रीय हवाई अड्डा विकास और भारत सरकार की "क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना" (RCS) है, जिसका उद्देश्य "देश के आम नागरिक को सस्ती और व्यापक हवाई यात्रा करने का मौका देना है"
  3. नागरिक उड्डयन मंत्री: श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  4. महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिला में इस हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

6. हाल ही में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?
- डेविड कार्ड (David Card), जोशुआ डी एंग्रिस्ट (Joshua D. Angrist) और गुइडो इम्बेंस (Guido W. Imbens)
  1. डेविड कार्ड (David Card) (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, यूएसए) को "श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान के लिए" इस पुरस्कार का आधा हिस्सा दिया गया |
  2. और पुरस्कार के आधे भाग को जोशुआ डी एंग्रिस्ट (Joshua D. Angrist) (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कैम्ब्रिज, यूएसए) और गुइडो इम्बेंस (Guido W. Imbens) (स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसएको संयुक्त रूप से उनके "कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिए" प्रदान किया गया |

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Novel Prize):-

अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के बारे में सभी महत्वपूर्ण तथ्य:

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल फाउंडेशन के द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की मृत्यु से पहले उनके द्वारा 1895 में जाहिर की गई इच्छा के अनुसार "उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है तथा जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है।"
  • अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन के राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी |
  • अल्फ्रेड नोबेल का मृत्यु 10 दिसंबर 1896 को 63 वर्ष की उम्र में इटली में हुई थी |
  • अलफ्रेड नोबेल पेशा से स्वीडन के रसायनज्ञ, इंजीनियर, अविष्कारक, व्यवसाई और बहुत बड़े परोपकारी थे |
  • अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1867 में डायनामाइट का आविष्कार किया था |

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Novel Prize):-

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल प्राइज 5 (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य) और 1 (अर्थशास्त्र) कुल मिलाकर 6 क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर महीने में किया जाता है और अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है |
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया |
  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के केंद्रीय बैंक (Bank of Sweden) द्वारा अपने 300 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में वर्ष 1968 में स्थापित किया गया और अर्थशास्त्र का पहला पुरस्कार वर्ष 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की पांचवी वर्षगांठ पर प्रदान किया गया था |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य और अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में प्रदान किया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है |
  • नोबेल पुरस्कार के रुप में एक स्वर्ण पदक, एक प्रमाण पत्र और 10 मिलीयन स्वीडिश क्रोना (लगभग US$ 1,145,000) प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक पुरस्कार में 1 वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है और यदि एक ही पुरस्कार के लिए तीन लोगों का चुनाव होता है तो समिति के द्वारा यह तय किया जाता है कि किसको कितनी राशि पुरस्कार स्वरूप देनी है |
  • वर्ष 1974 में पुरस्कार समिति के द्वारा यह फैसला लिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा और इससे पहले मात्र दो बार मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किया गया है | मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार दो व्यक्तियों को दिया गया है जिनमें से पहली बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार 'एरिक एक्सल कार्लफेल्ट' (Erik Axel Karlfeldt)  को 1931 में और दूसरी बार शांति का नोबेल पुरस्कार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव 'डैग हैमरसोल्ड' (Dag Hammarskjold) को 1961 में दिया गया |
  • सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता 'मलाला यूसुफजई' वर्ष 2014 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में बनी थी | सबसे कम उम्र की महिला के साथ-साथ महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ही है | केवल पुरुष वर्ग में सबसे कम उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई मूल के ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी 'विलियम लॉरेंस ब्रैग' (25 वर्ष) हैं |
  • सबसे अधिक उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक 'जॉन बी गुडइनफ' हैं जो वर्ष 2019 में 97 वर्ष की उम्र में रसायन विज्ञान में यह उपलब्धि प्राप्त किए |
  • नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |
  • दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |

अब तक 4 लोगों को दो बार नोबेल पुरस्कार और एक संस्था को तीन बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है:-


(a). मैडम क्यूरी (Marie Curie) जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में "रेडियो सक्रियता" (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में "रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(b). लीनस पॉलिंग (Linus Pauling) को "रासायनिक बंधों की प्रकृति की समझ" में उनके योगदान के लिए 1954 में रसायन विज्ञान में और 1962 में "परमाणु हथियारों और युद्ध के खिलाफ वकालत" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(c). जॉन बार्डीन (John Bardeen) को 1956 में भौतिकी के क्षेत्र में "ट्रांजिस्टर के अविष्कार" के लिए और 1972 में भौतिकी के क्षेत्र में "अतिचालकता के सिद्धांत" के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(d). फ्रेडरिक सेंगर (Frederick Sanger) को 1958 में रसायन के क्षेत्र में "इंसुलिन मॉलिक्यूल की संरचना" के लिए और 1980 में रसायन के क्षेत्र में "न्यूक्लिक एसिड के आधार अनुक्रम का निर्धारण" करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

एक से अधिक बार नोबेल पुरस्कार पाने वाले संस्थाओं/संगठनों की सूची:-


(a). इंटरनेशनल कमिटी ऑफ़ रेड क्रॉस (The International Committee of the Red Cross) को सबसे अधिक तीन बार (1917, 1944, 1963) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |
(b). यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) को दो बार (1954, 1981) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |

भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहले नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची:-


(a). भौतिकी के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901में विल्हेम कॉनराड रॉन्टजेन (Wilhelm Conrad Röntgen) को दिया गया था |
(b). रसायन के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में जैकोबस एच. वैन 'टी हॉफ' (Jacobus H. van 't Hoff') को दिया गया था |
(c). चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में एमिल वॉन बेहरिंग (Emil von Behring) को दिया गया था |
(d). साहित्य के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में सुली प्रुधोमे (Sully Prudhomme) को दिया गया था |
(e). शांति के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में हेनरी डुनेंट (रेड क्रॉस के संस्थापक) और फ़्रेडरिक पैसी (फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक) को दिया गया था |
(f). अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |

नोबेल पुरस्कार जीते गए सभी भारतीयों की सूची:-

भारतीय नागरिक (भारत में जन्मे और पुरस्कार के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किए):

1. एशिया और भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर हैं जिनको 1913 में साहित्य के क्षेत्र में इनकी पुस्तक 'गीतांजलि' के लिए दिया गया |
2. 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन को उनके "प्रकाश के प्रकीर्णन" पर कार्य और खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
3. 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अमर्त्य सेन को "कल्याणकारी अर्थशास्त्र" में उनके कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
4. 2014 में शांति के क्षेत्र में कैलाश सत्यार्थी को "बच्चों और युवाओं के दमन के विरोध उनके संघर्ष तथा सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार" के लिए किए गए प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारत में जन्में (वैसे विजेता जो भारत में जन्मे हैं और भारतीय मूल के हैं लेकिन पुरस्कार हेतु किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया): 

1. 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में "अनुवांशिक कोड और इसके प्रोटीन संश्लेषण में कार्य पर शोध" के लिए हरगोविंद खुराना को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
2. 1983 में भौतिकी के क्षेत्र में "तारों के विकास और संरचना के महत्व के भौतिक प्रक्रियाओं का सैद्धांतिक अध्ययन" के लिए सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
3. 2009 में रसायन के क्षेत्र में "राइबोसोम की संरचना और कार्य का अध्ययन" के लिए वेंकटरामन रामकृष्णन को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो यूनाइटेड किंगडम (UK) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
4. 2019 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में "वैश्विक गरीबी को दूर करने के लिए उनकी प्रायोगिक कार्य के लिए" अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |

भारत में बसे (वैसे विजेता जो भारत के नागरिक नहीं है किसी अन्य देश मे जन्में है लेकिन भारत में बसे हैं): 

1. 1989 में शांति के क्षेत्र में "उनके लोगों स्वाधीनता को पुनः प्राप्त करने के लिए उनके लगातार अहिंसक प्रतिरोध" के लिए दलाई लामा को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो तिब्बत के तक्तेसेर में जन्मे और भारत में बसे हैं |

भारतीय नागरिकता प्राप्त (वैसे विजेता जो दूसरे देश में जन्मे और भारत की नागरिकता लिए): 

1. अल्बेनियन परिवार से संबंध रखने वाले, स्कोप्जे (अब मैसेडोनिया) में जन्में मदर टेरेसा जो 1950 से 1997 तक भारतीय नागरिकता के साथ भारत में रहे, को समाज सेवा संबंधी कार्यों के लिए 1979 मे शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (वैसे विजेता जिनके परिवार भारत से संबंध रखते हैं लेकिन खुद विदेशी नागरिकता प्राप्त किए हैं): 

1. भारतीय परिवार से संबंध रखने वाले तथा त्रिनिदाद और टोबैगो, यूनाइटेड किंगडम में जन्मे विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (V. S. Naipaul) को 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
:
नोट: 1937 से लेकर 1948 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया परंतु एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया |


7. हाल ही में कौन 'UNHCR रिफ्यूजी अवार्ड' पाने वाला पहला विजेता बन गया है?
निकोला कोवेसेविक
  1. निकोला कोवेसेविक पेशा से सर्विया में वकील है जिन्हें 'UNHCR रिफ्यूजी अवार्ड' से सम्मानित किया गया है |
  2. शरणार्थियों के आश्रय, काम, शिक्षा और चिकित्सा जैसी सुविधाओं तथा शरण लेने के लिए आवेदन पर मुफ्त में कानूनी सलाह देने के लिए निकोला कोवेसेविक को 'UNHCR रिफ्यूजी अवार्ड' के लिए चुना गया है |
  • UNHRC: United Nations Human Rights Council
  • Established: 15 March 2006
  • HQ: Geneva Switzerland
  • President: Nazhat Shameem Khan

8. हाल ही में किसे 'सत्यजीत रे पुरस्कार' के लिए चुना गया है?
बेजवाड़ा गोपाल
  • जाने-माने तेलुगू फिल्म निर्माता बेजवाड़ा गोपाल को 'सत्यजीत रे पुरस्कार 2021' के लिए चुना गया है |
  • सत्यजीत रे फिल्म सोसाइटी, केरला द्वारा 'सत्यजीत रे पुरस्कार' प्रदान किया जाता है |

9. हाल ही में भारत ने धरती और महासागर की सुरक्षा और संरक्षण के लिए किस संगठन में शामिल हुआ है?
HAC
  • HAC: उच्च महत्वाकांक्षा गठबंधन (High Ambition Coalition)
  • उच्च महत्वाकांक्षा गठबंधन (HAC) को 2019 में 70 से अधिक देशों के अंतर सरकारी समूह द्वारा लांच किया गया था जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक दुनिया की कम से कम 30% भूमि और महासागर की रक्षा करना है |
  • भारत उच्च महत्वाकांक्षा गठबंधन (HAC) का सदस्य बनने वाला पहला देश है जो BRICS के सदस्य हैं |

10. हाल ही में किसे 'वायलर पुरस्कार 2021' के लिए चुना गया है?
- बेन्यामिन
  • मलयालम लेखक 'बिन्यामीन' को 'वायलर पुरस्कार 2021' के लिए चुना गया है |
  • मलयालम साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए 'वायलर पुरस्कार' दिया जाता है |

11. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय डाक दिवस' मनाया गया?
- 10 अक्टूबर
  1. भारत में डाक सेवा की क्षमता तथा इसमें लगे डाक कर्मी द्वारा कठिन भौगोलिक इलाकों में विविधताओं के बावजूद सेवाएं प्रदान करना इत्यादि का सराहना करने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय डाक दिवस मनाया जाता है |
  2. हाल ही में 9 अक्टूबर को 'विश्व डाक दिवस' भी मनाया गया है |
  • Indian Post
  • Established: 01 October 1854
  • Jurisdiction: Government of India, Department of Post, Ministry of Communication
  • HQ: New Delhi
  • Secretary: Vineet Pandey

12. IMPS के माध्यम से अंतरण की जाने वाली राशि की सीमा दो लाख से बढ़ाकर अब कितनी कर दी गई है?
- 5 लाख
  • IMPS: Immediate Mobile Payment Service
  • IMPS सेवा NPCI के द्वारा प्रदान कराया जाता है |
  • NPCI (National Payments Corporation of India)
  • यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक एसोसिएशन का एक संयुक्त प्लेटफार्म है
  • Established: 2008
  • HQ: Mumbai
  • MD & CEO: Dilip Asbe

13. हाल ही में पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
- डॉ अब्दुल कादिर
  1. पाकिस्तान के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु बम के जनक कहे जाने वाले डॉक्टर अब्दुल कादिर का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया |
  • Pakistan
  • Capital: Islamabad
  • Currency: Pakistani Rupee
  • PM: Imran Khan
  • President: Arif Alvi

14. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस' मनाया गया?
- 11 अक्टूबर
  1. 'अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस' का विषय (Theme) 2021: "Digital Generation. Our Generation"
  2. प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के पहल पर वैश्विक स्तर पर बालिकाओं की शिक्षा, पोषण, बाल विवाह, कानूनी और चिकित्सा अधिकारों के प्रति जागरूक होने के उद्देश्य से 'अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस' मनाया जाता है |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary General: Antonio Guterres

15. हाल ही में फिक्की (FICCI) के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 9.1%
  1. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) भारत में स्थित एक गैर-सरकारी व्यापार संघ और वकालत समूह है।
  • FICCI: Federation of Indian Chamber of Commerce & Industry
  • FLO: FICCI Ladies Organisation
  • FICCI Established: 1927
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Uday Shankar

16. हाल ही में किस बैंक के द्वारा "6S Campaign" लॉन्च किया गया है?
- PNB
  1. "6S Campaign": Swabhiman, Samrudhi, Sampark, Sikhar, Sankalp and Swagat
  2. आजादी के 75 वर्ष पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तर्ज पर पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा "6S Campaign" लॉन्च किया गया है |
  3. "6S Campaign" का उद्देश्य: वित्तीय सेवाओं के विकास के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाना और ऋण वृद्धि में तेजी लाना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच में सुधार करना और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना।
  • PNB
  • Established: 19 May 1894
  • HQ: New Delhi
  • PNB's MD & CEO: SS Mallikarjun Rao
  • PNB's Tagline: "The Name You Can Bank upon"

17. हाल ही में पुलित्जर पुरस्कार विजेता और परमाणु हथियारों के प्रमुख विद्वान का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
- मार्टिन जे शेरविन
  • न्यूयॉर्क सिटी से संबंध रखने वाले मार्टिन जे शेरविन को उनके पुस्तक 'अमेरिकी प्रोमेथियस' के लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |

18. हाल ही में भारतीय रेलवे के द्वारा किस नाम से दो लंबी दूरी की मालगाड़ी ट्रेन लॉन्च किया गया है?
- त्रिशूल और गरुड़
  • त्रिशूल और गरुड़ ट्रेन अब तक की सामान्य मालगाड़ी ट्रेन से दोगुनी या उससे अधिक लंबी है |
  • भारत में सबसे पहली ट्रेन बॉम्बे के बोरी बंदर स्टेशन से थाने स्टेशन के बीच 34 किलोमीटर दूरी के लिए 16 अप्रैल 1853 में चलाई गई थी |
  • रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 में हुई थी |
  • भारत के पहले रेल मंत्री: जॉन मथाई
  • वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री: Shri Ashwini Vaishnaw

19. हाल ही में किसे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?
- एम रविचंद्रन
  • केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री: जितेंद्र सिंह

20. हाल ही में भारत सरकार के द्वारा जलवायु परिवर्तन और ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर प्लांट स्थापित करने के लिए किस देश के साथ समझौता किया गया है?
- डेनमार्क
  • Denmark
  • Capital: कोपनहेगन
  • Currency: डेनिश क्रोन
  • creation of the first energy island: Denmark

21. हाल ही में किस राज्य की एक साथ तीन उत्पादों को भौगोलिक संकेत (GI Tag) प्राप्त हुआ है?
तमिलनाडु
  1. तमिलनाडु के तीन उत्पादों करुप्पुर कलमकारी पेंटिंग, कल्लाकुरिची लकड़ी की नक्काशी और कन्याकुमारी लौंग को भौगोलिक संकेत (GI Tag) दिया गया है |
  • GI Tag: GI Tag उन प्रोडक्ट को मिलता है, जिनका एक विशिष्ट भौगोलिक मूल क्षेत्र होता है. जीआई टैग उस उत्पाद की गुणवत्ता और उसकी विशेषता को दर्शाता है |
  • भारत से कुछ चर्चित जीआई सर्टिफाइड उत्पाद निम्न प्रकार हैं:-
  • कंधमाल हल्दी: ओडिशा
  • रसगुल्ला: ओडिशा
  • तिरूर सुपारी: केरल
  • सिरसी सुपारी: कर्नाटक
  • खोला मिर्च: गोवा
  • डिंडीगुल ताला: तमिल नाडु
  • कडांगी साड़ी: तमिल नाडु
  • मधुबनी पेंटिंग: बिहार
  • कतरनी चावल: बिहार
  • मघई पान: बिहार
  • शाही लीची: मुजफ्फरपुर, बिहार
  • जर्दालू आम: बिहार
  • अल्फांसो आम: महाराष्ट्र
  • गुलबर्ग रहर दाल: कर्नाटक
  • पलानी पंचामृतम: तमिल नाडु
  • मणिपुरी काली चावल: मणिपुर
  • कश्मीरी केसर: जम्मू कश्मीर

22. हाल ही में आरबीआई ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के संग्रहण के लिए किस बैंक को मंजूरी दिया है?
- फेडरल बैंक
  • Federal Bank
  • HQ: Aluva (Kerala)
  • Established: April 28 1931
  • MD & CEO: Shyam Srinivasan
  • Tagline: Your Perfect Banking Partner
  • :
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalisation: 01 January 1949
  • Governor: शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar



Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts