Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 09/09/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |


वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्कूलों की स्थिति और मजबूत करने के लिए कौन सी पोर्टल लॉन्च किया गया है?
- विद्यांजलि 2.0
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 'शिक्षक पर्व' के उद्घाटन सम्मेलन के दौरान इस पोर्टल 'विद्यांजलि 2.0' का शुभारंभ किया गया |
  • विद्यांजलि 2.0, विद्या और अंजलि का समामेलन जहां 'विद्या' का अर्थ है सही ज्ञान और 'अंजली' का अर्थ है दोनों हाथों से एक भेंट |
  • विद्यांजलि 2.0 पोर्टल के द्वारा स्कूलों में सामुदायिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से स्कूलों को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा |
  • वर्तमान केंद्रीय शिक्षा मंत्री: श्री धर्मेंद्र प्रधान

2. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा राज्य में निजी क्षेत्र के नौकरियों में 75% आरक्षण स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने का विधेयक पारित किया गया है?
- झारखंड
  • Jharkhand
  • Capital: Ranchi
  • CM: Hemant Soren
  • Governor: रमेश बैस

3. सैन्य विमान बनाने वाली कौन पहली निजी क्षेत्र की भारतीय कंपनी बन गई है?
- Tata
  • देश की सैन्य बल को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करते हुए कैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी ने भारतीय वायु सेना के लिए 56 C-295MW सैन्य परिवहन विमान खरीद की मंजूरी दिया है |
  • 56 C-295MW सैन्य परिवहन विमान में से 40 विमान भारत के अंदर ही बनाई जाएगी और शेष एस्पेन के एअरबस से मंगाई जाएगी |

4. हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के द्वारा देश के 132 शहरों में वायु प्रदूषण के नियमन के लिए कौनसी पोर्टल लांच किया गया है?
- प्राण (PRANA)
  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री: श्री भूपेंद्र यादव

5. हाल ही में कौन सा देश बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में अपनाने वाला पहला देश बन गया है?
- अल साल्वाडोर
  1. अल साल्वाडोर कि इस कानून से अब बिटकॉइन को सभी प्रतिष्ठानों द्वारा वैध भुगतान के रूप में स्वीकार किया जाएगा |
  • EL Salvador
  • Capital: San Salvador
  • Currency: US Dollar, Bitcoin

6. हाल ही में किस देश में हवा से CO2 को सोखने वाला दुनिया का सबसे बड़ा संयंत्र स्थापित किया गया है?
- आइसलैंड
  1. आइसलैंड द्वारा बनाए गए इस संयंत्र से CO2 को हवा से सोख कर इसे चट्टान में बदलने का काम किया जाएगा |
  2. इस संयंत्र के द्वारा प्रतिवर्ष 4000 टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) चूसा जा सकेगा |
  • Iceland
  • Capital: Reykjavik
  • Currency: Icelandic Krona

7. हाल ही में कहां भारत का सबसे ऊंचा वायु शोधन टावर का उद्घाटन किया गया है?
- चंडीगढ़
  • देश का सबसे ऊंचा वायु शोधन टावर के रूप में यह 400 मीटर के दायरे में फैला है और 24 मीटर ऊंचा है |
  • देश का सबसे ऊंचा वायु शोधन टावर 5 साल तक आसपास के वातावरण से 3.88 करोड़ क्यूबिक फीट हवा को साफ करेगा |

8. हाल ही में किस बैंक ने अपने मर्चेंट ग्राहकों के लिए POS डिवाइस 'WisePOSGo' लॉन्च किया है?
- कर्नाटका बैंक
  • Karnataka Bank
  • Established: 18 February 1924
  • HQ: Mangalore, Karnataka
  • MD & CEO: Mahabaleshwar MS

9. हाल ही में किस दिन 'शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस' मनाया गया?
- 9 सितंबर
  1. इस दिवस का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के लिए सुरक्षा और सुरक्षा के स्थानों के रूप में स्कूलों की सुरक्षा के महत्व और शिक्षा को सार्वजनिक एजेंडे में सबसे ऊपर रखने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है |
  2. इस दिवस को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 29 मई 2020 को घोषणा किया |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary General: Antonio Guterres

10. हाल ही में किसे 'इंटरनेशनल यंग इको हीरो 2021' के लिए नामित किया गया है?
- अयान शंकटा
  • अयान शंकटा, दुनिया भर के 25 युवा पर्यावरण कार्यकर्ताओं में से एक हैं जिन्हें इस सम्मान के लिए नामित किया गया है |
  • यह पुरस्कार 8 से 16 वर्ष की आयु के वैसे बच्चों को प्रदान किया जाता है जो पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर पर्यावरणीय समस्याओं को हल करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हैं |

11. हाल ही में किस दिन 'विश्व इलेक्ट्रिक व्हीकल डे' मनाया गया?
- 9 सितंबर
  • विश्व भर में लोगों के बीच इलेक्ट्रिक्स गाड़ियों के महत्व तथा इसके प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 9 सितंबर को 'विश्व इलेक्ट्रिक व्हीकल डे' मनाया जाता है |

12. हाल ही में कौन सा देश बच्चों के लिए COVID-19 वैक्सीन शुरू करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है?
- क्यूबा
  1. 2 वर्ष से ऊपर के बच्चों को COVID-19 वैक्सीन देने वाला क्यूबा विश्व का पहला देश बन गया है |
  2. हालांकि इसकी मान्यता विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिलना अभी बाकी है |
  • Cuba
  • Capital: Havana
  • Currency: Cuban peso
  • President: Miguel Diaz-Canel

13. हाल ही में किस रेलवे स्टेशन को '5 star GEM Rating' प्रदान किया गया है?
- हबीबगंज रेलवे स्टेशन
  • ASSOCHAM के द्वारा ग्रीन, सस्टेनेबल डिजाइन और इको-फ्रेंडली प्रोजेक्ट के लिए '5 star GEM Rating' से हबीबगंज रेलवे स्टेशन को सम्मानित किया गया है |

14. हाल ही में किसे 'नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड' के नए प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
- निर्लेप सिंह राय

15. हाल ही में किसे 'सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा कुशल इकाई पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है?
- गोल्डन रॉक वर्कशॉप
  • तिरुचिरापल्ली में स्थित 'गोल्डन रॉक वर्कशॉप' को कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के द्वारा ऊर्जा प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है |

16. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) के द्वारा झारखंड में जलापूर्ति के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कितने रुपए की ऋण समझौते को सुकृति दिया गया है?
- $112 मिलीयन

17. हाल ही में किसे आंध्र प्रदेश सरकार ने अपना नया आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है?
- रजनीश कुमार
  1. रजनीश कुमार भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अध्यक्ष हैं |
  • Andhra Pradesh
  • CM: Y. S. JaganMohan Reddy
  • Capital: 1. Amaravati (Legislative: विधायी) 2. Visakhapatnam (Executive: कार्यपालक) 3. Kurnool (Judicial: न्यायिक)
  • Governor: Biswabhusan Harichandan

18. हाल ही में 'टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी ने किसे अपना नया ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है?
- नीरज चोपड़ा
  • नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के तरफ से स्वर्ण पदक जीते हैं |
  • नीरज चोपड़ा भाला फेंक खेल से संबंधित हैं |

19. हाल ही में किस जाने-माने फुटबॉलर ने सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है?
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  • 36 वर्षीय क्रिस्टीयानो रोनाल्डो पुर्तगाल की जाने-माने फुटबॉलर हैं |
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो 111 गोल के साथ सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक बन गए हैं |

20. हाल ही में आरबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त करने का स्वीकृति दिया है?
- वी वैद्यनाथन
  • IDFC First Bank
  • Established: 2015
  • HQ: Mumbai
  • CEO: V. Baidhnathan

21. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा 'बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम' लॉन्च किया गया है?
- दिल्ली
  1. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में 'बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम' का शुभारंभ किया गया |
  2. 'बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम' के द्वारा स्कूल अस्तर पर ही विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा |
  • Delhi
  • Chief Minister: Arvind Kejriwal
  • Lieutenant Governor: Anil Baijal




Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts