Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 11/09/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में अटल इन्नोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग, इसरो और सीबीएसई के साथ मिलकर कौन सी प्रतियोगिता लॉन्च किया है?
- ATL Space Challenge 2021
  1. 'ATL Space Challenge 2021' को पूरे भारत के सभी स्कूली छात्रों मेंटर्स और शिक्षकों के लिए बनाया गया है जो अटल इनोवेशन लैब से जुड़े हुए हैं तथा वैसे स्कूल के लिए भी जो अटल इन्नोवेशन मिशन से नहीं जुड़े हैं |
  2. इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित विषयों पर अपना प्रोजेक्ट बनाया जा सकता है: अंतरिक्ष का अन्वेषण, अंतरिक्ष तक पहुंच |
  • ISRO: Indian Space Research Organisation
  • Established: 15 August 1969
  • HQ: Bengaluru
  • Chairman: K. Shivan

2. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय वन शहीद दिवस' मनाया गया?
- 11 सितंबर
  • यह दिवस उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने जंगलों के संरक्षण और सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए हैं |
  • 'राष्ट्रीय वन शहीद दिवस' मनाने का कारण: 11 सितंबर 1730 में कुख्यात खेजड़ली नरसंहार हुआ था | इस दुखद घटना के दौरान राजस्थान के तत्कालीन राजा महाराजा अभय सिंह के आदेश पर लोगों ने खेत डाली के पेड़ों को काटना शुरू किया था |

3. भारतीय वायु सेना में कौन सी मध्यम वर्ग के सतह से हवा में मार करने में सक्षम मिसाइल का अनावरण किया गया है?
- Barak 8
  1. यह मिसाइल सतह से हवा में 70 किलोमीटर की दूरी तक अनेकों लक्ष्यों को मार सकता है |
  • Indian Air Force (IAF)
  • Established: 8 October 1932
  • IAF Chief/Air Chief Marshal: RKS Bhadauria
  • Air Force Day: 8 October
  • IAF Motto: Touch the Sky with Glory

4. हाल ही में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) के द्वारा निर्मित कौन सी भारत की पहली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग जहाज को लॉन्च किया है?
- INS Dhruv

5. हाल ही में केंद्र सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए संशोधित स्वक्ष तकनीकी योजना के तहत प्रोत्साहन के रूप में कितनी राशि देने का घोषणा किया है?
- $3.5 बिलियन

6. हाल ही में किसने महिलाओं का 'फिक्शन पुरस्कार 2021' जीता है?
- सुजाना क्लार्क
  • महिलाओं का 'फिक्शन पुरस्कार 2021' सुजाना क्लार्क को उनके उपन्यास 'Piranesi' के लिए प्रदान किया गया है |
  • सुजाना क्लार्क इंग्लैंड के जाने-माने लेखक और उपन्यासकार हैं |

7. हाल ही में भारत किस देश के साथ पहली '2+2 मंत्री स्तरीय वार्ता' का मेजबानी किया ?
- ऑस्ट्रेलिया
  • ऑस्ट्रेलिया के साथ पहली '2+2 मंत्री स्तरीय वार्ता' का मेजबानी भारत के द्वारा किया गया जिसमें केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाग लिया |

8. हाल ही में अमेरिकी कंपनी Adobe ने भारत के लिए किसे अपना प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष नियुक्त किया है?
- प्रतिभा महापात्रा
  • Adobe, एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी है। इसका मुख्यालय सैन जोस, कैलिफोर्निया में है, इसने ग्राफिक्स, फोटोग्राफी, चित्रण, एनीमेशन, मल्टीमीडिया/वीडियो, मोशन पिक्चर्स और प्रिंट सहित सामग्री की एक विस्तृत श्रृंखला के निर्माण और प्रकाशन के लिए सॉफ्टवेयर में ऐतिहासिक रूप से विशेषज्ञता हासिल की है।

9. हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उनका नाम क्या है?
- विजय रुपाणी
  • Gujrat Capital: Gandhinagar
  • CM: ..?..
  • Governor: Acharya Devvrat

10. हाल ही में जारी पुस्तक 'हरियाणा एनवायरमेंट एंड पॉल्यूशन कोड' किसके द्वारा लिखा गया है?
- धीरा खंडेलवाल
  • इस पुस्तक का विमोचन हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा किया गया |
  • इस पुस्तक में पर्यावरण से संबंधित कानूनों और विनिमियों की पूर्ण जानकारी दी गई है |

11. हाल ही पेटीएम मनी ने किस नाम से धन और निवेश सलाहकार बाज़ार प्लेटफार्म लॉन्च किया है?
- 'WealthBaskets'
  1. पेटीएम की सहायक कंपनी पेटीएम मनी ने धन और निवेश सलाहकार बाज़ार प्लेटफार्म 'WealthBaskets' लॉन्च किया है |
  • PayTm
  • Established: 2009
  • HQ: Noida
  • Chairman: Vijay Shekhar Sharma
  • CEO: Varun Sridhar


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts