Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs: 07/08/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए किस नाम से 'वन स्टॉप सॉल्यूशन' लॉन्च किया है?
- रेल मदद
  1. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की शिकायत पूछताछ सुझाव और सहायता के लिए "रेल मदद" के नाम से वन स्टॉप सॉल्यूशन लॉन्च किया है |
  2. "रेल मदद वन स्टॉप सॉल्यूशन" सुविधा के शुरू होने से अब रेलयात्री उपरोक्त सभी सुविधाएं एक ही जगह जैसे- वेब, मोबाइल ऐप, SMS, सोशल मीडिया और हेल्पलाइन नंबर (139) से ले सकते हैं |
  • भारत में सबसे पहली ट्रेन बॉम्बे के बोरी बंदर स्टेशन से थाने स्टेशन के बीच 34 किलोमीटर दूरी के लिए 16 अप्रैल 1853 में चलाई गई थी |
  • रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 में हुई थी |
  • भारत के पहले रेल मंत्री: जॉन मथाई
  • वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री: Shri Ashwini Vaishnaw

2. हाल ही में 'टोक्यो ओलंपिक 2020' में भारत के तरफ से सबसे पहला स्वर्ण पदक किस खिलाड़ी ने जीता है?
- नीरज चोपड़ा
  1. नीरज चोपड़ा भाला फेंक खेल में इस वर्ष हो रहे टोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत रूप से भारत के तरफ से पहला स्वर्ण पदक जीते हैं |
  2. नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव के मूल निवासी हैं |
  3. नीरज चोपड़ा से पहले व्यक्तिगत रूप से वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक देश के लिए जीता था |
  4. टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन जापान के टोक्यो में 24 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जा रहा है |
  • IOC: International Olympic Committee
  • Established: 23 June 1894
  • HQ: लॉज़ेन (Lausanne), Switzerland
  • President: Thomas Bach

3. हाल ही में 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' किस दिन मनाया गया?
- 7 अगस्त
  • देश में हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015 में पहली बार 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' मनाया गया था |
  • 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' कपड़ा मंत्रालय की पहल पर प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को मनाया जाता है |
  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री: श्री पीयूष गोयल
  • श्री पीयूष गोयल: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, खाद्य और उपभोक्ता मामले तथा कपड़ा मंत्री |

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'फ्लिपकार्ट' के साथ समझौता किया है?
- हिमाचल प्रदेश
  1. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य में हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने और ऑनलाइन बिक्री के लिए के लिए ई-कमर्स कंपनी 'फ्लिपकार्ट' के साथ समझौता किया है |
  • Himachal Pradesh
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
  • :
  • FlipKart
  • Established: October 2007
  • HQ: Bengaluru
  • CEO: कल्याण कृष्णमूर्ति

5. देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 'स्वालंबन चैलेंज फंड' किसके द्वारा लांच किया गया है?
- SIDBI
  1. देश में उधमिता को बढ़ावा देने और उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए SIDBI ने यूनाइटेड किंगडम के 'फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस' (FCDO UK) के साथ मिलकर 'स्वालंबन चैलेंज फंड' का शुभारंभ किया है |
  • SIDBI: Small Industries Development Bank of India
  • Established: 1990
  • HQ: Lucknow, UP
  • CMD: S. Raman
  • हाल ही में 'SHWAS' और 'AROG' ऋण योजना की शुरुआत SIDBI के द्वारा की गई है |

6. हाल ही में 'भारत केसरी कुश्ती दंगल' का खिताब किसने जीता है?
- लाभांशु शर्मा
  1. तमिलनाडु में आयोजित 'भारत केसरी कुश्ती दंगल' में उत्तराखंड के लाभांशु शर्मा ने जीत दर्ज किया है |
  • Uttarakhand
  • Capital: 1. Dehradun(winter) 2. Gairsain(Summer)
  • Chief Minister: पुष्कर सिंह धामी
  • Governor: बेबी रानी मौर्या
  • :
  • Tamil Nadu
  • Capital: Chennai
  • CM: MK Stalin
  • Governor: Banwarilal Purohit

7. हाल ही में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जम्मू-कश्मीर में कौनसी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया?
- पेडल फॉर दल
  1. आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 'पेडल फॉर दल' कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाएं |
  • Jammu & Kashmir
  • J&K उपराज्यपाल: मनोज सिन्हा
  • J & K Capital: 1. Jammu (Winter) 2. Srinagar (Summer)

8. देश में कौशल विकास योजनाओं को सुलभ बनाने के लिए कौनसी पोर्टल लांच की गई है?
- 'पीएम-दक्ष'
  • देश में युवाओं के लिए आसानी से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के संयुक्त प्रयास से 'पीएम-दक्ष' पोर्टल और मोबाइल ऐप लांच किया गया |
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री: डॉ वीरेंद्र कुमार

9. हाल ही में किस देश के 'मंगदेछु जल विद्युत परियोजना' को "ब्रूनेल मेडल सम्मान" प्रदान किया गया है?
- भूटान
  1. भारत सरकार की सहायता से भूटान में बने 'मंगदेछु जल विद्युत परियोजना' को लंदन स्थित 'सिविल इंजीनियर संस्थान' (ICE) के द्वारा ब्रूनेल मेडल से सम्मानित किया गया है |
  2. इस परियोजना से प्रत्येक वर्ष 2.4 मिलियन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद जताई गई है |
  • Bhutan
  • Capital: Thimphu
  • Currency: Bhutanese Ngultrum
  • PM: Lotay Tshering

10. भारत का पहला "Heart Failure Biobank" कहां शुरू किया गया है?
- केरल
  1. भारत का पहला 'हार्ट फैल्योर बायोबैंक' केरल की 'श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी' (SCTIMST) में शुरू किया गया है |
  2. बायोबैंक, वैसे रोगियों जिनका हृदय विफल हो जाता है उनके स्वास्थ्य परिणामों के अनुवांशिक प्रोटिओमिक्स मार्करों का अध्ययन करने के लिए है |
  • Kerala
  • Capital: Thiruvananthapuram
  • CM: Pinarayi Vijayan
  • Governor: Arif Mohammad Khan

11. भारत के किस COVID-19 टीका को हंगरी के द्वारा "गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस" का प्रमाण पत्र दिया है?
- COVAXIN
  • भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को 'नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड न्यूट्रिशन, हंगरी' के द्वारा "गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस" का प्रमाण पत्र दिया गया है |
  • Hungary
  • Capital: Budapest
  • Currency: Forint




Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts