Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs: 30/08/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय परमाणु परीक्षण निषेध दिवस' मनाया गया?
- 29 अगस्त
  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के पहल पर प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को 'अंतर्राष्ट्रीय परमाणु परीक्षण निषेध दिवस' मनाया जाता है |
  2. पहली बार 'अंतर्राष्ट्रीय परमाणु परीक्षण निषेध दिवस' वर्ष 2010 में मनाया गया था |
  3. उद्देश्य: परमाणु हथियार परीक्षण, विस्फोटों या किसी अन्य बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है जिसके द्वारा परमाणु हथियार बनाने और इसके परीक्षण तथा इसके गलत उपयोग पर रोक लगाया जा सके |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary General: Antonio Guterres

2. हाल ही में कौन सी स्वदेश निर्मित तटरक्षक पोत का अनावरण किया गया?
- विग्रह
  1. केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के द्वारा भारतीय तटरक्षक बल के लिए स्वदेश निर्मित तटरक्षक पोत "विग्रह" का अनावरण तमिलनाडु के चेन्नई में किया गया |
  2. इसे आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) में निगरानी के लिए रखा जाएगा |
  • Indian Coast Guard
  • Established: 01 February 1977
  • ICG Day: 01 February
  • महानिदेशक: K Natrajan
  • मुख्यालय:  नई दिल्ली

3. एक राज्य से दूसरे राज्य में वाहनों के समस्या रहित अंतरण के लिए कौन सी नई पंजीकरण प्रक्रिया अपनाई गई है?
- BH-Series
  • BH-Series: Bharat Series
  • रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवे मंत्रालय के द्वारा वाहनों के एक राज्य से दूसरे राज्य में आसानी से ट्रांसफर करने के लिए नई वाहन संख्या पंजीकरण श्रृंखला अपनाया गया है जिसे BH-Series (Bharat Series) नाम दिया गया है |
  • रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवे मंत्री: श्री नितिन जयराम गडकरी

4. हाल ही में किसे BEML का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
- अमित बनर्जी
  • BEML: Bharat Earth Movers Limited
  • Established: 1964
  • HQ: Bengaluru
  • Chairman & MD: Amit Banerjee

5. हाल ही में कहां दुनिया का सबसे ऊंचा सिनेमाघर का उद्घाटन हुआ है?
- लद्दाख
  • लद्दाख के लेह के पलदान क्षेत्र में 11,562 फीट की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे ऊंचे सिनेमा घर का उद्घाटन किया गया है |
  • यह सिनेमाघर -28 डिग्री सेल्सियस में भी सेवा देने में सक्षम है |
  • Ladakh's Lt Governor: RK Mathur

6. हाल ही में किसने 'बेल्जियम ग्रां प्री 2021' का खिताब जीता है?
- मैक्स वर्स्टापेन
  • 'बेल्जियम ग्रां प्री 2021' शुरू होने के बाद बारिश के कारण विजेता का निर्धारण बढ़त के आधार पर किया गया |मैक्स वर्स्टैपेनबेल्जियम से रेड बुल के रेसिंग ड्राइवर है |

7. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर किसके द्वारा 'फिट इंडिया मोबाइल एप' लॉन्च किया गया?
- अनुराग सिंह ठाकुर
  • अनुराग सिंह ठाकुर वर्तमान केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री हैं |
  • राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाया जाता है |
  • देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' का नाम अब 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' करने का फैसला सरकार ने किया है |

8. हाल ही में सरकार ने 'प्रोफेशनल न्यूज ब्रॉडकास्टर्स स्टैंडर्ड अथॉरिटी' (PNBSA) को एक स्व-नियामक निकाय के रूप में मान्यता दिया है, वर्तमान में न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन (NBF) के अध्यक्ष कौन हैं?
- अर्नब गोस्वामी

9. हाल ही में आरबीआई ने भारत-नेपाल प्रेषण सुविधा के तहत ₹50 हजार की सीमा को बढ़ाकर कितना कर दिया है?
- ₹2 लाख
  1. 1 अक्टूबर 2021 से अब भारत-नेपाल प्रेषण सुविधा के अंतर्गत धन हस्तांतरण 50,000 के बदले ₹2 लाख तक प्रति ट्रांजैक्शन किया जा सकता है |
  2. भारत-नेपाल प्रेषण सुविधा के अंतर्गत धन हस्तांतरण 1 वर्ष में 12 ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा को भी अब समाप्त कर दिया गया है |
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalisation: 01 January 1949
  • Governor : शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

10. अवनि लेखारा टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है वह किस खेल से संबंधित हैं?
- निशानेबाजी
  • अवनि लेखारा, पैरालिंपिक खेलो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं

11. टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में निषाद कुमार रजत पदक अपने नाम किया है, वह किस खेल से संबंधित हैं?
- ऊंची कूद
  • टोक्यो पैरालिंपिक 2020 का आयोजन जापान के टोक्यो में किया जा रहा है |

12. हाल ही में विनोद कुमार के द्वारा टोक्यो पैरालिंपिक गेम में कांस्य पदक जीता है, वे किस खेल से संबंधित हैं?
- डिस्कस थ्रो
  • टोक्यो पैरालिंपिक 2020 का आयोजन जापान के टोक्यो में किया जा रहा है |

13. भावना पटेल टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में किस खेल प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं?
- टेबल टेनिस
  • टोक्यो पैरालिंपिक 2020 का आयोजन जापान के टोक्यो में किया जा रहा है |

14. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस' मनाया गया?
- 30 अगस्त
  • देश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उनके समस्याओं को दूर करने और सभी आवश्यक तथ्यों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 30 अगस्त को 'राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस' मनाया जाता है |

15. हाल ही में भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर सिम्युलेटर (QSim) टूलकिट लॉन्च किया गया:
  • भारत के पहले क्वांटम कंप्यूटर सिम्युलेटर (QSim) टूलकिट, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर के द्वारा लांच किया गया |
  • QSEM वेब-आधारित अनुप्रयोगों और अन्य वितरित प्रणालियों की मापनीयता का मात्रात्मक मूल्यांकन करने के लिए एक मॉडल-आधारित दृष्टिकोण है।
  • इसे डॉ. लॉयड जी. विलियम्स और डॉ. कोनी यू. स्मिथ द्वारा सॉफ्टवेयर प्रदर्शन इंजीनियरिंग (एसपीई) के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नेताओं द्वारा विकसित किया गया था।
  • QSEM कई स्केलेबिलिटी मॉडल में से एक के लिए एप्लिकेशन के देखे गए व्यवहार से मेल खाने के लिए विभिन्न प्रोसेसर या नोड्स पर थ्रूपुट के सीधे माप से आसानी से प्राप्त डेटा का उपयोग करता है।

16. हाल ही में सरकार द्वारा तीन प्रमुख बैंकों के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया है:

  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र के MD और CEO: ए. एस. राजीव
  • Bank of Maharashtra
  • Established: 16 September 1935
  • HQ: Pune
:
  • पंजाब नेशनल बैंक के MD और CEO: एस. एस. मलिकार्जुन राव
  • PNB
  • Established: 19 May 1894
  • HQ: New Delhi
  • PNB's Tagline: "The Name You Can Bank upon"
:
  • यूको बैंक के MD और CEO: अतुल कुमार गोयल
  • UCO Bank
  • Established: 06 January 1943
  • HQ: Kolkata





Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts