Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs: 28/08/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में बेरोजगार युवाओं के लिए "मेरा काम मेरा मान" योजना किस राज्य के द्वारा लांच किया गया है?
- पंजाब
  1. पंजाब सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के कौशल को निखारने के लिए और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए "मेरा काम मेरा मान" योजना लॉन्च किया है |
  • Punjab
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Captain Amarinder Singh
  • Governor: V.P. Singh Badnore

2. हाल ही में दिल्ली सरकार के पहल "देश के मेंटर" के लिए किसे ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है?
- सोनू सूद
  1. दिल्ली सरकार द्वारा कक्षा एक से 10 तक के विद्यार्थियों को मोटिवेट करने के लिए वैसे लोगों का सहायता लिया जा रहा है जो अपने संबंधित क्षेत्र में अच्छी सफलता पाए हैं |
  2. दिल्ली सरकार के पहल "देश के मेंटर" के द्वारा प्रत्येक सप्ताह 10 मिनट विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से मोटिवेट किया जाएगा |
  • Delhi
  • Chief Minister: Arvind Kejriwal
  • Lieutenant Governor: Anil Baijal

3. हाल ही में किस खिलाड़ी के नाम पर पुणे की आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में एक नए स्टेडियम का उद्घाटन किया गया?
- नीरज चोपड़ा
  • इस स्टेडियम का उद्घाटन वर्तमान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के द्वारा किया गया |
  • नीरज चोपड़ा, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के तरफ से एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता हैं उन्हीं के सम्मान में इस स्टेडियम का उद्घाटन किया गया है |
  • नीरज चोपड़ा भाला फेंक खेल प्रतिस्पर्धा से संबंधित हैं |

4. हाल ही में 'मिशन वात्सल्या' किस राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है?
- महाराष्ट्र
  1. COVID-19 के कारण असहाय हुई महिलाओं की सहायता करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 'मिशन वात्सल्या' का शुरुआत किया गया है |
  2. इस मिशन के द्वारा राज्य में चल रहे विभिन्न योजनाओं जैसे संजय गांधी निराधार योजना और घरकुल योजना के द्वारा सहायता पहुंचाया जाएगा |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

5. हाल ही में महिला अधिकारिता पर पहले G20 मंत्री स्तरीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
- इटली
  1. महिला अधिकारिता पर पहले G20 मंत्री स्तरीय सम्मेलन का आयोजन इटली के संता मार्गेरीटा लीगो में आयोजित किया गया |
  2. भारत का प्रतिनिधित्व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के द्वारा किया गया |
  • Italy
  • Capital: Rome
  • Currency: Italian Lira
  • PM: Mario Draghi

6. हाल ही में 'स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड' के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
- मनसुख मंडाविया
  1. मनसुख मंडाविया, भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हैं |
  2. 'स्टॉप टीबी पार्टनरशिप' संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित साझेदारी कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य ट्यूबरकुलोसिस के खिलाफ लड़ना है |
  3. भारत सरकार वर्ष 2025 तक टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है जबकि संयुक्त राष्ट्र का लक्ष्य 2030 तक है |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary General: Antonio Guterres

7. हाल ही में किसे राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अभियान (NFSM) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?
- प्रमोद कुमार मेहरदा
  • NFSM: National Food Security Mission
  • NFSM बेहतर उत्पादन क्षमता के लिए लक्षित फसलों की खेती में कृषि मशीनरी या उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देता है।

8. हाल ही में संपन्न हुए 'वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप 2021' में भारत का रैंक क्या है?
- 21वां
  • 'वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप 2021' का आयोजन केन्या की राजधानी नैरोबी में किया गया था |
  • भारत दो रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल 3 पदकों के साथ 21वें स्थान पर है |
  • केन्या 21 पदकों के साथ पहले स्थान पर है |

9. हाल ही में BRICS कृषि मंत्रियों के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता किसके द्वारा किया गया?
- नरेंद्र सिंह तोमर
  1. BRICS कृषि मंत्रियों के 11वें शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा किया गया |
  • BRICS: A group of Brazil, Russia, India, China, and South Africa
  • Established: June 2006
  • HQ: Shanghai, China

10. हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के द्वारा अभिकर्ताओं के लिए कौन सा मोबाइल ऐप लांच किया गया है?
- ANANDA
  1. ANANDA: Atma Nirbhar Agents New Business Digital Application
  2. इस एप्लीकेशन के द्वारा एजेंट्स बीमा संबंधी सभी कार्य पेपर लेस तथा ऑनलाइन माध्यम से कर पाएंगे |
  • LIC: Life Insurance Corporation of India
  • Established: 01 September 1956
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: M R Kumar

11. हाल ही में लोकप्रिय मलयाली शेफ और फिल्म निर्माता का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
- नौशाद
  • नौशाद होटल मैनेजमेंट करने के बाद टीवी शो में विभिन्न व्यंजन बनाकर लोगों के बीच प्रचलित हुए उसके बाद मलयालम फिल्म की दुनिया में भी निर्देशक के रूप में उन्होंने योगदान दिया |

12. हाल ही में चीन, पाकिस्तान, थाईलैंड और मंगोलिया द्वारा संयुक्त रूप से कौन सा सैन्य अभ्यास का आयोजन करने का घोषणा किया गया है?
- 'Shared Destiny-2021'
  • इस बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का आयोजन चीन के हेनान के केशान काउंटी में किया जाएगा |
  • चारों देश मिलकर इस अभ्यास में 1000 से अधिक सैनिकों को भेजेंगे |

13. मल्टीनेशनल कंपनी Adidas ने किसे अपना 'Stay in Play' कैंपेन के लिए चुना है?
- मीराबाई चानू
  • मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की तरफ से रजत पदक हासिल किए थे |
  • एडिडास एक बहुराष्ट्रीय निगम है, जिसकी स्थापना और मुख्यालय जर्मनी के हर्ज़ोजेनॉराच में है, जो जूते, परिधान और सहायक उपकरण डिजाइन और निर्माण करता है।




Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

1 Comments

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts