Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs: 24/08/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में किस राज्य के द्वारा COVID-19 पीड़ितों के लिए 'आजीविका योजना' शुरू किया गया है?
- मणिपुर
  1. COVID-19 से प्रभावित गरीब और कमजोर वर्गो के लोगों के उत्थान के लिए और उनकी आर्थिक सहायता के लिए 'आजीविका सहायता योजना' का शुरुआत मणिपुर सरकार के द्वारा किया गया है |
  • Manipur
  • Capital: Imphal
  • Formation: 21 January 1972
  • CM: N. Biren Singh
  • Governor: ...?...

2. नौसैनिक अभ्यास 'मालाबार-21' का आयोजन कहां किया जा रहा है?
- गुआम
  1. नौसैनिक अभ्यास 'मालाबार-21' का आयोजन अमेरिका के दीप क्षेत्र गुआम में हो रहा है |
  2. नौसैनिक अभ्यास 'मालाबार-21' में भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक और कदमत शामिल हो रहे हैं |
  3. इस अभ्यास में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे देश शामिल हो रहे हैं |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: Karambir Singh
  • उप-प्रमुख: एस.एन. घोरमडे
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

3. हाल ही में IIT Madras ने किस नाम से भारत का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन बनाया है?
- NeoBolt
  • यह व्हीलचेयर लिथियम-आयन बैटरी के द्वारा संचालित है जो प्रत्येक चार्ज पर 25 किलोमीटर की यात्रा किया जा सकता है |
  • IIT Madras और स्टार्टअप कंपनी 'Pi Beam' मिलकर 'PiMo' नाम से एक चार्जेबल ई-बाइक लॉन्च किया है |

4. हाल ही में जारी 'ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग रिस्क इंडेक्स 2021' में भारत का रैंक क्या है?
- दूसरा
  • 'ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग रिस्क इंडेक्स 2021' के अनुसार भारत अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे वांछित विनिर्माण केंद्र बन गया है |
  • देश में प्रतिस्पर्धात्मकता के साथ-साथ भूमि तथा श्रम कानून जैसे सुधार की वजह से यह उपलब्धि प्राप्त हो रही है |

5. हाल ही में भारत के पहले 'स्मॉग टावर' का उद्घाटन कहां किया गया है?
- कनॉट प्लेस
  • भारत के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन दिल्ली के कनॉट प्लेस में  मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा किया गया |
  • यह स्मॉग टावर 1 किलोमीटर के दायरे में प्रति सेकंड 1000 क्यूबिक मीटर हवा को शुद्ध करने में सक्षम है |
  • इस स्मॉग टावर का निर्माण आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे तथा टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से किया गया है |

6. हाल ही में किसे मणिपुर के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है?
- ला गणेशन
  1. ला गणेशन मणिपुर के 14वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है |
  2. मणिपुर के पूर्व राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला के सेवानिवृत्ति के बाद सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था |
  3. ला गणेशन, तमिलनाडु से 76 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता है |
  • Manipur
  • Capital: Imphal
  • Formation: 21 January 1972
  • CM: N. Biren Singh
  • Governor: ...?...

7. हाल ही में जाने-माने फुटबॉलर और राष्ट्रीय फुटबॉल कोच का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
- एसएस हकीम
  • एसएस हकीम, 1960 में हुए रोम ओलंपिक का हिस्सा थे और राष्ट्रीय कोच के रूप में भी इनकी अहम योगदान रही है |

8. हाल ही में किस दिन 'विश्व उधमी दिवस' मनाया गया है?
- 21 अगस्त
  • लोगों के बीच उद्यमशीलता नवाचार और लीडरशिप के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 अगस्त को 'विश्व उधमी दिवस' दिवस मनाया जाता है |

9. हाल ही में किसके पहल पर 'विश्व जल सप्ताह' का आयोजन गया?
- SIWI
  • 23 से 27 अगस्त तक 'विश्व जल सप्ताह' का आयोजन 'स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय जल संस्थान' (SIWI) के पहल पर किया गया |
  • 'विश्व जल सप्ताह' का उद्देश्य: वैश्विक जल मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय विकास से संबंधित चिंताओं को दूर करना है |
  • विश्व जल सप्ताह 2021 का थीम: Building Resilience Faster
  • SIWI: Stockholm International Water Institute

10. हाल ही में कहां भारत का सबसे बड़ा "तैरता हुआ सौर फोटोवोल्टिक प्रोजेक्ट" स्थापित किया गया है?
- विशाखापट्टनम
  1. नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड (NTPC) के द्वारा आंध्र प्रदेश की विशाखापट्टनम में सिम्हाद्री थर्मल स्टेशन स्थापित किया गया है |
  • NTPC: National Thermal Power Corporation
  • Established: 07 November 1975
  • HQ: New Delhi
  • Chairman & MD: Gurdeep Singh





Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts