Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs: 01-07-2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में कौन दुनिया के सबसे कम उम्र का ग्रैंडमास्टर बन गया है?
- अभिमन्यु मिश्रा
  • ग्रैंडमास्टर चेस खेल से संबंधित होते हैं |
  • अभिमन्यु मिश्रा भारतीय मूल के न्यूजर्सअन नागरिक हैं |
  • अभिमन्यु मिश्रा का उम्र मात्र 12 वर्ष 4 महीने है |

2. हाल ही में किस दिन 'गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स दिवस' मनाया गया?
- 1 जुलाई
  • कर प्रणाली में ऐतिहासिक सुधार करते हुए भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2017 में 'एक राष्ट्र एक कर' अपनाने के लिए 'गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स' का निर्माण किया गया |
  • वर्तमान वित्त मंत्री: श्रीमती निर्मला सीतारमण (निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री है)

3. हाल ही में कहां 'स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड' (SAIL) के सहयोग से भारत का नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने का घोषणा किया गया है?
- बोकारो
  1. बोकारो झारखंड राज्य में एक शहर है |
  • SAIL: Steel Authority of India Limited
  • Established: 19 January 1954
  • Chairman: Soma Mandal (1st women chairman of SAIL)
    :
  • Jharkhand
  • Capital: Ranchi
  • CM: Hemant Soren
  • Governor: Draupadi Murmu

4. हाल ही में विश्व के एकमात्र संस्कृत भाषा में मुद्रित अखबार के संपादक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
- के.वी. संपत कुमार
  • वे विश्व के एकमात्र संस्कृत भाषा के अखबार "सुधर्मा" के संपादक थे |
  • यह अखबार मैसूर से प्रकाशित किया जाता है |

5. हाल ही में जारी 'ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2021' में भारत का रैंक क्या है?
- 20th
  • इस सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है |
  • शहर के अनुसार देखा जाए तो पहले स्थान पर अमेरिका का सैन फ्रांसिस्को है और भारत के तरफ से बेंगलुरु दसवें स्थान पर है |

6. हाल ही में भारत में Covid-19 महामारी के कारण वर्किंग क्लास में आए समस्याओं को दूर करने के लिए विश्व बैंक के द्वारा कितने ऋण राशि की मंजूरी दिया गया है?
- $500 मिलियन

7. हाल ही में किसे भारतीय वायु सेना (IAF) का उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है?
- विवेक राम चौधरी
  • Indian Air Force (IAF)
  • Established: 8 October 1932
  • IAF Chief/Air Chief Marshal: RKS Bhadauria
  • Air Force Day: 8 October
  • IAF Motto: Touch the Sky with Glory

8. हाल ही में किस देश को "फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स" (FATF) के ग्रे लिस्ट में डाला गया है?
माल्टा
  • FATF: Financial Action Task Force
  • FATF, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लड़ने के लिए किसी देश पर निगरानी रखता है और अवहेलना करने वाले देश को किसी भी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान से वित्तीय सहायता या ऋण सुविधा देने से वंचित करता है |
  • FATF ग्रे लिस्ट: मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लड़ने के लिए किसी देश के रणनीतिक कमियों को दूर करने का मौका देता है |
  • FATF ब्लैक लिस्ट: मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लड़ने के लिए किसी देश के रणनीतिक प्रयास में और असफल रहने पर इस लिस्ट में रखा जाता है और किसी भी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान से वित्तीय सहायता या ऋण सुविधा देने से वंचित कर दिया जाता है |

9. हाल ही में किसे उत्तर प्रदेश पुलिस में 'DGP' के रूप में नियुक्त किया गया है?
- मुकुल गोयल
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

10. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस' मनाया गया?
- 1 जुलाई
  • डाक कर्मियों द्वारा समाज में दी जाने वाली सेवा के लिए धन्यवाद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस मनाया जाता है |
  • विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है |

11. हाल ही में किस दिन नेशनल "चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे" मनाया गया?
- 1 जुलाई
  • यह दिवस वर्ष 1949 में भारत के संसद द्वारा 'इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (ICAI) की स्थापना और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है
  • ICAI: Institute of Chartered Accountants of India
  • HQ: New Delhi

12. हाल ही में किस दिन "राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस" मनाया गया?
- 1 जुलाई
  • यह दिवस जाने-माने फिजीशियन और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है |
  • यह दिवस डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा लोगों की सेवा पर प्रकाश डालता है

13. पूरे देश में 'वन नेशन वन राशन कार्ड' सुविधा लागू करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा कब तक की समय सीमा रखी गई है?
- 31 जुलाई 2021
  • वन नेशन वन राशन कार्ड सुविधा के द्वारा कोई भी राशन कार्ड धारी भारत में जहां से चाहे वहां से राशन प्राप्त कर सकता है |

14. हाल ही में किस जाने-माने फिल्म निर्माता का निधन हो गया है?
- राज कौशल
  • उनके द्वारा निर्देशित कुछ फिल्म इस प्रकार हैं- 'शादी के लड्डू' और 'प्यार में कभी कभी' |

15. हाल ही में 1 जुलाई को किस बैंक ने अपना 66वा स्थापना दिवस मनाया?
- SBI
  • भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी
  • भारतीय स्टेट बैंक को इससे पहले 'इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था
  • SBI: State Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 01 July 1955
  • Chairman: Dinesh Kumar Khara



Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts