Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs 28,29,30-03-2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है |
जल्द ही इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी उपलब्ध कराया जाएगा जो सबसे अलग अंदाज में होगा |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |


1. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के द्वारा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कौन सी पहल की शुरुआत की गई है?
- 'देखो अपना देश' (DAD)
  • Arunachal Pradesh
  • Capital: Itanagar
  • CM: Pema Khandu
  • Governor: B.D.Mishra

2. गरीब लोगों का जीवन बेहतर बनाने के उद्देश्य से हाल ही में जारी रिपोर्ट "वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट 2021: डेटा फॉर बेटर लाइव्स" किसके द्वारा प्रकाशित किया गया है?
- विश्व बैंक
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass
  • Members: 189

3. हाल ही में किस राज्य में 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत विश्व का पहला "मोबाइल वॉटर-फ्रॉम-एयर कियोस्क" स्थापित किया गया?
- आंध्र प्रदेश
  • यह उपलब्धि भारत का एक स्टार्टअप कंपनी 'मैथ्री एकाटेक प्राइवेट लिमिटेड' के द्वारा हासिल किया गया है

4. हाल ही में पाकिस्तान द्वारा परमाणु क्षमता संपन्न कौन सी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया गया?
- "शाहीन -1A"
  • Pakistan
  • Capital: Islamabad
  • Currency: Pakistani Rupee
  • PM: Imran Khan
  • President: Arif Alvi

5. हाल ही में किस देश के द्वारा गर्भपात या स्टिलबर्थ के बाद वैतनिक अवकाश का अधिकार देने वाला कानून पारित किया है?
- न्यूजीलैंड
  • New Zealand
  • Capital: Wellington
  • Currency: New Zealand Dollar
  • PM: Jacinda Ardern

6. हाल ही में दो दिवसीय नौसैनिक "PASSEX अभ्यास" भारत और किस देश के साथ बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया?
- अमेरिका

7. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा शहरों में रहने वाले गरीब लोगों के लिए किफायती दर पर 'किराए के आवास और परिसर योजना' को लॉन्च किया गया है?
- उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

8. हाल ही में कौन "अंतरराष्ट्रीय रेंजर अवार्ड" जीतने वाले न केवल पहले भारतीय बल्कि पहले एशियाई रेंज अधिकारी बन गए हैं?
- महेंद्र गिरी (राजाजी टाइगर रिजर्व, उत्तराखंड मे रेंज अधिकारी)
  • यह पुरस्कार इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) और वर्ल्ड कमीशन ऑन प्रोटेक्टेड एरिया (WCPA) के द्वारा दिया जाता है

9. हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश के द्वारा 'जल जीवन मिशन' के तहत 100% घरेलू नल कनेक्शन प्राप्त किया गया है?
- अंडमान-निकोबार

10. हाल ही में कहां पर "बनाना फेस्टिवल" का आयोजन किया गया?
- कुशीनगर, उत्तर प्रदेश

11.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग स्टैंडिंग में भारत को कौनसा स्थान हासिल हुआ है?
- 7th
  • इस सूची में शामिल होने वाले शीर्ष आठ टीमें भारत में आयोजित होने वाले '2023 विश्व कप' के लिए क्वालीफाई होंगे
  • ICC-International Cricket Council
  • ICC HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • ICC Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Manu Sawhney

12. मई 2021 में जारी होने वाली पुस्तक "1232 किमी: द लॉंग जर्नी होम" के लेखक कौन है?
- विनोद कापरी

13. हाल ही में किस उपन्यास के लिए आयरिश-ब्रिटिश उपन्यासकार मैगी ओ'फैरेल्स को "नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्किल पुरस्कार 2020" से पुरस्कृत किया गया है?
- "हैमनेट"
  • यह उपन्यास शेक्सपियर के बेटे हैमनेट की बीमारी और परिवार पर उसके मौत के प्रभाव की व्याख्या करती है

14. एशियाई फुटबाल परिसंघ (AFC) ने AFC महिला एशियाई कप 2022 के आयोजन की मेजबानी किस देश को दिया है?
- भारत
  • FIFA महिला अंडर-17 विश्व कप का मेजबानी भी भारत ही करेगा

15. भारत के लिए 200 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कौन भारत का नेतृत्व करने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं?
- विराट कोहली
  • ICC-International Cricket Council
  • ICC HQ: Dubai, United Arab Emirates(UAE)
  • ICC Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Manu Sawhney

16. केंद्र सरकार के द्वारा देश के प्रत्येक भूखंड को एक विशेष पहचान संख्या जारी करने के लिए किस वर्ष तक "यूनिक लैंड पार्सल आईडेंटिफिकेशन नंबर"(ULPIN) जारी करने का घोषणा किया गया है?
- 2022

17. बिजली मंत्रालय के द्वारा हाल ही में किस दिग्गज कंपनी को "रोल मॉडल पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है?
- NTPC (नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड)

18. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में ऐतिहासिक जीत में हीरो रहे किस सैन्य नायक का निधन हो गया?
- लेफ्टिनेंट जनरल वाग पिंटो

19. अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने किसके साथ मिलकर "UNI-CARBON CARD" लॉन्च किया है?
- HPCL

20. राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नए जीवाणु पाए गए हैं जिसका नाम "मेथिलोबैक्टीरियम अजमाली" रखा गया है, यह किस भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया है?
- डॉ अजमल खान

21. हाल ही में चीन ने किस देश के साथ सुरक्षा, उद्योग, सेवा क्षेत्र इत्यादि में सहयोग के लिए 25 वर्ष के सामरिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया है?
- ईरान

22. हाल ही में BharatPe के द्वारा लघु और मध्यम उद्यमों को तत्काल तरलता प्रदान करने के लिए कौन सी सेवा की शुरुआत की गई है?
- 'डिस्ट्रीब्यूटर टू रिटेलर' (D2R)

23. हाल ही में कर्नाटक बैंक और IIFL सिक्योरिटीज लिमिटेड के द्वारा शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने के लिए संयुक्त रूप से कौन सी सेवा की शुरुआत की गई है?
- 'KBL स्मार्ट ट्रेड'

24. हाल ही में कहां से 'टोक्यो ओलंपिक 2020' का मशाल आरंभ किया गया?
- रिले फुकुशिमा, जापान

25. हाल ही में FICCI-EY मीडिया एंटरटेनमेंट वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार प्रसार भारती के डीडी फ्री डिश के कुल कितने सब्सक्राइबर हो गए हैं?
- 40 मिलियन

26. हाल ही में जापान की "जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी" के द्वारा भारत में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास के लिए कितनी राशि की ऋण और अनुदान दिया गया है?
- 232.86 बिलियन येन ( INR 15433 करोड)

27. ISSF विश्व कप के पदक तालिका में भारत का स्थान क्या है?
- प्रथम
  • भारत, 15 स्वर्ण 9 रजत और 6 कांस्य पदक सहित कुल 30 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा

28. हाल ही में टाटा मोटर्स के द्वारा अपने ग्राहकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किस बैंक के साथ समझौता किया गया है?
- SBI
  • SBI: State Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 01 July 1955
  • Chairman: Dinesh Kumar Khara

29. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बांग्लादेश के युवाओं के लिए कौन सी छात्रवृत्ति योजना की घोषणा किया गया है?
- स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति
  • उद्देश्य: विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, इंजीनियरिंग, गणित और चिकित्सा के क्षेत्र में युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करना

30. बैंक ऑफ अमेरिका के एक रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार द्वारा 2029-2030 तक USD 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा था परंतु COVID-19 के कारण अब यह लक्ष्य कब तक पूरा होने का अनुमान लगाया गया है?
- 2031-2032

31. हाल ही में राजस्थान राज्य द्वारा किस दिन राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया?
- 30 मार्च
  • स्थापना: 30 मार्च 1949
  • Rajasthan
  • Capital: Jaipur
  • CM: Ashok Gehlot
  • Governor: Kalraj Mishra

32. हाल ही में RBI के द्वारा किस बैंक पर धोखाधड़ी मामलों के कारण पहले से ही चली आ रही प्रतिबंध को 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है?
- पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक

33. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने नई, उन्नत और भविष्य की परियोजनाओं को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है?
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST)
  • ISRO: Indian Space Research Organisation
  • SRO Established: 15 August 1969
  • ISRO HQ: Bengaluru
  • ISRO Chairman: K. Shivan

34. हाल ही में जारी "ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2021" के अनुसार वर्ष 2020 वैश्विक पवन ऊर्जा उद्योग के लिए अब तक का सर्वोत्तम वर्ष रहा, यह रिपोर्ट किस संस्था के द्वारा जारी किया गया?
- ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल (GWEC)

35. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के किस पूर्व डिप्टी गवर्नर का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
- के.सी. चक्रवर्ती
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalisation: 01 January 1949
  • Governor : शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. विभु प्रसाद कानूनगो 3. माइकल देवव्रत पात्रा 4. एम राजेश्वर राव

36. हाल ही में किसे 'स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस आफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (SCOPE) की नया अध्यक्ष बनाया गया है?
- सोमा मंडल
  • सोमा मंडल, वर्तमान में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की अध्यक्ष भी हैं
  • SAIL HQ: New Delhi
  • Established: 19 January 1954
  • SAIL की स्थापना सोवियत संघ के सहयोग से हुआ था

37. हाल ही में जाने-माने लेखकों विवेक वाधवा, इस्माइल अमला और एलेक्स सल्केवर के द्वारा सामूहिक रूप से देश में विभिन्न कंपनियों के विकास पर आधारित कौन सी पुस्तक लिखी गई है?
- " फ्रॉम इंक्रीमेंटल टू एक्स्पोनेंशियल"

38. म्यांमार में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही सैन्य विद्रोह के कारण जब तक लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार नहीं आ जाती तब तक के लिए किस देश के द्वारा म्यांमार से व्यापारिक समझौते निलंबित कर दिया गया है?
- अमेरिका




Download PDF


Daily Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts